logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनकपुरी पुलिस ने बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की तीन घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। प्रकरण में 6 फरवरी 2026 को राजकुमार शर्मा निवासी नुमाइश कैंप गोपाल नगर की लिखित तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने के संबंध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 24/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 22 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लिंक रोड के पास से शोएब पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम माधोपुर हजरतपुर, थाना गंगनहर जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद हुईं। बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP11AR5999), बजाज डिस्कवर (UK17J3536) तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP11CF4952) शामिल हैं। इनमें से दो वाहन थाना जनकपुरी क्षेत्र से और एक वाहन थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार से चोरी किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत में बेचकर मुनाफा कमाता था। उसने जेल चुंगी के पास शराब के ठेके और जिला अस्पताल के पास से भी मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। दो मोटरसाइकिलें उसने श्रीराम ज्ञान वाटिका, जनता रोड स्थित एक खाली प्लॉट में छिपाकर रखी थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जनकपुरी थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं, साथ ही थाना गंगनहर, हरिद्वार में आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाह, हेड कांस्टेबल अश्वनी, हेड कांस्टेबल आदित्य राणा और कांस्टेबल प्रताप सिंह शामिल रहे।

2 hrs ago
user_Manoj Midha
Manoj Midha
सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जनकपुरी पुलिस ने बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की तीन घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। प्रकरण में 6 फरवरी 2026 को राजकुमार शर्मा निवासी नुमाइश कैंप गोपाल नगर की लिखित तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने के संबंध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 24/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 22 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लिंक रोड के पास से शोएब पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम माधोपुर हजरतपुर, थाना गंगनहर जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया। तलाशी

d8b5a7b3-8541-485e-aae6-d16f18c68ac0

के दौरान उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद हुईं। बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP11AR5999), बजाज डिस्कवर (UK17J3536) तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP11CF4952) शामिल हैं। इनमें से दो वाहन थाना जनकपुरी क्षेत्र से और एक वाहन थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार से चोरी किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत में बेचकर मुनाफा कमाता था। उसने जेल चुंगी के पास शराब के ठेके और जिला अस्पताल के पास से भी मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। दो मोटरसाइकिलें उसने श्रीराम ज्ञान वाटिका, जनता रोड स्थित एक खाली प्लॉट में छिपाकर रखी थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जनकपुरी थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं, साथ ही थाना गंगनहर, हरिद्वार में आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाह, हेड कांस्टेबल अश्वनी, हेड कांस्टेबल आदित्य राणा और कांस्टेबल प्रताप सिंह शामिल रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • नकुड़ (सहारनपुर)। मामूली बात पर कुछ युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया, बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक कस्बे के मौहल्ला महादेव में रामलीला भवन के पास स्थित कॉस्मेटिक की दुकान करने वाले पीड़ित दुकानदार संदीप उर्फ़ गुड्डू दीक्षित ने बताया की कुछ युवक मैन बाजार की साइड से मोटरसाइकिल पर तेज गति से आ रहे थे, उनकी बाइक दुकान के निकट ही खड़ी उसकी मोटरसाइकिल के हैंडल में लग गई, जिस पर उसने उन्हें संभल कर चलने के लिए कहा। केवल इतनी बात पर ही वे उसके साथ गाली गलौच करने लगे और पीटने की धमकी भी दी, जिस पर कुछ लोगो ने मामला शांत कर दिया। लेकिन कुछ समय बाद ही तीन युवक हाथों में लाठी डंडे लिए आए और उसे निहत्था देख उस पर ताबड़तोड़ वार करने लगे, किसी तरह से आस-पास के दुकानदारों और राहगीरों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद हमलावर युवक को देख लेने की धमकी देते हुए वहां से फ़रार हो गए। परंतु तब तक उसे काफी चोट लग चुकी थी दुकानदार का आरोप है की उक्त युवकों ने उसकी पत्नी के साथ भी बदसलूकी की है। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक निसु एवं एक अज्ञात युवक के नाम मुकदमा दर्ज कर पीड़ित दुकानदार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वीडियो: मारपीट का सीसीटीवी फुटेज
    2
    नकुड़ (सहारनपुर)।
मामूली बात पर कुछ युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया, बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
जानकारी के मुताबिक कस्बे के मौहल्ला महादेव में रामलीला भवन के पास स्थित कॉस्मेटिक की दुकान करने वाले पीड़ित दुकानदार संदीप उर्फ़ गुड्डू दीक्षित ने बताया की कुछ युवक मैन बाजार की साइड से मोटरसाइकिल पर तेज गति से आ रहे थे, उनकी बाइक दुकान के निकट ही खड़ी उसकी मोटरसाइकिल के हैंडल में लग गई, जिस पर उसने उन्हें संभल कर चलने के लिए कहा। केवल इतनी बात पर ही वे उसके साथ गाली गलौच करने लगे और पीटने की धमकी भी दी, जिस पर कुछ लोगो ने मामला शांत कर दिया। लेकिन कुछ समय बाद ही तीन युवक हाथों में लाठी डंडे लिए आए और उसे निहत्था देख उस पर ताबड़तोड़ वार करने लगे, किसी तरह से आस-पास के दुकानदारों और राहगीरों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।  इसके बाद हमलावर युवक को देख लेने की धमकी देते हुए वहां से फ़रार हो गए। परंतु तब तक उसे काफी चोट लग चुकी थी दुकानदार का आरोप है की उक्त युवकों ने उसकी पत्नी के साथ भी बदसलूकी की है। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक निसु एवं एक अज्ञात युवक के नाम मुकदमा दर्ज कर पीड़ित दुकानदार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वीडियो:  मारपीट का सीसीटीवी फुटेज
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की तीन घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। प्रकरण में 6 फरवरी 2026 को राजकुमार शर्मा निवासी नुमाइश कैंप गोपाल नगर की लिखित तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने के संबंध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 24/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 22 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लिंक रोड के पास से शोएब पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम माधोपुर हजरतपुर, थाना गंगनहर जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद हुईं। बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP11AR5999), बजाज डिस्कवर (UK17J3536) तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP11CF4952) शामिल हैं। इनमें से दो वाहन थाना जनकपुरी क्षेत्र से और एक वाहन थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार से चोरी किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत में बेचकर मुनाफा कमाता था। उसने जेल चुंगी के पास शराब के ठेके और जिला अस्पताल के पास से भी मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। दो मोटरसाइकिलें उसने श्रीराम ज्ञान वाटिका, जनता रोड स्थित एक खाली प्लॉट में छिपाकर रखी थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जनकपुरी थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं, साथ ही थाना गंगनहर, हरिद्वार में आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाह, हेड कांस्टेबल अश्वनी, हेड कांस्टेबल आदित्य राणा और कांस्टेबल प्रताप सिंह शामिल रहे।
    2
    सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की तीन घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
प्रकरण में 6 फरवरी 2026 को राजकुमार शर्मा निवासी नुमाइश कैंप गोपाल नगर की लिखित तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने के संबंध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 24/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
22 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लिंक रोड के पास से शोएब पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम माधोपुर हजरतपुर, थाना गंगनहर जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद हुईं।
बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP11AR5999), बजाज डिस्कवर (UK17J3536) तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP11CF4952) शामिल हैं। इनमें से दो वाहन थाना जनकपुरी क्षेत्र से और एक वाहन थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार से चोरी किया गया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत में बेचकर मुनाफा कमाता था। उसने जेल चुंगी के पास शराब के ठेके और जिला अस्पताल के पास से भी मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। दो मोटरसाइकिलें उसने श्रीराम ज्ञान वाटिका, जनता रोड स्थित एक खाली प्लॉट में छिपाकर रखी थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।
आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जनकपुरी थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं, साथ ही थाना गंगनहर, हरिद्वार में आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाह, हेड कांस्टेबल अश्वनी, हेड कांस्टेबल आदित्य राणा और कांस्टेबल प्रताप सिंह शामिल रहे।
    user_Manoj Midha
    Manoj Midha
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अफगानिस्तान में पत्नियों को पीटने की तालिबान ने दी खुली आजादी, मारने का भी बताया तरीका अफगानिस्तान में तालिबान ने एक नया कानून लागू किया है. इस कानून के तहत अब पति अपनी पत्नियों या बच्चों को पीट सकता है, लेकिन अगर इससे हड्डियां टूटें या खुले घाव हों तो अपराध माना जाएगा अन्यथा यह मारना अपराध में नहीं जोड़ा जाएगा.
    1
    अफगानिस्तान में पत्नियों को पीटने की तालिबान ने दी खुली आजादी, मारने का भी बताया तरीका
अफगानिस्तान में तालिबान ने एक नया कानून लागू किया है. इस कानून के तहत अब पति अपनी पत्नियों या बच्चों को पीट सकता है, लेकिन अगर इससे हड्डियां टूटें या खुले घाव हों तो अपराध माना जाएगा अन्यथा यह मारना अपराध में नहीं जोड़ा जाएगा.
    user_Sunita Jain
    Sunita Jain
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • #Rohit pardhan
    1
    #Rohit pardhan
    user_Social media Baware ji
    Social media Baware ji
    Credit reporting agency Deoband, Saharanpur•
    1 hr ago
  • कई दिनों पहले बुढ़िया नहर के पास पूजा करने वाले दो सगे भाई नहर मे गिर जाते है और उनके शव को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया था और जिसमें बड़े भाई का शव यमुना नगर के सुखपूरा गाँव के पास जाने वाली नहर मे बड़े भाई का शव मिला
    1
    कई दिनों पहले बुढ़िया नहर के पास पूजा करने वाले दो सगे भाई नहर मे गिर जाते है और उनके शव को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया था और जिसमें बड़े भाई का शव यमुना नगर के सुखपूरा गाँव के पास जाने वाली नहर मे बड़े भाई का शव मिला
    user_Karan singh
    Karan singh
    जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • विधायक रामकुमार कश्यप ने हर्बल पार्क का किया निरीक्षण, पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया पौधारोपण विधायक ने हल्का वासियों से इन्द्री को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का किया आह्वान इंद्री विजय कांबोज ।।    विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने रविवार को  हर्बल पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधारोपण किया। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेशभर में हरित अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को हल्के के जन-जन तक पहुँचाया जाएगा ताकि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कि हर्बल पार्क केवल सैर-सपाटे का स्थान नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध आयुर्वेदिक परंपरा और प्राचीन प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का जीवंत प्रतीक है। विधायक ने कहा पौधारोपण महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है। हम सभी का यह नैतिक दायित्व है कि हम न केवल अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, बल्कि एक अभिभावक की तरह उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें। उन्होंने हल्का वासियों से अपील की कि प्रत्येक नागरिक इन्द्री को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने में सक्रिय योगदान दे। इस अवसर पर चेयरमैन राकेश पाल, पूर्व चेयरमैन अमित गोयल, मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, रघुवीर बतान, राजेंद्र मिढा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश गोयल, पार्षद लकी, प्रदीप लाम्बा, पार्षद बलकार, पार्षद पालाराम, पार्षद सेठपाल वर्मा, चंदन वर्मा, विनोद दीवान, राम मूर्ति वाल्मीकि, ब्लॉक समिति मेंबर सुनील कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि बलविंदर कटारिया, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सैनी, राजवीर पंजोखरा, जयप्रकाश बंसल, बालकिशन लाम्बा, मंडल उपाध्यक्ष अनुज गर्ग, महामंत्री सुमित सैनी, संजय सैनी, शिव कुमार कश्यप, राम रतन कश्यप सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    विधायक रामकुमार कश्यप ने हर्बल पार्क का किया निरीक्षण, पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया पौधारोपण
विधायक ने हल्का वासियों से इन्द्री को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का किया आह्वान
इंद्री विजय कांबोज ।।    विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने रविवार को  हर्बल पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधारोपण किया।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेशभर में हरित अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को हल्के के जन-जन तक पहुँचाया जाएगा ताकि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कि हर्बल पार्क केवल सैर-सपाटे का स्थान नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध आयुर्वेदिक परंपरा और प्राचीन प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का जीवंत प्रतीक है।
विधायक ने कहा पौधारोपण महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है। हम सभी का यह नैतिक दायित्व है कि हम न केवल अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, बल्कि एक अभिभावक की तरह उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें। उन्होंने हल्का वासियों से अपील की कि प्रत्येक नागरिक इन्द्री को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने में सक्रिय योगदान दे।
इस अवसर पर चेयरमैन राकेश पाल, पूर्व चेयरमैन अमित गोयल, मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, रघुवीर बतान, राजेंद्र मिढा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश गोयल, पार्षद लकी, प्रदीप लाम्बा, पार्षद बलकार, पार्षद पालाराम, पार्षद सेठपाल वर्मा, चंदन वर्मा, विनोद दीवान, राम मूर्ति वाल्मीकि, ब्लॉक समिति मेंबर सुनील कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि बलविंदर कटारिया, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सैनी, राजवीर पंजोखरा, जयप्रकाश बंसल, बालकिशन लाम्बा, मंडल उपाध्यक्ष अनुज गर्ग, महामंत्री सुमित सैनी, संजय सैनी, शिव कुमार कश्यप, राम रतन कश्यप सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vijay kamboj
    Vijay kamboj
    पत्रकार इंद्री, करनाल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सामने एक महिला द्वारा डांस करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस वीडियो की सत्यता के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, और इंडियन निर्भीक न्यूज़ ने इसकी पुष्टि नहीं की है। प्रणव सिंह चैंपियन पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें लेकर तमंचे पर डिस्को तक के विवाद शामिल हैं उन्हें हाल ही में खानपुर MLA उमेश कुमार के दफ्तर पर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था । इस तरह के वायरल वीडियो का प्रभाव समाज पर नकारात्मक हो सकता है, खासकर जब इसमें किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री हो। ऐसे वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना और उसके पीछे के संदर्भ को समझना महत्वपूर्ण है। आपके पास इस विषय पर कोई विशिष्ट प्रश्न हैं? जैसे कि: 1.इस तरह के वायरल वीडियो के प्रभाव पर आपके क्या विचार हैं? इंडियन निर्भीक टाइम्स न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है
    1
    कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सामने एक महिला द्वारा डांस करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस वीडियो की सत्यता के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, और इंडियन निर्भीक न्यूज़ ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
प्रणव सिंह चैंपियन पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें लेकर तमंचे पर डिस्को तक के विवाद शामिल हैं  उन्हें हाल ही में खानपुर MLA उमेश कुमार के दफ्तर पर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था ।
इस तरह के वायरल वीडियो का प्रभाव समाज पर नकारात्मक हो सकता है, खासकर जब इसमें किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री हो। ऐसे वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना और उसके पीछे के संदर्भ को समझना महत्वपूर्ण है।
आपके पास इस विषय पर कोई विशिष्ट प्रश्न हैं? जैसे कि:
1.इस तरह के वायरल वीडियो के प्रभाव पर आपके क्या विचार हैं?
इंडियन निर्भीक टाइम्स न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    Narsan, Haridwar•
    18 hrs ago
  • सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की पहचान टीना पुत्री मांगेराम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की निवासी बताई गई है। जानकारी के अनुसार टीना पिछले करीब दस माह से हकीकत नगर निवासी संगीता पत्नी सौदी के घर पर घरेलू सहायिका (मेड) के रूप में कार्य कर रही थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। थाना सदर बाजार पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    1
    सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मृतका की पहचान टीना पुत्री मांगेराम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की निवासी बताई गई है। जानकारी के अनुसार टीना पिछले करीब दस माह से हकीकत नगर निवासी संगीता पत्नी सौदी के घर पर घरेलू सहायिका (मेड) के रूप में कार्य कर रही थी।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
थाना सदर बाजार पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    user_Manoj Midha
    Manoj Midha
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.