कुशीनगर से खबर — श्राद्ध कार्यक्रम में हुआ सांस्कृतिक मुकाबला, रंजन राय निराला बने विजेता कुशीनगर जनपद के नरखा टोला पिपरा घाट में दिनांक 19 मार्च 2026 को कैलाशी देवी के श्राद्ध कार्यक्रम के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन एवं दुगोला मुकाबले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे माहौल में श्रद्धा के साथ-साथ सांस्कृतिक उत्साह भी देखने को मिला। इस आयोजन का संचालन जगकर्ता राजकिशोर निषाद एवं भोला निषाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण महा मुकाबला दुगोला रहा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार रंजन राय निराला और व्यास सुबाष सागर के बीच जोरदार प्रस्तुति देखने को मिली। कार्यक्रम की पहली पारी की शुरुआत रंजन राय निराला ने की, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद दूसरी पारी में सुबाष सागर ने अपनी प्रस्तुति दी, लेकिन वह पहली पारी का प्रभावी जवाब देने में सफल नहीं हो सके। मुकाबले के अंत में निर्णायकों द्वारा रंजन राय निराला को विजेता घोषित किया गया। विजेता कलाकार को साइकिल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम में ढोल एवं बैंकर प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें विजेता टीमों को भी साइकिल इनाम देने की घोषणा की गई। इस पूरे आयोजन की व्यवस्था रितेश कश्यप द्वारा की गई, जिनकी देखरेख में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्राद्ध जैसे गंभीर अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जहां दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी, वहीं सामाजिक एकता और परंपरा को भी मजबूती प्रदान की।
कुशीनगर से खबर — श्राद्ध कार्यक्रम में हुआ सांस्कृतिक मुकाबला, रंजन राय निराला बने विजेता कुशीनगर जनपद के नरखा टोला पिपरा घाट में दिनांक 19 मार्च 2026 को कैलाशी देवी के श्राद्ध कार्यक्रम के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन एवं दुगोला मुकाबले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे माहौल में श्रद्धा के साथ-साथ सांस्कृतिक उत्साह भी देखने को मिला। इस आयोजन का संचालन जगकर्ता राजकिशोर निषाद एवं भोला निषाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण महा मुकाबला दुगोला रहा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार रंजन राय निराला और व्यास सुबाष सागर के बीच जोरदार प्रस्तुति देखने को मिली। कार्यक्रम की पहली पारी की शुरुआत रंजन राय निराला ने की, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद दूसरी पारी में सुबाष सागर ने अपनी प्रस्तुति दी, लेकिन वह पहली पारी का प्रभावी जवाब देने में सफल नहीं हो सके। मुकाबले के अंत में निर्णायकों द्वारा रंजन राय निराला को विजेता घोषित किया गया। विजेता कलाकार को साइकिल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम में ढोल एवं बैंकर प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें विजेता टीमों को भी साइकिल इनाम देने की घोषणा की गई। इस पूरे आयोजन की व्यवस्था रितेश कश्यप द्वारा की गई, जिनकी देखरेख में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्राद्ध जैसे गंभीर अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जहां दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी, वहीं सामाजिक एकता और परंपरा को भी मजबूती प्रदान की।
- इस पूरे कार्यक्रम का संचालन राजकिशोर निषाद और भोला निषाद द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन एवं निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध गायक शीव ब्यास जी ने निभाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महा दुगोला मुकाबला रहा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार रंजन राय निराला और सुबाष सागर के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। पहली पारी में रंजन राय निराला ने दमदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं दूसरी पारी में सुबाष सागर ने भी कोशिश की, लेकिन वे पहली पारी के प्रभाव को मात नहीं दे सके।1
- कुशीनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का विरोध किया गया है। जानकारी के अनुसार, विधायक सुरेंद्र कुशवाहा अपने क्षेत्र के दौरे पर थे, तभी एक व्यक्ति ने खुलकर विरोध करते हुए उन्हें काला झंडा दिखाया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह विरोध नगर पंचायत में मनोनीत सभासद से जुड़े एक मामले को लेकर किया गया। इस मुद्दे पर स्थानीय लोगों में पहले से ही नाराजगी देखी जा रही थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है और यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कुशीनगर से यह बड़ी खबर, जहां जनप्रतिनिधि के खिलाफ खुलेआम विरोध ने सियासी माहौल गरमा दिया है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर आगे क्या कार्रवाई होती है।1
- कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को एक बुजुर्ग व्यक्ति ने काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत में मनोनीत सभासद के प्रकरण को लेकर नाराज चल रहे इस व्यक्ति ने अचानक विधायक के सामने काला झंडा लहरा दिया… जिससे मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे जनता की नाराजगी बता रहा है, तो कोई इसे सियासी विरोध का नया तरीका कह रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मामला काफी दिनों से सुलग रहा था… और आखिरकार यह नाराजगी खुले विरोध के रूप में सामने आ गई। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर विधायक या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है…1
- कुशीनगर। जनपद के पडरौना क्षेत्र अंतर्गत अम्बेडकर नगर स्थित नौका टोला में रमजान माह के आखिरी जुम्मे के अवसर पर अलविदा की नमाज पूरे श्रद्धा, अनुशासन और अकीदत के साथ अदा की गई। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। सुबह से ही मस्जिदों और नमाज स्थलों पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। अलविदा की नमाज के दौरान इमाम ने रमजान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नेक रास्ते पर चलने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समाज में शांति बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के बाद रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। साथ ही अपने परिवार और समाज की बेहतरी के लिए भी खुदा से रहमत की गुहार लगाई। नमाज को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इस मौके पर मौजूद रहे। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा की मुबारकबाद दी गई, जिससे भाईचारे का संदेश भी प्रसारित हुआ। इस दौरान स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।3
- *पडरौना के नौका टोला में अकीदत संग अदा हुई अलविदा नमाज* _रमजान के आखिरी जुम्मे पर उमड़ी भीड़, रोजेदारों ने अमन-चैन की मांगी दुआ_ कुशीनगर। जनपद के पडरौना क्षेत्र अंतर्गत अम्बेडकर नगर स्थित नौका टोला में रमजान माह के आखिरी जुम्मे के अवसर पर अलविदा की नमाज पूरे श्रद्धा, अनुशासन और अकीदत के साथ अदा की गई। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। सुबह से ही मस्जिदों और नमाज स्थलों पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। अलविदा की नमाज के दौरान इमाम ने रमजान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नेक रास्ते पर चलने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समाज में शांति बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के बाद रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। साथ ही अपने परिवार और समाज की बेहतरी के लिए भी खुदा से रहमत की गुहार लगाई। नमाज को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इस मौके पर मौजूद रहे। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा की मुबारकबाद दी गई, जिससे भाईचारे का संदेश भी प्रसारित हुआ। इस दौरान स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।2
- कुशीनगर। बीते दिन गुरुवार को कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंगापट्टी गांव के सामने एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां राज ट्रैवेल्स की तेज रफ्तार बस ने एक मासूम को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घायल बच्चे को तत्काल रविन्द्र नगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ दूर तक बस का पीछा किया और पकड़ने के बाद उस पर जमकर तोड़फोड़ की। बस में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और बस व ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर से बिहार रूट पर चलने वाली तेज रफ्तार बसों की लापरवाही आए दिन हादसों का कारण बन रही है।1
- कुशीनगर पडरौना कोतवाली के बाँसी चौकी पर यूपी से बिहार ट्रैक्टर से 15 जरकिन करीब 3000 लीटर जा रहे डीजल को मुखविर की सूचना पर पुलिस विभाग ने पकड़ा।और अवैध डीजल पाये जाने पर सप्लाई इंस्पेक्टर पडरौना को दिया सूचना मौके पर पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर कार्यवाही में जुटे रहे ।1
- कुशीनगर से खबर — श्राद्ध कार्यक्रम में हुआ सांस्कृतिक मुकाबला, रंजन राय निराला बने विजेता कुशीनगर जनपद के नरखा टोला पिपरा घाट में दिनांक 19 मार्च 2026 को कैलाशी देवी के श्राद्ध कार्यक्रम के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन एवं दुगोला मुकाबले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे माहौल में श्रद्धा के साथ-साथ सांस्कृतिक उत्साह भी देखने को मिला। इस आयोजन का संचालन जगकर्ता राजकिशोर निषाद एवं भोला निषाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण महा मुकाबला दुगोला रहा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार रंजन राय निराला और व्यास सुबाष सागर के बीच जोरदार प्रस्तुति देखने को मिली। कार्यक्रम की पहली पारी की शुरुआत रंजन राय निराला ने की, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद दूसरी पारी में सुबाष सागर ने अपनी प्रस्तुति दी, लेकिन वह पहली पारी का प्रभावी जवाब देने में सफल नहीं हो सके। मुकाबले के अंत में निर्णायकों द्वारा रंजन राय निराला को विजेता घोषित किया गया। विजेता कलाकार को साइकिल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम में ढोल एवं बैंकर प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें विजेता टीमों को भी साइकिल इनाम देने की घोषणा की गई। इस पूरे आयोजन की व्यवस्था रितेश कश्यप द्वारा की गई, जिनकी देखरेख में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्राद्ध जैसे गंभीर अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जहां दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी, वहीं सामाजिक एकता और परंपरा को भी मजबूती प्रदान की।1