logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में उबाल, मौदहा उपखण्ड कार्यालय पर उपभोक्ताओं का धरना, अनशन जारी मौदहा (हमीरपुर): स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर में बदलने के विरोध में उपभोक्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों महिला और पुरुष उपभोक्ता सड़कों पर उतरकर उपखण्ड कार्यालय पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान संदीप बाल्मीकि के नेतृत्व में महिलाएं व पुरुष अनशन पर बैठ गए हैं। आंदोलन में सभासद रमजानी, याकूब गड्डी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा मौजूद हैं। अनशन पर बैठे उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन के बीच उपखण्ड अधिकारी और जेई के मौके पर नदारद रहने से लोगों में भारी नाराजगी है। स्थिति यह रही कि कार्यालय के लगभग सभी काउंटर बंद रहे, जिससे कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी ने आंदोलन को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है।

7 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

हमीरपुर :प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में उबाल, मौदहा उपखण्ड कार्यालय पर उपभोक्ताओं का धरना, अनशन जारी मौदहा (हमीरपुर): स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर में बदलने के विरोध में उपभोक्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों महिला और पुरुष उपभोक्ता सड़कों पर उतरकर उपखण्ड कार्यालय पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान संदीप बाल्मीकि के नेतृत्व में महिलाएं व पुरुष अनशन पर बैठ गए हैं। आंदोलन में सभासद रमजानी, याकूब गड्डी सहित बड़ी संख्या में

महिलाएं, पुरुष और युवा मौजूद हैं। अनशन पर बैठे उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन के बीच उपखण्ड अधिकारी और जेई के मौके पर नदारद रहने से लोगों में भारी नाराजगी है। स्थिति यह रही कि कार्यालय के लगभग सभी काउंटर बंद रहे, जिससे कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी ने आंदोलन को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा (हमीरपुर), 23 अप्रैल। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायच के पास गुरुवार शाम दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 91T4979 का चालक कबरई की ओर जा रहा था, वहीं ट्रक संख्या UP 32 KN 0887 कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन नरायच गांव के पास राजमार्ग पर पहुंचे, आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और चालक-खलासी केबिन में फंस गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। कबरई की ओर जा रहे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान अयोध्या निवासी 24 वर्षीय ऋषि के रूप में हुई है। वहीं दूसरे ट्रक का खलासी धर्मेन्द्र, निवासी नरायच, गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
    2
    मौदहा (हमीरपुर), 23 अप्रैल। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायच के पास गुरुवार शाम दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 91T4979 का चालक कबरई की ओर जा रहा था, वहीं ट्रक संख्या UP 32 KN 0887 कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन नरायच गांव के पास राजमार्ग पर पहुंचे, आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और चालक-खलासी केबिन में फंस गए।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। कबरई की ओर जा रहे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान अयोध्या निवासी 24 वर्षीय ऋषि के रूप में हुई है। वहीं दूसरे ट्रक का खलासी धर्मेन्द्र, निवासी नरायच, गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे के बाद राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • 🚨 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ मौदहा में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर एक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत, खलासी गंभीर घायल नरायच के पास टक्कर के बाद ट्रकों के उड़े परखच्चे घंटों जाम में फंसा हाईवे, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से घायलों को निकाला घायल को जिला अस्पताल रेफर, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल
    1
    🚨 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़
मौदहा में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर
एक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत, खलासी गंभीर घायल
नरायच के पास टक्कर के बाद ट्रकों के उड़े परखच्चे
घंटों जाम में फंसा हाईवे, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से घायलों को निकाला
घायल को जिला अस्पताल रेफर, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सब्जी लादकर बांदा से बेंदा जा रही एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।
    1
    सब्जी लादकर बांदा से बेंदा जा रही एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • बाँदा, 23 अप्रैल 2026 — जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आगामी 25 से 27 अप्रैल, 2026 तक प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों और पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया और परीक्षा अवधि में इंटरनेट कनेक्टिविटी को निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर समय से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम और कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश, फर्नीचर, सिटिंग प्लान, पेयजल, छाया और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देते हुए एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक।परीक्षा जनपद के विभिन्न केंद्रों—आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज, इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा, नगर पालिका बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जनता इंटर कॉलेज खुरहंड तथा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज—में आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा तिथियों में ट्रैफिक प्रबंधन और परीक्षा केंद्रों के बाहर वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    बाँदा, 23 अप्रैल 2026 — जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आगामी 25 से 27 अप्रैल, 2026 तक प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों और पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया और परीक्षा अवधि में इंटरनेट कनेक्टिविटी को निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर समय से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम और कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश, फर्नीचर, सिटिंग प्लान, पेयजल, छाया और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देते हुए एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक।परीक्षा जनपद के विभिन्न केंद्रों—आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज, इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा, नगर पालिका बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जनता इंटर कॉलेज खुरहंड तथा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज—में आयोजित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने परीक्षा तिथियों में ट्रैफिक प्रबंधन और परीक्षा केंद्रों के बाहर वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) रेहान अली के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरणों का परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान की गई। इसी क्रम में मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित विमल नर्सिंग होम एवं मौदहा स्थित सनलाइफ हॉस्पिटल में डॉक्टरों एवं स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
    4
    हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) रेहान अली के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरणों का परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान की गई।
इसी क्रम में मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित विमल नर्सिंग होम एवं मौदहा स्थित सनलाइफ हॉस्पिटल में डॉक्टरों एवं स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर:-विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर जलशक्ति राज्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता, जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने प्रेस वार्ता कर साधा विपक्षी पार्टियों पर निशाना, राज्यमंत्री बोले विपक्ष ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है, विधेयक का विरोध करने वाले लोगों को हर चुनाव में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा, सदन में केवल एक विधेयक नही गिरा बल्कि विपक्ष देश की आधी आबादी की नजरों हमेशा के लिए गिर गया है, समाजवादी पार्टी ने भी धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक खतरनाक मांग की थी जबकि देश का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है, सरकार महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ेगी ताकि महिलाओं को उनके अधिकार मिल सके, आने वाले समय में महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने लोगों को देश की आधी आबादी हाशिये पर पहुँचा देगी, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को डर है कि यदि महिलाओं को उनके ऐतिहासिक अधिकार मिल गए तो उनकी बची खुची राजनीतिक जमीन भी खिसक जाएगी, राज्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का किया दावा, वही सोशल मीडिया पर वायरल और विपक्ष द्वारा भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा कथित तौर पर मंगलवार के दिन मछली खाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हो सकता है लेकिन हमने तो नहीं देखा लेकिन जो आहार है वह उनका स्वयं का विषय है। जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय का मामला। BYTE:-रामकेश निषाद(जलशक्ति राज्य मंत्री यूपी सरकार)
    1
    हमीरपुर:-विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर जलशक्ति राज्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता,
जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने प्रेस वार्ता कर साधा विपक्षी पार्टियों पर निशाना,
राज्यमंत्री बोले विपक्ष ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है,
विधेयक का विरोध करने वाले लोगों को हर चुनाव में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा,
सदन में केवल एक विधेयक नही गिरा बल्कि विपक्ष देश की आधी आबादी की नजरों हमेशा के लिए गिर गया है,
समाजवादी पार्टी ने भी धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक खतरनाक मांग की थी जबकि देश का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है,
सरकार महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ेगी ताकि महिलाओं को उनके अधिकार मिल सके,
आने वाले समय में महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने लोगों को देश की आधी आबादी हाशिये पर पहुँचा देगी,
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को डर है कि यदि महिलाओं को उनके ऐतिहासिक अधिकार मिल गए तो उनकी बची खुची राजनीतिक जमीन भी खिसक जाएगी,
राज्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का किया दावा,
वही सोशल मीडिया पर वायरल और विपक्ष द्वारा भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा कथित तौर पर मंगलवार के दिन मछली खाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हो सकता है लेकिन हमने तो नहीं देखा लेकिन जो आहार है वह उनका स्वयं का विषय है।
जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय का मामला।
BYTE:-रामकेश निषाद(जलशक्ति राज्य मंत्री यूपी सरकार)
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *डीएम, एसपी ने किया होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। जनपद बांदा में होने वाली आगामी होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु की जा रही कार्यवाही व तैयारियों के क्रम आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों व स्थापित कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं व केन्द्रो पर मूलभूत सुविधाएं- पेयजल, शौचालय, प्रकाश आदि की व्यवस्था एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सीसीटीवी कैमरों की सुचारु व्यवस्था एवं सक्रियता के साथ-साथ कंट्रोल रुम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं कमियों को अतिशीघ्र ससमय पूरा करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी बाँदा अमित आसेरी ने आज आगामी 25 से 27 अप्रैल, 2026 को होने वाली होमगार्ड परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में परीक्षा केन्द्रों एवं कन्ट्रोल रूम पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कन्ट्रोल रूम में कैमरों से निगरानी किये जाने की व्यवस्था का जायजा लेते हुए परीक्षा तिथियों में इण्टरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था सुचारू रूप से रखने तथा परीक्षा केन्द्रों में समय से सामग्री उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केन्द्र डीएवी कॉलेज के स्ट्रांग रूम एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा सभी परीक्षा कक्षों के सीसीटीवी कैमरों को संचालित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा केन्द्र में आवश्यक प्रकाश की व्यवस्था, फर्नीचर, सिटिंग प्लान, पेयजल, छाया तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा की तिथियों में एम्बुलेन्स की व्यवस्था एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था भी रखे जाने के निर्देश दिये। यह परीक्षा दिनांक 25 से 27 अप्रैल, 2026 को दो पालियों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा केन्द्र जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आदर्श बजरंग इण्टर कॉलेज, राजीकय बालिका इण्टर कॉलेज, खानकाह इण्टर कॉलेज, इण्टरमीडिएट कॉलेज तिन्दवारा, नगर पालिका बालिका उ0मा0 विद्यालय, जनता इण्टर कॉलेज खुरहण्ड एवं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बॉदा में आयोजित की जायेगी। उन्होंने सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने परीक्षा तिथियों में समुचित ट्रैफिक की व्यवस्था किये जाने तथा विद्यालयों के बाहर वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित प्रधानाचार्य डीएवी इण्टर कॉलेज एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    1
    *डीएम, एसपी ने किया होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बांदा। जनपद बांदा में होने वाली आगामी होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु की जा रही कार्यवाही व तैयारियों के क्रम आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों व स्थापित कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं व केन्द्रो पर मूलभूत सुविधाएं- पेयजल, शौचालय, प्रकाश आदि की व्यवस्था एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सीसीटीवी कैमरों की सुचारु व्यवस्था एवं सक्रियता के साथ-साथ कंट्रोल रुम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं कमियों को अतिशीघ्र ससमय पूरा करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी बाँदा अमित आसेरी ने आज आगामी 25 से 27 अप्रैल, 2026 को होने वाली होमगार्ड परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में परीक्षा केन्द्रों एवं कन्ट्रोल रूम पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कन्ट्रोल रूम में कैमरों से निगरानी किये जाने की व्यवस्था का जायजा लेते हुए परीक्षा तिथियों में इण्टरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था सुचारू रूप से रखने तथा परीक्षा केन्द्रों में समय से सामग्री उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।  उन्होंने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केन्द्र डीएवी कॉलेज के स्ट्रांग रूम एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा सभी परीक्षा कक्षों के सीसीटीवी कैमरों को संचालित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा केन्द्र में आवश्यक प्रकाश की व्यवस्था, फर्नीचर, सिटिंग प्लान, पेयजल, छाया तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा की तिथियों में एम्बुलेन्स की व्यवस्था एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था भी रखे जाने के निर्देश दिये। यह परीक्षा दिनांक 25 से 27 अप्रैल, 2026 को दो पालियों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा केन्द्र जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आदर्श बजरंग इण्टर कॉलेज, राजीकय बालिका इण्टर कॉलेज, खानकाह इण्टर कॉलेज, इण्टरमीडिएट कॉलेज तिन्दवारा, नगर पालिका बालिका उ0मा0 विद्यालय, जनता इण्टर कॉलेज खुरहण्ड एवं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बॉदा में आयोजित की जायेगी। उन्होंने सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने परीक्षा तिथियों में समुचित ट्रैफिक की व्यवस्था किये जाने तथा विद्यालयों के बाहर वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित प्रधानाचार्य डीएवी इण्टर कॉलेज एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर): स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर में बदलने के विरोध में उपभोक्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों महिला और पुरुष उपभोक्ता सड़कों पर उतरकर उपखण्ड कार्यालय पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान संदीप बाल्मीकि के नेतृत्व में महिलाएं व पुरुष अनशन पर बैठ गए हैं। आंदोलन में सभासद रमजानी, याकूब गड्डी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा मौजूद हैं। अनशन पर बैठे उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन के बीच उपखण्ड अधिकारी और जेई के मौके पर नदारद रहने से लोगों में भारी नाराजगी है। स्थिति यह रही कि कार्यालय के लगभग सभी काउंटर बंद रहे, जिससे कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी ने आंदोलन को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है।
    2
    मौदहा (हमीरपुर): स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर में बदलने के विरोध में उपभोक्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों महिला और पुरुष उपभोक्ता सड़कों पर उतरकर उपखण्ड कार्यालय पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शन के दौरान संदीप बाल्मीकि के नेतृत्व में महिलाएं व पुरुष अनशन पर  बैठ गए हैं। आंदोलन में सभासद रमजानी, याकूब गड्डी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा मौजूद हैं। अनशन पर बैठे उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन के बीच उपखण्ड अधिकारी और जेई के मौके पर नदारद रहने से लोगों में भारी नाराजगी है। स्थिति यह रही कि कार्यालय के लगभग सभी काउंटर बंद रहे, जिससे कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी ने आंदोलन को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.