logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हकीकत नगर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग की आशंका सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की पहचान टीना पुत्री मांगेराम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की निवासी बताई गई है। जानकारी के अनुसार टीना पिछले करीब दस माह से हकीकत नगर निवासी संगीता पत्नी सौदी के घर पर घरेलू सहायिका (मेड) के रूप में कार्य कर रही थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। थाना सदर बाजार पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

1 hr ago
user_Manoj Midha
Manoj Midha
सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

हकीकत नगर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग की आशंका सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की पहचान टीना पुत्री मांगेराम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की निवासी बताई गई है। जानकारी के अनुसार टीना पिछले करीब दस माह से हकीकत नगर निवासी संगीता पत्नी सौदी के घर पर घरेलू सहायिका (मेड) के रूप में कार्य कर रही थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। थाना सदर बाजार पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की तीन घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। प्रकरण में 6 फरवरी 2026 को राजकुमार शर्मा निवासी नुमाइश कैंप गोपाल नगर की लिखित तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने के संबंध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 24/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 22 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लिंक रोड के पास से शोएब पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम माधोपुर हजरतपुर, थाना गंगनहर जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद हुईं। बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP11AR5999), बजाज डिस्कवर (UK17J3536) तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP11CF4952) शामिल हैं। इनमें से दो वाहन थाना जनकपुरी क्षेत्र से और एक वाहन थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार से चोरी किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत में बेचकर मुनाफा कमाता था। उसने जेल चुंगी के पास शराब के ठेके और जिला अस्पताल के पास से भी मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। दो मोटरसाइकिलें उसने श्रीराम ज्ञान वाटिका, जनता रोड स्थित एक खाली प्लॉट में छिपाकर रखी थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जनकपुरी थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं, साथ ही थाना गंगनहर, हरिद्वार में आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाह, हेड कांस्टेबल अश्वनी, हेड कांस्टेबल आदित्य राणा और कांस्टेबल प्रताप सिंह शामिल रहे।
    2
    सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की तीन घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
प्रकरण में 6 फरवरी 2026 को राजकुमार शर्मा निवासी नुमाइश कैंप गोपाल नगर की लिखित तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने के संबंध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 24/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
22 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लिंक रोड के पास से शोएब पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम माधोपुर हजरतपुर, थाना गंगनहर जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद हुईं।
बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP11AR5999), बजाज डिस्कवर (UK17J3536) तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP11CF4952) शामिल हैं। इनमें से दो वाहन थाना जनकपुरी क्षेत्र से और एक वाहन थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार से चोरी किया गया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत में बेचकर मुनाफा कमाता था। उसने जेल चुंगी के पास शराब के ठेके और जिला अस्पताल के पास से भी मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। दो मोटरसाइकिलें उसने श्रीराम ज्ञान वाटिका, जनता रोड स्थित एक खाली प्लॉट में छिपाकर रखी थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।
आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जनकपुरी थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं, साथ ही थाना गंगनहर, हरिद्वार में आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाह, हेड कांस्टेबल अश्वनी, हेड कांस्टेबल आदित्य राणा और कांस्टेबल प्रताप सिंह शामिल रहे।
    user_Manoj Midha
    Manoj Midha
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अफगानिस्तान में पत्नियों को पीटने की तालिबान ने दी खुली आजादी, मारने का भी बताया तरीका अफगानिस्तान में तालिबान ने एक नया कानून लागू किया है. इस कानून के तहत अब पति अपनी पत्नियों या बच्चों को पीट सकता है, लेकिन अगर इससे हड्डियां टूटें या खुले घाव हों तो अपराध माना जाएगा अन्यथा यह मारना अपराध में नहीं जोड़ा जाएगा.
    1
    अफगानिस्तान में पत्नियों को पीटने की तालिबान ने दी खुली आजादी, मारने का भी बताया तरीका
अफगानिस्तान में तालिबान ने एक नया कानून लागू किया है. इस कानून के तहत अब पति अपनी पत्नियों या बच्चों को पीट सकता है, लेकिन अगर इससे हड्डियां टूटें या खुले घाव हों तो अपराध माना जाएगा अन्यथा यह मारना अपराध में नहीं जोड़ा जाएगा.
    user_Sunita Jain
    Sunita Jain
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है, इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन नम्बर-112 पर दें। कहा की सहारनपुर पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
    1
    सहारनपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है, इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन नम्बर-112 पर दें। कहा की सहारनपुर पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • कई दिनों पहले बुढ़िया नहर के पास पूजा करने वाले दो सगे भाई नहर मे गिर जाते है और उनके शव को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया था और जिसमें बड़े भाई का शव यमुना नगर के सुखपूरा गाँव के पास जाने वाली नहर मे बड़े भाई का शव मिला
    1
    कई दिनों पहले बुढ़िया नहर के पास पूजा करने वाले दो सगे भाई नहर मे गिर जाते है और उनके शव को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया था और जिसमें बड़े भाई का शव यमुना नगर के सुखपूरा गाँव के पास जाने वाली नहर मे बड़े भाई का शव मिला
    user_Karan singh
    Karan singh
    जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सामने एक महिला द्वारा डांस करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस वीडियो की सत्यता के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, और इंडियन निर्भीक न्यूज़ ने इसकी पुष्टि नहीं की है। प्रणव सिंह चैंपियन पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें लेकर तमंचे पर डिस्को तक के विवाद शामिल हैं उन्हें हाल ही में खानपुर MLA उमेश कुमार के दफ्तर पर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था । इस तरह के वायरल वीडियो का प्रभाव समाज पर नकारात्मक हो सकता है, खासकर जब इसमें किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री हो। ऐसे वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना और उसके पीछे के संदर्भ को समझना महत्वपूर्ण है। आपके पास इस विषय पर कोई विशिष्ट प्रश्न हैं? जैसे कि: 1.इस तरह के वायरल वीडियो के प्रभाव पर आपके क्या विचार हैं? इंडियन निर्भीक टाइम्स न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है
    1
    कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सामने एक महिला द्वारा डांस करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस वीडियो की सत्यता के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, और इंडियन निर्भीक न्यूज़ ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
प्रणव सिंह चैंपियन पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें लेकर तमंचे पर डिस्को तक के विवाद शामिल हैं  उन्हें हाल ही में खानपुर MLA उमेश कुमार के दफ्तर पर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था ।
इस तरह के वायरल वीडियो का प्रभाव समाज पर नकारात्मक हो सकता है, खासकर जब इसमें किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री हो। ऐसे वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना और उसके पीछे के संदर्भ को समझना महत्वपूर्ण है।
आपके पास इस विषय पर कोई विशिष्ट प्रश्न हैं? जैसे कि:
1.इस तरह के वायरल वीडियो के प्रभाव पर आपके क्या विचार हैं?
इंडियन निर्भीक टाइम्स न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    Narsan, Haridwar•
    16 hrs ago
  • Post by Sadak ki awaaz (sadak ki awaaz
    1
    Post by Sadak ki awaaz (sadak ki awaaz
    user_Sadak ki awaaz (sadak ki awaaz
    Sadak ki awaaz (sadak ki awaaz
    Mandi Agent इंद्री, करनाल, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • Post by Dpk Chauhan
    1
    Post by Dpk Chauhan
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 min ago
  • सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की पहचान टीना पुत्री मांगेराम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की निवासी बताई गई है। जानकारी के अनुसार टीना पिछले करीब दस माह से हकीकत नगर निवासी संगीता पत्नी सौदी के घर पर घरेलू सहायिका (मेड) के रूप में कार्य कर रही थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। थाना सदर बाजार पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    1
    सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मृतका की पहचान टीना पुत्री मांगेराम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की निवासी बताई गई है। जानकारी के अनुसार टीना पिछले करीब दस माह से हकीकत नगर निवासी संगीता पत्नी सौदी के घर पर घरेलू सहायिका (मेड) के रूप में कार्य कर रही थी।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
थाना सदर बाजार पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    user_Manoj Midha
    Manoj Midha
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.