स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 अंतर्गत जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जिला छिंदवाड़ा में "स्वच्छतम पोर्टल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन" विषय पर जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन तथा स्वच्छता संबंधी विभिन्न मानकों की समयबद्ध समीक्षा एवं प्रगति सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायण जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार इस जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्री विक्रम अहके जी की अध्यक्षता एवं नगर निगम आयुक्त एवं जिला परियोजना अधिकारी (DUDA) श्री चंद्र प्रकाश राय जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यशाला में जिले के समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO), इंजीनियर, स्वच्छता प्रभारी, ऑपरेटर एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन संभागीय पीआईयू श्री पुष्पेंद्र शर्मा जी एवं नगर निगम पीआईयू श्री आदित्य वर्मा द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान स्वच्छतम पोर्टल पर जानकारी के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संधारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन, 4-वे स्रोत पृथक्करण, जनजागरूकता गतिविधियों तथा मिशन के विभिन्न घटकों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पोर्टल संचालन एवं आवश्यक रिपोर्टिंग प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन, स्वच्छ सर्वेक्षण 2026, गार्बेज फ्री सिटी (GFC) स्टार रेटिंग, ODF, ODF+, ODF++ एवं Water+ प्रोटोकॉल, Visible Cleanliness तथा नगरीय निकायों में स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों के साथ एक ओपन सेशन आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 अंतर्गत जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जिला छिंदवाड़ा में "स्वच्छतम पोर्टल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन" विषय पर जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन तथा स्वच्छता संबंधी विभिन्न मानकों की समयबद्ध समीक्षा एवं प्रगति सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायण जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार इस जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्री विक्रम अहके जी की अध्यक्षता एवं नगर निगम आयुक्त एवं जिला परियोजना अधिकारी (DUDA) श्री चंद्र प्रकाश राय जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यशाला में जिले के समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO), इंजीनियर, स्वच्छता प्रभारी, ऑपरेटर एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन संभागीय पीआईयू
श्री पुष्पेंद्र शर्मा जी एवं नगर निगम पीआईयू श्री आदित्य वर्मा द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान स्वच्छतम पोर्टल पर जानकारी के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संधारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन, 4-वे स्रोत पृथक्करण, जनजागरूकता गतिविधियों तथा मिशन के विभिन्न घटकों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पोर्टल संचालन एवं आवश्यक रिपोर्टिंग प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन, स्वच्छ सर्वेक्षण 2026, गार्बेज फ्री सिटी (GFC) स्टार रेटिंग, ODF, ODF+, ODF++ एवं Water+ प्रोटोकॉल, Visible Cleanliness तथा नगरीय निकायों में स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों के साथ एक ओपन सेशन आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
- Seoni News: घोड़े पर बैठे ये कोई दूल्हा नहीं... अपने विद्यार्थियों के दिलों के 'मास्टर जी' हैं, जिन्हें मिली यादगार विदाई1
- राजनीति के हर सवाल का सीधा जवाब, सिर्फ न्यूज़ नेशन 81 पर। सच, सवाल और संवाद—देखिए विशेष इंटरव्यू। युवा राजनीति की नई सोच, बेबाक सवाल और बेझिझक जवाब। सिवनी की सियासत पर खुलकर बोले यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष। विपक्ष की आवाज़ या भविष्य का नया चेहरा? देखिए एक्सक्लूसिव बातचीत। राजनीति के हर सवाल का सीधा जवाब,1
- पांढुर्णा में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुईं दो महत्वपूर्ण बैठकें पांढुर्णा में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दो महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान आरसीएमएस, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पीएम किसान और सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही स्वामित्व योजना, भूमि आवंटन, धारा 6(4) के प्रकरण, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित सेवाओं, भू-अर्जन भुगतानों और पट्टा संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा गया। बैठक में नवीन पट्टों की प्रगति, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, शासकीय परिसंपत्तियों की फीडिंग, सामुदायिक व आबादी भूमि और अतिक्रमण के मामलों की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारी बैठक राजस्व समीक्षा के उपरांत स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 15 अगस्त को नगर पालिका ग्राउंड, पांढुर्णा में मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7:30 बजे और जिला कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह को गरिमामय, अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शैक्षणिक संस्थाओं के स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता, प्रभात मार्च, तथा विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का अक्षरशः पालन करने और केवल कागज से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करने पर जोर दिया। परेड मैदान की तैयारी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा और आकर्षक झांकियों के प्रदर्शन के संबंध में संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इन दोनों बैठकों में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- बनखेड़ी : सोमवार तक रेलवे फाटक खोलने की उम्मीद : तहसीलदार शुक्रवार का हाट बाजार बना जनता के लिए मुसीबत! बनखेड़ी में हर शुक्रवार लगने वाले हाट बाजार में हजारों ग्रामीण खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही से आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आज शाम करीब 4 बजे ओल नदी पुल के नीचे कच्चे रास्ते में केले से भरा एक आइशर ट्रक फंस गया, जिससे लंबा जाम लग गया। वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं होने के कारण दोपहिया वाहन चालक मजबूरी में पुल के नीचे बहते पानी से होकर निकलने को विवश रहे। सवाल यह है कि जब हर शुक्रवार बाजार लगता है और भारी भीड़ उमड़ती है, तो आखिर प्रशासन ने पहले से यातायात की उचित व्यवस्था क्यों नहीं की? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? बनखेड़ी की जनता मांग करती है कि हाट बाजार के दिन वैकल्पिक मार्ग, सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षित आवागमन की तत्काल व्यवस्था की जाए।1
- कलेक्टर ने ली राजस्व समीक्षा बैठक लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी और 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी और 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने दो वर्ष से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और कार्य में लापरवाही पर घंसौर लोक सेवा केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सावन माह के आयोजनों और मानसून व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।1
- Seoni News: 'जुगनी' बाघिन की शाही सैर, तीन शावकों संग सड़क पार करती आई नजर1
- बैतूल मौसम में आएं बदलाव के चलते जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़1
- पट्टन रोड पर मंगोना के पास आईसर वाहन नें मोटर सायकल कों मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर घायल पट्टन रोड पर मंगोना के पास आईसर वाहन नें मोटर सायकल कों मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर घायल मुलताई। प्रभात पट्टन रोड पर मंगोना के पास शनिवार दोपहर एक आईसर वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद महाराष्ट्र के वरुड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इधर, सूचना मिलते ही प्रभात पट्टन चौकी से डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।1