logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्लग- प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश; 72 घंटे में चार गिरफ्तार रिपोर्ट- भीम राजावत प्लेस- जालौन यूपी डेट-29- 03- 2026 एंकर ....... जनपद के थाना कैलिया क्षेत्र में एक युवक की हत्या के बाद शव को जलाकर सबूत मिटाने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि बीती 24 मार्च को थाना कैलिया में ग्राम उमरी का पुरा, थाना रेंढर निवासी गिरजाशंकर ने तहरीर दी कि उनके पुत्र अमित नरवरिया (24) की हत्या कर शव को जला दिया गया है। पीड़ित के अनुसार, अभियुक्तों ने पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस तहरीर के आधार पर थाना कैलिया में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य एकत्र किए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने तीन टीमों का गठन किया। साक्ष्यों के आधार पर टीम ने मुखबिर की सूचना पर जगनपुरा रोड से सलैया खुर्द जाने वाले मार्ग के पास से चारों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त में कुलदीप दोहरे, अमित दोहरे, शीतला मिथलेशी शामिल हैं। पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक हथौड़ा, एक डंडा, दो मोटरसाइकिलें, दो हेलमेट, मृतक का आधार कार्ड, खून से सने कपड़े व चादर बरामद किए हैं। वहीं पुलिस की पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उसकी पत्नी शीतला और मृतक अमित के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 23 मार्च को शीतला ने अमित को फोन कर धमकी दी कि यदि वह नहीं आया तो वह उसके घर आ जाएगी। इस पर अमित 24 मार्च की शाम को अकेले कुलदीप के घर पहुंचा। कुलदीप ने बताया, हम सभी घर में घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही अमित बेडरूम में पहुंचा, मेरी मां मिथलेशी बाहर निगरानी करने लगी। मैंने, शीतला और अमित दोहरे ने मिलकर उसे दबोच लिया। अमित दोहरे ने उसके मुंह में दुपट्टा ठूस दिया और फिर हम दोनों ने डंडे और हथौड़े से उसके सिर पर तब तक वार किए जब तक वह मर नहीं गया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बेडशीट और कंबल में लपेटा, उस पर पीली बोरी का तिरपाल डाला और बाइक पर रखकर कैलिया से ब्यौनाराजा जाने वाली सड़क पर ले गए, जहां उन्होंने पहचान छिपाने के लिए शव में आग लगा दी और फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में और विवेचना कर रही है। बाइट: पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार

5 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

स्लग- प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश; 72 घंटे में चार गिरफ्तार रिपोर्ट- भीम राजावत प्लेस- जालौन यूपी डेट-29- 03- 2026 एंकर ....... जनपद के थाना कैलिया क्षेत्र में एक युवक की हत्या के बाद शव को जलाकर सबूत मिटाने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि बीती 24 मार्च को थाना कैलिया में ग्राम उमरी का पुरा, थाना रेंढर निवासी गिरजाशंकर ने तहरीर दी कि उनके पुत्र अमित नरवरिया (24) की हत्या कर शव को जला दिया गया है। पीड़ित के अनुसार, अभियुक्तों ने पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस तहरीर के आधार पर थाना कैलिया में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और फील्ड यूनिट

की मदद से साक्ष्य एकत्र किए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने तीन टीमों का गठन किया। साक्ष्यों के आधार पर टीम ने मुखबिर की सूचना पर जगनपुरा रोड से सलैया खुर्द जाने वाले मार्ग के पास से चारों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त में कुलदीप दोहरे, अमित दोहरे, शीतला मिथलेशी शामिल हैं। पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक हथौड़ा, एक डंडा, दो मोटरसाइकिलें, दो हेलमेट, मृतक का आधार कार्ड, खून से सने कपड़े व चादर बरामद किए हैं। वहीं पुलिस की पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उसकी पत्नी शीतला और मृतक अमित के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 23 मार्च को शीतला ने अमित को फोन कर धमकी दी कि यदि वह नहीं आया तो वह उसके घर आ जाएगी। इस पर अमित 24 मार्च की शाम को अकेले कुलदीप के

घर पहुंचा। कुलदीप ने बताया, हम सभी घर में घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही अमित बेडरूम में पहुंचा, मेरी मां मिथलेशी बाहर निगरानी करने लगी। मैंने, शीतला और अमित दोहरे ने मिलकर उसे दबोच लिया। अमित दोहरे ने उसके मुंह में दुपट्टा ठूस दिया और फिर हम दोनों ने डंडे और हथौड़े से उसके सिर पर तब तक वार किए जब तक वह मर नहीं गया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बेडशीट और कंबल में लपेटा, उस पर पीली बोरी का तिरपाल डाला और बाइक पर रखकर कैलिया से ब्यौनाराजा जाने वाली सड़क पर ले गए, जहां उन्होंने पहचान छिपाने के लिए शव में आग लगा दी और फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में और विवेचना कर रही है। बाइट: पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नगर पालिका जालौन के वार्ड नंबर 17 में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। सभासद श्रीमती सरला दोहरे (पति लक्ष्मी दोहरे) के क्षेत्र लोना रोड स्थित मोहल्ला नया खंडेराव, गल्ला मंडी वेयरहाउस के पीछे वाली गली में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। यहां सड़क पर बिछी इंटरलॉकिंग ईंटें पूरी तरह टूट चुकी हैं, जिससे राहगीरों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि नालियां भी पूरी तरह जाम और टूटी पड़ी हैं। नालियों से निकल रहा गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। मोहल्लेवासियों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि सभासद द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे आम जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क और नालियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि नगर पालिका प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधि कब जागते हैं और जनता को इस परेशानी से निजात दिलाते हैं।
    1
    नगर पालिका जालौन के वार्ड नंबर 17 में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। सभासद श्रीमती सरला दोहरे (पति लक्ष्मी दोहरे) के क्षेत्र लोना रोड स्थित मोहल्ला नया खंडेराव, गल्ला मंडी वेयरहाउस के पीछे वाली गली में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। यहां सड़क पर बिछी इंटरलॉकिंग ईंटें पूरी तरह टूट चुकी हैं, जिससे राहगीरों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति इतनी खराब है कि नालियां भी पूरी तरह जाम और टूटी पड़ी हैं। नालियों से निकल रहा गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
मोहल्लेवासियों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि सभासद द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे आम जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।
स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क और नालियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि नगर पालिका प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधि कब जागते हैं और जनता को इस परेशानी से निजात दिलाते हैं।
    user_Chhatrapal singh
    Chhatrapal singh
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इस वक्त की बड़ी खबर है जालौन जिले के कैलिया थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ पुलिस ने तीन दिन पहले खेतों में मिले एक युवक के अधजले शव के मामले मे खुलासा किया है शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध को लेकर युवक की हत्या की गई थी और पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया था इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों तथा दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है
    2
    इस वक्त की बड़ी खबर है जालौन जिले के कैलिया थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ पुलिस ने तीन दिन पहले खेतों में मिले एक युवक के अधजले शव के मामले मे खुलासा किया है 
शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध को लेकर युवक की हत्या की गई थी और पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया था 
इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों तथा दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उरई,जालौन । जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई अलख जगाई गई है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए रविवार को स्टेशन रोड पर जीएस कैरियर कोचिंग का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम बेहद साधारण तरीके संपन्न किया गया। जहां पाश्चात सभ्यता से का प्रतीक फीता काटने की परम्परा को छोड़ते हुए हवन पूजन कर संस्थान का शुभारम्भ किया गया। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर जीएस जादौन ने बताया कि बुंदेलखंड में कुछ लोगों ने शिक्षा को व्यवसाय बना दिया है। ऐसे में यहां के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस संस्था की नीव रखी है। संस्था का उद्देश्य छात्र छात्राओं को अच्छे शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। इससे पूर्व उन्होंने एक प्रयोग अपने घर में ही किया था। जहां उन्होंने अपने बेटे व परिवार के चार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार किया। आज वह चारों छात्र नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अच्छे संस्थानों में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
    1
    उरई,जालौन । जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई अलख जगाई गई है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए रविवार को स्टेशन रोड पर जीएस कैरियर कोचिंग का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम बेहद साधारण तरीके संपन्न किया गया। जहां पाश्चात सभ्यता से का प्रतीक फीता काटने की परम्परा को छोड़ते हुए हवन पूजन कर संस्थान का शुभारम्भ किया गया। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर जीएस जादौन ने बताया कि बुंदेलखंड में कुछ लोगों ने शिक्षा को व्यवसाय बना दिया है। ऐसे में यहां के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस संस्था की नीव रखी है। संस्था का उद्देश्य छात्र छात्राओं को अच्छे शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। इससे पूर्व उन्होंने एक प्रयोग अपने घर में ही किया था। जहां उन्होंने अपने बेटे व परिवार के चार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार किया। आज वह चारों छात्र नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अच्छे संस्थानों में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जीएस केरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट का हुआ भव्य शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन से है जहाँउजिला मुख्यालय उरई स्थित रेलवे स्टेशन रोड़ पंजाब नेशनल बैंक के सामने वाली गली राजेन्द्रनगर में आज रविवार को जी. एस. केरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट का भव्य शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर पत्रकार, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर जी.एस. कोचिंग केरियर इंस्टीट्यूट के प्रबंधक गोधन सिंह जादौन मुसमरिया ने कहा कि मीडिया के बच्चों को कोचिंग सेंटर में निशुल्क शिक्षा देने की भी व्यवस्था कर रखी गयी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर में छात्रों उच्च शिक्षा ग्रहण कराने के लिए योग्य शिक्षकों की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग के माध्यम से उनका पैसा कमाने का कोई उद्देश्य नहीं है मात्र संस्था को उच्च स्तर पर पहुंचना ही उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि कोचिंग के माध्यम से छात्रों को आई.आई. की, जीनीट, यूजी फाउंडेशन सहित आदि शिक्षा देने की भी व्यवस्था की गयी है।इस मौके कोचिंग सेंटर के शिक्षकों में प्रमुख रूप से भोपाल सिंह, कृष्ण कुमार सेनी, गौरव सोनकर, रजनीश श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक एवं कोचिंग परिवार के लोग भी मौजूद रहे।
    1
    जीएस केरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट का हुआ भव्य शुभारम्भ
उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन से है जहाँउजिला मुख्यालय उरई स्थित रेलवे स्टेशन रोड़ पंजाब नेशनल बैंक के सामने वाली गली राजेन्द्रनगर में आज रविवार को जी. एस. केरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट का भव्य शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर पत्रकार, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस मौके पर जी.एस. कोचिंग केरियर इंस्टीट्यूट के प्रबंधक गोधन सिंह जादौन मुसमरिया ने कहा कि मीडिया के बच्चों को कोचिंग सेंटर में निशुल्क शिक्षा देने की भी व्यवस्था कर रखी गयी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर में छात्रों उच्च शिक्षा ग्रहण कराने के लिए योग्य शिक्षकों की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग के माध्यम से उनका पैसा कमाने का कोई उद्देश्य नहीं है मात्र संस्था को उच्च स्तर पर पहुंचना ही उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि कोचिंग के माध्यम से छात्रों को आई.आई. की, जीनीट, यूजी फाउंडेशन सहित आदि शिक्षा देने की भी व्यवस्था की गयी है।इस मौके कोचिंग सेंटर के शिक्षकों में प्रमुख रूप से भोपाल सिंह, कृष्ण कुमार सेनी, गौरव सोनकर, रजनीश श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक एवं कोचिंग परिवार के लोग भी मौजूद रहे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पूरी तरह खुल चुकी है। लोना रोड स्थित मोहल्ला नया खंडेराव, गल्ला मंडी वेयरहाउस के पीछे वाली गली में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि यहां रहना लोगों के लिए किसी सजा से कम नहीं रह गया है। क्षेत्र में बिछी इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह उखड़ और टूट चुकी है, जबकि नालियां जाम, टूटी और गंदगी से लबालब भरी पड़ी हैं। मोहल्लेवासियों का साफ कहना है कि चुनाव के समय किए गए वादे अब सिर्फ कागजों और भाषणों तक सीमित नजर आ रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह बदहाली, लापरवाही और प्रशासनिक निष्क्रियता की कहानी बयां कर रही है। नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नगर पालिका प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधि जनता की इस पीड़ा को समझेंगे, या वार्ड 17 के लोग यूं ही गंदगी, दुर्गंध और बदहाली में जीने को मजबूर रहेंगे? — छतपाल सिंह, जालौन शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज, जालौन
    1
    पूरी तरह खुल चुकी है। लोना रोड स्थित मोहल्ला नया खंडेराव, गल्ला मंडी वेयरहाउस के पीछे वाली गली में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि यहां रहना लोगों के लिए किसी सजा से कम नहीं रह गया है। क्षेत्र में बिछी इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह उखड़ और टूट चुकी है, जबकि नालियां जाम, टूटी और गंदगी से लबालब भरी पड़ी हैं।
मोहल्लेवासियों का साफ कहना है कि चुनाव के समय किए गए वादे अब सिर्फ कागजों और भाषणों तक सीमित नजर आ रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह बदहाली, लापरवाही और प्रशासनिक निष्क्रियता की कहानी बयां कर रही है।
नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग 
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि
क्या नगर पालिका प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधि जनता की इस पीड़ा को समझेंगे,
या वार्ड 17 के लोग यूं ही गंदगी, दुर्गंध और बदहाली में जीने को मजबूर रहेंगे?
— छतपाल सिंह, जालौन
शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज, जालौन
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by मुजीब आलम पत्रकार
    1
    Post by मुजीब आलम पत्रकार
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    3
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.