logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्तौड़गढ़ की 5 बड़ी खबरें: संगठनात्मक कार्रवाई से लेकर सामाजिक बैठकों तक देवराज जटिया संगठन के सभी पदों से मुक्त, राणा पूंजा जयंती की तैयारियां तेज, शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, सरपंच चुनाव को लेकर योग्य लोगों से आगे आने की अपील और निर्वाचित पार्षदों का सम्मान

2 hrs ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
2 hrs ago

चित्तौड़गढ़ की 5 बड़ी खबरें: संगठनात्मक कार्रवाई से लेकर सामाजिक बैठकों तक देवराज जटिया संगठन के सभी पदों से मुक्त, राणा पूंजा जयंती की तैयारियां तेज, शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, सरपंच चुनाव को लेकर योग्य लोगों से आगे आने की अपील और निर्वाचित पार्षदों का सम्मान

More news from चित्तौड़गढ़ and nearby areas
  • चित्तौड़गढ़ जिले के पास mp बॉर्डर के नजदीक नयागाँव मे दो मोटर साईकिल पे चार व्यक्ति बोरो मे दम्बोई को लेजाते वक्त बोरा हाइवे पर गिरने से बोर मे से जानवर बाहर निकल गया जिसको तस्कर वही छोड़ केभाग गए देखे खबर इंडिया हेड न्यूज़ चेंला पर चित्तौड़गढ़ जिला ब्यूरोचीफ घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले के पास  mp बॉर्डर के नजदीक नयागाँव मे दो मोटर साईकिल पे चार व्यक्ति बोरो मे दम्बोई को लेजाते वक्त बोरा हाइवे पर गिरने से बोर मे से जानवर बाहर निकल गया जिसको तस्कर वही छोड़ केभाग गए देखे खबर इंडिया हेड न्यूज़ चेंला पर चित्तौड़गढ़ जिला ब्यूरोचीफ घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा
    user_Pramod Bairwa
    Pramod Bairwa
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़•
    4 hrs ago
  • रिंग में गूंजी लाडो की बेटियों की जीत की गूंज बॉक्सिंग में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन 33 में से 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल रिंग में गूंजी लाडो की बेटियों की जीत की गूंज बॉक्सिंग में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन 33 में से 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल लाडो सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी भीलवाड़ा जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है। अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि एकेडमी पिछले 8 वर्षों से खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में 70वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 24 से 27 सितंबर तक कमालपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के 33 खिलाड़ियों ने अलग अलग वेट में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से 29 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 17 वर्ष आयु वर्ग स्वर्ण पदक: वंशिका राजावत (80+) रजत पदक: ज्योति खटीक,(47) तमन्ना रैगर, (54)भावना निर्वाण,(58)कोमल धाकड़, (61)आयुषी प्रजापत,(49) खुशी,(65) स्नेहा(58) कांस्य पदक: वंशिका राठौड़, (51) निशा वर्मा,(53) ममता रैगर(45) 19 वर्ष आयु वर्ग स्वर्ण पदक: संध्या स्वाइन, (56) लक्ष्मी,(62) खुशी जाट,(65) कविता सालवी,(66) मीना कोली,(58)राजेश्वरी,(68) मुस्कान यादव,(80+) श्रद्धा मोची(74) रजत पदक: सिद्धि माली, (51)सावित्री गुर्जर,(53 )माधवी सेन, (79)मुस्कान खारोल(44) कांस्य पदक: साक्षी(46), कोमल कुमावत(47), खुशबू बंसल,(50) सुमन बलाई,(53) रीना मेघवंशी, (48)रिद्धि माली(48) लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं के इस प्रदर्शन से एकेडमी में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि बेटियों को खेल का अवसर और उचित प्रशिक्षण मिले तो वे न केवल पदक जीत सकती हैं, बल्कि जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकती हैं। लाडो सेवा फाउंडेशन का प्रयास है कि आर्थिक कारणों से किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी की प्रतिभा रुके नहीं और उसे आगे बढ़ने का अवसर मिले।
    2
    रिंग में गूंजी लाडो की बेटियों की जीत की गूंज
बॉक्सिंग में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

33 में से 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल         
रिंग में गूंजी लाडो की बेटियों की जीत की गूंज
बॉक्सिंग में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
33 में से 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल                                                  लाडो सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी भीलवाड़ा जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है। अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि एकेडमी पिछले 8 वर्षों से खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
इसी क्रम में 70वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 24 से 27 सितंबर तक कमालपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के 33 खिलाड़ियों ने अलग अलग वेट में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से 29 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
17 वर्ष आयु वर्ग
स्वर्ण पदक: वंशिका राजावत (80+)
रजत पदक: ज्योति खटीक,(47) तमन्ना रैगर, (54)भावना निर्वाण,(58)कोमल धाकड़, (61)आयुषी प्रजापत,(49) खुशी,(65) स्नेहा(58)
कांस्य पदक: वंशिका राठौड़, (51) निशा वर्मा,(53) ममता    रैगर(45)
19 वर्ष आयु वर्ग
स्वर्ण पदक: संध्या स्वाइन, (56) लक्ष्मी,(62) खुशी जाट,(65) कविता सालवी,(66) मीना कोली,(58)राजेश्वरी,(68) मुस्कान यादव,(80+) श्रद्धा मोची(74)
रजत पदक: सिद्धि माली, (51)सावित्री गुर्जर,(53 )माधवी सेन, (79)मुस्कान खारोल(44)
कांस्य पदक: साक्षी(46), कोमल कुमावत(47), खुशबू बंसल,(50) सुमन बलाई,(53) रीना मेघवंशी, (48)रिद्धि माली(48)
लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं के इस प्रदर्शन से एकेडमी में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि बेटियों को खेल का अवसर और उचित प्रशिक्षण मिले तो वे न केवल पदक जीत सकती हैं, बल्कि जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकती हैं। लाडो सेवा फाउंडेशन का प्रयास है कि आर्थिक कारणों से किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी की प्रतिभा रुके नहीं और उसे आगे बढ़ने का अवसर मिले।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • NEWS:-विलुप्त होती लोककला संजा को दीवार पर उकेर बालिकाओं ने मनाया बगलेस डे बालकों ने मिट्टी से बनाई आकर्षक मूर्तियां मनासा।देवरी खवासा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में बच्चों ने बगलेस डे को अनूठे अंदाज में मनाया। मालवा अंचल की विलुप्त होती लोककला संजा को जीवित रखने के उद्देश्य से शिक्षक शैलेंद्र जोशी के निर्देशन में बालिकाओं ने गोबर, फूल-पत्तियों एवं रंगीन पन्नियों से विद्यालय की दीवार पर पाटला की आकर्षक आकृति बनाई। शिक्षक शैलेंद्र जोशी ने बताया कि संजा का यह आयोजन 16 दिनों तक चलता है। इस दौरान प्रतिदिन दीवार पर अलग-अलग प्रकार की आकृतियां बनाई जाती हैं। लोकमान्यता के अनुसार पितृ पक्ष के इन 16 दिनों में संजा बाई अपने मायके में रहती हैं। किशोरियां एवं कुंवारी कन्याएं रात्रि में संजा के गीत गाती हैं, जिनमें मायका, भाई, भाभी, सखियों एवं ससुराल सहित विभिन्न पारिवारिक भावनाओं का सुंदर चित्रण मिलता है। इसे बेटियों के मायके आने की खुशी और “बेटियां कभी पराई नहीं होतीं” के भाव से भी जोड़ा जाता है। विद्यालय की बालिकाओं ने संजा की अलग-अलग आकृतियां प्रतिदिन बनाने का संकल्प लिया। वहीं बालकों ने शिक्षक ईश्वरलाल प्रजापति के निर्देशन में मिट्टी से विभिन्न प्रकार की मूर्तियां एवं कलाकृतियां बनाईं। प्रधानाध्यापक श्रीमती प्रियंका देवड़ा ने बताया कि बच्चों ने गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और खूब मेहनत की। विद्यालय में आयोजित बगलेस डे का बच्चों ने आनंद लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
    1
    NEWS:-विलुप्त होती लोककला संजा को दीवार पर उकेर बालिकाओं ने मनाया बगलेस डे बालकों ने मिट्टी से बनाई आकर्षक मूर्तियां
मनासा।देवरी खवासा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में बच्चों ने बगलेस डे को अनूठे अंदाज में मनाया। मालवा अंचल की विलुप्त होती लोककला संजा को जीवित रखने के उद्देश्य से शिक्षक शैलेंद्र जोशी के निर्देशन में बालिकाओं ने गोबर, फूल-पत्तियों एवं रंगीन पन्नियों से विद्यालय की दीवार पर पाटला की आकर्षक आकृति बनाई।
शिक्षक शैलेंद्र जोशी ने बताया कि संजा का यह आयोजन 16 दिनों तक चलता है। इस दौरान प्रतिदिन दीवार पर अलग-अलग प्रकार की आकृतियां बनाई जाती हैं। लोकमान्यता के अनुसार पितृ पक्ष के इन 16 दिनों में संजा बाई अपने मायके में रहती हैं। किशोरियां एवं कुंवारी कन्याएं रात्रि में संजा के गीत गाती हैं, जिनमें मायका, भाई, भाभी, सखियों एवं ससुराल सहित विभिन्न पारिवारिक भावनाओं का सुंदर चित्रण मिलता है। इसे बेटियों के मायके आने की खुशी और “बेटियां कभी पराई नहीं होतीं” के भाव से भी जोड़ा जाता है।
विद्यालय की बालिकाओं ने संजा की अलग-अलग आकृतियां प्रतिदिन बनाने का संकल्प लिया। वहीं बालकों ने शिक्षक ईश्वरलाल प्रजापति के निर्देशन में मिट्टी से विभिन्न प्रकार की मूर्तियां एवं कलाकृतियां बनाईं।
प्रधानाध्यापक श्रीमती प्रियंका देवड़ा ने बताया कि बच्चों ने गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और खूब मेहनत की। विद्यालय में आयोजित बगलेस डे का बच्चों ने आनंद लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • एसकेएम स्कूल रायला में 70वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन 47 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहा प्रथम एसकेएम स्कूल रायला में 70वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन 47 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहा प्रथम रायला। रायला स्थित एसकेएम विद्यालय में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष छात्र-छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल एवं समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में जिले की कुल 47 टीमों ने भाग लिया। कई दिनों तक चले प्रतियोगिता के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार स्मैश, ब्लॉक और रक्षात्मक खेल ने दर्शकों को रोमांचित किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया और खेल भावना का परिचय दिया। अतिथियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन समापन समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, पीओ रायला नंदराम शर्मा, नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चौधरी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कल्पेश चौधरी, जिला परिषद सदस्य शंकर कुड़ी, विभागीय प्रतिनिधि दिलीप सिंह कानावत, एसकेएम विद्यालय के निदेशक जितेंद्र चौधरी, चयनकर्ता रामदयाल चौधरी तथा प्रतियोगिता संयोजक नरेश पाल सिंह सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम प्रतियोगिता के परिणामों में शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाहपुरा मॉडल स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं विद्या सीनियर स्कूल पालड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा मंडफिया चरण की टीम चतुर्थ स्थान पर रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, निर्णायकों एवं विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समापन समारोह के दौरान एसकेएम विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश समारोह को संबोधित करते हुए नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चौधरी ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। वॉलीबॉल एक रोमांचक और तेज गति वाला टीम खेल है, जिसमें खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल, अनुशासन और टीम भावना जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल विद्यार्थियों को जीवन में संघर्ष, अनुशासन और एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने की सीख भी देता है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने, अपने खेल कौशल को निखारने तथा शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया। विद्यालय परिसर में रहा उत्साह का माहौल प्रतियोगिता के दौरान एसकेएम विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों, शिक्षकों, निर्णायकों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन के साथ खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों में संतोष का माहौल रहा। अंत में अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
    3
    एसकेएम स्कूल रायला में 70वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

47 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहा प्रथम
एसकेएम स्कूल रायला में 70वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन
47 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहा प्रथम
रायला। रायला स्थित एसकेएम विद्यालय में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष छात्र-छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल एवं समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में जिले की कुल 47 टीमों ने भाग लिया। कई दिनों तक चले प्रतियोगिता के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार स्मैश, ब्लॉक और रक्षात्मक खेल ने दर्शकों को रोमांचित किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया और खेल भावना का परिचय दिया।
अतिथियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
समापन समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, पीओ रायला नंदराम शर्मा, नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चौधरी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कल्पेश चौधरी, जिला परिषद सदस्य शंकर कुड़ी, विभागीय प्रतिनिधि दिलीप सिंह कानावत, एसकेएम विद्यालय के निदेशक जितेंद्र चौधरी, चयनकर्ता रामदयाल चौधरी तथा प्रतियोगिता संयोजक नरेश पाल सिंह सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।
शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम
प्रतियोगिता के परिणामों में शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाहपुरा मॉडल स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं विद्या सीनियर स्कूल पालड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा मंडफिया चरण की टीम चतुर्थ स्थान पर रही।
विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, निर्णायकों एवं विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
विद्यार्थियों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
समापन समारोह के दौरान एसकेएम विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चौधरी ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। वॉलीबॉल एक रोमांचक और तेज गति वाला टीम खेल है, जिसमें खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल, अनुशासन और टीम भावना जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल विद्यार्थियों को जीवन में संघर्ष, अनुशासन और एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने की सीख भी देता है।
उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने, अपने खेल कौशल को निखारने तथा शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विद्यालय परिसर में रहा उत्साह का माहौल
प्रतियोगिता के दौरान एसकेएम विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों, शिक्षकों, निर्णायकों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन के साथ खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों में संतोष का माहौल रहा।
अंत में अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नाऊवा एवं अनोपपुरा में चोरों ने दो मंदिरों को बनाया निशाना, चांदी के छत्र व माताजी का मुकुट लेकर बदमाश हुए फरार उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के नाऊवा व अनोपपुरा गांव में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आस्था के केंद्रों को भी निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे हैं। चोरों ने दो प्रसिद्ध मंदिरों में सेंधमारी कर धार्मिक आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई चोरी की इस वारदात के बाद से ग्रामीणों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव में स्थित प्रसिद्ध भैरूजी बावजी मंदिर व बायण माता मंदिर को निशाना बनाया।
    1
    नाऊवा एवं अनोपपुरा में चोरों ने दो मंदिरों को बनाया निशाना, चांदी के छत्र व माताजी का मुकुट लेकर बदमाश हुए फरार
उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के नाऊवा व अनोपपुरा गांव में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आस्था के केंद्रों को भी निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे हैं। चोरों ने दो प्रसिद्ध मंदिरों में सेंधमारी कर धार्मिक आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई चोरी की इस वारदात के बाद से ग्रामीणों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव में स्थित प्रसिद्ध भैरूजी बावजी मंदिर व बायण माता मंदिर को निशाना बनाया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नगर परिषद सभापति उपसभापति सहित सभी पार्षदों का स्वागत समारोह तरुण जोशी राजसमन्द राजसमंद में बजरंग चौराहा स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर पर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अनीता पालीवाल एवं उपसभापति मोहन कुमावत के साथ 15 वार्डों के पार्षदों का ऊपरना ओढा कर स्वागत किया गया एवं बालाजी महाराज की छवि चित्र भेंट किया । स्वागत समारोह में सभापति अनीता पालीवाल का स्वागत महिला समिति की गायत्री माली, जय माली द्वारा किया गया। उपसभापति मोहन कुमावत का स्वागत समिति के सुरेश माली प्रेम माली भेरूलाल माली शांतिलाल रजक आदि सदस्यों द्वारा किया गया। स्वागत समारोह में पार्षद पूर्व सभापति अशोक टाँक,, जया माली, सुनील माली, दिनेश कुमावत, चेतन कुमावत ,हेमंत रजक, विजय बहादुर जैन, उत्तम खींची, दीपक खत्री, नारायण गायरी, लक्ष्मी देवी वैष्णव, किशन गायरी प्रमोद रेगर, हिम्मत मेहता एवं लोकेश पालीवाल का बालाजी मित्र मंडल द्वारा ऊपरना ओढ़ा कर छवि चित्र भेटकर स्वागत किया । इस दौरान बालाजी महाराज सेवा समिति के सुरेश माली, भेरूलाल माली, प्रेम माली ,आनंद श्रोत्रिय, बंसी माली, शांतिलाल रजक, राजू भाई यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
    3
    नगर परिषद सभापति उपसभापति सहित सभी पार्षदों का स्वागत समारोह
तरुण जोशी
राजसमन्द
राजसमंद में बजरंग चौराहा स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर पर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अनीता पालीवाल एवं उपसभापति मोहन कुमावत के साथ  15 वार्डों के पार्षदों का ऊपरना ओढा कर स्वागत किया गया एवं बालाजी महाराज की छवि चित्र भेंट किया ।
स्वागत समारोह में सभापति अनीता पालीवाल का स्वागत महिला समिति की गायत्री माली, जय माली द्वारा किया गया।
उपसभापति मोहन कुमावत का स्वागत समिति के सुरेश माली प्रेम माली भेरूलाल माली शांतिलाल रजक आदि सदस्यों द्वारा किया गया।
स्वागत समारोह  में पार्षद पूर्व सभापति अशोक टाँक,, जया माली, सुनील माली, दिनेश कुमावत, चेतन कुमावत ,हेमंत रजक, विजय बहादुर जैन, उत्तम खींची, दीपक खत्री, नारायण गायरी, लक्ष्मी देवी वैष्णव, किशन गायरी प्रमोद रेगर, हिम्मत मेहता एवं लोकेश पालीवाल का बालाजी मित्र मंडल द्वारा ऊपरना ओढ़ा कर छवि चित्र भेटकर स्वागत किया ।
इस दौरान बालाजी महाराज सेवा समिति के सुरेश माली, भेरूलाल माली, प्रेम माली ,आनंद श्रोत्रिय, बंसी माली, शांतिलाल रजक, राजू भाई यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नम आंखों से दी भगवान गणेश को विदाई, 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से गूंजा अरिहंत विहार। चित्तौड़गढ़ शहर के उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत विहार में दस दिनों तक भक्ति, उत्साह और उल्लास का केंद्र बने रहने के बाद आखिरकार विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विदाई का भावुक क्षण आ आया। अरिहंत विहार कॉलोनी में गणेशोत्सव के समापन पर आयोजित विसर्जन समारोह में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ भक्तों ने अपने प्रिय बप्पा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। हवन-पूजन और महाआरती से हुई शुरुआत विसर्जन यात्रा से पूर्व सुबह कॉलोनी परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजा-अर्चना के बाद ढोल- नगाड़ो और गुलाल व पुष्पवर्षा के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्पवर्षा की और आतिशबाजी की। युवा और महिलाएं ढोल- नगाड़ो की धुन पर झूमते नजर आए। कॉलोनी के मुख्य रास्तों पर जगह-जगह निवासियों ने अपने घरों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बप्पा का स्वागत किया। नम आंखों से दिया अर्घ्य, दिया अगले बरस आने का न्योता शोभायात्रा निर्धारित विसर्जन स्थल गम्भीरी नदी पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान से उत्तर पूजा की गई। जैसे ही प्रतिमा का विसर्जन किया जाने लगा, सभी भक्तों की आंखें छलक आईं। श्रद्धालुओं ने बप्पा के चरण स्पर्श कर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और परिवार के आरोग्य की प्रार्थना की। अरिहंत विहार समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे दस दिन तक कॉलोनी में एकता और भक्ति का वातावरण बना रहा। विसर्जन के बाद सभी ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और अगले वर्ष फिर से गणेशोत्सव को और भी धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान जीपी गुर्जर, अध्यक्ष गोपाल जटिया, लक्ष्मण मेघवाल, जगदीश वैष्णव, रबिन्द्र प्रधान, ओम जैन शंभूपुरा, ललित टांक, रणजीत आचार्य सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
    3
    नम आंखों से दी भगवान गणेश को विदाई, 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से गूंजा अरिहंत विहार।

चित्तौड़गढ़ शहर के उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत विहार में दस दिनों तक भक्ति, उत्साह और उल्लास का केंद्र बने रहने के बाद आखिरकार विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विदाई का भावुक क्षण आ आया। अरिहंत विहार कॉलोनी में गणेशोत्सव के समापन पर आयोजित विसर्जन समारोह में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ भक्तों ने अपने प्रिय बप्पा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
हवन-पूजन और महाआरती से हुई शुरुआत
विसर्जन यात्रा से पूर्व सुबह कॉलोनी परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।
पूजा-अर्चना के बाद ढोल- नगाड़ो और गुलाल व पुष्पवर्षा के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्पवर्षा की और आतिशबाजी की। युवा और महिलाएं ढोल- नगाड़ो की धुन पर झूमते नजर आए।
कॉलोनी के मुख्य रास्तों पर जगह-जगह निवासियों ने अपने घरों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बप्पा का स्वागत किया।
नम आंखों से दिया अर्घ्य, दिया अगले बरस आने का न्योता
शोभायात्रा निर्धारित विसर्जन स्थल गम्भीरी नदी पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान से उत्तर पूजा की गई। जैसे ही प्रतिमा का विसर्जन किया जाने लगा, सभी भक्तों की आंखें छलक आईं। श्रद्धालुओं ने बप्पा के चरण स्पर्श कर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और परिवार के आरोग्य की प्रार्थना की।
अरिहंत विहार समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे दस दिन तक कॉलोनी में एकता और भक्ति का वातावरण बना रहा। विसर्जन के बाद सभी ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और अगले वर्ष फिर से गणेशोत्सव को और भी धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया।
इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
इस दौरान जीपी गुर्जर, अध्यक्ष गोपाल जटिया, लक्ष्मण मेघवाल, जगदीश वैष्णव, रबिन्द्र प्रधान, ओम जैन शंभूपुरा, ललित टांक, रणजीत आचार्य सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रायला में सेवा सेतु शिविर का सांसद ने किया निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले नदारद सांसद ने तहसीलदार को दिए नोटिस के निर्देश, प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या भी रही कम रायला में सेवा सेतु शिविर का सांसद ने किया निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले नदारद सांसद ने तहसीलदार को दिए नोटिस के निर्देश, प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या भी रही कम रायला। विकसित भारत जन सेवा शिविर एवं सेवा सेतु अभियान के तहत रविवार को रायला ग्राम पंचायत में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और विभागवार प्रगति की जानकारी ली। सांसद ने शिविर में मौजूद प्रत्येक कर्मचारी से परिचय लिया और अब तक किए गए कार्यों तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। शिविर में विभिन्न विभागों के 22 कर्मचारी एवं अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगाए गए थे। निरीक्षण के दौरान इनमें से 7 विभागों के कर्मचारी शिविर में मौजूद नहीं थे । कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सांसद दामोदर अग्रवाल ने मौके पर ही बनेड़ा तहसीलदार को निर्देश दिए कि अनुपस्थित स्वच्छ भारत मिशन जल संसाधन शिक्षा विभाग परिवहन विभाग सैनिक कल्याण विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग सहकारिता विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों की अनुपस्थिति रहने पर तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए । शिविर का वाचन निरीक्षण पहुंचे सांसद दामोदर अग्रवाल में जब उपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी चैक की कर्मचारियों के अनुपस्थित देखकर गुस्सा आ गया और तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से अनुपस्थित विभागीय कर्मचारियों को नोटिस जारी करने की बात कही. *योजनाओं का लाभ गांव तक पहुंचाना उद्देश्य* सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिल सके। शिविर के माध्यम से पात्र लोगों के कार्यों का मौके पर निस्तारण और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित ग्रामीणों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है। प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या कम शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण ग्रामीणों की मौजूदगी अपेक्षाकृत कम रही। ग्रामीणों का कहना था कि यदि शिविर की जानकारी गांव-गांव और समय रहते लोगों तक पहुंचाई जाती तो अधिक संख्या में ग्रामीण अपने काम लेकर शिविर में पहुंच सकते थे। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिविर का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब योजनाओं का लाभ कागजों से निकलकर वास्तविक रूप से ग्रामीणों तक पहुंचे। शिविर प्रभारी बनेड़ा तहसीलदार वेणी प्रताप सरगरा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डा.परमानंद कुमावत, सहायक अभियंता विद्युत विभाग रंजीत खटीक सहायक अभियंता जलदाय विभाग राहुल सबल सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सिद्धार्थ सिंह,भू अभिलेख निरीक्षक दीपा करीर, शिक्षा विभाग, आयुर्वेद विभाग आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिकायें ग्राम पंचायत प्रशासक गीता देवी जाट के प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद जाट अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे थे. शनिवार रविवार को पंचायती राज विभाग के कर्मचारी, राजस्व कर्मचारी कृषि विभाग के कर्मचारी सरकारी ड्यूटी का बहिष्कार करने की वजह से अनुपस्थित रहे. इन तीनों विभागों के कर्मचारी के शिविर में उपस्थित नहीं रहने से कई लोगों के काम बाधित हुए. 3 बजे तक अधिकांश विभागों के कर्मचारी कुर्सियां खाली करके बाहर चले गए. जबकि सुबह 9.30बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी थी.
    3
    रायला में सेवा सेतु शिविर का सांसद ने किया निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले नदारद
सांसद ने तहसीलदार को दिए नोटिस के निर्देश, प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या भी रही कम

रायला में सेवा सेतु शिविर का सांसद ने किया निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले नदारद
सांसद ने तहसीलदार को दिए नोटिस के निर्देश, प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या भी रही कम
रायला। विकसित भारत जन सेवा शिविर एवं सेवा सेतु अभियान के तहत रविवार को रायला ग्राम पंचायत में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और विभागवार प्रगति की जानकारी ली। सांसद ने शिविर में मौजूद प्रत्येक कर्मचारी से परिचय लिया और अब तक किए गए कार्यों तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।
शिविर में विभिन्न विभागों के 22 कर्मचारी एवं अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगाए गए थे। निरीक्षण के दौरान इनमें से 7 विभागों के कर्मचारी शिविर में मौजूद नहीं थे । कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सांसद दामोदर अग्रवाल ने मौके पर ही बनेड़ा तहसीलदार को निर्देश दिए कि अनुपस्थित  स्वच्छ भारत मिशन जल संसाधन शिक्षा विभाग परिवहन विभाग सैनिक कल्याण विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग सहकारिता विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों की अनुपस्थिति रहने पर तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए ।
शिविर का वाचन निरीक्षण पहुंचे सांसद दामोदर अग्रवाल में जब उपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी चैक की कर्मचारियों के अनुपस्थित देखकर गुस्सा आ गया और तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से अनुपस्थित विभागीय कर्मचारियों को नोटिस जारी करने की बात कही.
*योजनाओं का लाभ गांव तक पहुंचाना उद्देश्य*
सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिल सके। शिविर के माध्यम से पात्र लोगों के कार्यों का मौके पर निस्तारण और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित ग्रामीणों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या कम
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण ग्रामीणों की मौजूदगी अपेक्षाकृत कम रही। ग्रामीणों का कहना था कि यदि शिविर की जानकारी गांव-गांव और समय रहते लोगों तक पहुंचाई जाती तो अधिक संख्या में ग्रामीण अपने काम लेकर शिविर में पहुंच सकते थे।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिविर का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब योजनाओं का लाभ कागजों से निकलकर वास्तविक रूप से ग्रामीणों तक पहुंचे।
शिविर प्रभारी बनेड़ा तहसीलदार वेणी प्रताप सरगरा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डा.परमानंद कुमावत, सहायक अभियंता विद्युत विभाग रंजीत खटीक सहायक अभियंता जलदाय विभाग राहुल सबल सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सिद्धार्थ सिंह,भू अभिलेख निरीक्षक दीपा करीर, शिक्षा विभाग, आयुर्वेद विभाग आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिकायें ग्राम पंचायत प्रशासक गीता देवी जाट के प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद जाट अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे थे.
शनिवार रविवार को पंचायती राज विभाग के कर्मचारी, राजस्व कर्मचारी कृषि विभाग के कर्मचारी सरकारी ड्यूटी का बहिष्कार करने की वजह से अनुपस्थित रहे.
इन तीनों विभागों के कर्मचारी के शिविर में उपस्थित नहीं रहने से कई लोगों के काम बाधित हुए.
3 बजे तक अधिकांश विभागों के कर्मचारी कुर्सियां खाली करके बाहर चले गए. जबकि सुबह 9.30बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी थी.
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मेगटिया कलां में वैष्णव समाज का प्रतिभा एवं समाज गौरव सम्मान समारोह आयोजित, समाजजनों की उमड़ी भीड़ उदयपुर जिले के मेगटिया कलां में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ व सलूंबर जिले के मेधावी विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों व उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों का अभिनंदन किया गया। ​समारोह की शुरुआत भगवान चारभुजा नाथ की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में रोकड़िया हनुमानजी के महामंडलेश्वर मुनि महाराज एवं सेवत्री के लक्ष्मण दास महाराज अग्रावत का सानिध्य मिला। संतों ने आशीर्वचन में कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से युवाओं में ऊर्जा का संचार होता है और समाज का गौरव बढ़ता है।
    1
    मेगटिया कलां में वैष्णव समाज का प्रतिभा एवं समाज गौरव सम्मान समारोह आयोजित, समाजजनों की उमड़ी भीड़
उदयपुर जिले के मेगटिया कलां में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ व सलूंबर जिले के मेधावी विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों व उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों का अभिनंदन किया गया। ​समारोह की शुरुआत भगवान चारभुजा नाथ की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में रोकड़िया हनुमानजी के महामंडलेश्वर मुनि महाराज एवं सेवत्री के लक्ष्मण दास महाराज अग्रावत का सानिध्य मिला। संतों ने आशीर्वचन में कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से युवाओं में ऊर्जा का संचार होता है और समाज का गौरव बढ़ता है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.