Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन में अधजले युवक के शव का खुला राज शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध में गई जान इस वक्त की बड़ी खबर है जालौन जिले के कैलिया थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ पुलिस ने तीन दिन पहले खेतों में मिले एक युवक के अधजले शव के मामले मे खुलासा किया है शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध को लेकर युवक की हत्या की गई थी और पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया था इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों तथा दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन में अधजले युवक के शव का खुला राज शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध में गई जान इस वक्त की बड़ी खबर है जालौन जिले के कैलिया थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ पुलिस ने तीन दिन पहले खेतों में मिले एक युवक के अधजले शव के मामले मे खुलासा किया है शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध को लेकर युवक की हत्या की गई थी और पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया था इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों तथा दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मंडी परिसर में चोंरो ने चटकाए ताले, कैंटीन के ताले तोड़ नगदी ले उड़े चोर, पीड़ित कैंटीन संचालक ने पुलिस को दी सूचना, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस, कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी परिसर का मामला।1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- छात्र हुए हिंसात्मक रोके नही रुक रही छात्र गुंडागर्दी स्टेशन रोड पर हर दिन होती घटनाएं अभिभावकों को नही अपने लाल की चिंता अब छात्र हॉकी और बेल्ट से करते मारपीट चिंता का सबब बना छात्र अराजकता आखिर कैसे लगेगी छात्र अराजकता पर लगाम पुलिस भी कर रही किसी बड़ी घटना का इंतजार चौरसी मोड़ पर छात्रों ने एक छात्र को हॉकी से पीटा अबैध कोचिंग है मुख्य बजह शिक्षा बिभाग के अधिकारियों के रहमोकरम पर पनप रही है अबैध कोचिंग अच्छी सी एक खबर बना1
- पुलिस को मिली बड़ी सफलता नकली सोना बेचने वाले गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार औरैया जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना दिबियापुर एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला-पुरुष समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत थाना दिबियापुर में पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए टीम ने टप्पेबाजी गिरोह को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में भीम भाट पुत्र छत्रपाल भाट एवं उसकी पत्नी पूनम निवासी मोहन नगर कॉलोनी थाना कैम्प जिला पलवल (हरियाणा), गुलशन शर्मा पुत्र स्व. रूपालाल एवं उसकी पत्नी देवली शर्मा निवासी ग्राम शंकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, तथा राजवती पत्नी लटूरी सिंह निवासी शिव कॉलोनी थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के आभूषण, मोबाइल फोन और 24,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रूद्र नारायण त्रिपाठी, उपनिरीक्षक समित चौधरी (प्रभारी सर्विलांस सेल), उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार (प्रभारी एसओजी) एवं उपनिरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता शामिल रहे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।1
- Post by दिलीप कुमार1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- जालौन। बालिकाओं और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा महिला जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता व महामंत्री रंजना दुबे ने फीता काटकर इस अभियान की शुरुआत की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने कहा कि एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीका बालिकाओं और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं, ताकि भविष्य में उन्हें इस जानलेवा बीमारी के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं स्टाफ ने एचपीवी संक्रमण, उसके दुष्प्रभाव और टीकाकरण के महत्व पर जानकारी दी। लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि समय पर लगाया गया टीका न केवल संक्रमण से बचाता है, बल्कि कैंसर के जोखिम को भी काफी हद तक कम करता है। अभियान के पहले दिन हदरूख निवासी प्राची को टीका लगाकर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, डॉ. राजीव दुबे, डॉ. विनोद राजपूत, डॉ. योगेश आर्या, डॉ. प्रियम यादव, डॉ. पीएन शर्मा, अवधेश राजपूत आदि मौजूद रहे।2
- जालौन में कठेरिया/बसोर समाज में दो फाड़, समाजसेवी इंदर कठेरिया ने सपा नेता महेंद्र कठेरिया और सपा नेता संजू कठेरिया पर समाज के साथ छलाबा कर दलाली करने के आरोप लगाया!! सपा नेता महेन्द्र कठेरिया समाज को कर रहा बेचने का काम -इन्द्र कुमार कठेरिया!!1
- कानपुर देहात: सुरासी के पास तड़के भीषण टक्कर, तीन कंटेनर क्षतिग्रस्त मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट तीन कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालकों को हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद की ओर से सिकंदरा की दिशा में दो खाली कंटेनर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा से मौरंग लादकर झींझक की ओर जा रहा एक अन्य कंटेनर सुरासी गांव के पास सामने आ गया। अचानक आमने-सामने हुई टक्कर के बाद पीछे आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ा। हादसे के बाद का मंजर भयावह हो गया। टक्कर के प्रभाव से दो कंटेनर सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा रह गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना हो सकती है। बताया गया कि पुलिया के पास पहले से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलपुर पुलिस के अनुसार सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1