सांदीपनि स्कूल ने जारी किया परीक्षा परिणाम, राजमिस्त्री और चाय बेचने वाले की बेटियों ने बढ़ाया मान माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने बुधवार को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा के परिणामों की घोषणा की। विकासखंड कटंगी के कुल 07 विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में अपनी जगह बनाई। विकासखंड के सांदीपनि स्कूल के विद्यार्थियों ने भी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। गुरुवार की दोपहर 02 बजे प्राचार्य शैलेन्द्र गुप्ता ने प्रेस से चर्चा करते हुए बताया कि कक्षा दसवीं का 95.9 प्रतिशत और कक्षा 12 वीं का 99.3 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। इन दोनों ही कक्षाओं में स्कूल में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का आज स्कूल में सम्मान किया गया। विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। संस्था ने इन विद्यार्थियों का सत्कार करते उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने बताया कि कल्याणी मेश्राम बायो संकाय की छात्रा ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शाला में प्रथम स्थान हासिल किया।
सांदीपनि स्कूल ने जारी किया परीक्षा परिणाम, राजमिस्त्री और चाय बेचने वाले की बेटियों ने बढ़ाया मान माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने बुधवार को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा के परिणामों की घोषणा की। विकासखंड कटंगी के कुल 07 विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में अपनी जगह बनाई। विकासखंड के सांदीपनि स्कूल के विद्यार्थियों ने भी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। गुरुवार की दोपहर 02 बजे प्राचार्य शैलेन्द्र गुप्ता ने प्रेस से चर्चा करते हुए बताया कि कक्षा दसवीं का 95.9 प्रतिशत और कक्षा 12 वीं का 99.3 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। इन दोनों ही कक्षाओं में स्कूल में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का आज स्कूल में सम्मान किया गया। विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। संस्था ने इन विद्यार्थियों का सत्कार करते उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने बताया कि कल्याणी मेश्राम बायो संकाय की छात्रा ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शाला में प्रथम स्थान हासिल किया।
- महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र) के छठवें दीक्षांत समारोह में डॉ. तूफान सिंह पारधी को विद्या-वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। 16 अप्रैल को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य, उपस्थिति में आयोजित समारोह में यह उपाधि मिली। क्षेत्र के ग्राम आगरवाड़ा की माठी में गांव के साधारण किसान परिवार में जन्मे तूफान सिंह पारधी ने अपनी मेहनत और लगन से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। डॉ. पारधी को यह उपाधि भाषा प्रौद्योगिकी एवं भाषा अभियांत्रिकी विषय में उनके शोध कार्य ‘पवारी हेतु व्युत्पादक रूपीमिक विश्लेषक निर्माण’ के लिए प्रदान की गई।1
- वारासिवनी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक मंडल भोपाल द्वारा वर्ष 2025-26 में आयोजित कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। इन परीक्षा परिणामों में वारासिवनी क्षेत्र की मेधावी छात्राओं ने इतिहास रचते हुए अपना जलवा बिखेर कर प्रदेश व जिला स्तर पर अपने शिक्षण संस्थान, माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में वारासिवनी नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं आईडियल पब्लिक स्कूल सम्राट नगर की छात्रा कुमारी माही पिता डालीराम सुलाखे एवं केशव इंग्लिश स्कूल की छात्रा प्रीत पिता छोटेलाल राणा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में दसवॉ स्थान हासिल किया है। वहीं कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणामों में वारासिवनी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत झालीवाड़ा में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कृषि संकाय में अध्ययनरत दो छात्राओं मृणाली ठवरे और स्वाति उइके ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में 5 वॉ स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं बालाघाट जिले की कक्षा 12 वीं की प्रावीण्य सूची में आईडियल पब्लिक स्कूल सम्राट नगर में अध्ययनरत छात्र हर्ष पटले एवं छात्रा इशिका अर्जे ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं बालाघाट जिले की कक्षा 10 वीं की प्रावीण्य सूची में आईडियल पब्लिक स्कूल सम्राट नगर में अध्ययनरत छात्रा आर्या पंचेश्वर ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान, जयनी अनिल पिपरेवार ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान एवं अंशु तुरकर एवं नैतिक डोंगरे ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान हासिल किया है। परीक्षाफल घोषित होने के बाद सभी मेधावी विद्यार्थियों को विधायक विवेक विक्की पटेल ने जनसंपर्क कार्यालय में सम्मानित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी। उनकी इस सफलता से उनके परिवार के साथ ही शुभचिंतकों, दोस्तों व पूरे नगर व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता पर नगर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1
- *गेहूं खरीदी को लेकर किसानों को ना हो कोई परेशानी* *गेहूं खरीदी में किसानों को न हो किसी प्रकार की परेशानी_भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री शिव सनोडिया ने की अपील*1
- प्रलोभन व दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की उठी मांग1
- विज्ञान संकाय में 94% अंकों के साथ चमके अनुभव पाटर, किया छपारा का नाम रोशन1
- बंडोल में हर्षोल्लास से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती...?(१४४२६-१६४२६) नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी1
- माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा हाई सेकेंडरी 12वीं परीक्षा में ट्राईबल सरकारी स्कूल की छात्रा पूर्वी गोल्हानी गणित विषय विषय लेकर 500 अंक में से 485 अंक हासिल कर 97% बनाकर मध्य प्रदेश की सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है,पूर्वी गोल्हानी शासकीय हाई स्कूल सिहोरा मैं पढ़ाई की और इसका श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों को दिया पूर्वी गोल्हानी के पिता शिक्षक हैं जो ट्राइबल विभाग में ही कार्यरत है असिस्टेंट कमिश्नर ने छात्र को बधाई देते हुए ट्राइबल विभाग का रिजल्ट भी बताया.1
- माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने बुधवार को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा के परिणामों की घोषणा की। विकासखंड कटंगी के कुल 07 विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में अपनी जगह बनाई। विकासखंड के सांदीपनि स्कूल के विद्यार्थियों ने भी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। गुरुवार की दोपहर 02 बजे प्राचार्य शैलेन्द्र गुप्ता ने प्रेस से चर्चा करते हुए बताया कि कक्षा दसवीं का 95.9 प्रतिशत और कक्षा 12 वीं का 99.3 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। इन दोनों ही कक्षाओं में स्कूल में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का आज स्कूल में सम्मान किया गया। विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। संस्था ने इन विद्यार्थियों का सत्कार करते उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने बताया कि कल्याणी मेश्राम बायो संकाय की छात्रा ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शाला में प्रथम स्थान हासिल किया।1