जिला बाराबंकी तहसील रामसनेहीघाट सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्गा माता मंदिर परिसर कोटवा सड़क में चलाया गया स्वच्छता अभियान कोटवा सड़क -देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दुर्गा माता मंदिर कोटवा सड़क परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर और मार्ग की साफ-सफाई की। इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों से अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आह्वान किया गया। इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभात चौधरी, अनुज वर्मा,आशीष विनायक,अमन वर्मा,विकास बाबू, एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जिला बाराबंकी तहसील रामसनेहीघाट सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्गा माता मंदिर परिसर कोटवा सड़क में चलाया गया स्वच्छता अभियान कोटवा सड़क -देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दुर्गा माता मंदिर कोटवा सड़क परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर और मार्ग की साफ-सफाई की। इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों से अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आह्वान किया गया। इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभात चौधरी, अनुज वर्मा,आशीष विनायक,अमन वर्मा,विकास बाबू, एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
- इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर फोटो इस्तेमाल करने का मामला दर्ज इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर फोटो इस्तेमाल करने का मामला दर्ज बाराबंकी। थाना टिकैतनगर क्षेत्र के रायपुर आगनपुर गांव निवासी युवक ने इंस्टाग्राम पर बिना अनुमति फेक प्रोफाइल बनाए जाने और परिवार के सदस्य की फोटो का इस्तेमाल किए जाने को लेकर पुलिस से शिकायत की है। बताया जा रहा है कि युवक ने थाना टिकैतनगर में तहरीर देते हुए पुलिस को अवगत कराया कि इंस्टाग्राम पर उसकी अनुमति के बिना एक फेक प्रोफाइल बनाई गई है। आरोप है कि इस प्रोफाइल में इंस्टाग्राम यूजरनेम का इस्तेमाल करते हुए परिवार के सदस्य की फोटो लगाई गई है। युवक का कहना है कि संबंधित व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी पहचान से जुड़ी फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे परिवार की पहचान और निजता प्रभावित हो रही है। मामले को लेकर युवक ने पुलिस से फेक प्रोफाइल बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर BNS की धारा तथा सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धाराओं में मामला दर्ज किया है1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित, जनसेवा और जनभागीदारी का दिया संदेश ब्यूरो चीफ बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को जिला अस्पताल, बाराबंकी में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए। राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि सेवा, संवेदना और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही जनसेवा की सच्ची भावना है। जरूरतमंदों की सहायता करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा और करुणा की भावना को मजबूत करने, ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने रक्तदान को मानव जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अभियान की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, एमएलसी इंजी. अवनीश सिंह, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती राजरानी रावत, सीएमओ डॉ. रंजन गौतम, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा श्रीमती पूजा मिश्रा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित अन्य जन जनप्रतिनिधि एवं मानयजन उपस्थित रहे1
- 'A Strong Policy to Give a Befitting Reply... HM Amit Shah Targets the Opposition During Press C..1
- बिजली संकट को लेकर किसान यूनियन का टिकैतनगर पावर हाउस पर बड़ा धरना प्रदर्शन, रात 8 बजे 30–35 कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही मचा हड़कंप बिजली की समस्या को लेकर किसान यूनियन का धरना, तीन एसडीओ मौके पर पहुंचे टिकैतनगर (बाराबंकी)। बुधवार रात करीब 8 बजे टिकैतनगर पावर हाउस पर अचानक करीब 30 से 35 किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के धीरे-धीरे एकत्र होने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते किसान यूनियन भदौरिया गुट ने विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के तीन एसडीओ समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर स्थिति को संभाला। धरने का नेतृत्व किसान यूनियन भदौरिया गुट के बाराबंकी जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शन में संजय राणा, रामचरण रानीपुरवा, जियालाल, प्रेमचंद समेत करीब 30 से 35 कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया गया कि प्रदर्शन में क्षेत्र के करीब 20 गांवों से जुड़े लोग शामिल रहे। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में समय से विद्युत आपूर्ति न मिलने और विद्युत लाइन से जुड़ी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि ग्रामीणों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर विद्युत विभाग के एसडीओ राजवीर सिंह टिकैतनगर, एसडीओ रामसनेहीघाट, एसडीओ देवीगंज तथा जेई टिकैतनगर सहित विद्युत कर्मचारी पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और विद्युत व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन के दौरान किसान यूनियन की ओर से कोई मांग पत्र नहीं दिया गया। कार्यकर्ताओं ने विभाग को कुछ दिनों का समय देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में विद्युत लाइन और आपूर्ति व्यवस्था सही नहीं हुई तो 29 सितंबर को सिरौली गौसपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति को रोकने के लिए थाना प्रभारी टिकैतनगर मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में धरना शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा। एसडीओ टिकैतनगर राजवीर सिंह ने बताया कि ऊपर से विद्युत आपूर्ति में कुछ कमी के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। जल्द ही विद्युत व्यवस्था को सुचारु रूप से चालू करा दिया जाएगा।4
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बाराबंकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, बाराबंकी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए। राज्यमंत्री ने कहा कि सेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सामूहिक दायित्व का प्रतीक है। जरूरतमंदों की सहायता करना ही जनसेवा का मूल उद्देश्य है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा एवं करुणा की भावना को सुदृढ़ करने, विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत,एमएलसी इंजी अवनीश सिंह,एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती राजरानी रावत, सीएमओ डॉ रंजन गौतम, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा श्रीमती पूजा मिश्रा,जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवंगणमान्यजन उपस्थित रहे।1
- *5 बच्चों की सास का 20 साल छोटे दामाद पर दिल आ गया* *रातभर पंचायत चली, लेकिन दोनों को अलग नहीं कर पाई* *अब दोनों ने एकसाथ रहने का ऐलान कर दिया है* *मामला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश का है।*1
- 15 August 2026 mein bacchon ne Tiranga Lekar School Ki Raunak Badhai Aur railiyan Bhi nikaali 15 August 2026 mein bacchon ne Tiranga Lekar School Ki Raunak Badhai Aur railiyan Bhi nikaali1
- गणेश चतुर्थी महोत्सव में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश एससी/एसटी आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा—माता-पिता की सेवा ही सच्ची भक्ति शशिकांत अवस्थी सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। ग्राम पंचायत रसूलपुर में शिव गौरी मानव सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के अंतिम दिवस धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के संदेश से सराबोर रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बैजनाथ रावत पहुंचे। उनके पहुंचते ही समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान कथा व्यास हेमराज यादव का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समिति की ओर से मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत को अंगवस्त्र एवं भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में बैजनाथ रावत ने कहा कि भगवान गणेश हमें माता-पिता के प्रति सम्मान और सेवा की प्रेरणा देते हैं। माता-पिता की सेवा ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहते, बल्कि लोगों को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनी, भाजपा नेता नीरज वर्मा, मंडल महामंत्री अमित भैया राम जी तथा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप रावत मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष दिलीप सोनकर, व्यवस्थापक अनिल कनौजिया, कौशल सोनकर, नान्हू सोनकर, रामजी सोनकर, सुंदरलाल सोनकर सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।1