पण्डोखर धाम महोत्सव का श्रीहनुमान जन्मोत्सव से भव्य शुभारंभ 2 अप्रैल से 22 अप्रैल तक पण्डोखर (दतिया)। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पण्डोखर धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला 30वां वार्षिक पण्डोखर धाम महोत्सव इस वर्ष 2 अप्रैल से प्रारंभ होकर 22 अप्रैल तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ पावन हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर होगा महोत्सव का आयोजन गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में किया जाएगा। पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।2 अप्रैल को श्री हनुमानजी पण्डोखर सरकार की विशेष आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके उपरांत पुष्पवती तट से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु, आकर्षक झांकियां, लेजम अखाड़े, डमरू दल एवं बैंड-बाजों के साथ सहभागिता करेंगे।महोत्सव के दौरान गुरुशरण जी महाराज के मुख्य यजमानत्व में नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञाचार्य पं. उमाशंकर शास्त्री के निर्देशन में 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधिवत अनुष्ठान संपन्न होगा। 12 अप्रैल को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में 2 से 9 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा पं. विनोद शास्त्री (वृंदावन) द्वारा, 10 से 14 अप्रैल तक हनुमत कथा बृजरज अभिषेक वशिष्ठ (उत्तराखंड) द्वारा तथा पं. पवन शास्त्री द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा।* *महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रामलीला मंचन, भजन संध्या, बुंदेली लोकगीत, राई एवं मोनिया लोकनृत्य, कॉमेडी कार्यक्रम, भोजपुरी नाइट, अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन, रासलीला एवं मलखंभ प्रदर्शन जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस 20 दिवसीय महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं सहित जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों नागरिक सहभागिता करेंगे। आयोजन को लेकर धाम परिसर में व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं।

- User8684Datia, Madhya Pradesh💣43 min ago
- गोंदन थाना अंतर्गत दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जहां उड़ीना गांव निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता संजू पचौरी ने गोंदन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले मेहगांव निवासी गिर्राज तिवारी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी, जिसमें उसके मायके पक्ष ने लगभग 9 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति गिर्राज तिवारी, ससुर कौशल किशोर तिवारी और ननद नीलम तिवारी द्वारा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत पर गोंदन थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर 01 बजे आरोपी पति, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- मध्यप्रदेश के दतिया जिले में नगर पालिका के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी इलाके में हुई, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने पार्षद कल्लू कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल पार्षद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है। सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग कोतवाली थाने पर जमा हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस पर भी दबाव बढ़ गया है करीब दोपहर 2 बजे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई शेरू कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने.... गोलू कुशवाहा (झिर का बाग) सुधीर कुशवाहा (हरदौल मोहल्ला) पंकज उर्फ छोटू कुशवाहा (राधासागर) साहब सिंह यादव (सिरोल) उमेश कुशवाहा (सेवढ़ा चुंगी) प्रवीण बाल्मीक (रिछरा फाटक) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड के दो आरोपी पण्डोखर थाने में सरेंडर कर चुके हैं, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि की हत्या कैसे हो गई… और क्या दतिया में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं?2
- Post by Lakshya News tv1
- बीजेपी नेता की हत्या से दहला दतिया, आधे घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव मध्य प्रदेश के दतिया शहर में उस वक्त दहशत मच गई, जब दिनदहाड़े एमपी बीजेपी नेता और पार्षद कल्लू कुशवाहा की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और तब तक गोलियां दागते रहे जब तक कि उनकी सांसें न थम गईं। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक उनका शव सड़क पर ही पड़ा रहा। वहीं सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह की सैर पर निकले थे कुशवाहा मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कल्लू कुशवाह हर दिन सुबह की सैर पर आते हैं। वह आज भी सैर पर निकले थे। तभी अचानक हमलावर वहां पहुंच गए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर उनपर तब तक गोली चलाते रहे, जब तक कि वह मौके पर ही गिर नहीं गए। जैसे ही कुशवाह गिरे हमलावर मौके से फरार हो गए।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- पानी जमा होने से किसी के गिर रहे मकान तो किसी की हो रही फसल बर्बाद,..... पूरा मामला वार्ड कामद रोड, वार्ड नंबर 13 नगर इंदरगढ़ जिला दतिया का है...... #public #politics #MP #नगर #जनता #datia #किसान1
- सनातन के बब्बर शेर हैं पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा दामोदर यादव हुल्लड़ पार्टी की नेता मंडल अध्यक्ष उन्नाव दिनेश शर्मा ने जमकर धोया1
- जिला पुलिस बल दतिया में पदस्थ कार्यवाहक प्रआर लियाकत खान की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में दिनांक 31 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी कार्यवाहक प्रआर लियाकत खान को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस शासकीय सेवक की दीर्घकालीन, अनुकरणीय एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सूबेदार निलिमा गुर्जर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1