logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन जिले के गढगुवां गांव में नहीं है अंतिम संस्कार करने की जगह नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढगुवां से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कूड़ा घर में करने को मजबूर हैं ग्रामीण

2 hrs ago
user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जालौन जिले के गढगुवां गांव में नहीं है अंतिम संस्कार करने की जगह नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढगुवां से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कूड़ा घर में करने को मजबूर हैं ग्रामीण

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोशल मीडिया पर जातिसूचक गाली-गलौज का वीडियो वायरल, दो समाजों में आक्रोश; कोतवाली में पहुंचा मामला वर्मा और अहिरवार समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, मुकदमा दर्ज कराने की मांग—पुलिस ने शुरू की जांच जालौन, 28 अगस्त। सोशल मीडिया पर वर्मा समाज और अहिरवार समाज को लेकर कथित तौर पर जातिसूचक एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दोनों समाजों के लोगों में रोष व्याप्त है। शिकायतकर्ताओं ने इसे सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाला मामला बताते हुए जालौन कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरायां निवासी वीरेन्द्र अहिरवार पुत्र लखन, राजू अहिरवार सांसद प्रतिनिधि तथा धीरेंद्र सिंह सनी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायत में बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा वर्मा एवं अहिरवार समाज को लेकर कथित रूप से जातिसूचक शब्दों तथा गाली-गलौज भरी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा अत्यंत अशोभनीय है और इसके सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से लोगों में आक्रोश एवं असंतोष बढ़ रहा है। तहरीर में कथित आरोपी की पहचान नीरज सक्सेना निवासी मोहल्ला बापूसाहब नगर, जालौन के रूप में बताई गई है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से वायरल वीडियो की जांच कर उसकी सत्यता की पुष्टि करने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शीघ्र विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चन्द ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है और मामले में कानून के तहत क्या कार्रवाई बनती है।
    3
    सोशल मीडिया पर जातिसूचक गाली-गलौज का वीडियो वायरल, दो समाजों में आक्रोश; कोतवाली में पहुंचा मामला
वर्मा और अहिरवार समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, मुकदमा दर्ज कराने की मांग—पुलिस ने शुरू की जांच
जालौन, 28 अगस्त। सोशल मीडिया पर वर्मा समाज और अहिरवार समाज को लेकर कथित तौर पर जातिसूचक एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दोनों समाजों के लोगों में रोष व्याप्त है। शिकायतकर्ताओं ने इसे सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाला मामला बताते हुए जालौन कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरायां निवासी वीरेन्द्र अहिरवार पुत्र लखन, राजू अहिरवार सांसद प्रतिनिधि तथा धीरेंद्र सिंह सनी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायत में बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा वर्मा एवं अहिरवार समाज को लेकर कथित रूप से जातिसूचक शब्दों तथा गाली-गलौज भरी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा अत्यंत अशोभनीय है और इसके सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से लोगों में आक्रोश एवं असंतोष बढ़ रहा है। तहरीर में कथित आरोपी की पहचान नीरज सक्सेना निवासी मोहल्ला बापूसाहब नगर, जालौन के रूप में बताई गई है।
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से वायरल वीडियो की जांच कर उसकी सत्यता की पुष्टि करने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शीघ्र विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चन्द ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है और मामले में कानून के तहत क्या कार्रवाई बनती है।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • बंधौली में रक्षाबंधन पर सजी कबड्डी की महफिल, खिलाड़ियों के जोश ने बांधा समां बंधौली में रक्षाबंधन पर सजी कबड्डी की महफिल, खिलाड़ियों के जोश ने बांधा समां उरई, जालौन। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्राम बंधौली में विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अलखराम बाबा परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने गांव के माहौल को खेलमय बना दिया। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों की हर परिस्थिति में रक्षा करने का संकल्प लिया। राखी बंधवाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और खिलाड़ी अलखराम बाबा परिसर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता देखने पहुंचे। प्रतियोगिता के दौरान 11-11 खिलाड़ियों की टीमों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, दमखम और जोश ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कबड्डी के हर दांव पर मैदान के चारों ओर मौजूद ग्रामीण खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। प्रतियोगिता में विजेता टीम को दीवार घड़ी तथा उपविजेता टीम को टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान रघुवीर यादव, मनोज राजपूत मुखिया, भगवान सिंह यादव और अभिषेक यादव , चंद्रशेखर यादव के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में कमेंट्री विनय द्विवेदी ने की, जबकि शीलू यादव ने उनका साथ दिया। दोनों की शानदार कमेंट्री से खिलाड़ियों और दर्शकों में पूरे समय जोश बना रहा। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक और भावनात्मक पर्व पर आयोजित इस खेल प्रतियोगिता ने भाई-बहन के प्रेम के साथ गांव की एकता, भाईचारे और खेल भावना का भी संदेश दिया।
    2
    बंधौली में रक्षाबंधन पर सजी कबड्डी की महफिल, खिलाड़ियों के जोश ने बांधा समां
बंधौली में रक्षाबंधन पर सजी कबड्डी की महफिल, खिलाड़ियों के जोश ने बांधा समां
उरई, जालौन। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्राम बंधौली में विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अलखराम बाबा परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने गांव के माहौल को खेलमय बना दिया।
रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों की हर परिस्थिति में रक्षा करने का संकल्प लिया। राखी बंधवाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और खिलाड़ी अलखराम बाबा परिसर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता देखने पहुंचे।
प्रतियोगिता के दौरान 11-11 खिलाड़ियों की टीमों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, दमखम और जोश ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कबड्डी के हर दांव पर मैदान के चारों ओर मौजूद ग्रामीण खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को दीवार घड़ी तथा उपविजेता टीम को टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान रघुवीर यादव, मनोज राजपूत मुखिया, भगवान सिंह यादव और अभिषेक यादव , चंद्रशेखर यादव  के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में कमेंट्री विनय द्विवेदी ने की, जबकि शीलू यादव ने उनका साथ दिया। दोनों की शानदार कमेंट्री से खिलाड़ियों और दर्शकों में पूरे समय जोश बना रहा।
रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक और भावनात्मक पर्व पर आयोजित इस खेल प्रतियोगिता ने भाई-बहन के प्रेम के साथ गांव की एकता, भाईचारे और खेल भावना का भी संदेश दिया।
    user_धर्मेंद्र राजपूत
    धर्मेंद्र राजपूत
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन जिले के गढगुवां गांव में नहीं है अंतिम संस्कार करने की जगह नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढगुवां से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कूड़ा घर में करने को मजबूर हैं ग्रामीण
    1
    जालौन जिले के गढगुवां गांव में नहीं है अंतिम संस्कार करने की जगह 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढगुवां से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कूड़ा घर में करने को मजबूर हैं ग्रामीण
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गांव में शमशान घाट नहीं, कूड़ा घर में करना पड़ा शव का अंतिम संस्कार अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार श्मशान घाट नहीं, कचरा घर में करना पड़ा अंतिम संस्कार बारिश में पानी के बीच शव लेकर जाने को मजबूर हुए ग्रामीण, वीडियो सामने आया जालौन। विकासखंड जालौन की ग्राम पंचायत गढगुवा में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक युवक का अंतिम संस्कार कचरा घर में करने की मजबूरी सामने आई है। वहीं बारिश के दौरान शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए ग्रामीणों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ग्रामीण पानी से भरे रास्ते से शव को लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। बारिश के कारण रास्ते में जलभराव होने से शव यात्रा में शामिल लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अंतिम संस्कार के लिए न तो उचित स्थान है और न ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। जलभराव और कीचड़ के कारण शव को अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक स्थानों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार गांवों में विकास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे करती है, लेकिन गढगुवा में श्मशान घाट जैसी जरूरी सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। ग्रामीण लालजी शर्मा, तारबाबू पटेल, रामजीवन पटेल, वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान पाठक और पूर्व प्रधान बिसंभर सिंह सेंगर समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर ग्राम पंचायत में श्मशान घाट का निर्माण कराने और वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्यों के साथ श्मशान घाट भी गांव की बुनियादी जरूरत है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
    3
    गांव में शमशान घाट नहीं, कूड़ा घर में करना पड़ा शव का अंतिम संस्कार

अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार 
श्मशान घाट नहीं, कचरा घर में करना पड़ा अंतिम संस्कार
बारिश में पानी के बीच शव लेकर जाने को मजबूर हुए ग्रामीण, वीडियो सामने आया
जालौन। विकासखंड जालौन की ग्राम पंचायत गढगुवा में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक युवक का अंतिम संस्कार कचरा घर में करने की मजबूरी सामने आई है। वहीं बारिश के दौरान शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए ग्रामीणों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में ग्रामीण पानी से भरे रास्ते से शव को लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। बारिश के कारण रास्ते में जलभराव होने से शव यात्रा में शामिल लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अंतिम संस्कार के लिए न तो उचित स्थान है और न ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। जलभराव और कीचड़ के कारण शव को अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक स्थानों का सहारा लेना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार गांवों में विकास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे करती है, लेकिन गढगुवा में श्मशान घाट जैसी जरूरी सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है।
ग्रामीण लालजी शर्मा, तारबाबू पटेल, रामजीवन पटेल, वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान पाठक और पूर्व प्रधान बिसंभर सिंह सेंगर समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर ग्राम पंचायत में श्मशान घाट का निर्माण कराने और वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्यों के साथ श्मशान घाट भी गांव की बुनियादी जरूरत है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दो महीने से टूटा पड़ा बिजली का पोल, हादसे का इंतजार कर रहा विभाग! जालौन। मोहल्ला घुआताल निवासी भूपेंद्र वर्मा पुत्र जगदीश कुमार वर्मा के मकान के सामने लगा बिजली का पोल पूरी तरह से टूट चुका है। टूटे हुए पोल के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों के अनुसार बिजली विभाग के एसडीओ द्वारा मौके का सर्वे भी किया जा चुका है और जल्द ही पोल लगवाने का आश्वासन दिया गया था। अधिकारियों ने दो-तीन दिन में समस्या का समाधान कराने की बात कही थी, लेकिन करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी नया पोल नहीं लगाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटे पोल के कारण सड़क पर आवागमन के दौरान दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटे पोल को हटाकर नया बिजली का पोल लगाया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    1
    दो महीने से टूटा पड़ा बिजली का पोल, हादसे का इंतजार कर रहा विभाग!
जालौन। मोहल्ला घुआताल निवासी भूपेंद्र वर्मा पुत्र जगदीश कुमार वर्मा के मकान के सामने लगा बिजली का पोल पूरी तरह से टूट चुका है। टूटे हुए पोल के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
परिजनों के अनुसार बिजली विभाग के एसडीओ द्वारा मौके का सर्वे भी किया जा चुका है और जल्द ही पोल लगवाने का आश्वासन दिया गया था। अधिकारियों ने दो-तीन दिन में समस्या का समाधान कराने की बात कही थी, लेकिन करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी नया पोल नहीं लगाया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटे पोल के कारण सड़क पर आवागमन के दौरान दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
लोगों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटे पोल को हटाकर नया बिजली का पोल लगाया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग जालौन। जनपद जालौन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को नगर क्षेत्र की एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर कोरी और चमार समाज को लेकर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न समाजों के लोगों की ओर से नाराजगी जताई जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाना बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों ने जालौन पुलिस से वायरल वीडियो का संज्ञान लेने, उसकी प्रामाणिकता की जांच करने और यदि वीडियो में लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, दैनिक सुबह इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में कही गई कथित बातों और उसकी प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 📌 दैनिक सुबह की अपील सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या दावे को बिना सत्यापन के आगे साझा करने से बचें। मामले की वास्तविकता जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी। दैनिक सुबह — खबर वही, जो तथ्य के करीब हो।
    1
    जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल

जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग
जालौन। जनपद जालौन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को नगर क्षेत्र की एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर कोरी और चमार समाज को लेकर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न समाजों के लोगों की ओर से नाराजगी जताई जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की जा रही है।
लोगों का कहना है कि किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाना बेहद जरूरी है।
स्थानीय लोगों ने जालौन पुलिस से वायरल वीडियो का संज्ञान लेने, उसकी प्रामाणिकता की जांच करने और यदि वीडियो में लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
हालांकि, दैनिक सुबह इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में कही गई कथित बातों और उसकी प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
📌 दैनिक सुबह की अपील
सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या दावे को बिना सत्यापन के आगे साझा करने से बचें। मामले की वास्तविकता जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
दैनिक सुबह — खबर वही, जो तथ्य के करीब हो।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुठौंद पुलिस पर गंभीर आरोप /3 लाख रुपये लेकर हत्या के प्रयास के आरोपी को छोड़ने की कथित साजिश* *कुठौंद थाना पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के लिए लेन-देन के आरोप* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *कुठौंद पुलिस पर गंभीर आरोप /3 लाख रुपये लेकर हत्या के प्रयास के आरोपी को छोड़ने की कथित साजिश* *कुठौंद थाना पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के लिए लेन-देन के आरोप* जनपद जालौन कुठौंद थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी राजबीर सिंह को छोड़ने के लिए पुलिस द्वारा कथित तौर पर तीन लाख रुपये में लेन-देन की बात चल रही है आरोप है कि राजबीर सिंह ने विनय तिवारी पर बोलेरो चढ़ाकर करीब 300 मीटर तक घसीटा जिससे उनकी मौत हो गई इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था आप को बता दें पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाहों की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद आरोपी पक्ष के साथ कथित रूप से समझौते की कोशिश की जा रही है पीड़ित पक्ष ने कुठौंद पुलिस पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की वास्तविक स्थिति से अलग जानकारी देने का भी आरोप लगाया है पीड़ित महिला ने आशंका जताई है कि यदि आरोपी को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया तो उसे न्याय मिलने में मुश्किल होगी। वहीं, पुलिस पर आरोपी से कथित सांठगांठ के आरोप भी लगाए गए इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और जांच की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आरोपों की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की
    1
    कुठौंद पुलिस पर गंभीर आरोप /3 लाख रुपये लेकर हत्या के प्रयास के आरोपी को छोड़ने की कथित साजिश*

*कुठौंद थाना पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के लिए लेन-देन के आरोप*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*कुठौंद पुलिस पर गंभीर आरोप /3 लाख रुपये लेकर हत्या के प्रयास के आरोपी को छोड़ने की कथित साजिश*
*कुठौंद थाना पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के लिए लेन-देन के आरोप*
जनपद जालौन कुठौंद थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी राजबीर सिंह को छोड़ने के लिए पुलिस द्वारा कथित तौर पर तीन लाख रुपये में लेन-देन की बात चल रही है आरोप है कि राजबीर सिंह ने विनय तिवारी पर बोलेरो चढ़ाकर करीब 300 मीटर तक घसीटा जिससे उनकी मौत हो गई इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था
आप को बता दें पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाहों की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद आरोपी पक्ष के साथ कथित रूप से समझौते की कोशिश की जा रही है पीड़ित पक्ष ने कुठौंद पुलिस पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की वास्तविक स्थिति से अलग जानकारी देने का भी आरोप लगाया है पीड़ित महिला ने आशंका जताई है कि यदि आरोपी को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया तो उसे न्याय मिलने में मुश्किल होगी। वहीं, पुलिस पर आरोपी से कथित सांठगांठ के आरोप भी लगाए गए 
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और जांच की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आरोपों की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दिल्ली से महोबा जा रही एक यात्री बस शुक्रवार को डकोर कोतवाली क्षेत्र में बेतवा नदी के पुल पर अनियंत्रित हो गई। बताया गया कि पुल के बीच में बस की स्टीयरिंग फेल हो गई, जिसके बाद बेकाबू बस पुल की रेलिंग तोड़कर किनारे पर अटक गई। इस घटना से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि बस नदी में गिरने से बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति से दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी। मोहना बेतवा नदी के पुल के मध्य पहुंचते ही स्टीयरिंग में तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा और बस रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई और बस पुल के किनारे पर रुक गई।
    1
    दिल्ली से महोबा जा रही एक यात्री बस शुक्रवार को डकोर कोतवाली क्षेत्र में बेतवा नदी के पुल पर अनियंत्रित हो गई। बताया गया कि पुल के बीच में बस की स्टीयरिंग फेल हो गई, जिसके बाद बेकाबू बस पुल की रेलिंग तोड़कर किनारे पर अटक गई। इस घटना से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि बस नदी में गिरने से बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति से दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी। मोहना बेतवा नदी के पुल के मध्य पहुंचते ही स्टीयरिंग में तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा और बस रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई और बस पुल के किनारे पर रुक गई।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.