Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीजेपी प्रभारी राधा मोहन के बयान को लेकर कांग्रेस कार्यताओं ने किया धौलपुर के बाड़ी उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन, विगत दिनों टोंक विधायक सचिन विधायक को बताया गया था बाहरी व्यक्ति, राधामोहन ने कहा कि टोंक के लोगों ने एक बहरूपिया को अपना नेता बना रखा है, आज धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली ओर फूंका राधामोहन का पुतला।
Rinku upadhyay Dhaulpur
बीजेपी प्रभारी राधा मोहन के बयान को लेकर कांग्रेस कार्यताओं ने किया धौलपुर के बाड़ी उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन, विगत दिनों टोंक विधायक सचिन विधायक को बताया गया था बाहरी व्यक्ति, राधामोहन ने कहा कि टोंक के लोगों ने एक बहरूपिया को अपना नेता बना रखा है, आज धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली ओर फूंका राधामोहन का पुतला।
More news from राजस्थान and nearby areas
- धौलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,धौलपुर के बैनर तले आज महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय में चल रही घोर अनियमितताओं और हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में अधिकतम विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना-प्रदर्शन करते हुए कुलपति ने नाम ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में निष्पक्ष पुनर्मूल्यांकन कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही। जिला कार्यालय मंत्री करुणा शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने मूल्यांकन की मर्यादाओं को ताक पर रख दिया है। यह अविश्वसनीय है कि बड़ी संख्या में नियमित और होनहार छात्रों को एक साथ अनुत्तीर्ण कर दिया गया। छात्रों का आरोप है कि कॉपियों की जांच सही ढंग से नहीं की गई है और अंक तालिका में तकनीकी खामियां हैं। भाग संयोजक रघुराज परमार ने कहा कि महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय वर्तमान में केवल फीस वसूली का केंद्र बनकर रह गया है। समय पर परिणाम जारी न करना, परिणामों में त्रुटियां होना और छात्रों की शिकायतों पर सुनवाई न करना यहाँ की नियति बन चुकी है। इस अवसर पर प्रांत कार्य समिति सदस्य शिवानी ठाकुर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निशा कुशवाह,,नगर सहमंत्री ज्योत्स्ना शर्मा, अंकित शर्मा, नगर मंत्री सूरज गुर्जर, कन्या कॉलेज इकाई अध्यक्ष तान्या समाधियां, जिला संयोजक समरथ गुर्जर,कुलदीप , आकाश कंसाना श्री भगवान, अनुराग, शिवांशु परमार, मनीष शर्मा, शनि नागर, सागर सोनी, योगेश सिंह, सत्येंद्र, राज,ओमकार शर्मा, सत्यम ,सचिन बघेल ,भगवान कुशवाह, सागर कश्यप, सौरभ, नैतिक बंसल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।4
- धौलपुर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक फ्लैट की लीज मनी से जुड़े मामले में स्थायी लोक अदालत ने परिवादी के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राजस्थान आवासन मंडल द्वारा गलत तरीके से निर्धारित की गई बकाया लीज मनी एवं उस पर लगाई गई पेनल्टी को निरस्त करते हुए परिवादी को राहत प्रदान की है। मामले के अनुसार, परिवादी की ओर से लीज मनी की राशि जमा किए जाने के बावजूद राजस्थान आवासन मंडल द्वारा बकाया लीज मनी एवं पेनल्टी की मांग की जा रही थी। साथ ही अदेय लीज मनी प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किया गया। इसको लेकर परिवादी की ओर से अधिवक्ता सारांश अग्रवाल ने स्थायी लोक अदालत धौलपुर में परिवाद प्रस्तुत किया। प्रकरण में राजस्थान आवासन मंडल की ओर से जवाब पेश किए जाने के बाद न्यायालय में दोनों पक्षों की बहस हुई। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता सारांश अग्रवाल एवं आवासन मंडल ने अपने-अपने पक्ष रखे। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सुरेश प्रकाश भट्ट एवं सदस्यगण ने परिवादी के अलॉटमेंट लेटर सहित अन्य दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद पाया कि आवासन मंडल द्वारा बकाया लीज मनी एवं पेनल्टी गलत तरीके से निर्धारित की गई थी। अदालत ने 20 अप्रैल 2026 को पारित अपने आदेश में राजस्थान आवासन मंडल को निर्देश दिए कि वह एक माह के भीतर परिवादी को 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान करे तथा अदेय लीज मनी प्रमाण पत्र जारी करे। आदेश की पालना नहीं होने की स्थिति में परिवादी को 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज प्राप्त करने का भी अधिकारी माना गया है।1
- धौलपुर सरमथुरा में आम जनता और गरीब समाज के उपयोग की पीने के पानी की टंकी को जेसीबी मशीन से तुड़वा । इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है और लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर गरीबों के पानी पर बुलडोजर क्यों चलाया गया।1
- विगत दिनों टोंक विधायक सचिन विधायक को बताया गया था बाहरी व्यक्ति, राधामोहन ने कहा कि टोंक के लोगों ने एक बहरूपिया को अपना नेता बना रखा है, आज धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली ओर फूंका राधामोहन का पुतला।1
- एमएसबीयू में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की परीक्षा कम से कम समय में आयोजित कर छात्र-छात्राओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल दिया है। जिससे सभी छात्र छात्राएं असंतोष व मानसिक दबाव में है जिसमें ba फर्स्ट बीएससी फाइनल बेच के छात्र छात्राओं की चल रही परीक्षाओं के तुरंत बाद परीक्षा करवाई गई है जो कि विश्वविद्यालय की मनमानी है और छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने की कोई समय नहीं मिला उसके बाद में अधिकतम छात्र-छात्राओं को अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया गया है जो कि विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ हुआ है विद्यालय एमएसबीयू के द्वारा सभी1
- धौलपुर बाड़ी शहर के कई इलाकों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अपने घरों की छतों पर जाने से भी डरने लगे हैं। ताजा मामला बाड़ी क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने बंदरों के डर से खुद को असुरक्षित महसूस करने की बात कही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदरों के झुंड सुबह और शाम घरों की छतों पर कब्जा जमा लेते हैं। कई बार वे कपड़े फाड़ देते हैं, खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं और लोगों पर हमला करने की कोशिश भी करते हैं। महिलाओं और बच्चों में खासा डर बना हुआ है। पीड़ित महिला का कहना है कि बंदरों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि छत पर जाना भी मुश्किल हो गया है। हर समय हमला होने का भय बना रहता है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका और वन विभाग से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।1
- मुरैना जनपद पंचायत के मजरा नगर का पूरा गांव में श्योपुर से अपने पशु चराने आए चरवाहों को बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बंदूक बनाकर कमरे में बंद कर 68 भैंस हांक कर ले गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी सहित पूरी टीम तलाश में राजस्थान पहुंची1
- धौलपुर कंचनपुर थाना क्षेत्र के गाव अजीतपुर में हल्की बारिश के साथ ओलों की बौछार।1