logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने कंट्रोल रूम व परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार को परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, संचार व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों से आने वाली सूचनाओं की सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों की कड़ी निगरानी की जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि भर्ती परीक्षा को पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

13 hrs ago
user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
राजेन्द्र सिंह धुआँधार
Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
13 hrs ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने कंट्रोल रूम व परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार को परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, संचार व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों से आने वाली सूचनाओं की सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों की कड़ी निगरानी की जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि भर्ती परीक्षा को पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर श्री राम लीला परिषद की बैठक आयोजित फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा को लेकर फतेहगढ़ के दुर्गा मंदिर, बनखड़िया में श्री राम लीला परिषद की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक सभासद अनिल तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी (एडवोकेट) सहित सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और रामनवमी के आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी ने बताया कि आगामी 27 मार्च को रामनवमी का पर्व नगर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सुबह 11 बजे फतेहगढ़ की पुरानी सब्जी मंडी स्थित रामनिवास मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा, जिसे आचार्य दिनेश चंद्र तिवारी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात शाम को छोटी जेल चौराहा, फतेहगढ़ से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न तथा दुर्गा माता की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेंगी। परिषद के संरक्षक मुन्ना लाल वार्ष्णेय ने बताया कि फतेहगढ़ नगर की आबादी लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी रामनवमी की शोभा यात्रा का शुभारंभ छोटी जेल चौराहा से ही किया जाएगा। इस दौरान बनखड़िया क्षेत्र के श्रद्धालुओं और भक्तों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में पंकज अग्रवाल, अतुल मिश्रा, पंकज प्रकाश, चमन टंडन, श्रवण कुमार, अवनींद्र सक्सेना, राम बाबू, शिवम दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद
    1
    रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर श्री राम लीला परिषद की बैठक आयोजित
फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा को लेकर फतेहगढ़ के दुर्गा मंदिर, बनखड़िया में श्री राम लीला परिषद की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक सभासद अनिल तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी (एडवोकेट) सहित सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और रामनवमी के आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी ने बताया कि आगामी 27 मार्च को रामनवमी का पर्व नगर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सुबह 11 बजे फतेहगढ़ की पुरानी सब्जी मंडी स्थित रामनिवास मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा, जिसे आचार्य दिनेश चंद्र तिवारी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा।
इसके पश्चात शाम को छोटी जेल चौराहा, फतेहगढ़ से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न तथा दुर्गा माता की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेंगी।
परिषद के संरक्षक मुन्ना लाल वार्ष्णेय ने बताया कि फतेहगढ़ नगर की आबादी लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी रामनवमी की शोभा यात्रा का शुभारंभ छोटी जेल चौराहा से ही किया जाएगा।
इस दौरान बनखड़िया क्षेत्र के श्रद्धालुओं और भक्तों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में पंकज अग्रवाल, अतुल मिश्रा, पंकज प्रकाश, चमन टंडन, श्रवण कुमार, अवनींद्र सक्सेना, राम बाबू, शिवम दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रसूलाबाद कानपुर देहात। श्री धनेश्वर धाम में मुर्री तिश्ती में आयोजित दो दिवसीय मेले का समापन हो गया। रामलीला में परशुराम लक्ष्मण संवाद के दौरान भक्त भाव विभोर हो गए। वहीँ आस्था एवं विश्वास के प्रतीक पावन स्थल में पहुंचकर लोगों ने रामलीला में भाग लिया और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र को गौर से देखा रामलीला के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।इसके साथ ही बच्चों ने झूला झूले और लोगों ने अपनी जरूरत के सामान खरीदे। ग्रामीण क्षेत्र में लगने वाले दो दिवसीय इस मेले में भारी भीड़ होती हैं। आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर श्री धनेश्वर धाम महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के इस मेले में लोगों की जरूरत का हर सामान उपलब्ध रहता है।
    2
    रसूलाबाद कानपुर देहात। श्री धनेश्वर धाम में  मुर्री तिश्ती में आयोजित दो दिवसीय मेले का समापन हो गया। रामलीला में परशुराम लक्ष्मण संवाद के दौरान भक्त भाव विभोर हो गए। वहीँ आस्था एवं विश्वास के प्रतीक पावन स्थल में पहुंचकर लोगों ने रामलीला में भाग लिया और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र को गौर से देखा रामलीला के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।इसके साथ ही बच्चों ने झूला झूले और लोगों ने अपनी जरूरत के सामान खरीदे। ग्रामीण क्षेत्र में लगने वाले दो दिवसीय इस मेले में भारी भीड़ होती हैं। आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर श्री धनेश्वर धाम महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के इस मेले में लोगों की जरूरत का हर सामान उपलब्ध रहता है।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    3 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फर्रुखाबाद, 14 मार्च 2026 - आम आदमी पार्टी, फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि और गैस की किल्लत के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। जिलाध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आज गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शाक्य ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर देश की जनता पर महंगाई के रूप में पड़ रहा है। पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करे।
    1
    फर्रुखाबाद, 14 मार्च 2026 - आम आदमी पार्टी, फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि और गैस की किल्लत के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा।
जिलाध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आज गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
शाक्य ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर देश की जनता पर महंगाई के रूप में पड़ रहा है।
पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करे।
    user_फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    Interior designer फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • भीखेपुर ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सलमान पुत्र डॉ. शहजाद (उम्र 25 वर्ष) निवासी बोदला चौराहा, आगरा शनिवार सुबह उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देने अजीतमल आया था। उसके साथ उसका छोटा भाई रिहान पुत्र शहजाद (उम्र 19 वर्ष) भी आया हुआ था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों भाई बाइक से अपने घर आगरा वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शनिवार की दोपहर 3 बजे भीखेपुर ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सलमान की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि रिहान का उपचार सीएचसी में किया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
    1
    भीखेपुर ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सलमान पुत्र डॉ. शहजाद (उम्र 25 वर्ष) निवासी बोदला चौराहा, आगरा शनिवार सुबह उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देने अजीतमल आया था। उसके साथ उसका छोटा भाई रिहान पुत्र शहजाद (उम्र 19 वर्ष) भी आया हुआ था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों भाई बाइक से अपने घर आगरा वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शनिवार की दोपहर 3 बजे भीखेपुर ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सलमान की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि रिहान का उपचार सीएचसी में किया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • जनपद में शनिवार को आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी में दोनों पालियों की परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में कुल 2640 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी जिनमें से 1774 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 866 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 2640 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा निर्धारित थी। जिसमें 1788 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 852 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 5280 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 3562 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 1718 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए भी पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जाती रही। अधिकारियों ने समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच भी की गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। अधिकारियों के अनुसार उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा जनपद में पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गई। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा के दौरान डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती लगातार निरीक्षण करते रहे। शनिवार की शाम 5 बजे दूसरी पाली की परीक्षा सम्पन्न हुई।
    1
    जनपद में शनिवार को आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी में दोनों पालियों की परीक्षा कराई गई।
प्रथम पाली में कुल 2640 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी जिनमें से 1774 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 866 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 2640 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा निर्धारित थी। जिसमें 1788 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 852 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 5280 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 3562 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 1718 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए भी पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जाती रही। अधिकारियों ने समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच भी की गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।
अधिकारियों के अनुसार उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा जनपद में पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गई। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा के दौरान डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती लगातार निरीक्षण करते रहे। शनिवार की शाम 5 बजे दूसरी पाली की परीक्षा सम्पन्न हुई।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.