Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hardoi sawajpur sadulpur Kakra hua taur dhaurahara swarajpur Gram Panchayat ullapur ke pass mein gaon hai bahut nikalne ke liye Chala nahin Hai jyada Se jyada share karo karo bhai sahab
Ramesh Singh
Hardoi sawajpur sadulpur Kakra hua taur dhaurahara swarajpur Gram Panchayat ullapur ke pass mein gaon hai bahut nikalne ke liye Chala nahin Hai jyada Se jyada share karo karo bhai sahab
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Gram Panchayat ullapur ke pass mein gaon hai bahut nikalne ke liye Chala nahin Hai jyada Se jyada share karo karo bhai sahab1
- रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर श्री राम लीला परिषद की बैठक आयोजित फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा को लेकर फतेहगढ़ के दुर्गा मंदिर, बनखड़िया में श्री राम लीला परिषद की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक सभासद अनिल तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी (एडवोकेट) सहित सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और रामनवमी के आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी ने बताया कि आगामी 27 मार्च को रामनवमी का पर्व नगर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सुबह 11 बजे फतेहगढ़ की पुरानी सब्जी मंडी स्थित रामनिवास मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा, जिसे आचार्य दिनेश चंद्र तिवारी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात शाम को छोटी जेल चौराहा, फतेहगढ़ से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न तथा दुर्गा माता की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेंगी। परिषद के संरक्षक मुन्ना लाल वार्ष्णेय ने बताया कि फतेहगढ़ नगर की आबादी लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी रामनवमी की शोभा यात्रा का शुभारंभ छोटी जेल चौराहा से ही किया जाएगा। इस दौरान बनखड़िया क्षेत्र के श्रद्धालुओं और भक्तों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में पंकज अग्रवाल, अतुल मिश्रा, पंकज प्रकाश, चमन टंडन, श्रवण कुमार, अवनींद्र सक्सेना, राम बाबू, शिवम दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद1
- फर्रुखाबाद, 14 मार्च 2026 - आम आदमी पार्टी, फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि और गैस की किल्लत के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। जिलाध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आज गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शाक्य ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर देश की जनता पर महंगाई के रूप में पड़ रहा है। पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करे।1
- Post by CITY NEWS1
- शाहाबाद, हरदोई। तहसील क्षेत्र के सफीपुर गांव में सार्वजनिक उपयोग में आने वाली खलिहान की जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि गांव की इस बेशकीमती जमीन पर दबंगई के बल पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जबकि यह भूमि लंबे समय से गांव के लोगों द्वारा सामुदायिक उपयोग में लाई जाती रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सफीपुर गांव के गिगियानी मोहल्ला निवासी एक सभासद पर आरोप है कि वह खेत के आगे स्थित खलिहान की जमीन पर निर्माण कार्य कराकर उस पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहा है। बताया जाता है कि यह जमीन वर्षों से गांव के किसानों द्वारा फसल की मड़ाई और अन्य सामुदायिक कार्यों के लिए उपयोग में लाई जाती रही है। अब अचानक वहां निर्माण कार्य शुरू होने से गांव में चर्चा और नाराजगी का माहौल बन गया है। इंसर्ट: “ग्रामीणों का आरोप – लेखपाल और सभासद की मिलीभगत से चल रहा कब्जे का खेल” स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल और संबंधित सभासद की कथित मिलीभगत से इस जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले यहां तैनात रहे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को जब इस मामले की जानकारी मिली थी तो उन्होंने मौके पर हस्तक्षेप करते हुए खलिहान की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। उस समय प्रशासनिक सख्ती के बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने की चर्चा सामने आ रही है। इंसर्ट: “पहले भी रुक चुका है निर्माण, फिर शुरू होने से उठे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल” ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह जमीन वास्तव में सार्वजनिक खलिहान की है तो उस पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण नहीं होना चाहिए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों की जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि अवैध कब्जा किया जा रहा है तो उसे तत्काल हटवाया जाए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। ग्रामीणों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर इस सार्वजनिक जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।3
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- खलिहान की जमीन पर बैखौफ भूमाफिया कर रहा अवैध निर्माण,प्रशासन पर मिलीभगत के सवाल शाहाबाद, हरदोई। तहसील क्षेत्र के सफीपुर में सैकड़ों वर्षों से खाली पड़े खलिहान की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गिगियानी मोहल्ला निवासी एक दबंग व्यक्ति खेत के आगे स्थित खलिहान की जमीन पर निर्माण कार्य कराकर कब्जा करने में जुटा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त खलिहान की जमीन लंबे समय से सार्वजनिक उपयोग में रही है, लेकिन अब उस पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल व सभासद की मिलीभगत से इस जमीन पर कब्जे का खेल चल रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि इससे पहले तैनात रहे एसडीएम ने मामले की जानकारी मिलने पर खलिहान की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रुकवा दिया था। इसके बावजूद अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। वहीं मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।2
- Post by CITY NEWS1