Shuru
Apke Nagar Ki App…
फायर सर्विस टीम द्वारा जनपद के चिकित्सालयों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों का किया गया परीक्षण हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) रेहान अली के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरणों का परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान की गई। इसी क्रम में मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित विमल नर्सिंग होम एवं मौदहा स्थित सनलाइफ हॉस्पिटल में डॉक्टरों एवं स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
संतोष कुमार चक्रवर्ती
फायर सर्विस टीम द्वारा जनपद के चिकित्सालयों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों का किया गया परीक्षण हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) रेहान अली के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरणों का परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान की गई। इसी क्रम में मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित विमल नर्सिंग होम एवं मौदहा स्थित सनलाइफ हॉस्पिटल में डॉक्टरों एवं स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मौदहा (हमीरपुर), 23 अप्रैल। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायच के पास गुरुवार शाम दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 91T4979 का चालक कबरई की ओर जा रहा था, वहीं ट्रक संख्या UP 32 KN 0887 कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन नरायच गांव के पास राजमार्ग पर पहुंचे, आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और चालक-खलासी केबिन में फंस गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। कबरई की ओर जा रहे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान अयोध्या निवासी 24 वर्षीय ऋषि के रूप में हुई है। वहीं दूसरे ट्रक का खलासी धर्मेन्द्र, निवासी नरायच, गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।2
- 🚨 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ मौदहा में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर एक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत, खलासी गंभीर घायल नरायच के पास टक्कर के बाद ट्रकों के उड़े परखच्चे घंटों जाम में फंसा हाईवे, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से घायलों को निकाला घायल को जिला अस्पताल रेफर, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल1
- #ब्रेकिंग #न्यूज़: कालपी के मुख्य बाजार में भीषण सड़क हादसा #कालपी (जालौन): शहर के व्यस्ततम #बाजार टर्ननगंज क्षेत्र में आज शाम उस समय #हड़कंप मच गया, जब एक #अनियंत्रित वैगन आर कार (UP 77 AC 6147) ने बीच बाजार में कहर बरपा दिया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक #ई_रिक्शा और #फल_विक्रेता के ठेले में जोरदार #टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में दोनों गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कालपी में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। जाम और अव्यवस्था बनी हादसे की वजह! स्थानीय नागरिकों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि टर्ननगंज और मुख्य बाजार क्षेत्र में सब्जी व फल विक्रेताओं द्वारा सड़क पर ठेला लगाने से रोजाना भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमण और संकरी सड़क के कारण आए दिन इस तरह के हादसे होने का खतरा बना रहता है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।1
- कालपी के भीड़भाड़ वाले टरननगंज बाजार में आज रफ्तार का आतंक खुलकर सामने आया, जब एक बेकाबू वैगन आर (UP 77 AC 6147) ने ई-रिक्शा और फल विक्रेता के ठेले को रौंद डाला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरा बाजार दहल उठा, चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल जिंदगी और बेबस सिस्टम! स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को CHC कालपी में भर्ती कराया गया, लेकिन सवाल वही—क्या हर हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा? जाम + अतिक्रमण = हादसे की जड़ टरननगंज बाजार में सड़क किनारे फैले ठेले, अवैध कब्जे और रोज़ का जाम अब जानलेवा बन चुका है। संकरी सड़क पर बेतरतीब भीड़ और वाहनों का दबाव—और ऊपर से ट्रैफिक नियंत्रण शून्य! सवाल आखिर बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई क्यों नहीं? रोज़ के जाम के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था फेल क्यों? क्या प्रशासन किसी बड़ी मौत का इंतजार कर रहा है? जिम्मेदार अफसर मौन क्यों हैं? जमीनी सच्चाई: कालपी का मुख्य बाजार अब हादसों का हॉटस्पॉट बन चुका है—जहां हर दिन खतरा मंडराता है और सिस्टम सिर्फ तमाशा देखता है। जनता का गुस्सा उबाल पर: अब सवाल साफ है—सड़कें बचेंगी या अतिक्रमण? जान बचेगी या सिस्टम यूं ही सोता रहेगा? #कालपी_हादसा #KalpiAccident #BreakingNews #JalaunNews #UPNews #RoadAccident #SpeedKills #TrafficChaos #Encroachment #अतिक्रमण_हटाओ #TrafficPoliceMissing #SystemFail #PublicAnger #MarketChaos #Emergency #SaveLives #GroundReality #UPPolice #CityCrisis #जनता_परेशान1
- फतेहपुर जनपद के बिंदकी तहसील अंतर्गत रामशिव शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज चकपता मोहद्दीपुर जनपद फतेहपुर के माधवपुर निवासी छात्रा प्रियांशी पटेल पुत्री अरुण कुमार पटेल ने इंटरमीडिएट456 अंक प्राप्त कर में जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया विद्यालय के प्रधानाचार्य पीयूष पटेल ने छात्र का मुंह मीठा करा कर उत्सवर्धन किया साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की छात्र एक अत्यंत ही गरीब परिवार से है पिता अरुण कुमार खेती किसानी काम कर छात्रा की पढ़ाई का खर्च निर्वहन करते हैं माता शिखा पटेल ग्रहणी है है बच्चों की पढ़ाई में हर संभव मदद करती हैं छात्रा ने इसका श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों और माता-पिता को दिया साथ ही अपने विद्यालय के सभी छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया मै प्रदीप कुमार छात्रा प्रियांशी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं साथ प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों का आभार व्यक्त करता हूं कि उनकी मेहनत से क्षेत्र में छात्रा सहित विद्यालय का नाम भी रोशन हुआ3
- Post by Rinku.kumar1
- मौदहा हमीरपुर। बीते साल बिना उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए कस्बे में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मीटरों में बदलने से अचानक उपभोक्ताओं की जेब पर असर पडने लगा है जिसका जहां पूरे प्रदेश में जमकर विरोध हो रहा है तो वहीं मौदहा के सैकड़ो उपभोक्ताओं ने सडकों मेँ प्रदर्शन और नारेबाजी कर उपखण्ड कार्यालय मेँ अनशन शुरू कर दिया हालांकि पूरा उपखण्ड कार्यालय परिसर अनशनकारियोँ के कब्जे मेँ होने के कारण विभाग से सारे काम प्रभावित हो गए और अधिकांश काउंटर बंद हो गए। पिछले साल कस्बे में बिना आमजन और उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए स्मार्ट मीटर के नाम पर लगाए गए मीटरों को अचानक विभाग की ओर से प्रीपेड कर दिया गया।जिससे पूरे प्रदेश में इनका विरोध शुरू हो गया,जबकि उपभोक्ताओं का आरोप है कि इन मीटरों में जहां रीडिंग बहुत अधिक आ रही है तो वहीं एक रुपये भी माइनस होने पर बिजली विभाग द्वारा बिजली बंद कर दी जाती है और रीचार्ज करने के बाद बिजली चालू कराने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पडते हैं। इन्ही मीटरों के विरोध में लगभग सभी राजनीतिक दलों द्वारा प्रदर्शन किया जा चुका है और उसी को लेकर भीम आर्मी के नेता संदीप बाल्मीकि की अगुवाई में गुरुवार को कस्बे की गोल मार्केट से सैकड़ो महिला पुरुष उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग, एस. डी. ओ. जेई और ऊर्जा मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंच पूर्व नियोजित सूचना के साथ अनशन शुरू कर दिया। भारी संख्या में उपभोक्ताओं के कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी करने के साथ ही कर्मचारी बैकफुट पर आ गए और सभी काउंटर बंद कर अपने आप को और दस्तावेजों को सुरक्षित कर लिया।वहीं अनशन कारियों की मांग है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता बिजली बाईपास की जाए और विजिलेंस उतने दिन छापेमारी न करे। फिलहाल यह चिंगारी जल्द बुझती दिखाई नहीं दे रही है।हालांकि हालात को देखते हुए पुलिस व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान रमजानी सभासद, फीरोज पठान, याकूब गड्डी, सभासद अतीक, फिरोज़ पठान, नूर मोहम्मद शाका, अनिकेत सूर्यवंशी सहित भारी संख्या में उपभोक्ता और स्थानीय महिलाएं, पुरूष और युवा रहे शामिल।3
- मौदहा (हमीरपुर): स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर में बदलने के विरोध में उपभोक्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों महिला और पुरुष उपभोक्ता सड़कों पर उतरकर उपखण्ड कार्यालय पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान संदीप बाल्मीकि के नेतृत्व में महिलाएं व पुरुष अनशन पर बैठ गए हैं। आंदोलन में सभासद रमजानी, याकूब गड्डी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा मौजूद हैं। अनशन पर बैठे उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन के बीच उपखण्ड अधिकारी और जेई के मौके पर नदारद रहने से लोगों में भारी नाराजगी है। स्थिति यह रही कि कार्यालय के लगभग सभी काउंटर बंद रहे, जिससे कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी ने आंदोलन को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है।2
- जनगणना को लेकर शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न मौदहा (हमीरपुर)। करीब डेढ़ दशक बाद देश में प्रस्तावित जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका मौदहा के मीटिंग हॉल में शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 20, 21 और 22 अप्रैल को आयोजित किया गया, जिसमें पर्यवेक्षकों द्वारा शिक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में डोर-टू-डोर सर्वे, मकानों की मैपिंग, आवश्यक सूचनाओं का संकलन और उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि यह प्रशिक्षण प्रथम बैच का था, जबकि दूसरे बैच का प्रशिक्षण अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना कार्य को पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।2