logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भव्य रामनवमी रथ यात्रा से गूंजा फारबिसगंज, आदिवासी नृत्य और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र भव्य रामनवमी रथ यात्रा से गूंजा फारबिसगंज, आदिवासी नृत्य और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

4 hrs ago
user_CD News
CD News
Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
4 hrs ago

भव्य रामनवमी रथ यात्रा से गूंजा फारबिसगंज, आदिवासी नृत्य और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र भव्य रामनवमी रथ यात्रा से गूंजा फारबिसगंज, आदिवासी नृत्य और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

More news from Patna and nearby areas
  • Post by PP News Koshi
    1
    Post by PP News Koshi
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Satar Kataiya, Patna•
    7 hrs ago
  • सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो प्रशासन के दावों और गैस एजेंसियों की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े करती है। यहाँ 'मां भगवती HP ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी' की लापरवाही की वजह से आम जनता त्रस्त है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद, यहाँ नियमों को ताक पर रखकर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है।"ग्रामीणों का कहना है कि हम सुबह 8 बजे से आए हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। होम डिलीवरी की बात तो छोड़िए, यहाँ खुद से सिलेंडर ले जाने पर भी घंटों इंतजार करना पड़ता है।"इस भीषण गर्मी और व्यस्त समय में, ये लोग अपनी बारी के इंतजार में सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हैं। आरोप है कि 'मां भगवती HP ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी' पर न तो समय से गैस की बुकिंग हो रही है और न ही मोबाइल नंबर अपडेट किए जा रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद भी जब लोगों का काम नहीं होता, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।
    1
    सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो प्रशासन के दावों और गैस एजेंसियों की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े करती है। यहाँ 'मां भगवती HP ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी' की लापरवाही की वजह से आम जनता त्रस्त है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद, यहाँ नियमों को ताक पर रखकर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है।"ग्रामीणों का कहना है कि हम सुबह 8 बजे से आए हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। होम डिलीवरी की बात तो छोड़िए, यहाँ खुद से सिलेंडर ले जाने पर भी घंटों इंतजार करना पड़ता है।"इस भीषण गर्मी और व्यस्त समय में, ये लोग अपनी बारी के इंतजार में सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हैं। आरोप है कि 'मां भगवती HP ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी' पर न तो समय से गैस की बुकिंग हो रही है और न ही मोबाइल नंबर अपडेट किए जा रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद भी जब लोगों का काम नहीं होता, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    12 hrs ago
  • मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मधेपुरा में भव्य और ऐतिहासिक रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पूरे शहर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा और शहर राममय नजर आया। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और बैंड की धुन पर रामभक्त जमकर थिरकते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया, जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित अन्य देवी देवताओं के जीवंत चित्रण ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। विशेष आकर्षण का केंद्र आदिवासी नृत्य रहा, जिसने अपनी पारंपरिक शैली और ऊर्जा से शोभायात्रा की सुंदरता को कई गुना बढ़ा दिया। वहीं, महिलाओं की बड़ी और उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। महिलाएं भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट करती नजर आईं। शोभायात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, नगर रामनवमी समिति सहित अन्य सनातनी संस्थाओं के वोलेंटियर्स लगातार मुस्तैद रहे। शोभायात्रा के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, वहीं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) खुद मौके पर मौजूद रहकर शोभायात्रा का नेतृत्व करते नजर आए। प्रशासन द्वारा शोभायात्रा का ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही थी ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। कुल मिलाकर, मधेपुरा में इस बार की रामनवमी शोभायात्रा ऐतिहासिक, भव्य और यादगार रही, जिसने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी संदेश दिया। बाइट - संतोष कुमार, एसडीएम, मधेपुरा बाइट - प्रवेंद्र भारती, एएसपी, मधेपुरा
    4
    मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मधेपुरा में भव्य और ऐतिहासिक रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पूरे शहर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा और शहर राममय नजर आया।
शोभायात्रा में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और बैंड की धुन पर रामभक्त जमकर थिरकते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया, जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित अन्य देवी देवताओं के जीवंत चित्रण ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विशेष आकर्षण का केंद्र आदिवासी नृत्य रहा, जिसने अपनी पारंपरिक शैली और ऊर्जा से शोभायात्रा की सुंदरता को कई गुना बढ़ा दिया। वहीं, महिलाओं की बड़ी और उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। महिलाएं भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट करती नजर आईं।
शोभायात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, नगर रामनवमी समिति सहित अन्य सनातनी संस्थाओं के वोलेंटियर्स लगातार मुस्तैद रहे। शोभायात्रा के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, वहीं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) खुद मौके पर मौजूद रहकर शोभायात्रा का नेतृत्व करते नजर आए। प्रशासन द्वारा शोभायात्रा का ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही थी ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
कुल मिलाकर, मधेपुरा में इस बार की रामनवमी शोभायात्रा ऐतिहासिक, भव्य और यादगार रही, जिसने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी संदेश दिया।
बाइट - संतोष कुमार, एसडीएम, मधेपुरा
बाइट - प्रवेंद्र भारती, एएसपी, मधेपुरा
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • आवश्यक सूचना कोरिया पट्टी पुर्व त्रिवेणीगंज सुपौल बिहार कोसी प्रोजेक्ट का ताला तोड कर कडोरो रुपया का चोरी दिनांक 26/3/2026को,12, बजे रात में
    2
    आवश्यक सूचना कोरिया पट्टी पुर्व त्रिवेणीगंज सुपौल बिहार कोसी प्रोजेक्ट का ताला तोड कर कडोरो रुपया का चोरी दिनांक 26/3/2026को,12, बजे रात में
    user_CID b officer Supaul Bihar Shambhu Kumar
    CID b officer Supaul Bihar Shambhu Kumar
    त्रिवेणीगंज, सुपौल, बिहार•
    6 hrs ago
  • एक मुस्लिम घर ने 100 से अधिक हिन्दू को भगाने पर किया मजबूर। हिंदू घर बेच कर भाग रहा है।
    1
    एक मुस्लिम घर ने 100 से अधिक हिन्दू को भगाने पर किया मजबूर। हिंदू घर बेच कर भाग रहा है।
    user_RTI activist
    RTI activist
    Social worker फुलपरास, मधुबनी, बिहार•
    22 hrs ago
  • मधुबनी के झंझारपुर अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन ऑयल टैंकर से करीब 1733.76 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। तेल टैंकर की आड़ में हो रही शराब तस्करी ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। देखें पूरी रिपोर्ट Bihar News 24 पर ।
    1
    मधुबनी के झंझारपुर अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन ऑयल टैंकर से करीब 1733.76 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। तेल टैंकर की आड़ में हो रही शराब तस्करी ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। देखें पूरी रिपोर्ट Bihar News 24 पर ।
    user_बिनोद झा (संपादक)
    बिनोद झा (संपादक)
    Voice of people झंझारपुर, मधुबनी, बिहार•
    7 hrs ago
  • सहरसा जिले के सत्तर कटैया प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजलपुर तक पहुंचने के लिए आज तक कोई रास्ता नहीं बनाया गया है। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ घना जंगल है, दूसरी ओर नहर, और बीच खेत में यह स्कूल स्थित है। ऐसे में छात्र-छात्राओं, खासकर बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी और खतरे का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर अंचलाधिकारी को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस गंभीर समस्या की जानकारी क्यों नहीं दी गई। बिजलपुर के पूर्व मुखिया संजीव कुमार और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूल तक जाने के लिए सुरक्षित रास्ता बनाया जाए। बताया जा रहा है कि यह जमीन राम जानकी ट्रस्ट द्वारा दान में दी गई थी, लेकिन रास्ते की व्यवस्था नहीं की गई। अब सवाल यह है कि जब स्कूल तक पहुंचने का रास्ता ही नहीं था, तो आखिर इस विद्यालय का निर्माण कैसे कर दिया गया? ग्रामीणों और अभिभावकों में इसको लेकर भारी नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सके।
    1
    सहरसा जिले के सत्तर कटैया प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दरअसल, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजलपुर तक पहुंचने के लिए आज तक कोई रास्ता नहीं बनाया गया है। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ घना जंगल है, दूसरी ओर नहर, और बीच खेत में यह स्कूल स्थित है। ऐसे में छात्र-छात्राओं, खासकर बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी और खतरे का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर अंचलाधिकारी को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस गंभीर समस्या की जानकारी क्यों नहीं दी गई।
बिजलपुर के पूर्व मुखिया संजीव कुमार और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूल तक जाने के लिए सुरक्षित रास्ता बनाया जाए। बताया जा रहा है कि यह जमीन राम जानकी ट्रस्ट द्वारा दान में दी गई थी, लेकिन रास्ते की व्यवस्था नहीं की गई।
अब सवाल यह है कि जब स्कूल तक पहुंचने का रास्ता ही नहीं था, तो आखिर इस विद्यालय का निर्माण कैसे कर दिया गया?
ग्रामीणों और अभिभावकों में इसको लेकर भारी नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सके।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Satar Kataiya, Patna•
    12 hrs ago
  • मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नाढी खारी पंचायत के यादव नगर, वार्ड - 6 में जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच एक पक्ष के 25-30 लोगों ने हरवे-हथियार से लैस होकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं समेत कुल 5 लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घनश्याम यादव का अपने पड़ोस के राजो यादव, धीरज कुमार, बंटी यादव और भूषण यादव आदि के साथ पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के समय घनश्याम यादव की पत्नी रंजन देवी और उनकी भाभी अनिता देवी खेत में लगी मकई की फसल देखने गई थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया और दोनों महिलाओं की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर जब परिजन बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर मौके से भागने लगे, लेकिन दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सभी घायलों को मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बाइट - दिलीप कुमार, जख्मी के परिजन
    4
    मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नाढी खारी पंचायत के यादव नगर, वार्ड - 6 में जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच एक पक्ष के 25-30 लोगों ने हरवे-हथियार से लैस होकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं समेत कुल 5 लोग घायल हो गए।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घनश्याम यादव का अपने पड़ोस के राजो यादव, धीरज कुमार, बंटी यादव और भूषण यादव आदि के साथ पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के समय घनश्याम यादव की पत्नी रंजन देवी और उनकी भाभी अनिता देवी खेत में लगी मकई की फसल देखने गई थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया और दोनों महिलाओं की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर जब परिजन बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर मौके से भागने लगे, लेकिन दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सभी घायलों को मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बाइट - दिलीप कुमार, जख्मी के परिजन
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    8 hrs ago
  • नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर दो में सड़क मार्ग निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देने के बाद आवागमन में लोगों को हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। इसको लेकर वार्ड वासियों ने बताया की अन्य वार्ड पार्षद के मदद से सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था जो आधा अधूरा काम कर छोड़ दिया जिससे और समस्या बढ़ गई है। जहां ज्यादा गढ्ढा था ऐसे जगह को ही छोड़ दिया है जिससे बच्चे एवं बुजुर्ग को ज्यादा परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार नगर पंचायत के अधिकारी को सूचित भी किया गया है मगर अनसुना कर दिया जाता है।
    1
    नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर दो में सड़क मार्ग निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देने के बाद आवागमन में लोगों को हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। इसको लेकर वार्ड वासियों ने बताया की अन्य वार्ड पार्षद के मदद से सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था जो आधा अधूरा काम कर छोड़ दिया जिससे और समस्या बढ़ गई है। जहां ज्यादा गढ्ढा था ऐसे जगह को ही छोड़ दिया है जिससे बच्चे एवं बुजुर्ग को ज्यादा परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार नगर पंचायत के अधिकारी को सूचित भी किया गया है मगर अनसुना कर दिया जाता है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.