*बाराबंकी: सफदरगंज चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह* *बाराबंकी: सफदरगंज चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह* रिपोर्ट - मुकेश कुमार, बाराबंकी* सफदरगंज/बाराबंकी।* आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का सफदरगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि सांसद चंद्रशेखर आजाद एक कार्यक्रम के सिलसिले में क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सफदरगंज चौराहे पर काफी देर तक समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं ने "भाई चंद्रशेखर आजाद जिंदाबाद" के नारे लगाए। स्वागत के बाद चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और कुछ देर तक कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। मौके पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
*बाराबंकी: सफदरगंज चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह* *बाराबंकी: सफदरगंज चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह* रिपोर्ट - मुकेश कुमार, बाराबंकी* सफदरगंज/बाराबंकी।* आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का सफदरगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि सांसद चंद्रशेखर आजाद एक कार्यक्रम के सिलसिले में क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सफदरगंज चौराहे पर काफी देर तक समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं ने "भाई चंद्रशेखर आजाद जिंदाबाद" के नारे लगाए। स्वागत के बाद चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और कुछ देर तक कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। मौके पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
- बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान।अयोध्या जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया चंद्रशेखर आजाद का स्वागत।13 सितंबर को काफिला रोके जाने की घटना पर दी प्रतिक्रिया।बोले- राजनीतिक ताकत बढ़ने से घबराकर अपनाए जा रहे तरह-तरह के हथकंडे। जनता का प्यार और विश्वास बढ़ने से सरकारें घबराती हैं- चंद्रशेखर आजाद। सत्ता के संरक्षण में कार्रवाई का आरोप, बोले- आजाद समाज पार्टी डरने वाली नहीं।संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात *बाराबंकी ब्रेकिंग मुकेश कुमार की रिपोर्ट* बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान।अयोध्या जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया चंद्रशेखर आजाद का स्वागत।13 सितंबर को काफिला रोके जाने की घटना पर दी प्रतिक्रिया।बोले- राजनीतिक ताकत बढ़ने से घबराकर अपनाए जा रहे तरह-तरह के हथकंडे। जनता का प्यार और विश्वास बढ़ने से सरकारें घबराती हैं- चंद्रशेखर आजाद। सत्ता के संरक्षण में कार्रवाई का आरोप, बोले- आजाद समाज पार्टी डरने वाली नहीं।संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात।काफिले के साथ हुए घटनाक्रम से कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ- आजाद।पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मजबूती से खड़ी है- चंद्रशेखर आजाद। बोले- जनता से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाते रहेंगे////////////1
- *बाराबंकी: सफदरगंज चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह * रिपोर्ट - विकेश कुमार, बाराबंकी* *सफदरगंज/बाराबंकी।* आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का सफदरगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि सांसद चंद्रशेखर आजाद एक कार्यक्रम के सिलसिले में क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सफदरगंज चौराहे पर काफी देर तक समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं ने "भाई चंद्रशेखर आजाद जिंदाबाद" के नारे लगाए। स्वागत के बाद चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और कुछ देर तक कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। मौके पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।1
- बाराबंकी में बेटियों के लिए अफसरों का अनोखा तोहफा DM-SP ने छात्राओं संग बैठकर खाया खाना, टॉपर बेटियों को किया सम्मानित ब्यूरो चीफ फतेहपुर/बाराबंकी। शासन की मंशा के अनुरूप जब आला अफसर खुद जमीनी हकीकत परखने निकलें तो तस्वीर बदल जाती है। शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय अचानक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, फतेहपुर पहुंच गए। डीएम-एसपी को अपने बीच देखकर 172 बालिकाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों अधिकारियों ने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं से पढ़ाई, हॉस्टल, भोजन और सुरक्षा को लेकर खुलकर बात की। खास बातें - 1. कक्षा 10 की दो टॉपर बालिकाओं को DM-SP ने प्रमाण पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया और डॉक्टर-इंजीनियर बनने का मंत्र दिया। 2. अधिकारियों ने सभी 172 बेटियों को कॉपी, पेन, पानी की बोतल, चिप्स-चॉकलेट बांटी। 3. बालिकाओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। भोजन से पहले छात्राओं के भोजन मंत्र से अफसर गदगद हो गए। डीएम ने कहा - _"इन बेटियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी पहली प्राथमिकता है।"_ निरीक्षण के दौरान एएसपी आफताब, एसडीएम फतेहपुर और बीएसए नवीन पाठक मौजूद रहे।1
- Long Term से बनेगा India का Chip Ecosystem: China से Semiconductor Competition पर Ashwini Vaishnaw1
- काटकर नष्ट किया जा रहे प्रतिबंधित पेड़ जिम्मेदार बने अनजान काटकर नष्ट किया जा रहे प्रतिबंधित पेड़ जिम्मेदार बने अनजान बाराबंकी जनपद के थाना टिकैतनगर वन रेंज रामनगर अंतर्गत बलपुर गांव में पक्के तालाब के सामने रोड किनारे बाग में एक पेड़ आम का आध सुखा रात के अंधेरे में काटकर किया गया नष्ट इसी क्रम में वन रेंज बाराबंकी थाना मसौली क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गाँव से गैस एजेंसी जाने वाले मार्ग पर रोड के दाहिने तरफ लगभग 17 से 18 पेड़ हरे भरे देसी आम के बहुत पुराने काटकर किए गए नष्ट और कुछ पेड़ों के अवशेष ठुंठो को जमीन में दबा दिया गया और ट्रैक्टर से बाग की जुताई कर दी गई जिससे बेखौफ लकड़कट्टो के कारनामे सामने ना सके इसके संबंध में क्षेत्रीय वनकर्मियों से जानकारी ली गई तो बताया गया वन विभाग द्वारा 10 कलमी पेड़ों का परमिट जारी किया गया लेकिन जानकारी के अनुसार बता दे की देसी पेड़ काटकर नष्ट किये जा रहे और कलमी पेड़ों का परमिट बनाया जा रहा है फिलहाल 17 से 18 पेड़ काट कर नष्ट कर दिए गए और कुछ पेड़ के अवशेषों को जमीन के नीचे जमीदोज कर दिया गया फिलहाल जांच का विषय है इसी क्रम में थाना मसौली वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत अमदहा गांव में गांव से मीडिया वाले मार्ग पर गांव से लगभग 150 मीटर की दूरी पर रूट किनारे दाहिने तरफ बाग में 20 से 25 दिन पहले लगभग 12 से 13 पेड़ आम के हरे-भरे काटकर नष्ट कर दिए गए जिसमें से पेड़ के अवशेषों में से बड़ी-बड़ी शाखाएं काटकर नष्ट कर दी गई इसी क्रम में थाना मसौली वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत करपियन पुरवा गांव में गांव पश्चिम सरकारी स्कूल के पास एक पेड़ हरा भरा गूलर का व 6 से 7 पेड़ आम के देसी हरे-भरे काटकर नष्ट कर दिए गए और पेड़ के अवशेष ठूठों को उखाड़ कर फेंक दिया गया जो की मौके पर देखा जा सकता है इसी क्रम में थाना मसौली वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत नेवला करसंडा से जहांगीराबाद जाने वाले मार्ग पर करसंडा गांव के पश्चिमी भाग में एक झुकी हुई हरी भरी नीम रोड किनारे काट कर नष्ट कर दी गई इसी क्रम में इसी क्रम में थाना जहांगीराबाद वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत मसौली से भयारा जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के आगे दाहिने तरफ बाग में दो पेड़ हरे भरे व दो पेड़ अध सूखे जिम्मेदारों की मिलीभगत के चलते काटकर नष्ट कर दिए गए जिसमें से एक पेड़ के अवशेष को जमीदोज कर दिया गया कुल 4 पेड़ मौके पर काटकर नष्ट कर दिए गए इसी क्रम में थाना मसौली वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव गांव में बड़ागांव से गैस एजेंसी जाने वाले मार्ग पर माइनर से पहले बालू मौरंग की दुकान के पीछे बाग में दो पेड़ हरे भरे देसी लगभग हफ्ता भर पहले काटकर नष्ट कर दिए गए और उनके ऊपर मिट्टी रख दी गई जिससे लकड़कट्टो के कारनामे किसी के सामने ना सके इसके संबंध में जब वनकर्मियों से जानकारी ली जाए तो सिर्फ परमिट का हवाला ही दिया जाता है फिलहाल जांच का विषय क्या वन विभाग इन प्रकरणों पर जांच कार्यवाही कर पाएगा इसी क्रम में थाना जहांगीराबाद वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत मसौली से भयारा जाने वाले मार्ग पर भयार से लगभग 300 मीटर पहले रोड के बाएं तरफ एक पेड़ हरा भरा आम का देसी विशाल बहुत पुराना काटकर नष्ट कर दिया गया इसके संबंध में वनकर्मियों से जानकारी ली गई तो बताया गया परमिट जारी किया गया है अब देखना है कि वन विभाग द्वारा इन प्रकरणों पर क्या कार्यवाही की जाती है कितने पेड़ों का परमिट जारी किया गया है व कितने पेड़ों का नहीं1
- नहीं कम हुई बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां ईदगाह और मस्जिद का आधा हिस्सा नदी में समाया सूरतगंज,बाराबंकी।हेतमापुर में सरयू नदी के कटान ने अब नया रुख ले लिया है। मंदिर के समीप बाढ़ खंड की ओर से बनाई गई ठोकर से एक दिशा में कटान थमा है, लेकिन नदी की धारा दूसरी ओर मुड़ गई है। अब जलधारा खेतों को काटते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। केदारीपुर के बाद बाबा पुरवा गांव भी नदी की जद में आता दिखाई दे रहा है। सरयू नदी के कटान से हेतमापुर में अब तक दूरसंचार भवन, एक प्राचीन मंदिर समेत 33 घर नदी में समा चुके हैं। लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों के सामने घर और जमीन बचाने का संकट खड़ा हो गया है। नदी की धारा अब केदारीपुर और हेतमापुर के बीच उपजाऊ कृषि भूमि को तेजी से काट रही है। हेतमापुर निवासी सुरेश, रियाज, रफीक, जान मोहम्मद, निसार, यार मोहम्मद, राधेश्याम, राजेश और नरेश की धान की फसल के साथ खेत भी नदी में समाते जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक करीब पांच सौ बीघे जमीन नदी में समा चुकी है। खड़ी धान की फसल नष्ट होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने भी हेतमापुर पहुचकर कटान की स्थिति देखी और बाढ़ खण्ड को बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। ईदगाह का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समाया नदी की धारा तेजी से ईदगाह की ओर बढ़ रही है। ईदगाह का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समा चुका है, जबकि शेष हिस्सा नदी की कगार पर लटका हुआ है। कटान की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों में ईदगाह के अस्तित्व को लेकर चिंता बढ़ गई है। उप स्वास्थ्य केंद्र से नदी की दूरी महज तीन मीटर और पशु अस्पताल से करीब पांच मीटर रह गई है। नदी का रुख इसी तरह आबादी की ओर बढ़ा तो इन महत्वपूर्ण स्थानों पर भी खतरा बढ़ सकता है। फिर गिरा मस्जिद का हिस्सा, बचाव कार्य शुरू हेतमापुर में कटान की चपेट में आई मस्जिद की स्थिति भी गंभीर हो गई है। दो दिन पहले मस्जिद की सीढ़ी नदी में समा गई थी। शनिवार सुबह वजूखाने का लटका हुआ हिस्सा भी नदी में गिर गया। अब मस्जिद का शेष भवन ही सुरक्षित बचा है, लेकिन उसमें भी कई जगह दरारें पड़ गई हैं। मस्जिद का हिस्सा गिरने के बाद बाढ़ खंड ने शेष भवन को बचाने के लिए नदी की धारा के किनारे बचाव कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की टीम कटान को रोकने और नदी की धारा को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है। बाबा पुरवा में कटान तेज, तोड़े जा रहे आशियाने बाबा पुरवा में सरयू नदी के कटान ने भीषण रूप ले लिया है। श्रीकेशन, बनवारी और लालमती के घर नदी में समा चुके हैं। राम आशीष का घर और शौचालय भी नदी की जद में आ गया है। रामकरन, राजू, रामनिवास, महेश, कदमावती समेत कई ग्रामीणों के घर कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं। कदमावती के घर के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी कटान की भेंट चढ़कर नदी में समा गया। खतरा बढ़ने पर प्रभावित परिवार घर तोड़कर सामान समेट रहे हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य टीम ने 80 लोगों की जांच कर बांटी दवाएं बाढ़ राहत केंद्र पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अब्दुल रहमान के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने 80 लोगों की जांच की। जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। शिविर में फार्मासिस्ट विनय वर्मा, लैब टेक्नीशियन अर्चना तिवारी और स्टाफ नर्स अनामिका ने स्वास्थ्य सेवाएं दीं। स्वास्थ्य टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को साफ-सफाई रखने और दूषित पानी से बचने की सलाह दी। "सरयू नदी की कटान में अब तक करीब 31 पक्के मकान और दो झोंपड़ियां नदी में समा चुकी हैं। प्रभावित परिवारों के खातों में सहायता राशि भेज दी गई है। मस्जिद की तरह अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य शुरू किया गया है। बाबा पुरवा गांव के पास हो रही कटान पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को सुबह-शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। आकांक्षा गुप्ता एसडीएम रामनगर4
- सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, तत्काल कराया अंत्योदय कार्ड का निस्तारण एक सप्ताह में अंत्योदय कार्ड के सभी लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश बाराबंकी, तहसील फतेहपुर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनीं। पति की मृत्यु के बाद कई माह से अंत्योदय कार्ड के स्थानांतरण के लिए भटक रही ग्राम दोहई निवासी रसुला पत्नी स्व. गुलाम की फरियाद पर डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद आवेदिका का अंत्योदय कार्ड संशोधित कर तत्काल जारी कराया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि अंत्योदय कार्ड के स्थानांतरण और संशोधन से जुड़े सभी लंबित मामलों का एक सप्ताह में निस्तारण कराया जाए। उन्होंने चेताया कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी दौरान ग्राम थनैतपुर निवासी संतोष कुमार की खतौनी में गलत अंश दर्ज होने की शिकायत पर डीएम ने संबंधित राजस्व निरीक्षक को बुलाकर तत्काल सुधार कराया और आवेदक को संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई। विद्युत संबंधी शिकायतों पर भी जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों में विभागीय टीम भेजकर मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण नहीं, बल्कि स्थलीय सत्यापन के साथ वास्तविक समाधान होना चाहिए। समाधान दिवस में विभिन्न तहसीलों में कुल 478 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 43 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- *बाराबंकी: सफदरगंज चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह* *बाराबंकी: सफदरगंज चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह* रिपोर्ट - मुकेश कुमार, बाराबंकी* सफदरगंज/बाराबंकी।* आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का सफदरगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि सांसद चंद्रशेखर आजाद एक कार्यक्रम के सिलसिले में क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सफदरगंज चौराहे पर काफी देर तक समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं ने "भाई चंद्रशेखर आजाद जिंदाबाद" के नारे लगाए। स्वागत के बाद चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और कुछ देर तक कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। मौके पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।1