जनपद स्तरीय अधिकारियों (क्रेताओं) एवं विक्रेताओं के प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय जेम कार्यशाला का हुआ आयोजन।* *संत कबीर नगर 15 सितंबर, 2026 जनपद स्तरीय अधिकारियों (क्रेताओं) एवं विक्रेताओं के प्रशिक्षण हेतु GeM Portal क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सहित समस्त आहरण वितरण अधिकारी व जनपद स्तरीय अधिकारी एवं विक्रेता आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला में जेम ट्रेनर निखिल राय द्वारा GeM Portal के बारें में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया तथा अवगत कराया गया कि समस्त विभागों एवं अधीनस्थ संस्थाओं में शासकीय क्रय GeM Portal से किया जाना अनिवार्य है, उन्होंने बताया कि GeM Portal एक प्रगतिशील पोर्टल है, जिसमें आवश्यकतानुसार नयी Functionality सम्मिलित की जाती है। उल्लेखनीय है कि GeM Portal का Gem 2.0 में उन्नयन (Upgradation) किया जा रहा है, जिसमें पोर्टल की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव किये जायेगें। श्री राय द्वारा पी0पी0टी0 के माध्यम से GeM Portal की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी, तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों/बायर/विक्रेताओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया
जनपद स्तरीय अधिकारियों (क्रेताओं) एवं विक्रेताओं के प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय जेम कार्यशाला का हुआ आयोजन।* *संत कबीर नगर 15 सितंबर, 2026 जनपद स्तरीय अधिकारियों (क्रेताओं) एवं विक्रेताओं के प्रशिक्षण हेतु GeM Portal क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर
पर जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सहित समस्त आहरण वितरण अधिकारी व जनपद स्तरीय अधिकारी एवं विक्रेता आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला में जेम ट्रेनर निखिल राय द्वारा GeM Portal के बारें
में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया तथा अवगत कराया गया कि समस्त विभागों एवं अधीनस्थ संस्थाओं में शासकीय क्रय GeM Portal से किया जाना अनिवार्य है, उन्होंने बताया कि GeM Portal एक प्रगतिशील पोर्टल है, जिसमें आवश्यकतानुसार नयी Functionality सम्मिलित की जाती है। उल्लेखनीय है कि
GeM Portal का Gem 2.0 में उन्नयन (Upgradation) किया जा रहा है, जिसमें पोर्टल की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव किये जायेगें। श्री राय द्वारा पी0पी0टी0 के माध्यम से GeM Portal की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी, तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों/बायर/विक्रेताओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया
- डीआईजी ने थाना महुली का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश महुली, संतकबीरनगर। पुलिस उप-महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी ने अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों एवं विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जनशिकायतों का निष्पक्ष व त्वरित समाधान, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गश्त तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण में थाना परिसर की साफ-सफाई और सुव्यवस्थित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए डीआईजी ने थाना पुलिस की सराहना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन व्यवहार, पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी पर्वों एवं सार्वजनिक आयोजनों को देखते हुए डीआईजी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित क्षेत्र भ्रमण तथा सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र, थाना प्रभारी महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित थाना महुली का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।4
- जनता की शिकायतों पर विधायक अनिल त्रिपाठी सख्त, मेहदावल थाने में हुई तीखी नोकझोंक संतकबीरनगर। जनता की समस्याओं और शिकायतों को लेकर मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी मेहदावल थाने पहुंचे। विधायक ने थाना परिसर में पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से जुड़ी समस्याओं और पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान कुछ मामलों के निस्तारण को लेकर विधायक और मेहदावल थानाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। विधायक ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को न्याय के लिए परेशान न होना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने की बात कही। विधायक के थाने पहुंचने और थानाध्यक्ष से हुई तीखी बहस का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- गणेश चतुर्थी व कजरी तीज पर मुस्तैद रही पुलिस, मंदिरों और पूजा पंडालों में चाक-चौबंद सुरक्षा एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात रहा पुलिस बल, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दी गई विशेष प्राथमिकता संतकबीरनगर। गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज त्योहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों एवं गणेश प्रतिमा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। त्योहार के मद्देनजर धार्मिक स्थलों और पूजा पंडालों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। मंदिरों एवं पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी सक्रिय रहे। संदिग्ध गतिविधियों पर रही पैनी नजर पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मंदिरों एवं पूजा स्थलों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी की गई। आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता त्योहार के दौरान महिला श्रद्धालुओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जिससे धार्मिक स्थलों पर आने वाली महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया। शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों से गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य त्योहार के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना रहा। संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।1
- चंडीगढ़ कमाने गया 30 वर्षीय युवक लापता, ₹500 भेजने के बाद मोबाइल बंद धनघटा। संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बैसा (लाल तुरकौलिया) गांव निवासी 30 वर्षीय अजीत निषाद पुत्र राधेश्याम रोजी-रोटी कमाने के लिए चंडीगढ़ गए थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अजीत ने फोन कर बताया कि उसके पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं और कुछ रुपये भेजने को कहा। इसके बाद परिजनों ने उसके खाते में ₹500 भेजे। परिजनों का कहना है कि रुपये भेजने के बाद से ही अजीत का मोबाइल फोन बंद हो गया। काफी खोजबीन और संभावित स्थानों पर पता लगाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। अजीत के घर पर उसकी मां सुभावती देवी, पत्नी मीरा और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और लोगों से भी सहयोग की अपील की है। परिजनों ने बताया कि यदि अजीत निषाद कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो 7754910939 अथवा 07755040121 पर फोन कर सूचना दें।1
- प्रेमी को छुड़ाने थाने पहुंची शादीशुदा महिला, साथ जाने की जिद पर अड़ी संभल, उत्तर प्रदेश: रजपुरा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक शादीशुदा महिला ने रात के समय अपने प्रेमी को घर बुलाया। इसी दौरान परिजनों को दोनों के बारे में जानकारी हो गई और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। परिजनों द्वारा दोनों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। इसके बाद प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला सामने आने के अगले दिन महिला अपने प्रेमी को छुड़ाने के लिए थाने पहुंच गई। बताया जा रहा है कि महिला थाने में अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान काफी देर तक मामला चर्चा का विषय बना रहा। आरोप है कि बाद में महिला के परिजन उसे थाने के बाहर से अपने साथ ले गए। जानकारी के मुताबिक महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। महिला और उसके प्रेमी के संबंध में सामने आए दावों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद माननीय अखिलेश सिंह जिंदाबाद1
- सहकारी गन्ना विकास समिति टिनिच में बभनान चीनी मिल का हुआ विरोध कृषको ने घाटोली एवं अन्य समस्या को लेकर चीनी मिल के अधिकारियों को घेरा सहकारीगन्ना विकास समिति टिनिच में आज सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव लाल बहादुर औरबोर्ड के सभी डायरेक्टर एवं सदस्य उपस्थित रहे कृष को ने बभनान चीनी मिल को लेकर अपने आक्रोश व्यक्त किए कृषको का आरोप था की बभनान चीनी मिल के द्वारा घाटोली की जाती है और केंद्र पर किसानों को अनावश्यकपरेशान करने के लिए अगेती गन्ना प्रजाति कोआस्वीकृत प्रजाति कहकर उत्पीड़न किया जाता है आए दिन सेंटर पर ट्रांसपोर्ट की समस्या बरकरार रहती है समय से तोल पर्ची न मिलने से कृषक गेहूं की बुवाई समय से नहीं कर पाते हैं चीनी मिल के द्वारा कृषको का उत्पीड़न किया जाता है और उनकी बात सुनने के लिए चीनी मिल का कोई भी अधिकारी नहीं आता है जिसे लेकर कृषको ने अपनी आवाज बुलंद की गन्ना समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा की कृषको का उत्पीड़न कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी बिंदुओं पर विचार किया जाएगा इस दौरान क्षेत्र के कृषक उपस्थित रहे2
- विवेचना कर लौट रहे थे दोनों पुलिसकर्मी, अचानक सामने आई बकरी से अनियंत्रित हुई बाइक सहजनवा, गोरखपुर। थाना सहजनवा में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) भवानी फर और कांस्टेबल गुरु प्रसाद मंगलवार को एक मामले की विवेचना के सिलसिले में ग्राम सभा मडर गए थे। विवेचना पूरी करने के बाद दोनों पुलिसकर्मी बाइक से वापस सहजनवा थाने लौट रहे थे। इसी दौरान सहजनवा-बखिरा मार्ग पर अचानक एक बकरी बाइक के सामने आ गई। बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसा इतना तेज था कि बाइक से गिरने के कारण एसआई भवानी फर के पैर में गंभीर चोट लग गई और पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहीं कांस्टेबल गुरु प्रसाद के हाथ और पैर में चोट आई है। बाइक की चपेट में आने से बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों की मदद में जुट गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और दोनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं, हालांकि एसआई भवानी फर के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें विशेष उपचार की आवश्यकता बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृत बकरी के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सहजनवा-बखिरा मार्ग पर कई स्थानों पर आवारा पशुओं का सड़क पर विचरण करना आम बात है। अचानक पशुओं के सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों को उन्हें बचाने में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।4