logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मारपीट के बाद घर में घुसकर तोड़फोड़, नकदी व आभूषण ले जाने का आरोप मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली मल्लावां क्षेत्र के ग्राम लालपुर भसूड़ा में एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट करने और घर में घुसकर नकदी व आभूषण ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

7 hrs ago
user_सदन तक
सदन तक
Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिलग्राम/मल्लावां, हरदोई। गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की किल्लत न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को बिलग्राम के उपजिलाधिकारी एन. राम और क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बिलग्राम नगर में स्थित गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर और कर्मचारियों की उपलब्धता की जानकारी ली। जांच में कहीं भी गैस सिलेंडरों की कमी नहीं पाई गई और सभी एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध मिले। अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही अधिकारियों ने मल्लावां क्षेत्र में भी गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा तथा स्टॉक की स्थिति की जानकारी ली। एसडीएम एन. राम ने कहा कि बिलग्राम तहसील क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी उपभोक्ता को घबराने की जरूरत नहीं है, सभी को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं सीओ रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें, क्योंकि बिलग्राम व आसपास के क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।
    1
    बिलग्राम/मल्लावां, हरदोई।
गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की किल्लत न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को बिलग्राम के उपजिलाधिकारी एन. राम और क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बिलग्राम नगर में स्थित गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर और कर्मचारियों की उपलब्धता की जानकारी ली। जांच में कहीं भी गैस सिलेंडरों की कमी नहीं पाई गई और सभी एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध मिले। अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इसके साथ ही अधिकारियों ने मल्लावां क्षेत्र में भी गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा तथा स्टॉक की स्थिति की जानकारी ली।
एसडीएम एन. राम ने कहा कि बिलग्राम तहसील क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी उपभोक्ता को घबराने की जरूरत नहीं है, सभी को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं सीओ रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें, क्योंकि बिलग्राम व आसपास के क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।
    user_विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
    विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Optical Wholesaler बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मारपीट के बाद घर में घुसकर तोड़फोड़, नकदी व आभूषण ले जाने का आरोप मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली मल्लावां क्षेत्र के ग्राम लालपुर भसूड़ा में एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट करने और घर में घुसकर नकदी व आभूषण ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मारपीट के बाद घर में घुसकर तोड़फोड़, नकदी व आभूषण ले जाने का आरोप
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली मल्लावां क्षेत्र के ग्राम लालपुर भसूड़ा में एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट करने और घर में घुसकर नकदी व आभूषण ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • घरेलू गैस की किल्लत को लेकर एजेंसियों पर लग रही भारी भीड़
    1
    घरेलू गैस की किल्लत को लेकर एजेंसियों पर लग रही भारी भीड़
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने कंट्रोल रूम व परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार को परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, संचार व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों से आने वाली सूचनाओं की सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों की कड़ी निगरानी की जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि भर्ती परीक्षा को पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
    1
    पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने कंट्रोल रूम व परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
राजेन्द्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार को परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, संचार व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों से आने वाली सूचनाओं की सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों की कड़ी निगरानी की जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि भर्ती परीक्षा को पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिलेंडर उठाकर आप का गदर,हरदोई में महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने फूंका बिगुल,संजय सिंह के आह्वान पर प्रदर्शन...... #Inflation #LPGPriceHike #AAPHardoi #SanjaySingh #Hardoi #AamAadmiParty #SanjaySingh #Inflation #LPGPriceHike #Protest #AAPHardoi #JantaKiAwaaz
    1
    सिलेंडर उठाकर आप का गदर,हरदोई में महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने फूंका बिगुल,संजय सिंह के आह्वान पर प्रदर्शन......
#Inflation #LPGPriceHike #AAPHardoi #SanjaySingh
#Hardoi #AamAadmiParty #SanjaySingh #Inflation #LPGPriceHike #Protest #AAPHardoi #JantaKiAwaaz
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शाहाबाद (हरदोई)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में एक युवक द्वारा डॉक्टरों व अस्पताल स्टॉफ के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि मोहल्ला सुलेमानी निवासी नदीम अपने दो साथियों के साथ सीएचसी शाहाबाद पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसने अस्पताल के डॉक्टरों व स्टॉफ के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जिसमें प्रशिक्षु छात्राओं के भी कोपभाजन बनने का आरोप है। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से चीरकर जान से मार डालने की धमकी भी दी। घटना के समय अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए मौजूद थे। वहां मौजूद कुछ मरीजों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें भी भद्दी गालियां देने लगा। इसी दौरान किसी मरीज ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल स्टॉफ की ओर से इस संबंध में शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर में नदीम और उसके दोनों साथियों पर स्टॉफ के साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार, जान से मारने की धमकी देने और चिकित्सकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जहां सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, वहां इस तरह की गुंडागर्दी माहौल खराब करने वाली है। लोगों का यह भी कहना है कि अस्पताल में प्रशिक्षु स्टॉफ व महिला मरीजों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की हरकत की गई, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अभी तक संतोषजनक नहीं दिख रही है। सीएचसी स्टॉफ का कहना है कि पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई से वे फिलहाल संतुष्ट नहीं हैं। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे दबंगों की गुंडागर्दी को हल्के में लिया गया तो अस्पताल का माहौल प्रभावित हो सकता है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है और प्रकरण की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    3
    शाहाबाद (हरदोई)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में एक युवक द्वारा डॉक्टरों व अस्पताल स्टॉफ के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
बताया जा रहा है कि मोहल्ला सुलेमानी निवासी नदीम अपने दो साथियों के साथ सीएचसी शाहाबाद पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसने अस्पताल के डॉक्टरों व स्टॉफ के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जिसमें प्रशिक्षु छात्राओं के भी कोपभाजन बनने का आरोप है।
आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से चीरकर जान से मार डालने की धमकी भी दी।
घटना के समय अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए मौजूद थे। वहां मौजूद कुछ मरीजों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें भी भद्दी गालियां देने लगा। इसी दौरान किसी मरीज ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अस्पताल स्टॉफ की ओर से इस संबंध में शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर में नदीम और उसके दोनों साथियों पर स्टॉफ के साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार, जान से मारने की धमकी देने और चिकित्सकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जहां सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, वहां इस तरह की गुंडागर्दी माहौल खराब करने वाली है। लोगों का यह भी कहना है कि अस्पताल में प्रशिक्षु स्टॉफ व महिला मरीजों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की हरकत की गई, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अभी तक संतोषजनक नहीं दिख रही है।
सीएचसी स्टॉफ का कहना है कि पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई से वे फिलहाल संतुष्ट नहीं हैं। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे दबंगों की गुंडागर्दी को हल्के में लिया गया तो अस्पताल का माहौल प्रभावित हो सकता है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है और प्रकरण की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बिलग्राम/मल्लावां, हरदोई। गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की किल्लत न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को बिलग्राम के उपजिलाधिकारी एन. राम और क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बिलग्राम नगर में स्थित गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर और कर्मचारियों की उपलब्धता की जानकारी ली। जांच में कहीं भी गैस सिलेंडरों की कमी नहीं पाई गई और सभी एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध मिले। अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही अधिकारियों ने मल्लावां क्षेत्र में भी गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा तथा स्टॉक की स्थिति की जानकारी ली। एसडीएम एन. राम ने कहा कि बिलग्राम तहसील क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी उपभोक्ता को घबराने की जरूरत नहीं है, सभी को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं सीओ रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें, क्योंकि बिलग्राम व आसपास के क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।
    1
    बिलग्राम/मल्लावां, हरदोई।
गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की किल्लत न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को बिलग्राम के उपजिलाधिकारी एन. राम और क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बिलग्राम नगर में स्थित गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर और कर्मचारियों की उपलब्धता की जानकारी ली। जांच में कहीं भी गैस सिलेंडरों की कमी नहीं पाई गई और सभी एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध मिले। अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इसके साथ ही अधिकारियों ने मल्लावां क्षेत्र में भी गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा तथा स्टॉक की स्थिति की जानकारी ली।
एसडीएम एन. राम ने कहा कि बिलग्राम तहसील क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी उपभोक्ता को घबराने की जरूरत नहीं है, सभी को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं सीओ रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें, क्योंकि बिलग्राम व आसपास के क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।
    user_विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
    विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Optical Wholesaler बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.