Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोंच,श्रावणी उपाकर्म महोत्सव में विधि-विधान से हुआ यज्ञोपवीत संस्कार जालौन के कोंच में श्रावण मास की पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार सुबह 8 बजे कोंच नगर के रामकुंड स्थित शिव शक्ति पावन धाम में श्रावणी उपाकर्म महोत्सव का आयोजन पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाज और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मणों एवं वैदिक परंपरा में आस्था रखने वाले लोगों ने विधि-विधान से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।
Vivek Dwivedi public news
कोंच,श्रावणी उपाकर्म महोत्सव में विधि-विधान से हुआ यज्ञोपवीत संस्कार जालौन के कोंच में श्रावण मास की पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार सुबह 8 बजे कोंच नगर के रामकुंड स्थित शिव शक्ति पावन धाम में श्रावणी उपाकर्म महोत्सव का आयोजन पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाज और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मणों एवं वैदिक परंपरा में आस्था रखने वाले लोगों ने विधि-विधान से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।
More news from Jalaun and nearby areas
- कोंच,श्रावणी उपाकर्म महोत्सव में विधि-विधान से हुआ यज्ञोपवीत संस्कार जालौन के कोंच में श्रावण मास की पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार सुबह 8 बजे कोंच नगर के रामकुंड स्थित शिव शक्ति पावन धाम में श्रावणी उपाकर्म महोत्सव का आयोजन पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाज और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मणों एवं वैदिक परंपरा में आस्था रखने वाले लोगों ने विधि-विधान से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।1
- जालौन में दलित समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी का वीडियो हुआ वायरल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया जिसमें एक व्यक्ति दलित समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है1
- माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के सिरसा दोगड़ी गांव में लगातार बारिश के कारण एक विधवा महिला का कच्चा मकान ढह गया। शुक्रवार को हुई इस घटना से महिला के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। गनीमत रही कि मकान गिरने के समय कोई अंदर मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने से महिला का घरेलू सामान प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार, सिरसा दोगड़ी गांव निवासी यह महिला काफी समय से कच्चे मकान में रह रही थी। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं।1
- जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग जालौन। जनपद जालौन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को नगर क्षेत्र की एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर कोरी और चमार समाज को लेकर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न समाजों के लोगों की ओर से नाराजगी जताई जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाना बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों ने जालौन पुलिस से वायरल वीडियो का संज्ञान लेने, उसकी प्रामाणिकता की जांच करने और यदि वीडियो में लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, दैनिक सुबह इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में कही गई कथित बातों और उसकी प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 📌 दैनिक सुबह की अपील सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या दावे को बिना सत्यापन के आगे साझा करने से बचें। मामले की वास्तविकता जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी। दैनिक सुबह — खबर वही, जो तथ्य के करीब हो।1
- कालपी में रक्षाबंधन का पर्व सादगी और हर्षोल्लास के साथ संपन्न बाजारों में रही रौनक, भाई-बहनों के स्नेह और पारिवारिक जुड़ाव ने त्योहार को बनाया खास कालपी में रक्षाबंधन का पर्व सादगी और हर्षोल्लास के साथ संपन्न बाजारों में रही रौनक, भाई-बहनों के स्नेह और पारिवारिक जुड़ाव ने त्योहार को बनाया खास कालपी (जालौन)। ऐतिहासिक नगरी कालपी में रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को पारंपरिक श्रद्धा, सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा और साथ निभाने का संकल्प लिया। बाजारों में दिनभर रही चहल-पहल रक्षाबंधन को लेकर नगर के टरननगंज बाजार, स्टेशन रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में दिनभर रौनक देखने को मिली। राखियों की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ रही। मिठाई की दुकानों पर काजू कतली, घेवर, रसगुल्ले समेत विभिन्न मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। दूर-दराज से अपने भाई-बहनों के घर पहुंचने वाले लोगों के कारण बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी काफी चहल-पहल रही। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए प्रमुख चौराहों और बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता से यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही और लोगों को आवागमन में बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। परिवार के बीच स्नेह और संस्कार का संदेश रक्षाबंधन के अवसर पर एक परिवार ने पर्व को लेकर अपने भाव साझा करते हुए बताया कि पुत्र प्रवीण, आनंद, अजय तथा पुत्रियां नीता, सुनीता, रीता, सीता, रूपा और एकता सहित पौत्र-पौत्रियों विनय, विजय, यशराज और अंजनी ने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से मिलकर इस पर्व को मनाया और आपसी स्नेह का आदान-प्रदान किया। परिवार की ओर से सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि आपसी जुड़ाव ही परिवारों और क्रमशः समाज का संबल है। स्नेह से सिंचित हमारी संस्कृति ही समाज की रीढ़ है। इस परंपरा और पारिवारिक मूल्यों को आगे बढ़ाए रखने का दायित्व नई और व्यस्त होती पीढ़ी पर है। रक्षाबंधन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आधुनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच भी परिवार के रिश्तों में प्रेम, विश्वास और अपनापन बनाए रखना हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरती है। कालपी (जालौन)। ऐतिहासिक नगरी कालपी में रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को पारंपरिक श्रद्धा, सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा और साथ निभाने का संकल्प लिया। बाजारों में दिनभर रही चहल-पहल रक्षाबंधन को लेकर नगर के टरननगंज बाजार, स्टेशन रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में दिनभर रौनक देखने को मिली। राखियों की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ रही। मिठाई की दुकानों पर काजू कतली, घेवर, रसगुल्ले समेत विभिन्न मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। दूर-दराज से अपने भाई-बहनों के घर पहुंचने वाले लोगों के कारण बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी काफी चहल-पहल रही। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए प्रमुख चौराहों और बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता से यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही और लोगों को आवागमन में बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। परिवार के बीच स्नेह और संस्कार का संदेश रक्षाबंधन के अवसर पर एक परिवार ने पर्व को लेकर अपने भाव साझा करते हुए बताया कि पुत्र प्रवीण, आनंद, अजय तथा पुत्रियां नीता, सुनीता, रीता, सीता, रूपा और एकता सहित पौत्र-पौत्रियों विनय, विजय, यशराज और अंजनी ने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से मिलकर इस पर्व को मनाया और आपसी स्नेह का आदान-प्रदान किया। परिवार की ओर से सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि आपसी जुड़ाव ही परिवारों और क्रमशः समाज का संबल है। स्नेह से सिंचित हमारी संस्कृति ही समाज की रीढ़ है। इस परंपरा और पारिवारिक मूल्यों को आगे बढ़ाए रखने का दायित्व नई और व्यस्त होती पीढ़ी पर है। रक्षाबंधन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आधुनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच भी परिवार के रिश्तों में प्रेम, विश्वास और अपनापन बनाए रखना हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरती है।4
- 🎤रक्षाबंधन पर UP सरकार की सौगात,महिलाओ को मिली 3 दिवसीय सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा 🖥️ 📍यात्रियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क यात्रा से रक्षाबंधन के त्योहार पर सफर हुआ आसान जनपद जालौन से बड़ी खबर है। रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को मुख्यमंत्री की ओर से बड़ी सौगात दी गई है। 27, 28 और 29 अगस्त को मातृशक्ति को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है। सरकार की इस पहल के बाद जालौन के बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। यात्रियों ने सरकार की इस सुविधा का स्वागत करते हुए इसे रक्षाबंधन पर बड़ी सौगात बताया।रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को अपने मायके और गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने 27, 28 और 29 अगस्त तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का लाभ माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित दिया जा रहा है।घोषणा के बाद जालौन बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। बड़ी संख्या में महिलाएं और उनके परिजन बसों से यात्रा करते दिखाई दिए। यात्रियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क यात्रा से रक्षाबंधन के त्योहार पर सफर आसान हुआ है और आर्थिक राहत भी मिली है।बस स्टैंड पर व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारी भी लगातार निगरानी करते नजर आए। यात्रियों की सुविधा और बसों के संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार1
- जालौन में रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सजी दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जालौन में रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सजी दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही हैं। हालांकि, राखी, मिठाई और पूजा सामग्री के बढ़े दामों का असर लोगों के बजट पर भी दिखाई दे रहा है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ रही, लेकिन महंगाई को लेकर लोगों में चिंता भी नजर आई। महिला ग्राहकों का कहना है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है और इसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा, भले ही महंगाई के कारण खर्च बढ़ गया हो। वहीं दुकानदारों के अनुसार, राखियों की बिक्री अच्छी हो रही है, लेकिन ग्राहक अब महंगी राखियों के बजाय अपने बजट के अनुसार खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। कुल मिलाकर बाजारों में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल है, हालांकि महंगाई ने त्योहार का खर्च जरूर बढ़ा दिया है। बाइट— दुकानदार। बाइट— महिला ग्राहक।4
- कोंच,बारिश से जलभराव पर पालिका अलर्ट, ईओ व पालिकाध्यक्ष ने कराया सफाई कार्य जालौन के कोंच नगर में गुरुवार को हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। नगर में बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या का जायजा लेने के लिए शाम करीब 5:30 बजे पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और पालिका अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी और जल निकासी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान हाटा के पास स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय से पिंडारी मार्ग पर बारिश का पानी जमा मिला। सड़क पर जलभराव होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए पालिका अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को तत्काल सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नालियों और जल निकासी वाले स्थानों की साफ-सफाई कराई, जिससे बारिश के पानी की निकासी हो सके। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बारिश के दौरान नगर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए पालिका की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी जलभराव की सूचना मिल रही है, वहां कर्मचारियों को भेजकर सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने भी कर्मचारियों को बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सफाई नायक अमित, सभासद अशोक गुर्जर सहित पालिका कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।1