logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल आज ग्राम पंचायत कुरसेली पहुँचे। यहाँ सुमई स्थित आर आर सी सेंटर पर आयोजित 'विशाल होली मिलन समारोह' में उन्होंने शिरकत की। ​मंत्री जी ने ग्रामीणों के साथ खुशियाँ साझा कीं और आर आर सी सेंटर का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था को परखा। ​इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। #svbharatnews

5 hrs ago
user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल आज ग्राम पंचायत कुरसेली पहुँचे। यहाँ सुमई स्थित आर आर सी सेंटर पर आयोजित 'विशाल होली मिलन समारोह' में उन्होंने शिरकत की। ​मंत्री जी ने ग्रामीणों के साथ खुशियाँ साझा कीं और आर आर सी सेंटर का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था को परखा। ​इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। #svbharatnews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई के शाहाबाद से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहूत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक अस्पताल में गुंडागर्दी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ युवक अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, प्रशिक्षु बच्चों और बच्चियों और अन्य स्टॉफ के साथ अभद्रता करने लगे। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए चाकू से चीर देने तक की धमकी दी गई, जिससे अस्पताल में मौजूद मरीजों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद अस्पताल के फार्मासिस्ट डीपी कनौजिया की ओर से शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हालांकि सूत्रों की मानें तो मामले में केवल निरोधात्मक कार्रवाई कर पुलिस कर्तव्यों की इतिश्री कर सकती है। इधर अस्पताल स्टॉफ और स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की गुंडागर्दी पर सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।
    1
    हरदोई के शाहाबाद से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहूत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक अस्पताल में गुंडागर्दी कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ युवक अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, प्रशिक्षु बच्चों और बच्चियों और अन्य स्टॉफ के साथ अभद्रता करने लगे। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए चाकू से चीर देने तक की धमकी दी गई, जिससे अस्पताल में मौजूद मरीजों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के बाद अस्पताल के फार्मासिस्ट डीपी कनौजिया की ओर से शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी गई है।
पुलिस ने फिलहाल आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हालांकि सूत्रों की मानें तो मामले में केवल निरोधात्मक कार्रवाई कर पुलिस कर्तव्यों की इतिश्री कर सकती है।
इधर अस्पताल स्टॉफ और स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की गुंडागर्दी पर सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हरदोई में आधी रात को 'ठांय-ठांय',बहू के हत्यारे का सारा टशन पुलिस ने मिनटों में निकाला,जिस जेठ ने ली बहू की जान,पुलिस ने उसकी टांग में उतार दी गोली... #HardoiPolice #Encounter #BreakingNews #CrimeUpdate #UPPolice #JusticeForManju #KachhaunaNews #PoliceAction #रिश्तों_का_कत्ल #हरदोई_न्यूज
    1
    हरदोई में आधी रात को 'ठांय-ठांय',बहू के हत्यारे का सारा टशन पुलिस ने मिनटों में निकाला,जिस जेठ ने ली बहू की जान,पुलिस ने उसकी टांग में उतार दी गोली...
#HardoiPolice #Encounter #BreakingNews #CrimeUpdate #UPPolice #JusticeForManju #KachhaunaNews #PoliceAction #रिश्तों_का_कत्ल #हरदोई_न्यूज
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बिलग्राम/मल्लावां, हरदोई। गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की किल्लत न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को बिलग्राम के उपजिलाधिकारी एन. राम और क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बिलग्राम नगर में स्थित गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर और कर्मचारियों की उपलब्धता की जानकारी ली। जांच में कहीं भी गैस सिलेंडरों की कमी नहीं पाई गई और सभी एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध मिले। अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही अधिकारियों ने मल्लावां क्षेत्र में भी गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा तथा स्टॉक की स्थिति की जानकारी ली। एसडीएम एन. राम ने कहा कि बिलग्राम तहसील क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी उपभोक्ता को घबराने की जरूरत नहीं है, सभी को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं सीओ रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें, क्योंकि बिलग्राम व आसपास के क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।
    1
    बिलग्राम/मल्लावां, हरदोई।
गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की किल्लत न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को बिलग्राम के उपजिलाधिकारी एन. राम और क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बिलग्राम नगर में स्थित गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर और कर्मचारियों की उपलब्धता की जानकारी ली। जांच में कहीं भी गैस सिलेंडरों की कमी नहीं पाई गई और सभी एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध मिले। अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इसके साथ ही अधिकारियों ने मल्लावां क्षेत्र में भी गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा तथा स्टॉक की स्थिति की जानकारी ली।
एसडीएम एन. राम ने कहा कि बिलग्राम तहसील क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी उपभोक्ता को घबराने की जरूरत नहीं है, सभी को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं सीओ रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें, क्योंकि बिलग्राम व आसपास के क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।
    user_विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
    विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Optical Wholesaler बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • घरेलू गैस की किल्लत को लेकर एजेंसियों पर लग रही भारी भीड़
    1
    घरेलू गैस की किल्लत को लेकर एजेंसियों पर लग रही भारी भीड़
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शाहाबाद, हरदोई। तहसील क्षेत्र के सफीपुर गांव में सार्वजनिक उपयोग में आने वाली खलिहान की जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि गांव की इस बेशकीमती जमीन पर दबंगई के बल पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जबकि यह भूमि लंबे समय से गांव के लोगों द्वारा सामुदायिक उपयोग में लाई जाती रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सफीपुर गांव के गिगियानी मोहल्ला निवासी एक सभासद पर आरोप है कि वह खेत के आगे स्थित खलिहान की जमीन पर निर्माण कार्य कराकर उस पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहा है। बताया जाता है कि यह जमीन वर्षों से गांव के किसानों द्वारा फसल की मड़ाई और अन्य सामुदायिक कार्यों के लिए उपयोग में लाई जाती रही है। अब अचानक वहां निर्माण कार्य शुरू होने से गांव में चर्चा और नाराजगी का माहौल बन गया है। इंसर्ट: “ग्रामीणों का आरोप – लेखपाल और सभासद की मिलीभगत से चल रहा कब्जे का खेल” स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल और संबंधित सभासद की कथित मिलीभगत से इस जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले यहां तैनात रहे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को जब इस मामले की जानकारी मिली थी तो उन्होंने मौके पर हस्तक्षेप करते हुए खलिहान की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। उस समय प्रशासनिक सख्ती के बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने की चर्चा सामने आ रही है। इंसर्ट: “पहले भी रुक चुका है निर्माण, फिर शुरू होने से उठे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल” ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह जमीन वास्तव में सार्वजनिक खलिहान की है तो उस पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण नहीं होना चाहिए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों की जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि अवैध कब्जा किया जा रहा है तो उसे तत्काल हटवाया जाए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। ग्रामीणों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर इस सार्वजनिक जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
    3
    शाहाबाद, हरदोई। तहसील क्षेत्र के सफीपुर गांव में सार्वजनिक उपयोग में आने वाली खलिहान की जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि गांव की इस बेशकीमती जमीन पर दबंगई के बल पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जबकि यह भूमि लंबे समय से गांव के लोगों द्वारा सामुदायिक उपयोग में लाई जाती रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार सफीपुर गांव के गिगियानी मोहल्ला निवासी एक सभासद पर आरोप है कि वह खेत के आगे स्थित खलिहान की जमीन पर निर्माण कार्य कराकर उस पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहा है। बताया जाता है कि यह जमीन वर्षों से गांव के किसानों द्वारा फसल की मड़ाई और अन्य सामुदायिक कार्यों के लिए उपयोग में लाई जाती रही है। अब अचानक वहां निर्माण कार्य शुरू होने से गांव में चर्चा और नाराजगी का माहौल बन गया है।
इंसर्ट:
“ग्रामीणों का आरोप – लेखपाल और सभासद की मिलीभगत से चल रहा कब्जे का खेल”
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल और संबंधित सभासद की कथित मिलीभगत से इस जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले यहां तैनात रहे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को जब इस मामले की जानकारी मिली थी तो उन्होंने मौके पर हस्तक्षेप करते हुए खलिहान की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। उस समय प्रशासनिक सख्ती के बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने की चर्चा सामने आ रही है।
इंसर्ट:
“पहले भी रुक चुका है निर्माण, फिर शुरू होने से उठे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल”
ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह जमीन वास्तव में सार्वजनिक खलिहान की है तो उस पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण नहीं होना चाहिए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों की जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि अवैध कब्जा किया जा रहा है तो उसे तत्काल हटवाया जाए।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। ग्रामीणों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर इस सार्वजनिक जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खलिहान की जमीन पर बैखौफ भूमाफिया कर रहा अवैध निर्माण,प्रशासन पर मिलीभगत के सवाल शाहाबाद, हरदोई। तहसील क्षेत्र के सफीपुर में सैकड़ों वर्षों से खाली पड़े खलिहान की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गिगियानी मोहल्ला निवासी एक दबंग व्यक्ति खेत के आगे स्थित खलिहान की जमीन पर निर्माण कार्य कराकर कब्जा करने में जुटा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त खलिहान की जमीन लंबे समय से सार्वजनिक उपयोग में रही है, लेकिन अब उस पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल व सभासद की मिलीभगत से इस जमीन पर कब्जे का खेल चल रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि इससे पहले तैनात रहे एसडीएम ने मामले की जानकारी मिलने पर खलिहान की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रुकवा दिया था। इसके बावजूद अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। वहीं मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
    2
    खलिहान की जमीन पर बैखौफ भूमाफिया कर रहा अवैध निर्माण,प्रशासन पर मिलीभगत के सवाल
शाहाबाद, हरदोई। तहसील क्षेत्र के सफीपुर में सैकड़ों वर्षों से खाली पड़े खलिहान की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गिगियानी मोहल्ला निवासी एक दबंग व्यक्ति खेत के आगे स्थित खलिहान की जमीन पर निर्माण कार्य कराकर कब्जा करने में जुटा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त खलिहान की जमीन लंबे समय से सार्वजनिक उपयोग में रही है, लेकिन अब उस पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल व सभासद की मिलीभगत से इस जमीन पर कब्जे का खेल चल रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि इससे पहले तैनात रहे एसडीएम ने मामले की जानकारी मिलने पर खलिहान की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रुकवा दिया था। इसके बावजूद अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। वहीं मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    10 hrs ago
  • Gram Panchayat ullapur ke pass mein gaon hai bahut nikalne ke liye Chala nahin Hai jyada Se jyada share karo karo bhai sahab
    1
    Gram Panchayat ullapur ke pass mein gaon hai bahut nikalne ke liye Chala nahin Hai jyada Se jyada share karo karo bhai sahab
    user_Ramesh Singh
    Ramesh Singh
    सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Harshdeep Mishra
    2
    Post by Harshdeep Mishra
    user_Harshdeep Mishra
    Harshdeep Mishra
    Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने कंट्रोल रूम व परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार को परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, संचार व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों से आने वाली सूचनाओं की सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों की कड़ी निगरानी की जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि भर्ती परीक्षा को पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
    1
    पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने कंट्रोल रूम व परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
राजेन्द्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार को परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, संचार व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों से आने वाली सूचनाओं की सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों की कड़ी निगरानी की जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि भर्ती परीक्षा को पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.