logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पत्नी और ससुरालियों की मारपीट से आहत युवक ने लगाई फांसी मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढीहाडेरा निवासी संतोष (30)पुत्र जाली वर्मा ने अपने घर में फांसी लगा ली। जिसे परिजनों द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरोँ ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की माँ कुंवर बाई का आरोप है कि, उसके बेटे को ससुराल में पत्नी कोमल और उसके परिवार वालों ने बेरहमी से मारा था जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली है।

5 hrs ago
user_अनवर हुसैन
अनवर हुसैन
Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

पत्नी और ससुरालियों की मारपीट से आहत युवक ने लगाई फांसी मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढीहाडेरा निवासी संतोष (30)पुत्र जाली वर्मा ने अपने घर में फांसी लगा ली। जिसे परिजनों द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरोँ ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की माँ कुंवर बाई का आरोप है कि, उसके बेटे को ससुराल में पत्नी कोमल और उसके परिवार वालों ने बेरहमी से मारा था जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा (हमीरपुर), 23 अप्रैल। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायच के पास गुरुवार शाम दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 91T4979 का चालक कबरई की ओर जा रहा था, वहीं ट्रक संख्या UP 32 KN 0887 कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन नरायच गांव के पास राजमार्ग पर पहुंचे, आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और चालक-खलासी केबिन में फंस गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। कबरई की ओर जा रहे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान अयोध्या निवासी 24 वर्षीय ऋषि के रूप में हुई है। वहीं दूसरे ट्रक का खलासी धर्मेन्द्र, निवासी नरायच, गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
    2
    मौदहा (हमीरपुर), 23 अप्रैल। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायच के पास गुरुवार शाम दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 91T4979 का चालक कबरई की ओर जा रहा था, वहीं ट्रक संख्या UP 32 KN 0887 कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन नरायच गांव के पास राजमार्ग पर पहुंचे, आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और चालक-खलासी केबिन में फंस गए।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। कबरई की ओर जा रहे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान अयोध्या निवासी 24 वर्षीय ऋषि के रूप में हुई है। वहीं दूसरे ट्रक का खलासी धर्मेन्द्र, निवासी नरायच, गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे के बाद राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनगणना को लेकर शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न मौदहा (हमीरपुर)। करीब डेढ़ दशक बाद देश में प्रस्तावित जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका मौदहा के मीटिंग हॉल में शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 20, 21 और 22 अप्रैल को आयोजित किया गया, जिसमें पर्यवेक्षकों द्वारा शिक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में डोर-टू-डोर सर्वे, मकानों की मैपिंग, आवश्यक सूचनाओं का संकलन और उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि यह प्रशिक्षण प्रथम बैच का था, जबकि दूसरे बैच का प्रशिक्षण अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना कार्य को पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
    2
    जनगणना को लेकर शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
मौदहा (हमीरपुर)। करीब डेढ़ दशक बाद देश में प्रस्तावित जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। 
इसी क्रम में नगर पालिका मौदहा के मीटिंग हॉल में शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह प्रशिक्षण 20, 21 और 22 अप्रैल को आयोजित किया गया, जिसमें पर्यवेक्षकों द्वारा शिक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। 
प्रशिक्षण में डोर-टू-डोर सर्वे, मकानों की मैपिंग, आवश्यक सूचनाओं का संकलन
और उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।
बताया गया कि यह प्रशिक्षण प्रथम बैच का था, जबकि दूसरे बैच का प्रशिक्षण अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। 
प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना कार्य को पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। बांदा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर किसानों की समस्याओं की चर्चा की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।जिसमे कहा गया है कि बारिश ओलावृष्टि से और विद्युत से हुए नुकसान का सर्वे कराकर दैवीय आपदा से भरपाई कराई जाए। मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों के द्वारा आए दिन लापरवाही के चलते मरीजों की मौत हो जाती है ।और तीमारदारों के साथ मारपीट व अभद्रता की जाती है ।जिसका मुख्य कारण अस्पतालों में नियुक्त डॉक्टर द्वारा प्राइवेट इलाज करना है ।समय से डॉक्टर अस्पताल नहीं आते। जांच करा कर कानूनी कार्यवाही की जाए। ग्राम पंचायत तरहटी कालिंजर में देसी शराब की दुकान शारदा माता के मंदिर के सामने होने के कारण पूजा के लिए आने जाने में भारी परेशानी होती है ।जिसे दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। महुआ ब्लॉक के सभी गांव में हर घर नल योजना के तहत पानी की सप्लाई न होने से भारी समस्या हो रही है ।श्रमायुक्त कार्यालय में लाभार्थी परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार श्रमायुक्त द्वारा किया जा रहा है। जिसकी जांच कराई जाए। समस्याओं की तमाम मांगों को लेकर ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ,जोनल महासचिव सरोज ,जिला उपाध्यक्ष रामदास साहू, अर्चना, दिनेश पटेल ,विमला देवी, साधना वर्मा ,बृजेश कुमार, गौरव सक्सेना, जय राम तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
    3
    भारतीय किसान यूनियन ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।                                   
बांदा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर  किसानों की समस्याओं की चर्चा की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।जिसमे कहा गया है कि बारिश ओलावृष्टि से और विद्युत से हुए नुकसान का सर्वे कराकर दैवीय आपदा से भरपाई कराई जाए। मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों के द्वारा आए दिन लापरवाही के चलते मरीजों की मौत हो जाती है ।और तीमारदारों के साथ मारपीट व अभद्रता की जाती है ।जिसका मुख्य कारण अस्पतालों में नियुक्त डॉक्टर द्वारा प्राइवेट इलाज करना है ।समय से डॉक्टर अस्पताल नहीं आते। जांच करा कर कानूनी कार्यवाही की जाए। ग्राम पंचायत तरहटी कालिंजर में देसी शराब की दुकान शारदा माता के मंदिर के सामने होने के कारण पूजा के लिए आने जाने में भारी परेशानी होती है ।जिसे दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। महुआ ब्लॉक के सभी गांव में हर घर नल योजना के तहत पानी की सप्लाई न होने से भारी समस्या हो रही है ।श्रमायुक्त कार्यालय में लाभार्थी परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार श्रमायुक्त द्वारा किया जा रहा है। जिसकी जांच कराई जाए। समस्याओं की तमाम मांगों को लेकर ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ,जोनल महासचिव सरोज ,जिला उपाध्यक्ष रामदास साहू,  अर्चना, दिनेश पटेल ,विमला देवी, साधना वर्मा ,बृजेश कुमार, गौरव सक्सेना, जय राम तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) रेहान अली के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरणों का परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान की गई। इसी क्रम में मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित विमल नर्सिंग होम एवं मौदहा स्थित सनलाइफ हॉस्पिटल में डॉक्टरों एवं स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
    4
    हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) रेहान अली के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरणों का परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान की गई।
इसी क्रम में मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित विमल नर्सिंग होम एवं मौदहा स्थित सनलाइफ हॉस्पिटल में डॉक्टरों एवं स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर:-विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर जलशक्ति राज्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता, जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने प्रेस वार्ता कर साधा विपक्षी पार्टियों पर निशाना, राज्यमंत्री बोले विपक्ष ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है, विधेयक का विरोध करने वाले लोगों को हर चुनाव में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा, सदन में केवल एक विधेयक नही गिरा बल्कि विपक्ष देश की आधी आबादी की नजरों हमेशा के लिए गिर गया है, समाजवादी पार्टी ने भी धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक खतरनाक मांग की थी जबकि देश का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है, सरकार महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ेगी ताकि महिलाओं को उनके अधिकार मिल सके, आने वाले समय में महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने लोगों को देश की आधी आबादी हाशिये पर पहुँचा देगी, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को डर है कि यदि महिलाओं को उनके ऐतिहासिक अधिकार मिल गए तो उनकी बची खुची राजनीतिक जमीन भी खिसक जाएगी, राज्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का किया दावा, वही सोशल मीडिया पर वायरल और विपक्ष द्वारा भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा कथित तौर पर मंगलवार के दिन मछली खाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हो सकता है लेकिन हमने तो नहीं देखा लेकिन जो आहार है वह उनका स्वयं का विषय है। जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय का मामला। BYTE:-रामकेश निषाद(जलशक्ति राज्य मंत्री यूपी सरकार)
    1
    हमीरपुर:-विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर जलशक्ति राज्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता,
जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने प्रेस वार्ता कर साधा विपक्षी पार्टियों पर निशाना,
राज्यमंत्री बोले विपक्ष ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है,
विधेयक का विरोध करने वाले लोगों को हर चुनाव में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा,
सदन में केवल एक विधेयक नही गिरा बल्कि विपक्ष देश की आधी आबादी की नजरों हमेशा के लिए गिर गया है,
समाजवादी पार्टी ने भी धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक खतरनाक मांग की थी जबकि देश का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है,
सरकार महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ेगी ताकि महिलाओं को उनके अधिकार मिल सके,
आने वाले समय में महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने लोगों को देश की आधी आबादी हाशिये पर पहुँचा देगी,
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को डर है कि यदि महिलाओं को उनके ऐतिहासिक अधिकार मिल गए तो उनकी बची खुची राजनीतिक जमीन भी खिसक जाएगी,
राज्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का किया दावा,
वही सोशल मीडिया पर वायरल और विपक्ष द्वारा भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा कथित तौर पर मंगलवार के दिन मछली खाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हो सकता है लेकिन हमने तो नहीं देखा लेकिन जो आहार है वह उनका स्वयं का विषय है।
जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय का मामला।
BYTE:-रामकेश निषाद(जलशक्ति राज्य मंत्री यूपी सरकार)
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *डीएम, एसपी ने किया होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। जनपद बांदा में होने वाली आगामी होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु की जा रही कार्यवाही व तैयारियों के क्रम आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों व स्थापित कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं व केन्द्रो पर मूलभूत सुविधाएं- पेयजल, शौचालय, प्रकाश आदि की व्यवस्था एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सीसीटीवी कैमरों की सुचारु व्यवस्था एवं सक्रियता के साथ-साथ कंट्रोल रुम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं कमियों को अतिशीघ्र ससमय पूरा करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी बाँदा अमित आसेरी ने आज आगामी 25 से 27 अप्रैल, 2026 को होने वाली होमगार्ड परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में परीक्षा केन्द्रों एवं कन्ट्रोल रूम पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कन्ट्रोल रूम में कैमरों से निगरानी किये जाने की व्यवस्था का जायजा लेते हुए परीक्षा तिथियों में इण्टरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था सुचारू रूप से रखने तथा परीक्षा केन्द्रों में समय से सामग्री उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केन्द्र डीएवी कॉलेज के स्ट्रांग रूम एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा सभी परीक्षा कक्षों के सीसीटीवी कैमरों को संचालित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा केन्द्र में आवश्यक प्रकाश की व्यवस्था, फर्नीचर, सिटिंग प्लान, पेयजल, छाया तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा की तिथियों में एम्बुलेन्स की व्यवस्था एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था भी रखे जाने के निर्देश दिये। यह परीक्षा दिनांक 25 से 27 अप्रैल, 2026 को दो पालियों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा केन्द्र जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आदर्श बजरंग इण्टर कॉलेज, राजीकय बालिका इण्टर कॉलेज, खानकाह इण्टर कॉलेज, इण्टरमीडिएट कॉलेज तिन्दवारा, नगर पालिका बालिका उ0मा0 विद्यालय, जनता इण्टर कॉलेज खुरहण्ड एवं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बॉदा में आयोजित की जायेगी। उन्होंने सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने परीक्षा तिथियों में समुचित ट्रैफिक की व्यवस्था किये जाने तथा विद्यालयों के बाहर वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित प्रधानाचार्य डीएवी इण्टर कॉलेज एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    1
    *डीएम, एसपी ने किया होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बांदा। जनपद बांदा में होने वाली आगामी होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु की जा रही कार्यवाही व तैयारियों के क्रम आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों व स्थापित कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं व केन्द्रो पर मूलभूत सुविधाएं- पेयजल, शौचालय, प्रकाश आदि की व्यवस्था एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सीसीटीवी कैमरों की सुचारु व्यवस्था एवं सक्रियता के साथ-साथ कंट्रोल रुम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं कमियों को अतिशीघ्र ससमय पूरा करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी बाँदा अमित आसेरी ने आज आगामी 25 से 27 अप्रैल, 2026 को होने वाली होमगार्ड परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में परीक्षा केन्द्रों एवं कन्ट्रोल रूम पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कन्ट्रोल रूम में कैमरों से निगरानी किये जाने की व्यवस्था का जायजा लेते हुए परीक्षा तिथियों में इण्टरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था सुचारू रूप से रखने तथा परीक्षा केन्द्रों में समय से सामग्री उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।  उन्होंने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केन्द्र डीएवी कॉलेज के स्ट्रांग रूम एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा सभी परीक्षा कक्षों के सीसीटीवी कैमरों को संचालित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा केन्द्र में आवश्यक प्रकाश की व्यवस्था, फर्नीचर, सिटिंग प्लान, पेयजल, छाया तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा की तिथियों में एम्बुलेन्स की व्यवस्था एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था भी रखे जाने के निर्देश दिये। यह परीक्षा दिनांक 25 से 27 अप्रैल, 2026 को दो पालियों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा केन्द्र जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आदर्श बजरंग इण्टर कॉलेज, राजीकय बालिका इण्टर कॉलेज, खानकाह इण्टर कॉलेज, इण्टरमीडिएट कॉलेज तिन्दवारा, नगर पालिका बालिका उ0मा0 विद्यालय, जनता इण्टर कॉलेज खुरहण्ड एवं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बॉदा में आयोजित की जायेगी। उन्होंने सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने परीक्षा तिथियों में समुचित ट्रैफिक की व्यवस्था किये जाने तथा विद्यालयों के बाहर वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित प्रधानाचार्य डीएवी इण्टर कॉलेज एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मौदहा हमीरपुर। बीते साल बिना उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए कस्बे में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मीटरों में बदलने से अचानक उपभोक्ताओं की जेब पर असर पडने लगा है जिसका जहां पूरे प्रदेश में जमकर विरोध हो रहा है तो वहीं मौदहा के सैकड़ो उपभोक्ताओं ने सडकों मेँ प्रदर्शन और नारेबाजी कर उपखण्ड कार्यालय मेँ अनशन शुरू कर दिया हालांकि पूरा उपखण्ड कार्यालय परिसर अनशनकारियोँ के कब्जे मेँ होने के कारण विभाग से सारे काम प्रभावित हो गए और अधिकांश काउंटर बंद हो गए। पिछले साल कस्बे में बिना आमजन और उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए स्मार्ट मीटर के नाम पर लगाए गए मीटरों को अचानक विभाग की ओर से प्रीपेड कर दिया गया।जिससे पूरे प्रदेश में इनका विरोध शुरू हो गया,जबकि उपभोक्ताओं का आरोप है कि इन मीटरों में जहां रीडिंग बहुत अधिक आ रही है तो वहीं एक रुपये भी माइनस होने पर बिजली विभाग द्वारा बिजली बंद कर दी जाती है और रीचार्ज करने के बाद बिजली चालू कराने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पडते हैं। इन्ही मीटरों के विरोध में लगभग सभी राजनीतिक दलों द्वारा प्रदर्शन किया जा चुका है और उसी को लेकर भीम आर्मी के नेता संदीप बाल्मीकि की अगुवाई में गुरुवार को कस्बे की गोल मार्केट से सैकड़ो महिला पुरुष उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग, एस. डी. ओ. जेई और ऊर्जा मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंच पूर्व नियोजित सूचना के साथ अनशन शुरू कर दिया। भारी संख्या में उपभोक्ताओं के कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी करने के साथ ही कर्मचारी बैकफुट पर आ गए और सभी काउंटर बंद कर अपने आप को और दस्तावेजों को सुरक्षित कर लिया।वहीं अनशन कारियों की मांग है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता बिजली बाईपास की जाए और विजिलेंस उतने दिन छापेमारी न करे। फिलहाल यह चिंगारी जल्द बुझती दिखाई नहीं दे रही है।हालांकि हालात को देखते हुए पुलिस व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान रमजानी सभासद, फीरोज पठान, याकूब गड्डी, सभासद अतीक, फिरोज़ पठान, नूर मोहम्मद शाका, अनिकेत सूर्यवंशी सहित भारी संख्या में उपभोक्ता और स्थानीय महिलाएं, पुरूष और युवा रहे शामिल।
    3
    मौदहा हमीरपुर। बीते साल बिना उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए कस्बे में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मीटरों में बदलने से अचानक उपभोक्ताओं की जेब पर असर पडने लगा है जिसका जहां पूरे प्रदेश में जमकर विरोध हो रहा है तो वहीं मौदहा के सैकड़ो उपभोक्ताओं ने सडकों मेँ प्रदर्शन और नारेबाजी कर उपखण्ड कार्यालय मेँ अनशन शुरू कर दिया हालांकि पूरा उपखण्ड कार्यालय परिसर अनशनकारियोँ के कब्जे मेँ होने के कारण विभाग से सारे काम प्रभावित हो गए और अधिकांश काउंटर बंद हो गए।
पिछले साल कस्बे में बिना आमजन और उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए स्मार्ट मीटर के नाम पर लगाए गए मीटरों को अचानक विभाग की ओर से प्रीपेड कर दिया गया।जिससे पूरे प्रदेश में इनका विरोध शुरू हो गया,जबकि उपभोक्ताओं का आरोप है कि इन मीटरों में जहां रीडिंग बहुत अधिक आ रही है तो वहीं एक रुपये भी माइनस होने पर बिजली विभाग द्वारा बिजली बंद कर दी जाती है और रीचार्ज करने के बाद बिजली चालू कराने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पडते हैं।
इन्ही मीटरों के विरोध में लगभग सभी राजनीतिक दलों द्वारा प्रदर्शन किया जा चुका है और उसी को लेकर भीम आर्मी के नेता संदीप बाल्मीकि की अगुवाई में गुरुवार को कस्बे की गोल मार्केट से सैकड़ो महिला पुरुष उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग, एस. डी. ओ. जेई और ऊर्जा मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंच पूर्व नियोजित सूचना के साथ अनशन शुरू कर दिया।
भारी संख्या में उपभोक्ताओं के कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी करने के साथ ही कर्मचारी बैकफुट पर आ गए और सभी काउंटर बंद कर अपने आप को और दस्तावेजों को सुरक्षित कर लिया।वहीं अनशन कारियों की मांग है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता बिजली बाईपास की जाए और विजिलेंस उतने दिन छापेमारी न करे। फिलहाल यह चिंगारी जल्द बुझती दिखाई नहीं दे रही है।हालांकि हालात को देखते हुए पुलिस व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान रमजानी सभासद, फीरोज पठान, याकूब गड्डी, सभासद अतीक,  फिरोज़ पठान, नूर मोहम्मद शाका, अनिकेत सूर्यवंशी सहित भारी संख्या  में उपभोक्ता और स्थानीय महिलाएं, पुरूष और युवा रहे शामिल।
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर): स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर में बदलने के विरोध में उपभोक्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों महिला और पुरुष उपभोक्ता सड़कों पर उतरकर उपखण्ड कार्यालय पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान संदीप बाल्मीकि के नेतृत्व में महिलाएं व पुरुष अनशन पर बैठ गए हैं। आंदोलन में सभासद रमजानी, याकूब गड्डी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा मौजूद हैं। अनशन पर बैठे उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन के बीच उपखण्ड अधिकारी और जेई के मौके पर नदारद रहने से लोगों में भारी नाराजगी है। स्थिति यह रही कि कार्यालय के लगभग सभी काउंटर बंद रहे, जिससे कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी ने आंदोलन को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है।
    2
    मौदहा (हमीरपुर): स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर में बदलने के विरोध में उपभोक्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों महिला और पुरुष उपभोक्ता सड़कों पर उतरकर उपखण्ड कार्यालय पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शन के दौरान संदीप बाल्मीकि के नेतृत्व में महिलाएं व पुरुष अनशन पर  बैठ गए हैं। आंदोलन में सभासद रमजानी, याकूब गड्डी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा मौजूद हैं। अनशन पर बैठे उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन के बीच उपखण्ड अधिकारी और जेई के मौके पर नदारद रहने से लोगों में भारी नाराजगी है। स्थिति यह रही कि कार्यालय के लगभग सभी काउंटर बंद रहे, जिससे कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी ने आंदोलन को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ➡️ राठ क्षेत्र में कार द्वारा बाइक को टक्कर ➡️ भाई-बहन समेत तीन की मौत ➡️ लहंगा बुक कराने जा रहे थे सभी ➡️ तीन दिन बाद होनी थी शादी, घर में पसरा मातम
    1
    ➡️ राठ क्षेत्र में कार द्वारा बाइक को टक्कर
➡️ भाई-बहन समेत तीन की मौत
➡️ लहंगा बुक कराने जा रहे थे सभी
➡️ तीन दिन बाद होनी थी शादी, घर में पसरा मातम
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.