रामनवमी पर राममय हुआ मधेपुरा : ऐतिहासिक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मधेपुरा में भव्य और ऐतिहासिक रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पूरे शहर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा और शहर राममय नजर आया। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और बैंड की धुन पर रामभक्त जमकर थिरकते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया, जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित अन्य देवी देवताओं के जीवंत चित्रण ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। विशेष आकर्षण का केंद्र आदिवासी नृत्य रहा, जिसने अपनी पारंपरिक शैली और ऊर्जा से शोभायात्रा की सुंदरता को कई गुना बढ़ा दिया। वहीं, महिलाओं की बड़ी और उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। महिलाएं भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट करती नजर आईं। शोभायात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, नगर रामनवमी समिति सहित अन्य सनातनी संस्थाओं के वोलेंटियर्स लगातार मुस्तैद रहे। शोभायात्रा के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, वहीं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) खुद मौके पर मौजूद रहकर शोभायात्रा का नेतृत्व करते नजर आए। प्रशासन द्वारा शोभायात्रा का ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही थी ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। कुल मिलाकर, मधेपुरा में इस बार की रामनवमी शोभायात्रा ऐतिहासिक, भव्य और यादगार रही, जिसने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी संदेश दिया। बाइट - संतोष कुमार, एसडीएम, मधेपुरा बाइट - प्रवेंद्र भारती, एएसपी, मधेपुरा
रामनवमी पर राममय हुआ मधेपुरा : ऐतिहासिक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मधेपुरा में भव्य और ऐतिहासिक रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पूरे शहर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा और शहर राममय नजर आया। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और बैंड की धुन पर रामभक्त
जमकर थिरकते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया, जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित अन्य देवी देवताओं के जीवंत चित्रण ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। विशेष आकर्षण का केंद्र आदिवासी नृत्य रहा, जिसने अपनी पारंपरिक शैली और ऊर्जा से शोभायात्रा की सुंदरता को कई गुना बढ़ा दिया। वहीं, महिलाओं की बड़ी और उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और भी
भव्य बना दिया। महिलाएं भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट करती नजर आईं। शोभायात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, नगर रामनवमी समिति सहित अन्य सनातनी संस्थाओं के वोलेंटियर्स लगातार मुस्तैद रहे। शोभायात्रा के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, वहीं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
(एसडीपीओ) खुद मौके पर मौजूद रहकर शोभायात्रा का नेतृत्व करते नजर आए। प्रशासन द्वारा शोभायात्रा का ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही थी ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। कुल मिलाकर, मधेपुरा में इस बार की रामनवमी शोभायात्रा ऐतिहासिक, भव्य और यादगार रही, जिसने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी संदेश दिया। बाइट - संतोष कुमार, एसडीएम, मधेपुरा बाइट - प्रवेंद्र भारती, एएसपी, मधेपुरा
- papa nahi mummy 😢1
- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मधेपुरा में भव्य और ऐतिहासिक रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पूरे शहर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा और शहर राममय नजर आया। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और बैंड की धुन पर रामभक्त जमकर थिरकते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया, जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित अन्य देवी देवताओं के जीवंत चित्रण ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। विशेष आकर्षण का केंद्र आदिवासी नृत्य रहा, जिसने अपनी पारंपरिक शैली और ऊर्जा से शोभायात्रा की सुंदरता को कई गुना बढ़ा दिया। वहीं, महिलाओं की बड़ी और उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। महिलाएं भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट करती नजर आईं। शोभायात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, नगर रामनवमी समिति सहित अन्य सनातनी संस्थाओं के वोलेंटियर्स लगातार मुस्तैद रहे। शोभायात्रा के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, वहीं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) खुद मौके पर मौजूद रहकर शोभायात्रा का नेतृत्व करते नजर आए। प्रशासन द्वारा शोभायात्रा का ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही थी ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। कुल मिलाकर, मधेपुरा में इस बार की रामनवमी शोभायात्रा ऐतिहासिक, भव्य और यादगार रही, जिसने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी संदेश दिया। बाइट - संतोष कुमार, एसडीएम, मधेपुरा बाइट - प्रवेंद्र भारती, एएसपी, मधेपुरा4
- नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर दो में सड़क मार्ग निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देने के बाद आवागमन में लोगों को हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। इसको लेकर वार्ड वासियों ने बताया की अन्य वार्ड पार्षद के मदद से सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था जो आधा अधूरा काम कर छोड़ दिया जिससे और समस्या बढ़ गई है। जहां ज्यादा गढ्ढा था ऐसे जगह को ही छोड़ दिया है जिससे बच्चे एवं बुजुर्ग को ज्यादा परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार नगर पंचायत के अधिकारी को सूचित भी किया गया है मगर अनसुना कर दिया जाता है।1
- भव्य रामनवमी रथ यात्रा से गूंजा फारबिसगंज, आदिवासी नृत्य और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र1
- आवश्यक सूचना कोरिया पट्टी पुर्व त्रिवेणीगंज सुपौल बिहार कोसी प्रोजेक्ट का ताला तोड कर कडोरो रुपया का चोरी दिनांक 26/3/2026को,12, बजे रात में2
- Post by PP News Koshi1
- पंचायत कराने चले थे मुनीर, ईरान ने पाकिस्तानी जहाज को होर्मुज से उल्टे पांव खदेड़ा, धड़ाधड़ गुजर रहे भारतीय शिप ईरानी अधिकारी अलीरेजा तंगसिरी ने बाकायदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि कंटेनर जहाज SELEN को IRGC नौसेना ने वापस लौटा दिया है. दिलचस्प ये है कि ये पाकिस्तान की ओर जा रहा था लेकिन इसे लौटा दिया गया. पाकिस्तान एक तरफ ईरान-अमेरिका के बीच समझौता कराने में लगा हुआ है, वहीं दूसरी ओर ईरान उसके ही जहाज को होर्मुज से गुजरने नहीं दे रहा है. ईरानी अधिकारी अलीरेजा तंगसिरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये जानकारी दी है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कंटेनर जहाज SELEN को लौटा दिया है. वजह ये है कि इस जहाज ने कानूनी मंजूरी नहीं ली थी. ये जहाज पाकिस्तान के कराची बंदरगाह की ओर बढ़ रहा था, जब इसे उल्टे पांव लौटाया गया. पाकिस्तान ऐसे कराएगा समझौता? यह घटना ऐसे समय हुई है जब ईरान ने पाकिस्तान को अमेरिका के साथ शांति वार्ता के लिए मध्यस्थ बनने की मंजूरी दी है. ईरान ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन को बताया है कि केवल नॉन एनेमी यानि गैर शत्रुतापूर्ण जहाज ही उसकी अनुमति से इस रास्ते से गुजर सकते हैं. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण इस जलमार्ग से तेल और गैस की सप्लाई काफी प्रभावित हुई है, जिससे दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है. अब खबर है कि पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत हो सकती है, उससे पहले ही ऐसी घटना होना पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल शर्म की बात बन गई है. पाकिस्तान खुद को मध्यस्थ बताता है और उसके जहाज तक पार नहीं लग पा रहे.1
- मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नाढी खारी पंचायत के यादव नगर, वार्ड - 6 में जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच एक पक्ष के 25-30 लोगों ने हरवे-हथियार से लैस होकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं समेत कुल 5 लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घनश्याम यादव का अपने पड़ोस के राजो यादव, धीरज कुमार, बंटी यादव और भूषण यादव आदि के साथ पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के समय घनश्याम यादव की पत्नी रंजन देवी और उनकी भाभी अनिता देवी खेत में लगी मकई की फसल देखने गई थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया और दोनों महिलाओं की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर जब परिजन बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर मौके से भागने लगे, लेकिन दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सभी घायलों को मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बाइट - दिलीप कुमार, जख्मी के परिजन4