logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नरायच गांव के पास दो तर्कों की हुई आमने-सामने ब्रांड एक की मौत 🚨 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ मौदहा में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर एक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत, खलासी गंभीर घायल नरायच के पास टक्कर के बाद ट्रकों के उड़े परखच्चे घंटों जाम में फंसा हाईवे, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से घायलों को निकाला घायल को जिला अस्पताल रेफर, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

2 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नरायच गांव के पास दो तर्कों की हुई आमने-सामने ब्रांड एक की मौत 🚨 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ मौदहा में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर एक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत, खलासी गंभीर घायल नरायच के पास टक्कर के बाद ट्रकों के उड़े परखच्चे घंटों जाम में फंसा हाईवे, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से घायलों को निकाला घायल को जिला अस्पताल रेफर, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढीहाडेरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संतोष (30) पुत्र जाली वर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संतोष ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां कुंवर बाई ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को उसकी पत्नी कोमल और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बेरहमी से पीटा गया था। इसी घटना से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
    2
    मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढीहाडेरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संतोष (30) पुत्र जाली वर्मा के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि संतोष ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मां कुंवर बाई ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को उसकी पत्नी कोमल और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बेरहमी से पीटा गया था। इसी घटना से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढीहाडेरा निवासी संतोष (30)पुत्र जाली वर्मा ने अपने घर में फांसी लगा ली। जिसे परिजनों द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरोँ ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की माँ कुंवर बाई का आरोप है कि, उसके बेटे को ससुराल में पत्नी कोमल और उसके परिवार वालों ने बेरहमी से मारा था जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली है।
    1
    मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढीहाडेरा निवासी संतोष (30)पुत्र जाली वर्मा ने अपने घर में फांसी लगा ली। जिसे परिजनों द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरोँ ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की माँ कुंवर बाई का आरोप है कि, उसके बेटे को ससुराल में पत्नी कोमल और उसके परिवार वालों ने बेरहमी से मारा था जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली है।
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • 🚨 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ मौदहा में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर एक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत, खलासी गंभीर घायल नरायच के पास टक्कर के बाद ट्रकों के उड़े परखच्चे घंटों जाम में फंसा हाईवे, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से घायलों को निकाला घायल को जिला अस्पताल रेफर, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल
    1
    🚨 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़
मौदहा में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर
एक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत, खलासी गंभीर घायल
नरायच के पास टक्कर के बाद ट्रकों के उड़े परखच्चे
घंटों जाम में फंसा हाईवे, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से घायलों को निकाला
घायल को जिला अस्पताल रेफर, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला के नेतृत्व में शहर में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। महेश्वरी देवी चौराहे से लेकर चौक बाजार तक प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई की, जिससे दुकानदारों और ठेला-फेरी लगाने वालों में हड़कंप की स्थिति बन गई। अभियान की शुरुआत होते ही कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि कुछ स्थानों पर प्रशासन को सख्ती भी बरतनी पड़ी। इस दौरान महेश्वरी देवी चौराहा, प्रकाश टॉकीज, कोतवाली क्षेत्र, शंकर गुरु चौराहा, चौक बाजार, सब्जी मंडी और छावनी चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर सड़क और पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन द्वारा विशेष रूप से नालों के ऊपर रखे गए अस्थायी ढांचे, तख्त, टीनशेड और अन्य सामान को हटवाया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना है, ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस अभियान में खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमन्त प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवेन्द्र, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक खरे, गौरव श्रीवास्तव, मनीष, विकास, सफाई नायक राजाराम सहित नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहे।
    1
    बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला के नेतृत्व में शहर में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। महेश्वरी देवी चौराहे से लेकर चौक बाजार तक प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई की, जिससे दुकानदारों और ठेला-फेरी लगाने वालों में हड़कंप की स्थिति बन गई। अभियान की शुरुआत होते ही कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि कुछ स्थानों पर प्रशासन को सख्ती भी बरतनी पड़ी। इस दौरान महेश्वरी देवी चौराहा, प्रकाश टॉकीज, कोतवाली क्षेत्र, शंकर गुरु चौराहा, चौक बाजार, सब्जी मंडी और छावनी चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर सड़क और पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन द्वारा विशेष रूप से नालों के ऊपर रखे गए अस्थायी ढांचे, तख्त, टीनशेड और अन्य सामान को हटवाया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना है, ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस अभियान में खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमन्त प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवेन्द्र, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक खरे, गौरव श्रीवास्तव, मनीष, विकास, सफाई नायक राजाराम सहित नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहे।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    48 min ago
  • बाँदा: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियाँ तेज, जिलाधिकारी ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविधाओं के दिए निर्देश ​बाँदा जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी ने 25 से 27 अप्रैल, 2026 तक आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लाइन कंट्रोल रूम और डीएवी कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की अनवरत निगरानी, सुचारू इंटरनेट कनेक्टिविटी और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए, साथ ही भीषण गर्मी के मद्देनजर केंद्रों पर पेयजल, छाया, फर्नीचर और प्राथमिक चिकित्सा (एम्बुलेंस) की मुकम्मल व्यवस्था करने को कहा। दो पालियों (प्रातः 10-12 और दोपहर 3-5 बजे) में होने वाली इस परीक्षा के लिए आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज सहित कई विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, जहाँ परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल को सुव्यवस्थित ट्रैफिक और पार्किंग प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
    2
    बाँदा: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियाँ तेज, जिलाधिकारी ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविधाओं के दिए निर्देश
​बाँदा जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी ने 25 से 27 अप्रैल, 2026 तक आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लाइन कंट्रोल रूम और डीएवी कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की अनवरत निगरानी, सुचारू इंटरनेट कनेक्टिविटी और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए, साथ ही भीषण गर्मी के मद्देनजर केंद्रों पर पेयजल, छाया, फर्नीचर और प्राथमिक चिकित्सा (एम्बुलेंस) की मुकम्मल व्यवस्था करने को कहा। दो पालियों (प्रातः 10-12 और दोपहर 3-5 बजे) में होने वाली इस परीक्षा के लिए आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज सहित कई विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, जहाँ परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल को सुव्यवस्थित ट्रैफिक और पार्किंग प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
    user_Shubham Singh
    Shubham Singh
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारतीय किसान यूनियन ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। बांदा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर किसानों की समस्याओं की चर्चा की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।जिसमे कहा गया है कि बारिश ओलावृष्टि से और विद्युत से हुए नुकसान का सर्वे कराकर दैवीय आपदा से भरपाई कराई जाए। मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों के द्वारा आए दिन लापरवाही के चलते मरीजों की मौत हो जाती है ।और तीमारदारों के साथ मारपीट व अभद्रता की जाती है ।जिसका मुख्य कारण अस्पतालों में नियुक्त डॉक्टर द्वारा प्राइवेट इलाज करना है ।समय से डॉक्टर अस्पताल नहीं आते। जांच करा कर कानूनी कार्यवाही की जाए। ग्राम पंचायत तरहटी कालिंजर में देसी शराब की दुकान शारदा माता के मंदिर के सामने होने के कारण पूजा के लिए आने जाने में भारी परेशानी होती है ।जिसे दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। महुआ ब्लॉक के सभी गांव में हर घर नल योजना के तहत पानी की सप्लाई न होने से भारी समस्या हो रही है ।श्रमायुक्त कार्यालय में लाभार्थी परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार श्रमायुक्त द्वारा किया जा रहा है। जिसकी जांच कराई जाए। समस्याओं की तमाम मांगों को लेकर ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ,जोनल महासचिव सरोज ,जिला उपाध्यक्ष रामदास साहू, अर्चना, दिनेश पटेल ,विमला देवी, साधना वर्मा ,बृजेश कुमार, गौरव सक्सेना, जय राम तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
    3
    भारतीय किसान यूनियन ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।                                   
बांदा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर  किसानों की समस्याओं की चर्चा की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।जिसमे कहा गया है कि बारिश ओलावृष्टि से और विद्युत से हुए नुकसान का सर्वे कराकर दैवीय आपदा से भरपाई कराई जाए। मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों के द्वारा आए दिन लापरवाही के चलते मरीजों की मौत हो जाती है ।और तीमारदारों के साथ मारपीट व अभद्रता की जाती है ।जिसका मुख्य कारण अस्पतालों में नियुक्त डॉक्टर द्वारा प्राइवेट इलाज करना है ।समय से डॉक्टर अस्पताल नहीं आते। जांच करा कर कानूनी कार्यवाही की जाए। ग्राम पंचायत तरहटी कालिंजर में देसी शराब की दुकान शारदा माता के मंदिर के सामने होने के कारण पूजा के लिए आने जाने में भारी परेशानी होती है ।जिसे दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। महुआ ब्लॉक के सभी गांव में हर घर नल योजना के तहत पानी की सप्लाई न होने से भारी समस्या हो रही है ।श्रमायुक्त कार्यालय में लाभार्थी परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार श्रमायुक्त द्वारा किया जा रहा है। जिसकी जांच कराई जाए। समस्याओं की तमाम मांगों को लेकर ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ,जोनल महासचिव सरोज ,जिला उपाध्यक्ष रामदास साहू,  अर्चना, दिनेश पटेल ,विमला देवी, साधना वर्मा ,बृजेश कुमार, गौरव सक्सेना, जय राम तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाँदा, 23 अप्रैल 2026 — जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आगामी 25 से 27 अप्रैल, 2026 तक प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों और पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया और परीक्षा अवधि में इंटरनेट कनेक्टिविटी को निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर समय से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम और कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश, फर्नीचर, सिटिंग प्लान, पेयजल, छाया और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देते हुए एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक।परीक्षा जनपद के विभिन्न केंद्रों—आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज, इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा, नगर पालिका बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जनता इंटर कॉलेज खुरहंड तथा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज—में आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा तिथियों में ट्रैफिक प्रबंधन और परीक्षा केंद्रों के बाहर वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    बाँदा, 23 अप्रैल 2026 — जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आगामी 25 से 27 अप्रैल, 2026 तक प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों और पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया और परीक्षा अवधि में इंटरनेट कनेक्टिविटी को निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर समय से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम और कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश, फर्नीचर, सिटिंग प्लान, पेयजल, छाया और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देते हुए एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक।परीक्षा जनपद के विभिन्न केंद्रों—आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज, इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा, नगर पालिका बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जनता इंटर कॉलेज खुरहंड तथा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज—में आयोजित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने परीक्षा तिथियों में ट्रैफिक प्रबंधन और परीक्षा केंद्रों के बाहर वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मौदहा हमीरपुर बुधवार देररात एक पक्के मकान का आधा हिस्सा भरभरा कर रोड में गिर गया जिससे बिजली के तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई वहीं सडक पर मलबा गिरने से आवागमन बाधित हो गया। कस्बे के मोहल्ला कुम्हरौडा सैनी गेस्ट हाउस के निकट स्थित डा. अशोक कुमार गुप्ता पढोरी वाले के मकान का कुछ हिस्सा बुधवार देररात सडक पर भरभरा कर गिर गया। राहत की बात यह रही कि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ नहीं तो कुछ समय बाद इसी रास्ते से एक बारात की बिदाई होना थी। मकान का हिस्सा गिरने से बिजली के तार गिर गई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई वहीं सडक पर मलबा गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित हो गया जिसे बिजली विभाग ने रात में ही सही कर दिया।
    4
    मौदहा हमीरपुर बुधवार देररात एक पक्के मकान का आधा हिस्सा भरभरा कर रोड में गिर गया जिससे बिजली के तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई वहीं सडक पर मलबा गिरने से आवागमन बाधित हो गया।
कस्बे के मोहल्ला कुम्हरौडा सैनी गेस्ट हाउस के निकट स्थित डा. अशोक कुमार गुप्ता पढोरी वाले के मकान का कुछ हिस्सा बुधवार देररात सडक पर भरभरा कर गिर गया। राहत की बात यह रही कि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ नहीं तो कुछ समय बाद इसी रास्ते से एक बारात की बिदाई होना थी।
मकान का हिस्सा गिरने से बिजली के तार गिर गई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई वहीं सडक पर मलबा गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित हो गया जिसे बिजली विभाग ने रात में ही सही कर दिया।
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.