गांव में शमशान घाट नहीं, कूड़ा घर में करना पड़ा शव का अंतिम संस्कार अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार श्मशान घाट नहीं, कचरा घर में करना पड़ा अंतिम संस्कार बारिश में पानी के बीच शव लेकर जाने को मजबूर हुए ग्रामीण, वीडियो सामने आया जालौन। विकासखंड जालौन की ग्राम पंचायत गढगुवा में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक युवक का अंतिम संस्कार कचरा घर में करने की मजबूरी सामने आई है। वहीं बारिश के दौरान शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए ग्रामीणों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ग्रामीण पानी से भरे रास्ते से शव को लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। बारिश के कारण रास्ते में जलभराव होने से शव यात्रा में शामिल लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अंतिम संस्कार के लिए न तो उचित स्थान है और न ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। जलभराव और कीचड़ के कारण शव को अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक स्थानों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार गांवों में विकास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे करती है, लेकिन गढगुवा में श्मशान घाट जैसी जरूरी सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। ग्रामीण लालजी शर्मा, तारबाबू पटेल, रामजीवन पटेल, वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान पाठक और पूर्व प्रधान बिसंभर सिंह सेंगर समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर ग्राम पंचायत में श्मशान घाट का निर्माण कराने और वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्यों के साथ श्मशान घाट भी गांव की बुनियादी जरूरत है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
गांव में शमशान घाट नहीं, कूड़ा घर में करना पड़ा शव का अंतिम संस्कार अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार श्मशान घाट नहीं, कचरा घर में करना पड़ा अंतिम संस्कार बारिश में पानी के बीच शव लेकर जाने को मजबूर हुए ग्रामीण, वीडियो सामने आया जालौन। विकासखंड जालौन की ग्राम पंचायत गढगुवा में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक युवक का अंतिम संस्कार कचरा घर में करने की मजबूरी सामने आई है। वहीं बारिश के दौरान शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए ग्रामीणों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। इसका वीडियो भी
सामने आया है। वीडियो में ग्रामीण पानी से भरे रास्ते से शव को लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। बारिश के कारण रास्ते में जलभराव होने से शव यात्रा में शामिल लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अंतिम संस्कार के लिए न तो उचित स्थान है और न ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। जलभराव और कीचड़ के कारण शव को अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक स्थानों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार
गांवों में विकास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे करती है, लेकिन गढगुवा में श्मशान घाट जैसी जरूरी सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। ग्रामीण लालजी शर्मा, तारबाबू पटेल, रामजीवन पटेल, वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान पाठक और पूर्व प्रधान बिसंभर सिंह सेंगर समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर ग्राम पंचायत में श्मशान घाट का निर्माण कराने और वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्यों के साथ श्मशान घाट भी गांव की बुनियादी जरूरत है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
- जालौन में दलित समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी का वीडियो हुआ वायरल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया जिसमें एक व्यक्ति दलित समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है1
- नदी के तेज बहाव में युवक के बहने की सूचना से मचा हड़कंप /तलाश में जुटे परिजन* *सलैया बुजुर्ग में हरिशंकर के नदी में बहने की सूचना /पुलिस ने किया मौका मुआयना /रेस्क्यू व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *नदी के तेज बहाव में युवक के बहने की सूचना से मचा हड़कंप /तलाश में जुटे परिजन* *सलैया बुजुर्ग में हरिशंकर के नदी में बहने की सूचना /पुलिस ने किया मौका मुआयना /रेस्क्यू व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल* जनपद जालौन कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग में नदी के तेज बहाव में एक युवक के बहने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया गांव निवासी हरिशंकर के नदी के तेज बहाव की चपेट में आने और बह जाने की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है ग्रामीण भी युवक की तलाश को लेकर परेशान हैं और लगातार उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जानकारी जुटाई जिसके बाद वापस लौट गई हालांकि युवक की तलाश को लेकर परिजनों और ग्रामीणों की चिंता लगातार बनी हुई है आप को बता दें तेज बहाव के कारण बढ़ी मुश्किलें बताया जा रहा है कि नदी का बहाव काफी तेज है ऐसे में नदी में किसी व्यक्ति के बह जाने के बाद उसकी तलाश करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद तत्काल व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाए जाने की जरूरत है ताकि युवक का जल्द पता लगाया जा सके रेस्क्यू व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं ग्रामीणों का आरोप है कि NDRF SDRF और अन्य रेस्क्यू टीमों की मौजूदगी एवं कार्यवाही को लेकर किए जा रहे दावे जमीनी स्तर पर प्रभावी नजर नहीं आ रहे हैं उनका कहना है कि नदी का बहाव तेज होने के बावजूद हरिशंकर की तलाश के लिए अपेक्षित स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका है ग्रामीणों के मुताबिक, नदी में बहने की सूचना के बाद समय बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में यदि समय रहते पर्याप्त संसाधनों और प्रशिक्षित टीमों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जाए तो युवक का पता लगाने की संभावना बढ़ सकती है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें परिजनों में चिंता प्रशासन से तत्काल अभियान की मांग हरिशंकर के नदी में बहने की सूचना के बाद से उनके परिजन लगातार चिंता में हैं परिवार के लोगों का कहना है कि जब तक युवक का पता नहीं चलता तब तक उनकी बेचैनी बनी रहेगी ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया जाए और नदी में व्यापक स्तर पर तलाश कराई जाए ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि यदि रेस्क्यू अभियान में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो उसकी जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए फिलहाल सलैया बुजुर्ग गांव में युवक की तलाश और उसके सकुशल मिलने को लेकर ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं वहीं घटना कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग की है2
- UGC के मुद्दे पर जालौन में गरजा विरोध, दर्जनों लोग सड़क पर उतरे जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों के दर्जनों लोगों ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। पुराने बस स्टैंड से सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक निकले जुलूस में बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना और हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर संबंधित निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। साथ ही जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर तक आंदोलन ले जाने की बात कही। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। प्रदर्शन में वीरू सेंगर, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, ठा. अनुरुद्ध प्रताप सिंह, शैलेंद्र भदौरिया, रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, संजू तोमर, लाली तोमर, मानवेंद्र परिहार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।1
- कोंच,कुएं में मोटर निकालने उतरे दो सगे भाइयों की जहरीली गैस से मौत, बचाने उतरा बड़ा भाई भी नहीं लौट सका जालौन की कोंच तहसील के कैलिया थाना क्षेत्र के करियावली गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। खेत में पानी की मोटर निकालने के लिए कुएं में उतरा छोटा भाई जहरीली बदबू के कारण बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे बड़े भाई की भी जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। करियावली गांव निवासी फूल सिंह कुशवाहा (65) और उनके छोटे भाई रामलखन (55) गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर गए थे। खेत में करीब 60 फीट गहरा कुआं है, जिसमें सिंचाई के लिए पानी की मोटर लगी हुई थी। हाल ही में हुई बारिश के चलते कुएं में पानी का स्तर बढ़ गया था और मोटर पानी में डूबने लगी थी। मोटर निकालने कुएं में उतरा था रामलखन बताया गया कि शुक्रवार सुबह रामलखन रस्सी के सहारे कुएं में मोटर निकालने के लिए उतरे थे। कुएं में पानी अधिक होने के साथ ही अंदर जहरीली गैस या बदबू होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ ही देर बाद रामलखन कुएं के अंदर बेहोश हो गए। छोटे भाई को बेहोश पड़ा देखकर बड़े भाई फूल सिंह उन्हें बचाने के लिए कुएं में उतर गए। लेकिन अंदर का वातावरण जानलेवा होने के कारण वह भी बेहोश हो गए और दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। कुएं की गहराई और अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाई आई। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। सूचना पर कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से करियावली गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- कालपी में रक्षाबंधन का पर्व सादगी और हर्षोल्लास के साथ संपन्न बाजारों में रही रौनक, भाई-बहनों के स्नेह और पारिवारिक जुड़ाव ने त्योहार को बनाया खास कालपी में रक्षाबंधन का पर्व सादगी और हर्षोल्लास के साथ संपन्न बाजारों में रही रौनक, भाई-बहनों के स्नेह और पारिवारिक जुड़ाव ने त्योहार को बनाया खास कालपी (जालौन)। ऐतिहासिक नगरी कालपी में रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को पारंपरिक श्रद्धा, सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा और साथ निभाने का संकल्प लिया। बाजारों में दिनभर रही चहल-पहल रक्षाबंधन को लेकर नगर के टरननगंज बाजार, स्टेशन रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में दिनभर रौनक देखने को मिली। राखियों की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ रही। मिठाई की दुकानों पर काजू कतली, घेवर, रसगुल्ले समेत विभिन्न मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। दूर-दराज से अपने भाई-बहनों के घर पहुंचने वाले लोगों के कारण बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी काफी चहल-पहल रही। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए प्रमुख चौराहों और बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता से यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही और लोगों को आवागमन में बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। परिवार के बीच स्नेह और संस्कार का संदेश रक्षाबंधन के अवसर पर एक परिवार ने पर्व को लेकर अपने भाव साझा करते हुए बताया कि पुत्र प्रवीण, आनंद, अजय तथा पुत्रियां नीता, सुनीता, रीता, सीता, रूपा और एकता सहित पौत्र-पौत्रियों विनय, विजय, यशराज और अंजनी ने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से मिलकर इस पर्व को मनाया और आपसी स्नेह का आदान-प्रदान किया। परिवार की ओर से सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि आपसी जुड़ाव ही परिवारों और क्रमशः समाज का संबल है। स्नेह से सिंचित हमारी संस्कृति ही समाज की रीढ़ है। इस परंपरा और पारिवारिक मूल्यों को आगे बढ़ाए रखने का दायित्व नई और व्यस्त होती पीढ़ी पर है। रक्षाबंधन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आधुनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच भी परिवार के रिश्तों में प्रेम, विश्वास और अपनापन बनाए रखना हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरती है। कालपी (जालौन)। ऐतिहासिक नगरी कालपी में रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को पारंपरिक श्रद्धा, सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा और साथ निभाने का संकल्प लिया। बाजारों में दिनभर रही चहल-पहल रक्षाबंधन को लेकर नगर के टरननगंज बाजार, स्टेशन रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में दिनभर रौनक देखने को मिली। राखियों की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ रही। मिठाई की दुकानों पर काजू कतली, घेवर, रसगुल्ले समेत विभिन्न मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। दूर-दराज से अपने भाई-बहनों के घर पहुंचने वाले लोगों के कारण बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी काफी चहल-पहल रही। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए प्रमुख चौराहों और बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता से यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही और लोगों को आवागमन में बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। परिवार के बीच स्नेह और संस्कार का संदेश रक्षाबंधन के अवसर पर एक परिवार ने पर्व को लेकर अपने भाव साझा करते हुए बताया कि पुत्र प्रवीण, आनंद, अजय तथा पुत्रियां नीता, सुनीता, रीता, सीता, रूपा और एकता सहित पौत्र-पौत्रियों विनय, विजय, यशराज और अंजनी ने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से मिलकर इस पर्व को मनाया और आपसी स्नेह का आदान-प्रदान किया। परिवार की ओर से सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि आपसी जुड़ाव ही परिवारों और क्रमशः समाज का संबल है। स्नेह से सिंचित हमारी संस्कृति ही समाज की रीढ़ है। इस परंपरा और पारिवारिक मूल्यों को आगे बढ़ाए रखने का दायित्व नई और व्यस्त होती पीढ़ी पर है। रक्षाबंधन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आधुनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच भी परिवार के रिश्तों में प्रेम, विश्वास और अपनापन बनाए रखना हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरती है।4
- 🎤रक्षाबंधन पर UP सरकार की सौगात,महिलाओ को मिली 3 दिवसीय सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा 🖥️ 📍यात्रियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क यात्रा से रक्षाबंधन के त्योहार पर सफर हुआ आसान जनपद जालौन से बड़ी खबर है। रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को मुख्यमंत्री की ओर से बड़ी सौगात दी गई है। 27, 28 और 29 अगस्त को मातृशक्ति को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है। सरकार की इस पहल के बाद जालौन के बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। यात्रियों ने सरकार की इस सुविधा का स्वागत करते हुए इसे रक्षाबंधन पर बड़ी सौगात बताया।रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को अपने मायके और गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने 27, 28 और 29 अगस्त तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का लाभ माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित दिया जा रहा है।घोषणा के बाद जालौन बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। बड़ी संख्या में महिलाएं और उनके परिजन बसों से यात्रा करते दिखाई दिए। यात्रियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क यात्रा से रक्षाबंधन के त्योहार पर सफर आसान हुआ है और आर्थिक राहत भी मिली है।बस स्टैंड पर व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारी भी लगातार निगरानी करते नजर आए। यात्रियों की सुविधा और बसों के संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार1
- शराबी का वीडियो वायरल, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी जालौन। तहसील जालौन के सामने स्थित एक दुकान के पास एक व्यक्ति का कथित शराब के नशे में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, आरोपी के परिजनों का कहना है कि व्यक्ति को कुछ लोगों ने उकसाया था, जिसके बाद उसने नशे की हालत में आपत्तिजनक शब्द कहे। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो और घटनास्थल से जुड़ी जानकारी की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।1
- पति की मौत पर पत्नी ने उठाए सवाल /हत्या का आरोप लगा डीएम एसपी से लगाई न्याय की गुहार* *हादसे में मौत या साजिशन हत्या /पति की मौत पर पत्नी ने डीएम-एसपी से मांगा इंसाफ* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *पति की मौत पर पत्नी ने उठाए सवाल /हत्या का आरोप लगा डीएम एसपी से लगाई न्याय की गुहार* *हादसे में मौत या साजिशन हत्या /पति की मौत पर पत्नी ने डीएम-एसपी से मांगा इंसाफ* जनपद जालौन उरई कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को सड़क हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है पीड़िता ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने उनकी शिकायत के अनुरूप कार्यवाही नहीं की जिससे उन्हें न्याय के लिए उच्च अधिकारियों की शरण लेनी पड़ी वीनू तिवारी के अनुसार 21 अगस्त की शाम करीब सात बजे उनके पति विनय कुमार तिवारी पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से गुजर रहे थे आप को बता दें इसी दौरान एक बोलेरो वाहन में सवार तीन लोगों ने कथित रूप से पुरानी रंजिश के चलते उनके पति को वाहन से टक्कर मार दी आरोप है कि टक्कर मारने के बाद भी आरोपियों ने वाहन नहीं रोका और गंभीर रूप से घायल विनय कुमार को कुछ दूरी तक घसीटा गया इससे उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं घटना के बाद विनय कुमार की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई पति की मौत के बाद पत्नी वीनू तिवारी ने घटना को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे महज सड़क हादसा मानने से इनकार किया है पीड़िता का आरोप है कि घटना के संबंध में उन्होंने कुठौंद थाने में शिकायत देकर पूरे मामले की जानकारी दी थी उनका कहना है कि उन्होंने जिन लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया उनके खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग कीलेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत के अनुरूप कार्यवाही नहीं की इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पीड़िता ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है वीनू तिवारी ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय को दिए ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों प्रत्यक्षदर्शियों वाहन और अन्य साक्ष्यों की जांच कराई जाए ताकि वास्तविकता सामने आ सके साथ ही नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है बता दें पीड़िता ने अधिकारियों से यह भी आग्रह किया है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से कराकर उन्हें और उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए अब इस मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हैं2
- कोंच,रामलला मंदिर में सजा भव्य झूला, भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने झुलाया प्रभु श्रीराम को जालौन के कोंच सावन माह के पावन अवसर पर शुक्रवार की देर शाम 7 बजे नगर के गांधी नगर स्थित प्राचीन रामलला मंदिर में भगवान श्रीराम का चौदहवां झूला उत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से गूंज उठा। भगवान श्रीराम का विधि-विधान से श्रृंगार कर उन्हें आकर्षक झूले पर विराजमान कराया गया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम को झूला झुलाया और भजन-कीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। रामलला मंदिर में झूला उत्सव की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी मंदिर में 15 दिवसीय झूला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के महंत गोविंद दास और संतोष दुबे ने विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम को झूला झुलाया। उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकार ग्यासी लाल याज्ञिक ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने राग दरबारी में ‘जो गुरु कृपा करें मोह पर’ की प्रस्तुति दी। अपूर्व कुमार ने ‘जहां ले चलोगे वहीं मैं चलूंगा’, जबकि प्रमोद सोनी ने ‘झूला झूले राजा राम, झुलावे जनक लली’ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकार नरसिंह बुंदेला, तनु तिवारी, श्रीमती देवयानी, आन्या झा और आकाश राठौर ने भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रामकृष्ण परिहार ने किया। तबले पर महेशचंद्र ने संगत प्रदान की। इस मौके पर संतोष दुबे, सचिन्द्र बसेडिया, दिनेश दुबे, अंकित याज्ञिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर के महंत ने बताया कि 15 दिवसीय झूला उत्सव के दौरान नगर के साथ ही दूर-दराज क्षेत्रों से कलाकार पहुंचते हैं और धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हैं। उन्होंने बताया कि प्राचीन रामलला मंदिर का झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से भी विशेष जुड़ाव रहा है। मान्यता है कि रानी लक्ष्मीबाई का बचपन इसी मंदिर परिसर में बीता था और वह झूला उत्सव के दौरान प्रतिवर्ष यहां प्रवास करती थीं। यही ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा आज भी मंदिर के झूला उत्सव को विशेष महत्व प्रदान करती है।1