Shuru
Apke Nagar Ki App…
नवहट्टा थाना पुलिस नें गांजा ले जा रहै एक व्यक्ति को बाइक के साथ गिरफ्तार किया
PP News Koshi
नवहट्टा थाना पुलिस नें गांजा ले जा रहै एक व्यक्ति को बाइक के साथ गिरफ्तार किया
More news from बिहार and nearby areas
- सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो प्रशासन के दावों और गैस एजेंसियों की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े करती है। यहाँ 'मां भगवती HP ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी' की लापरवाही की वजह से आम जनता त्रस्त है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद, यहाँ नियमों को ताक पर रखकर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है।"ग्रामीणों का कहना है कि हम सुबह 8 बजे से आए हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। होम डिलीवरी की बात तो छोड़िए, यहाँ खुद से सिलेंडर ले जाने पर भी घंटों इंतजार करना पड़ता है।"इस भीषण गर्मी और व्यस्त समय में, ये लोग अपनी बारी के इंतजार में सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हैं। आरोप है कि 'मां भगवती HP ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी' पर न तो समय से गैस की बुकिंग हो रही है और न ही मोबाइल नंबर अपडेट किए जा रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद भी जब लोगों का काम नहीं होता, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।1
- Post by मिथिलेश कुमार1
- Post by HTk Today1
- मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नाढी खारी पंचायत के यादव नगर, वार्ड - 6 में जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच एक पक्ष के 25-30 लोगों ने हरवे-हथियार से लैस होकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं समेत कुल 5 लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घनश्याम यादव का अपने पड़ोस के राजो यादव, धीरज कुमार, बंटी यादव और भूषण यादव आदि के साथ पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के समय घनश्याम यादव की पत्नी रंजन देवी और उनकी भाभी अनिता देवी खेत में लगी मकई की फसल देखने गई थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया और दोनों महिलाओं की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर जब परिजन बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर मौके से भागने लगे, लेकिन दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सभी घायलों को मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बाइट - दिलीप कुमार, जख्मी के परिजन4
- Post by Anand jaiswal1
- आवश्यक सूचना कोरिया पट्टी पुर्व त्रिवेणीगंज सुपौल बिहार कोसी प्रोजेक्ट का ताला तोड कर कडोरो रुपया का चोरी दिनांक 26/3/2026को,12, बजे रात में2
- सहरसा जिले के सत्तर कटैया प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजलपुर तक पहुंचने के लिए आज तक कोई रास्ता नहीं बनाया गया है। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ घना जंगल है, दूसरी ओर नहर, और बीच खेत में यह स्कूल स्थित है। ऐसे में छात्र-छात्राओं, खासकर बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी और खतरे का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर अंचलाधिकारी को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस गंभीर समस्या की जानकारी क्यों नहीं दी गई। बिजलपुर के पूर्व मुखिया संजीव कुमार और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूल तक जाने के लिए सुरक्षित रास्ता बनाया जाए। बताया जा रहा है कि यह जमीन राम जानकी ट्रस्ट द्वारा दान में दी गई थी, लेकिन रास्ते की व्यवस्था नहीं की गई। अब सवाल यह है कि जब स्कूल तक पहुंचने का रास्ता ही नहीं था, तो आखिर इस विद्यालय का निर्माण कैसे कर दिया गया? ग्रामीणों और अभिभावकों में इसको लेकर भारी नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सके।1
- Post by HTk Today1
- Post by Anand jaiswal1