logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,रामलला मंदिर में सजा भव्य झूला, भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने झुलाया प्रभु श्रीराम को जालौन के कोंच सावन माह के पावन अवसर पर शुक्रवार की देर शाम 7 बजे नगर के गांधी नगर स्थित प्राचीन रामलला मंदिर में भगवान श्रीराम का चौदहवां झूला उत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से गूंज उठा। भगवान श्रीराम का विधि-विधान से श्रृंगार कर उन्हें आकर्षक झूले पर विराजमान कराया गया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम को झूला झुलाया और भजन-कीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। रामलला मंदिर में झूला उत्सव की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी मंदिर में 15 दिवसीय झूला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के महंत गोविंद दास और संतोष दुबे ने विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम को झूला झुलाया। उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकार ग्यासी लाल याज्ञिक ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने राग दरबारी में ‘जो गुरु कृपा करें मोह पर’ की प्रस्तुति दी। अपूर्व कुमार ने ‘जहां ले चलोगे वहीं मैं चलूंगा’, जबकि प्रमोद सोनी ने ‘झूला झूले राजा राम, झुलावे जनक लली’ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकार नरसिंह बुंदेला, तनु तिवारी, श्रीमती देवयानी, आन्या झा और आकाश राठौर ने भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रामकृष्ण परिहार ने किया। तबले पर महेशचंद्र ने संगत प्रदान की। इस मौके पर संतोष दुबे, सचिन्द्र बसेडिया, दिनेश दुबे, अंकित याज्ञिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर के महंत ने बताया कि 15 दिवसीय झूला उत्सव के दौरान नगर के साथ ही दूर-दराज क्षेत्रों से कलाकार पहुंचते हैं और धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हैं। उन्होंने बताया कि प्राचीन रामलला मंदिर का झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से भी विशेष जुड़ाव रहा है। मान्यता है कि रानी लक्ष्मीबाई का बचपन इसी मंदिर परिसर में बीता था और वह झूला उत्सव के दौरान प्रतिवर्ष यहां प्रवास करती थीं। यही ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा आज भी मंदिर के झूला उत्सव को विशेष महत्व प्रदान करती है।

2 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
2 hrs ago

कोंच,रामलला मंदिर में सजा भव्य झूला, भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने झुलाया प्रभु श्रीराम को जालौन के कोंच सावन माह के पावन अवसर पर शुक्रवार की देर शाम 7 बजे नगर के गांधी नगर स्थित प्राचीन रामलला मंदिर में भगवान श्रीराम का चौदहवां झूला उत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से गूंज उठा। भगवान श्रीराम का विधि-विधान से श्रृंगार कर उन्हें आकर्षक झूले पर विराजमान कराया गया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम को झूला झुलाया और भजन-कीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। रामलला मंदिर में झूला उत्सव की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी मंदिर में 15 दिवसीय झूला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के महंत गोविंद दास और संतोष दुबे ने विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम को झूला झुलाया। उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकार ग्यासी लाल याज्ञिक ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने राग दरबारी में ‘जो गुरु कृपा करें मोह पर’ की प्रस्तुति दी। अपूर्व कुमार ने ‘जहां ले चलोगे वहीं मैं चलूंगा’, जबकि प्रमोद सोनी ने ‘झूला झूले राजा राम, झुलावे जनक लली’ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकार नरसिंह बुंदेला, तनु तिवारी, श्रीमती देवयानी, आन्या झा और आकाश राठौर ने भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रामकृष्ण परिहार ने किया। तबले पर महेशचंद्र ने संगत प्रदान की। इस मौके पर संतोष दुबे, सचिन्द्र बसेडिया, दिनेश दुबे, अंकित याज्ञिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर के महंत ने बताया कि 15 दिवसीय झूला उत्सव के दौरान नगर के साथ ही दूर-दराज क्षेत्रों से कलाकार पहुंचते हैं और धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हैं। उन्होंने बताया कि प्राचीन रामलला मंदिर का झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से भी विशेष जुड़ाव रहा है। मान्यता है कि रानी लक्ष्मीबाई का बचपन इसी मंदिर परिसर में बीता था और वह झूला उत्सव के दौरान प्रतिवर्ष यहां प्रवास करती थीं। यही ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा आज भी मंदिर के झूला उत्सव को विशेष महत्व प्रदान करती है।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच,कुएं में मोटर निकालने उतरे दो सगे भाइयों की जहरीली गैस से मौत, बचाने उतरा बड़ा भाई भी नहीं लौट सका जालौन की कोंच तहसील के कैलिया थाना क्षेत्र के करियावली गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। खेत में पानी की मोटर निकालने के लिए कुएं में उतरा छोटा भाई जहरीली बदबू के कारण बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे बड़े भाई की भी जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। करियावली गांव निवासी फूल सिंह कुशवाहा (65) और उनके छोटे भाई रामलखन (55) गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर गए थे। खेत में करीब 60 फीट गहरा कुआं है, जिसमें सिंचाई के लिए पानी की मोटर लगी हुई थी। हाल ही में हुई बारिश के चलते कुएं में पानी का स्तर बढ़ गया था और मोटर पानी में डूबने लगी थी। मोटर निकालने कुएं में उतरा था रामलखन बताया गया कि शुक्रवार सुबह रामलखन रस्सी के सहारे कुएं में मोटर निकालने के लिए उतरे थे। कुएं में पानी अधिक होने के साथ ही अंदर जहरीली गैस या बदबू होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ ही देर बाद रामलखन कुएं के अंदर बेहोश हो गए। छोटे भाई को बेहोश पड़ा देखकर बड़े भाई फूल सिंह उन्हें बचाने के लिए कुएं में उतर गए। लेकिन अंदर का वातावरण जानलेवा होने के कारण वह भी बेहोश हो गए और दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। कुएं की गहराई और अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाई आई। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। सूचना पर कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से करियावली गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    कोंच,कुएं में मोटर निकालने उतरे दो सगे भाइयों की जहरीली गैस से मौत, बचाने उतरा बड़ा भाई भी नहीं लौट सका
जालौन की कोंच तहसील के कैलिया थाना क्षेत्र के करियावली गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। खेत में पानी की मोटर निकालने के लिए कुएं में उतरा छोटा भाई जहरीली बदबू के कारण बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे बड़े भाई की भी जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
करियावली गांव निवासी फूल सिंह कुशवाहा (65) और उनके छोटे भाई रामलखन (55) गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर गए थे। खेत में करीब 60 फीट गहरा कुआं है, जिसमें सिंचाई के लिए पानी की मोटर लगी हुई थी। हाल ही में हुई बारिश के चलते कुएं में पानी का स्तर बढ़ गया था और मोटर पानी में डूबने लगी थी।
मोटर निकालने कुएं में उतरा था रामलखन
बताया गया कि शुक्रवार सुबह रामलखन रस्सी के सहारे कुएं में मोटर निकालने के लिए उतरे थे। कुएं में पानी अधिक होने के साथ ही अंदर जहरीली गैस या बदबू होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ ही देर बाद रामलखन कुएं के अंदर बेहोश हो गए। छोटे भाई को बेहोश पड़ा देखकर बड़े भाई फूल सिंह उन्हें बचाने के लिए कुएं में उतर गए। लेकिन अंदर का वातावरण जानलेवा होने के कारण वह भी बेहोश हो गए और दोनों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। कुएं की गहराई और अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाई आई। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया।
सूचना पर कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से करियावली गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • सोशल मीडिया पर जातिसूचक गाली-गलौज का वीडियो वायरल, दो समाजों में आक्रोश; कोतवाली में पहुंचा मामला वर्मा और अहिरवार समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, मुकदमा दर्ज कराने की मांग—पुलिस ने शुरू की जांच जालौन, 28 अगस्त। सोशल मीडिया पर वर्मा समाज और अहिरवार समाज को लेकर कथित तौर पर जातिसूचक एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दोनों समाजों के लोगों में रोष व्याप्त है। शिकायतकर्ताओं ने इसे सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाला मामला बताते हुए जालौन कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरायां निवासी वीरेन्द्र अहिरवार पुत्र लखन, राजू अहिरवार सांसद प्रतिनिधि तथा धीरेंद्र सिंह सनी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायत में बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा वर्मा एवं अहिरवार समाज को लेकर कथित रूप से जातिसूचक शब्दों तथा गाली-गलौज भरी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा अत्यंत अशोभनीय है और इसके सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से लोगों में आक्रोश एवं असंतोष बढ़ रहा है। तहरीर में कथित आरोपी की पहचान नीरज सक्सेना निवासी मोहल्ला बापूसाहब नगर, जालौन के रूप में बताई गई है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से वायरल वीडियो की जांच कर उसकी सत्यता की पुष्टि करने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शीघ्र विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चन्द ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है और मामले में कानून के तहत क्या कार्रवाई बनती है।
    3
    सोशल मीडिया पर जातिसूचक गाली-गलौज का वीडियो वायरल, दो समाजों में आक्रोश; कोतवाली में पहुंचा मामला
वर्मा और अहिरवार समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, मुकदमा दर्ज कराने की मांग—पुलिस ने शुरू की जांच
जालौन, 28 अगस्त। सोशल मीडिया पर वर्मा समाज और अहिरवार समाज को लेकर कथित तौर पर जातिसूचक एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दोनों समाजों के लोगों में रोष व्याप्त है। शिकायतकर्ताओं ने इसे सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाला मामला बताते हुए जालौन कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरायां निवासी वीरेन्द्र अहिरवार पुत्र लखन, राजू अहिरवार सांसद प्रतिनिधि तथा धीरेंद्र सिंह सनी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायत में बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा वर्मा एवं अहिरवार समाज को लेकर कथित रूप से जातिसूचक शब्दों तथा गाली-गलौज भरी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा अत्यंत अशोभनीय है और इसके सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से लोगों में आक्रोश एवं असंतोष बढ़ रहा है। तहरीर में कथित आरोपी की पहचान नीरज सक्सेना निवासी मोहल्ला बापूसाहब नगर, जालौन के रूप में बताई गई है।
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से वायरल वीडियो की जांच कर उसकी सत्यता की पुष्टि करने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शीघ्र विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चन्द ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है और मामले में कानून के तहत क्या कार्रवाई बनती है।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • बंधौली में रक्षाबंधन पर सजी कबड्डी की महफिल, खिलाड़ियों के जोश ने बांधा समां बंधौली में रक्षाबंधन पर सजी कबड्डी की महफिल, खिलाड़ियों के जोश ने बांधा समां उरई, जालौन। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्राम बंधौली में विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अलखराम बाबा परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने गांव के माहौल को खेलमय बना दिया। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों की हर परिस्थिति में रक्षा करने का संकल्प लिया। राखी बंधवाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और खिलाड़ी अलखराम बाबा परिसर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता देखने पहुंचे। प्रतियोगिता के दौरान 11-11 खिलाड़ियों की टीमों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, दमखम और जोश ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कबड्डी के हर दांव पर मैदान के चारों ओर मौजूद ग्रामीण खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। प्रतियोगिता में विजेता टीम को दीवार घड़ी तथा उपविजेता टीम को टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान रघुवीर यादव, मनोज राजपूत मुखिया, भगवान सिंह यादव और अभिषेक यादव , चंद्रशेखर यादव के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में कमेंट्री विनय द्विवेदी ने की, जबकि शीलू यादव ने उनका साथ दिया। दोनों की शानदार कमेंट्री से खिलाड़ियों और दर्शकों में पूरे समय जोश बना रहा। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक और भावनात्मक पर्व पर आयोजित इस खेल प्रतियोगिता ने भाई-बहन के प्रेम के साथ गांव की एकता, भाईचारे और खेल भावना का भी संदेश दिया।
    2
    बंधौली में रक्षाबंधन पर सजी कबड्डी की महफिल, खिलाड़ियों के जोश ने बांधा समां
बंधौली में रक्षाबंधन पर सजी कबड्डी की महफिल, खिलाड़ियों के जोश ने बांधा समां
उरई, जालौन। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्राम बंधौली में विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अलखराम बाबा परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने गांव के माहौल को खेलमय बना दिया।
रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों की हर परिस्थिति में रक्षा करने का संकल्प लिया। राखी बंधवाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और खिलाड़ी अलखराम बाबा परिसर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता देखने पहुंचे।
प्रतियोगिता के दौरान 11-11 खिलाड़ियों की टीमों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, दमखम और जोश ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कबड्डी के हर दांव पर मैदान के चारों ओर मौजूद ग्रामीण खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को दीवार घड़ी तथा उपविजेता टीम को टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान रघुवीर यादव, मनोज राजपूत मुखिया, भगवान सिंह यादव और अभिषेक यादव , चंद्रशेखर यादव  के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में कमेंट्री विनय द्विवेदी ने की, जबकि शीलू यादव ने उनका साथ दिया। दोनों की शानदार कमेंट्री से खिलाड़ियों और दर्शकों में पूरे समय जोश बना रहा।
रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक और भावनात्मक पर्व पर आयोजित इस खेल प्रतियोगिता ने भाई-बहन के प्रेम के साथ गांव की एकता, भाईचारे और खेल भावना का भी संदेश दिया।
    user_धर्मेंद्र राजपूत
    धर्मेंद्र राजपूत
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन जिले के गढगुवां गांव में नहीं है अंतिम संस्कार करने की जगह नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढगुवां से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कूड़ा घर में करने को मजबूर हैं ग्रामीण
    1
    जालौन जिले के गढगुवां गांव में नहीं है अंतिम संस्कार करने की जगह 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढगुवां से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कूड़ा घर में करने को मजबूर हैं ग्रामीण
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गांव में शमशान घाट नहीं, कूड़ा घर में करना पड़ा शव का अंतिम संस्कार अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार श्मशान घाट नहीं, कचरा घर में करना पड़ा अंतिम संस्कार बारिश में पानी के बीच शव लेकर जाने को मजबूर हुए ग्रामीण, वीडियो सामने आया जालौन। विकासखंड जालौन की ग्राम पंचायत गढगुवा में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक युवक का अंतिम संस्कार कचरा घर में करने की मजबूरी सामने आई है। वहीं बारिश के दौरान शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए ग्रामीणों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ग्रामीण पानी से भरे रास्ते से शव को लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। बारिश के कारण रास्ते में जलभराव होने से शव यात्रा में शामिल लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अंतिम संस्कार के लिए न तो उचित स्थान है और न ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। जलभराव और कीचड़ के कारण शव को अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक स्थानों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार गांवों में विकास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे करती है, लेकिन गढगुवा में श्मशान घाट जैसी जरूरी सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। ग्रामीण लालजी शर्मा, तारबाबू पटेल, रामजीवन पटेल, वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान पाठक और पूर्व प्रधान बिसंभर सिंह सेंगर समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर ग्राम पंचायत में श्मशान घाट का निर्माण कराने और वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्यों के साथ श्मशान घाट भी गांव की बुनियादी जरूरत है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
    3
    गांव में शमशान घाट नहीं, कूड़ा घर में करना पड़ा शव का अंतिम संस्कार

अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार 
श्मशान घाट नहीं, कचरा घर में करना पड़ा अंतिम संस्कार
बारिश में पानी के बीच शव लेकर जाने को मजबूर हुए ग्रामीण, वीडियो सामने आया
जालौन। विकासखंड जालौन की ग्राम पंचायत गढगुवा में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक युवक का अंतिम संस्कार कचरा घर में करने की मजबूरी सामने आई है। वहीं बारिश के दौरान शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए ग्रामीणों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में ग्रामीण पानी से भरे रास्ते से शव को लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। बारिश के कारण रास्ते में जलभराव होने से शव यात्रा में शामिल लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अंतिम संस्कार के लिए न तो उचित स्थान है और न ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। जलभराव और कीचड़ के कारण शव को अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक स्थानों का सहारा लेना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार गांवों में विकास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे करती है, लेकिन गढगुवा में श्मशान घाट जैसी जरूरी सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है।
ग्रामीण लालजी शर्मा, तारबाबू पटेल, रामजीवन पटेल, वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान पाठक और पूर्व प्रधान बिसंभर सिंह सेंगर समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर ग्राम पंचायत में श्मशान घाट का निर्माण कराने और वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्यों के साथ श्मशान घाट भी गांव की बुनियादी जरूरत है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दो महीने से टूटा पड़ा बिजली का पोल, हादसे का इंतजार कर रहा विभाग! जालौन। मोहल्ला घुआताल निवासी भूपेंद्र वर्मा पुत्र जगदीश कुमार वर्मा के मकान के सामने लगा बिजली का पोल पूरी तरह से टूट चुका है। टूटे हुए पोल के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों के अनुसार बिजली विभाग के एसडीओ द्वारा मौके का सर्वे भी किया जा चुका है और जल्द ही पोल लगवाने का आश्वासन दिया गया था। अधिकारियों ने दो-तीन दिन में समस्या का समाधान कराने की बात कही थी, लेकिन करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी नया पोल नहीं लगाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटे पोल के कारण सड़क पर आवागमन के दौरान दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटे पोल को हटाकर नया बिजली का पोल लगाया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    1
    दो महीने से टूटा पड़ा बिजली का पोल, हादसे का इंतजार कर रहा विभाग!
जालौन। मोहल्ला घुआताल निवासी भूपेंद्र वर्मा पुत्र जगदीश कुमार वर्मा के मकान के सामने लगा बिजली का पोल पूरी तरह से टूट चुका है। टूटे हुए पोल के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
परिजनों के अनुसार बिजली विभाग के एसडीओ द्वारा मौके का सर्वे भी किया जा चुका है और जल्द ही पोल लगवाने का आश्वासन दिया गया था। अधिकारियों ने दो-तीन दिन में समस्या का समाधान कराने की बात कही थी, लेकिन करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी नया पोल नहीं लगाया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटे पोल के कारण सड़क पर आवागमन के दौरान दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
लोगों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटे पोल को हटाकर नया बिजली का पोल लगाया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग जालौन। जनपद जालौन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को नगर क्षेत्र की एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर कोरी और चमार समाज को लेकर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न समाजों के लोगों की ओर से नाराजगी जताई जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाना बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों ने जालौन पुलिस से वायरल वीडियो का संज्ञान लेने, उसकी प्रामाणिकता की जांच करने और यदि वीडियो में लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, दैनिक सुबह इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में कही गई कथित बातों और उसकी प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 📌 दैनिक सुबह की अपील सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या दावे को बिना सत्यापन के आगे साझा करने से बचें। मामले की वास्तविकता जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी। दैनिक सुबह — खबर वही, जो तथ्य के करीब हो।
    1
    जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल

जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग
जालौन। जनपद जालौन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को नगर क्षेत्र की एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर कोरी और चमार समाज को लेकर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न समाजों के लोगों की ओर से नाराजगी जताई जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की जा रही है।
लोगों का कहना है कि किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाना बेहद जरूरी है।
स्थानीय लोगों ने जालौन पुलिस से वायरल वीडियो का संज्ञान लेने, उसकी प्रामाणिकता की जांच करने और यदि वीडियो में लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
हालांकि, दैनिक सुबह इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में कही गई कथित बातों और उसकी प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
📌 दैनिक सुबह की अपील
सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या दावे को बिना सत्यापन के आगे साझा करने से बचें। मामले की वास्तविकता जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
दैनिक सुबह — खबर वही, जो तथ्य के करीब हो।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कोंच,रामलला मंदिर में सजा भव्य झूला, भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने झुलाया प्रभु श्रीराम को जालौन के कोंच सावन माह के पावन अवसर पर शुक्रवार की देर शाम 7 बजे नगर के गांधी नगर स्थित प्राचीन रामलला मंदिर में भगवान श्रीराम का चौदहवां झूला उत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से गूंज उठा। भगवान श्रीराम का विधि-विधान से श्रृंगार कर उन्हें आकर्षक झूले पर विराजमान कराया गया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम को झूला झुलाया और भजन-कीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। रामलला मंदिर में झूला उत्सव की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी मंदिर में 15 दिवसीय झूला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के महंत गोविंद दास और संतोष दुबे ने विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम को झूला झुलाया। उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकार ग्यासी लाल याज्ञिक ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने राग दरबारी में ‘जो गुरु कृपा करें मोह पर’ की प्रस्तुति दी। अपूर्व कुमार ने ‘जहां ले चलोगे वहीं मैं चलूंगा’, जबकि प्रमोद सोनी ने ‘झूला झूले राजा राम, झुलावे जनक लली’ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकार नरसिंह बुंदेला, तनु तिवारी, श्रीमती देवयानी, आन्या झा और आकाश राठौर ने भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रामकृष्ण परिहार ने किया। तबले पर महेशचंद्र ने संगत प्रदान की। इस मौके पर संतोष दुबे, सचिन्द्र बसेडिया, दिनेश दुबे, अंकित याज्ञिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर के महंत ने बताया कि 15 दिवसीय झूला उत्सव के दौरान नगर के साथ ही दूर-दराज क्षेत्रों से कलाकार पहुंचते हैं और धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हैं। उन्होंने बताया कि प्राचीन रामलला मंदिर का झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से भी विशेष जुड़ाव रहा है। मान्यता है कि रानी लक्ष्मीबाई का बचपन इसी मंदिर परिसर में बीता था और वह झूला उत्सव के दौरान प्रतिवर्ष यहां प्रवास करती थीं। यही ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा आज भी मंदिर के झूला उत्सव को विशेष महत्व प्रदान करती है।
    1
    कोंच,रामलला मंदिर में सजा भव्य झूला, भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने झुलाया प्रभु श्रीराम को
जालौन के कोंच सावन माह के पावन अवसर पर शुक्रवार की देर शाम 7 बजे नगर के गांधी नगर स्थित प्राचीन रामलला मंदिर में भगवान श्रीराम का चौदहवां झूला उत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से गूंज उठा। भगवान श्रीराम का विधि-विधान से श्रृंगार कर उन्हें आकर्षक झूले पर विराजमान कराया गया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम को झूला झुलाया और भजन-कीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
रामलला मंदिर में झूला उत्सव की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी मंदिर में 15 दिवसीय झूला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के महंत गोविंद दास और संतोष दुबे ने विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम को झूला झुलाया। उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकार ग्यासी लाल याज्ञिक ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने राग दरबारी में ‘जो गुरु कृपा करें मोह पर’ की प्रस्तुति दी। अपूर्व कुमार ने ‘जहां ले चलोगे वहीं मैं चलूंगा’, जबकि प्रमोद सोनी ने ‘झूला झूले राजा राम, झुलावे जनक लली’ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकार नरसिंह बुंदेला, तनु तिवारी, श्रीमती देवयानी, आन्या झा और आकाश राठौर ने भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रामकृष्ण परिहार ने किया। तबले पर महेशचंद्र ने संगत प्रदान की।
इस मौके पर संतोष दुबे, सचिन्द्र बसेडिया, दिनेश दुबे, अंकित याज्ञिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मंदिर के महंत ने बताया कि 15 दिवसीय झूला उत्सव के दौरान नगर के साथ ही दूर-दराज क्षेत्रों से कलाकार पहुंचते हैं और धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हैं। उन्होंने बताया कि प्राचीन रामलला मंदिर का झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से भी विशेष जुड़ाव रहा है। मान्यता है कि रानी लक्ष्मीबाई का बचपन इसी मंदिर परिसर में बीता था और वह झूला उत्सव के दौरान प्रतिवर्ष यहां प्रवास करती थीं। यही ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा आज भी मंदिर के झूला उत्सव को विशेष महत्व प्रदान करती है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.