मंदिर परिसर में गाय से क्रूरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई जालौन जनपद के कोटरा थाना क्षेत्र में स्थित सैदनगर के प्रसिद्ध मां रक्तदंतिका मंदिर परिसर से पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। यहां मंदिर के महंत द्वारा गाय को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर के महंत भगवान दास यादव उर्फ फलाहारी बाबा (करीब 70 वर्ष), निवासी मूसानगर जनपद कानपुर देहात, मंदिर परिसर में पाली गई एक गाय को रस्सी से बांधकर डंडे से मारते हुए दिखाई दिए। घटना के दौरान उनका सहयोगी महेंद्र पाटकर (करीब 49 वर्ष), निवासी सैदनगर भी मौके पर मौजूद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों में आक्रोश फैल गया। मामला संज्ञान में आते ही कोटरा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और दोनों लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी मंदिर परिसर में इस तरह की घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नगर पालिका जालौन के वार्ड नंबर 17 में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। सभासद श्रीमती सरला दोहरे (पति लक्ष्मी दोहरे) के क्षेत्र लोना रोड स्थित मोहल्ला नया खंडेराव, गल्ला मंडी वेयरहाउस के पीछे वाली गली में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। यहां सड़क पर बिछी इंटरलॉकिंग ईंटें पूरी तरह टूट चुकी हैं, जिससे राहगीरों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि नालियां भी पूरी तरह जाम और टूटी पड़ी हैं। नालियों से निकल रहा गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। मोहल्लेवासियों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि सभासद द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे आम जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क और नालियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि नगर पालिका प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधि कब जागते हैं और जनता को इस परेशानी से निजात दिलाते हैं।1
- इस वक्त की बड़ी खबर है जालौन जिले के कैलिया थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ पुलिस ने तीन दिन पहले खेतों में मिले एक युवक के अधजले शव के मामले मे खुलासा किया है शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध को लेकर युवक की हत्या की गई थी और पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया था इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों तथा दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है2
- उरई,जालौन । जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई अलख जगाई गई है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए रविवार को स्टेशन रोड पर जीएस कैरियर कोचिंग का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम बेहद साधारण तरीके संपन्न किया गया। जहां पाश्चात सभ्यता से का प्रतीक फीता काटने की परम्परा को छोड़ते हुए हवन पूजन कर संस्थान का शुभारम्भ किया गया। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर जीएस जादौन ने बताया कि बुंदेलखंड में कुछ लोगों ने शिक्षा को व्यवसाय बना दिया है। ऐसे में यहां के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस संस्था की नीव रखी है। संस्था का उद्देश्य छात्र छात्राओं को अच्छे शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। इससे पूर्व उन्होंने एक प्रयोग अपने घर में ही किया था। जहां उन्होंने अपने बेटे व परिवार के चार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार किया। आज वह चारों छात्र नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अच्छे संस्थानों में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।1
- जीएस केरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट का हुआ भव्य शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन से है जहाँउजिला मुख्यालय उरई स्थित रेलवे स्टेशन रोड़ पंजाब नेशनल बैंक के सामने वाली गली राजेन्द्रनगर में आज रविवार को जी. एस. केरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट का भव्य शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर पत्रकार, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर जी.एस. कोचिंग केरियर इंस्टीट्यूट के प्रबंधक गोधन सिंह जादौन मुसमरिया ने कहा कि मीडिया के बच्चों को कोचिंग सेंटर में निशुल्क शिक्षा देने की भी व्यवस्था कर रखी गयी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर में छात्रों उच्च शिक्षा ग्रहण कराने के लिए योग्य शिक्षकों की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग के माध्यम से उनका पैसा कमाने का कोई उद्देश्य नहीं है मात्र संस्था को उच्च स्तर पर पहुंचना ही उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि कोचिंग के माध्यम से छात्रों को आई.आई. की, जीनीट, यूजी फाउंडेशन सहित आदि शिक्षा देने की भी व्यवस्था की गयी है।इस मौके कोचिंग सेंटर के शिक्षकों में प्रमुख रूप से भोपाल सिंह, कृष्ण कुमार सेनी, गौरव सोनकर, रजनीश श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक एवं कोचिंग परिवार के लोग भी मौजूद रहे।1
- पूरी तरह खुल चुकी है। लोना रोड स्थित मोहल्ला नया खंडेराव, गल्ला मंडी वेयरहाउस के पीछे वाली गली में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि यहां रहना लोगों के लिए किसी सजा से कम नहीं रह गया है। क्षेत्र में बिछी इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह उखड़ और टूट चुकी है, जबकि नालियां जाम, टूटी और गंदगी से लबालब भरी पड़ी हैं। मोहल्लेवासियों का साफ कहना है कि चुनाव के समय किए गए वादे अब सिर्फ कागजों और भाषणों तक सीमित नजर आ रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह बदहाली, लापरवाही और प्रशासनिक निष्क्रियता की कहानी बयां कर रही है। नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नगर पालिका प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधि जनता की इस पीड़ा को समझेंगे, या वार्ड 17 के लोग यूं ही गंदगी, दुर्गंध और बदहाली में जीने को मजबूर रहेंगे? — छतपाल सिंह, जालौन शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज, जालौन1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- Post by Bheem rajawat 96288004583