जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग जालौन। जनपद जालौन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को नगर क्षेत्र की एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर कोरी और चमार समाज को लेकर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न समाजों के लोगों की ओर से नाराजगी जताई जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाना बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों ने जालौन पुलिस से वायरल वीडियो का संज्ञान लेने, उसकी प्रामाणिकता की जांच करने और यदि वीडियो में लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, दैनिक सुबह इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में कही गई कथित बातों और उसकी प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 📌 दैनिक सुबह की अपील सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या दावे को बिना सत्यापन के आगे साझा करने से बचें। मामले की वास्तविकता जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी। दैनिक सुबह — खबर वही, जो तथ्य के करीब हो।
जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग जालौन। जनपद जालौन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को नगर क्षेत्र की एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर कोरी और चमार समाज को लेकर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न समाजों के लोगों की ओर से नाराजगी जताई जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाना बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों ने जालौन पुलिस से वायरल वीडियो का संज्ञान लेने, उसकी प्रामाणिकता की जांच करने और यदि वीडियो में लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, दैनिक सुबह इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में कही गई कथित बातों और उसकी प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 📌 दैनिक सुबह की अपील सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या दावे को बिना सत्यापन के आगे साझा करने से बचें। मामले की वास्तविकता जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी। दैनिक सुबह — खबर वही, जो तथ्य के करीब हो।
- नदी के तेज बहाव में युवक के बहने की सूचना से मचा हड़कंप /तलाश में जुटे परिजन* *सलैया बुजुर्ग में हरिशंकर के नदी में बहने की सूचना /पुलिस ने किया मौका मुआयना /रेस्क्यू व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *नदी के तेज बहाव में युवक के बहने की सूचना से मचा हड़कंप /तलाश में जुटे परिजन* *सलैया बुजुर्ग में हरिशंकर के नदी में बहने की सूचना /पुलिस ने किया मौका मुआयना /रेस्क्यू व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल* जनपद जालौन कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग में नदी के तेज बहाव में एक युवक के बहने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया गांव निवासी हरिशंकर के नदी के तेज बहाव की चपेट में आने और बह जाने की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है ग्रामीण भी युवक की तलाश को लेकर परेशान हैं और लगातार उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जानकारी जुटाई जिसके बाद वापस लौट गई हालांकि युवक की तलाश को लेकर परिजनों और ग्रामीणों की चिंता लगातार बनी हुई है आप को बता दें तेज बहाव के कारण बढ़ी मुश्किलें बताया जा रहा है कि नदी का बहाव काफी तेज है ऐसे में नदी में किसी व्यक्ति के बह जाने के बाद उसकी तलाश करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद तत्काल व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाए जाने की जरूरत है ताकि युवक का जल्द पता लगाया जा सके रेस्क्यू व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं ग्रामीणों का आरोप है कि NDRF SDRF और अन्य रेस्क्यू टीमों की मौजूदगी एवं कार्यवाही को लेकर किए जा रहे दावे जमीनी स्तर पर प्रभावी नजर नहीं आ रहे हैं उनका कहना है कि नदी का बहाव तेज होने के बावजूद हरिशंकर की तलाश के लिए अपेक्षित स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका है ग्रामीणों के मुताबिक, नदी में बहने की सूचना के बाद समय बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में यदि समय रहते पर्याप्त संसाधनों और प्रशिक्षित टीमों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जाए तो युवक का पता लगाने की संभावना बढ़ सकती है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें परिजनों में चिंता प्रशासन से तत्काल अभियान की मांग हरिशंकर के नदी में बहने की सूचना के बाद से उनके परिजन लगातार चिंता में हैं परिवार के लोगों का कहना है कि जब तक युवक का पता नहीं चलता तब तक उनकी बेचैनी बनी रहेगी ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया जाए और नदी में व्यापक स्तर पर तलाश कराई जाए ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि यदि रेस्क्यू अभियान में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो उसकी जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए फिलहाल सलैया बुजुर्ग गांव में युवक की तलाश और उसके सकुशल मिलने को लेकर ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं वहीं घटना कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग की है2
- रक्षाबंधन पर्व पर आज़ से शुरू हो गई महिलाओं की मुफ्त यात्रा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं आज़ हमने पति-पत्नी एक्सप्रेस बस में महिलाओं से बात की तो सुनिए क्या कह रही है महिलाएं1
- 🎤रक्षाबंधन पर UP सरकार की सौगात,महिलाओ को मिली 3 दिवसीय सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा 🖥️ 📍यात्रियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क यात्रा से रक्षाबंधन के त्योहार पर सफर हुआ आसान जनपद जालौन से बड़ी खबर है। रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को मुख्यमंत्री की ओर से बड़ी सौगात दी गई है। 27, 28 और 29 अगस्त को मातृशक्ति को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है। सरकार की इस पहल के बाद जालौन के बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। यात्रियों ने सरकार की इस सुविधा का स्वागत करते हुए इसे रक्षाबंधन पर बड़ी सौगात बताया।रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को अपने मायके और गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने 27, 28 और 29 अगस्त तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का लाभ माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित दिया जा रहा है।घोषणा के बाद जालौन बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। बड़ी संख्या में महिलाएं और उनके परिजन बसों से यात्रा करते दिखाई दिए। यात्रियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क यात्रा से रक्षाबंधन के त्योहार पर सफर आसान हुआ है और आर्थिक राहत भी मिली है।बस स्टैंड पर व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारी भी लगातार निगरानी करते नजर आए। यात्रियों की सुविधा और बसों के संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार1
- जालौन में रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सजी दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जालौन में रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सजी दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही हैं। हालांकि, राखी, मिठाई और पूजा सामग्री के बढ़े दामों का असर लोगों के बजट पर भी दिखाई दे रहा है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ रही, लेकिन महंगाई को लेकर लोगों में चिंता भी नजर आई। महिला ग्राहकों का कहना है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है और इसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा, भले ही महंगाई के कारण खर्च बढ़ गया हो। वहीं दुकानदारों के अनुसार, राखियों की बिक्री अच्छी हो रही है, लेकिन ग्राहक अब महंगी राखियों के बजाय अपने बजट के अनुसार खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। कुल मिलाकर बाजारों में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल है, हालांकि महंगाई ने त्योहार का खर्च जरूर बढ़ा दिया है। बाइट— दुकानदार। बाइट— महिला ग्राहक।4
- कोंच,श्रावणी उपाकर्म महोत्सव में विधि-विधान से हुआ यज्ञोपवीत संस्कार जालौन के कोंच में श्रावण मास की पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार सुबह 8 बजे कोंच नगर के रामकुंड स्थित शिव शक्ति पावन धाम में श्रावणी उपाकर्म महोत्सव का आयोजन पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाज और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मणों एवं वैदिक परंपरा में आस्था रखने वाले लोगों ने विधि-विधान से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।1
- ग्राम पंचायत गढगुवा में श्मशान घाट न होने से ग्रामीण परेशान; अंतिम संस्कार में आ रही भारी बाधा जालौन रविन्द्र गौतम ✍️ ➡️ ग्राम पंचायत गढगुवा में श्मशान घाट न होने से ग्रामीण परेशान; अंतिम संस्कार में आ रही भारी बाधा ➡️ बारिश के मौसम में बदतर हो जाती है स्थिति; खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण ➡️ लालजी शर्मा, तारबाबू व पूर्व प्रधानों समेत ग्रामीणों ने श्मशान घाट निर्माण व सुविधाओं की उठाई मांग ➡️ विकासखंड जालौन की ग्राम पंचायत गढगुवा का मामला; प्रशासन से जल्द कार्रवाई की गुहार1
- यूपी के जालौन में रक्षाबंधन से ठीक कुछ घंटे पहले ही दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बड़ा भाई कुएं में मोटर निकालने के लिए उतरा था, अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गया और डूबने लगा। बड़े भाई को डूबता देख, छोटा भाई भी कुएं में उतर गया। देखते ही देखते दोनों 60 फीट गहरे कुएं में डूब गए। घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर कैलिया थाना क्षेत्र के करियावली गांव की है। दोनों भाइयों की तीन सगी बहनें हैं, जिनमें से एक बहन तीन घंटे के बाद ही राखी बांधने के लिए पहुंचने वाली थी। पर बहन के पहुंचने से पहले ही दोनों भाइयों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जा चुके थे। बहन ने रोते हुए कहा- मेरे दो ही सगे भाई थे। हर साल राखी बांधने आती थी। अब किसकी कलाई पर राखी बांधूंगी।कैलिया थाना क्षेत्र के करियावली गांव निवासी फूल सिंह कुशवाहा (65) और रामलखन कुशवाहा (55) सगे भाई थे। दोनों के परिवार एक ही पुश्तैनी मकान में साथ में रहते हैं। दोनों खेती-बाड़ी और पशुपालन करके परिवार का पेट पालते थे। फूल सिंह और रामलखन का गांव के किनारे खेत है। खेत में सिंचाई के लिए करीब 60 फीट गहरा कुआं बना हुआ है। इसमें पानी निकालने के लिए समरसेबल मोटर लगी थी। हाल में हुई बारिश के कारण कुएं में पानी का स्तर काफी बढ़ गया था। पानी बढ़ने से समरसेबल मोटर भी डूबने लगी थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दोनों भाई कुएं से सबमर्सिबल मोटर निकालने के लिए खेत पहुंचे थे। साथ में दो पोते भी थे1
- पति की मौत पर पत्नी ने उठाए सवाल /हत्या का आरोप लगा डीएम एसपी से लगाई न्याय की गुहार* *हादसे में मौत या साजिशन हत्या /पति की मौत पर पत्नी ने डीएम-एसपी से मांगा इंसाफ* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *पति की मौत पर पत्नी ने उठाए सवाल /हत्या का आरोप लगा डीएम एसपी से लगाई न्याय की गुहार* *हादसे में मौत या साजिशन हत्या /पति की मौत पर पत्नी ने डीएम-एसपी से मांगा इंसाफ* जनपद जालौन उरई कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को सड़क हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है पीड़िता ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने उनकी शिकायत के अनुरूप कार्यवाही नहीं की जिससे उन्हें न्याय के लिए उच्च अधिकारियों की शरण लेनी पड़ी वीनू तिवारी के अनुसार 21 अगस्त की शाम करीब सात बजे उनके पति विनय कुमार तिवारी पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से गुजर रहे थे आप को बता दें इसी दौरान एक बोलेरो वाहन में सवार तीन लोगों ने कथित रूप से पुरानी रंजिश के चलते उनके पति को वाहन से टक्कर मार दी आरोप है कि टक्कर मारने के बाद भी आरोपियों ने वाहन नहीं रोका और गंभीर रूप से घायल विनय कुमार को कुछ दूरी तक घसीटा गया इससे उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं घटना के बाद विनय कुमार की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई पति की मौत के बाद पत्नी वीनू तिवारी ने घटना को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे महज सड़क हादसा मानने से इनकार किया है पीड़िता का आरोप है कि घटना के संबंध में उन्होंने कुठौंद थाने में शिकायत देकर पूरे मामले की जानकारी दी थी उनका कहना है कि उन्होंने जिन लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया उनके खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग कीलेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत के अनुरूप कार्यवाही नहीं की इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पीड़िता ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है वीनू तिवारी ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय को दिए ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों प्रत्यक्षदर्शियों वाहन और अन्य साक्ष्यों की जांच कराई जाए ताकि वास्तविकता सामने आ सके साथ ही नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है बता दें पीड़िता ने अधिकारियों से यह भी आग्रह किया है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से कराकर उन्हें और उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए अब इस मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हैं2
- जालौन में यूसीसी के विरोध में प्रदर्शन नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होकर सरदार पटेल चौक पर प्रदर्शन नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज सवर्णों ने एक प्रदर्शन किया और विरोध जताया1