Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिद्वार ** हेलो थोड़ी देर खनन मत करना किसी ने शिकायत कर दी है वायरल कॉल रिकॉर्डिंग एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने 6 पुलिस कर्मियों को किया ससपेंड
A Bharat News 10
हरिद्वार ** हेलो थोड़ी देर खनन मत करना किसी ने शिकायत कर दी है वायरल कॉल रिकॉर्डिंग एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने 6 पुलिस कर्मियों को किया ससपेंड
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वांछित/फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कनखल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कनखल पुलिस ने जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड फायरिंग प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को दबोच लिया। वादी आकाश पुत्र सतपाल निवासी विजय विहार, जमालपुर द्वारा दिनांक 13.11.2025 को थाना कनखल में तहरीर दी गई थी कि राजागार्डन फुटबॉल ग्राउंड के पास किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें वादी के भाई सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में थाना कनखल में मु0अ0सं0 332/2025 अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में पूर्व में रितिक, भरत, डिकेन्द्र उर्फ डीके, आकाश पाल व कामेन्द्र को कनखल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 01 के द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया था। घटना में शामिल आरोपी आकाश शर्मा लंबे समय से फरार चल रहा था। कनखल पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 14.03.2026 को पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को दबोचा। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। *नाम पता वांछित* आकाश शर्मा पुत्र बेगराज शर्मा निवासी ग्राम भोगला, थाना रायपुर, जिला बिजनौर (उ.प्र.) हाल पता फुटबॉल ग्राउंड, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 सुधांशु कौशिक 2. कां0 प्रलव चौहान 3. कां0 महाबीर सिंह1
- सरकार दे रही घर बनाने का सुनहरा मौका! प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) अर्बन 2.0 के तहत सरकार लोगों को अपना पहला घर खरीदने या बनाने के लिए बड़ी आर्थिक मदद दे रही है। इस योजना का फायदा खास तौर पर उन लोगों को मिलेगा जिनकी सालाना आय 18 लाख रुपये तक है। योजना के तहत पात्र लोगों को सब्सिडी और आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे घर खरीदना या बनाना आसान हो जाता है। हालांकि जिन लोगों के पास पहले से पक्का मकान है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। अगर आप भी अपना पहला घर लेने की सोच रहे हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं और पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें।1
- Post by A Bharat News 101
- प्रशासन के दावों के बावजूद घरेलू गैस को लेकर आज भी गैस एजेंसियों पर गैस लेने और बुक कराने को लेकर लोगों की मारामारी रही।इसको लेकर कई जगह विवाद भी हुए। हालांकि जिला प्रशासन ने इसको लेकर कल हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे लेकिन नंबरों पर रिप्लाई नहीं मिलने से इनका कोई लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिला, इसके बाद गैस एजेंसियों पर ओर भीड़ जुटने लगी। हालात की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी म्यूर दीक्षित ने इसको लेकर आज एक के बाद एक मैराथन बैठकें की और उपभोक्ताओं को राहत के लिए कई कदम उठाए। इसमें प्रमुख निर्णय तो ये रहा कि गैस संबंधी शिकायतों और समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय पर ही एक कंट्रोल रूम बना दिया गया। इस कंट्रोल रूम में सभी गैस एजेंसियों के एक एक प्रतिनिधि की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है, जिससे कि कंट्रोल रूम को मिलने वाली किसी भी शिकायत और समस्या का संबंधित एजेंसी द्वारा तत्काल समाधान किया जा सके। लोगों में पैनिक, गैस कालाबाजारी, अवैध भंडारण, गैस एजेंसियों पर सुरक्षा को लेकर भी अनेक निर्णय आज बैठकों में लिए गए। हालांकि इन फैसलों से कितनी राहत उपभोक्ताओं को मिलेगी, यह अभी देखना होगा। (-कुमार दुष्यंत)1
- The Aman Times ⚠️ रील बनाते समय बाइक सवारों पर झपटा गुलदार, बाल-बाल बची जान चकराता/मसूरी_ देहरादून के चकराता क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। चकराता–मसूरी–त्यूणी हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों पर घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को खजान सिंह और उनके दोस्त तेग सिंह बाइक से अपने गांव से दारागाड की ओर जा रहे थे। इस दौरान बाइक के पीछे बैठे तेग सिंह मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। तभी सड़क किनारे छिपे बैठे गुलदार ने अचानक चलती बाइक पर छलांग लगा दी। गुलदार को अपनी तरफ झपटता देख बाइक चला रहे युवक ने तुरंत बाइक की रफ्तार तेज कर दी, जिससे गुलदार का निशाना चूक गया और दोनों युवक बाल-बाल बच गए। इस पूरी घटना का खौफनाक मंजर मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 👉 स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।1
- रूडकी के लंढोरा मैं गैस एजेंसी मैं ग्रामों और गैस एजेंसी कर्मियों के बिच बहस सिलेंडर लेने के लिए उमटा ग्रामीणों का सैलाब भीड़ की वजह से ग्रामीणों व क़स्बा वासियो को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड रहा हैँ1
- YouTube link #@mohdazhara1
- SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में कोतवाली रानीपुर पुलिस व AHTU की संयुक्त कार्रवाई *अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में* *आरोपियों के कब्जे से 01 पीड़िता को कराया गया मुक्त* *अनैतिक देह व्यापार जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि हृदय विहार कॉलोनी, सलेमपुर स्थित एक मकान में कुछ महिलाएं व पुरुष अनैतिक देह व्यापार का कार्य कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद करते हुए 02 पुरुष व 01 महिला आरोपी को हिरासत में लिया गया तथा उनके कब्जे से 01 पीड़िता को मुक्त कराया गया। हिरासत में लिए गए आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 77/2026 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1. इरफान पुत्र महमूद, निवासी ग्राम व थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष 2. सोफियान पुत्र साजिद, निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पीरान कलियर, हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष 3. महिला, निवासी थाना कलियर, हरिद्वार, उम्र 29 वर्ष *बरामदगी* 1. 02 लिफाफों में आपत्तिजनक सामग्री 2. 04 अदद मोबाइल फोन व 03 चार्जर 3. देह व्यापार से प्राप्त ₹3000 की अवैध धनराशि 4. घटना में प्रयुक्त वाहन वैगनआर *पुलिस टीम* 1. प्र0नि0 आशुतोष सिंह राणा – कोतवाली रानीपुर 2. उ0नि0 विकास रावत 3. म0उ0नि0 मनीषा नेगी 4. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल 5. कां0 संजय बलूनी 6. म0का0 अनीता गुसाईं *AHTU टीम* 1. निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्र रमोला 2. म0हे0का0 सुरजीत कौर 3. का0 दीपक1