logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई 👉 सीएचसी शाहाबाद में युवकों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल 👉 डॉक्टर, फार्मासिस्ट, प्रशिक्षुओं व स्टॉफ से अभद्रता 👉 गाली-गलौज कर चाकू से चीर देने की दी धमकी 👉 शाहाबाद कोतवाली में फार्मासिस्ट ने दी तहरीर 👉 पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ 👉 सूत्रों के मुताबिक मात्र निरोधात्मक कार्रवाई कर पुलिस कर सकती है मामले की इतिश्री 👉 अस्पताल स्टॉफ और स्थानीय लोगों में हल्की कार्रवाई को लेकर असंतोष👇 हरदोई के शाहाबाद से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहूत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक अस्पताल में गुंडागर्दी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ युवक अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, प्रशिक्षु बच्चों और बच्चियों और अन्य स्टॉफ के साथ अभद्रता करने लगे। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए चाकू से चीर देने तक की धमकी दी गई, जिससे अस्पताल में मौजूद मरीजों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद अस्पताल के फार्मासिस्ट डीपी कनौजिया की ओर से शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हालांकि सूत्रों की मानें तो मामले में केवल निरोधात्मक कार्रवाई कर पुलिस कर्तव्यों की इतिश्री कर सकती है। इधर अस्पताल स्टॉफ और स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की गुंडागर्दी पर सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।

16 hrs ago
user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
OmdevDixit (Pappu Dixit)
Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई 👉 सीएचसी शाहाबाद में युवकों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल 👉 डॉक्टर, फार्मासिस्ट, प्रशिक्षुओं व स्टॉफ से अभद्रता 👉 गाली-गलौज कर चाकू से चीर देने की दी धमकी 👉 शाहाबाद कोतवाली में फार्मासिस्ट ने दी तहरीर 👉 पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ 👉 सूत्रों के मुताबिक मात्र निरोधात्मक कार्रवाई कर पुलिस कर सकती है मामले की इतिश्री 👉 अस्पताल स्टॉफ और स्थानीय लोगों में हल्की कार्रवाई को लेकर असंतोष👇 हरदोई के शाहाबाद से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहूत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक अस्पताल में गुंडागर्दी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ युवक अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, प्रशिक्षु बच्चों और बच्चियों और अन्य स्टॉफ के साथ अभद्रता करने लगे। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए चाकू से चीर देने तक की धमकी दी गई, जिससे अस्पताल में मौजूद मरीजों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद अस्पताल के फार्मासिस्ट डीपी कनौजिया की ओर से शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हालांकि सूत्रों की मानें तो मामले में केवल निरोधात्मक कार्रवाई कर पुलिस कर्तव्यों की इतिश्री कर सकती है। इधर अस्पताल स्टॉफ और स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की गुंडागर्दी पर सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सिलेंडर उठाकर आप का गदर,हरदोई में महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने फूंका बिगुल,संजय सिंह के आह्वान पर प्रदर्शन...... #Inflation #LPGPriceHike #AAPHardoi #SanjaySingh #Hardoi #AamAadmiParty #SanjaySingh #Inflation #LPGPriceHike #Protest #AAPHardoi #JantaKiAwaaz
    1
    सिलेंडर उठाकर आप का गदर,हरदोई में महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने फूंका बिगुल,संजय सिंह के आह्वान पर प्रदर्शन......
#Inflation #LPGPriceHike #AAPHardoi #SanjaySingh
#Hardoi #AamAadmiParty #SanjaySingh #Inflation #LPGPriceHike #Protest #AAPHardoi #JantaKiAwaaz
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शाहाबाद (हरदोई)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में एक युवक द्वारा डॉक्टरों व अस्पताल स्टॉफ के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि मोहल्ला सुलेमानी निवासी नदीम अपने दो साथियों के साथ सीएचसी शाहाबाद पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसने अस्पताल के डॉक्टरों व स्टॉफ के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जिसमें प्रशिक्षु छात्राओं के भी कोपभाजन बनने का आरोप है। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से चीरकर जान से मार डालने की धमकी भी दी। घटना के समय अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए मौजूद थे। वहां मौजूद कुछ मरीजों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें भी भद्दी गालियां देने लगा। इसी दौरान किसी मरीज ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल स्टॉफ की ओर से इस संबंध में शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर में नदीम और उसके दोनों साथियों पर स्टॉफ के साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार, जान से मारने की धमकी देने और चिकित्सकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जहां सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, वहां इस तरह की गुंडागर्दी माहौल खराब करने वाली है। लोगों का यह भी कहना है कि अस्पताल में प्रशिक्षु स्टॉफ व महिला मरीजों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की हरकत की गई, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अभी तक संतोषजनक नहीं दिख रही है। सीएचसी स्टॉफ का कहना है कि पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई से वे फिलहाल संतुष्ट नहीं हैं। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे दबंगों की गुंडागर्दी को हल्के में लिया गया तो अस्पताल का माहौल प्रभावित हो सकता है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है और प्रकरण की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    3
    शाहाबाद (हरदोई)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में एक युवक द्वारा डॉक्टरों व अस्पताल स्टॉफ के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
बताया जा रहा है कि मोहल्ला सुलेमानी निवासी नदीम अपने दो साथियों के साथ सीएचसी शाहाबाद पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसने अस्पताल के डॉक्टरों व स्टॉफ के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जिसमें प्रशिक्षु छात्राओं के भी कोपभाजन बनने का आरोप है।
आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से चीरकर जान से मार डालने की धमकी भी दी।
घटना के समय अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए मौजूद थे। वहां मौजूद कुछ मरीजों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें भी भद्दी गालियां देने लगा। इसी दौरान किसी मरीज ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अस्पताल स्टॉफ की ओर से इस संबंध में शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर में नदीम और उसके दोनों साथियों पर स्टॉफ के साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार, जान से मारने की धमकी देने और चिकित्सकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जहां सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, वहां इस तरह की गुंडागर्दी माहौल खराब करने वाली है। लोगों का यह भी कहना है कि अस्पताल में प्रशिक्षु स्टॉफ व महिला मरीजों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की हरकत की गई, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अभी तक संतोषजनक नहीं दिख रही है।
सीएचसी स्टॉफ का कहना है कि पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई से वे फिलहाल संतुष्ट नहीं हैं। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे दबंगों की गुंडागर्दी को हल्के में लिया गया तो अस्पताल का माहौल प्रभावित हो सकता है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है और प्रकरण की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पत्रकार नेता जी कुछ बोलना चाहेंगे आप पर आरोप हैं नेता जी दो दिन में सब पता चल जाएगा,इनकी बात नहीं मानी हरदोई बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को सीबीआई ने किया अरेस्ट, रिश्वतखोरी के आरोप में किया अरेस्ट
    1
    पत्रकार नेता जी कुछ बोलना चाहेंगे आप पर आरोप हैं
नेता जी दो दिन में सब पता चल जाएगा,इनकी बात नहीं मानी
हरदोई बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को सीबीआई ने किया अरेस्ट, रिश्वतखोरी के आरोप में किया अरेस्ट
    user_City News 24 Live
    City News 24 Live
    Advertising agency हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बघौली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव स्थित प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर में शनिवार प्रातःकाल भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन का अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस पावन धाम में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फल देती है।
    1
    बघौली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव स्थित प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर में शनिवार प्रातःकाल भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन का अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस पावन धाम में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फल देती है।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बिलग्राम/मल्लावां, हरदोई। गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की किल्लत न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को बिलग्राम के उपजिलाधिकारी एन. राम और क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बिलग्राम नगर में स्थित गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर और कर्मचारियों की उपलब्धता की जानकारी ली। जांच में कहीं भी गैस सिलेंडरों की कमी नहीं पाई गई और सभी एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध मिले। अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही अधिकारियों ने मल्लावां क्षेत्र में भी गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा तथा स्टॉक की स्थिति की जानकारी ली। एसडीएम एन. राम ने कहा कि बिलग्राम तहसील क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी उपभोक्ता को घबराने की जरूरत नहीं है, सभी को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं सीओ रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें, क्योंकि बिलग्राम व आसपास के क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।
    1
    बिलग्राम/मल्लावां, हरदोई।
गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की किल्लत न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को बिलग्राम के उपजिलाधिकारी एन. राम और क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बिलग्राम नगर में स्थित गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर और कर्मचारियों की उपलब्धता की जानकारी ली। जांच में कहीं भी गैस सिलेंडरों की कमी नहीं पाई गई और सभी एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध मिले। अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इसके साथ ही अधिकारियों ने मल्लावां क्षेत्र में भी गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा तथा स्टॉक की स्थिति की जानकारी ली।
एसडीएम एन. राम ने कहा कि बिलग्राम तहसील क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी उपभोक्ता को घबराने की जरूरत नहीं है, सभी को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं सीओ रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें, क्योंकि बिलग्राम व आसपास के क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।
    user_विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
    विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Optical Wholesaler बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मारपीट के बाद घर में घुसकर तोड़फोड़, नकदी व आभूषण ले जाने का आरोप मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली मल्लावां क्षेत्र के ग्राम लालपुर भसूड़ा में एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट करने और घर में घुसकर नकदी व आभूषण ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मारपीट के बाद घर में घुसकर तोड़फोड़, नकदी व आभूषण ले जाने का आरोप
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली मल्लावां क्षेत्र के ग्राम लालपुर भसूड़ा में एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट करने और घर में घुसकर नकदी व आभूषण ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.