logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईरान–इजरायल तनाव की आंच शाहाबाद तक: पाली रोड गैस एजेंसी पर सिलेंडरों को लेकर हंगामा, महंगाई और कमी से परेशान उपभोक्ताओं की मैनेजर से तीखी नोकझोंक

16 hrs ago
user_Harshdeep Mishra
Harshdeep Mishra
Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

ईरान–इजरायल तनाव की आंच शाहाबाद तक: पाली रोड गैस एजेंसी पर सिलेंडरों को लेकर हंगामा, महंगाई और कमी से परेशान उपभोक्ताओं की मैनेजर से तीखी नोकझोंक

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहाबाद, हरदोई। तहसील क्षेत्र के सफीपुर गांव में सार्वजनिक उपयोग में आने वाली खलिहान की जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि गांव की इस बेशकीमती जमीन पर दबंगई के बल पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जबकि यह भूमि लंबे समय से गांव के लोगों द्वारा सामुदायिक उपयोग में लाई जाती रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सफीपुर गांव के गिगियानी मोहल्ला निवासी एक सभासद पर आरोप है कि वह खेत के आगे स्थित खलिहान की जमीन पर निर्माण कार्य कराकर उस पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहा है। बताया जाता है कि यह जमीन वर्षों से गांव के किसानों द्वारा फसल की मड़ाई और अन्य सामुदायिक कार्यों के लिए उपयोग में लाई जाती रही है। अब अचानक वहां निर्माण कार्य शुरू होने से गांव में चर्चा और नाराजगी का माहौल बन गया है। इंसर्ट: “ग्रामीणों का आरोप – लेखपाल और सभासद की मिलीभगत से चल रहा कब्जे का खेल” स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल और संबंधित सभासद की कथित मिलीभगत से इस जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले यहां तैनात रहे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को जब इस मामले की जानकारी मिली थी तो उन्होंने मौके पर हस्तक्षेप करते हुए खलिहान की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। उस समय प्रशासनिक सख्ती के बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने की चर्चा सामने आ रही है। इंसर्ट: “पहले भी रुक चुका है निर्माण, फिर शुरू होने से उठे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल” ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह जमीन वास्तव में सार्वजनिक खलिहान की है तो उस पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण नहीं होना चाहिए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों की जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि अवैध कब्जा किया जा रहा है तो उसे तत्काल हटवाया जाए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। ग्रामीणों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर इस सार्वजनिक जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
    3
    शाहाबाद, हरदोई। तहसील क्षेत्र के सफीपुर गांव में सार्वजनिक उपयोग में आने वाली खलिहान की जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि गांव की इस बेशकीमती जमीन पर दबंगई के बल पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जबकि यह भूमि लंबे समय से गांव के लोगों द्वारा सामुदायिक उपयोग में लाई जाती रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार सफीपुर गांव के गिगियानी मोहल्ला निवासी एक सभासद पर आरोप है कि वह खेत के आगे स्थित खलिहान की जमीन पर निर्माण कार्य कराकर उस पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहा है। बताया जाता है कि यह जमीन वर्षों से गांव के किसानों द्वारा फसल की मड़ाई और अन्य सामुदायिक कार्यों के लिए उपयोग में लाई जाती रही है। अब अचानक वहां निर्माण कार्य शुरू होने से गांव में चर्चा और नाराजगी का माहौल बन गया है।
इंसर्ट:
“ग्रामीणों का आरोप – लेखपाल और सभासद की मिलीभगत से चल रहा कब्जे का खेल”
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल और संबंधित सभासद की कथित मिलीभगत से इस जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले यहां तैनात रहे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को जब इस मामले की जानकारी मिली थी तो उन्होंने मौके पर हस्तक्षेप करते हुए खलिहान की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। उस समय प्रशासनिक सख्ती के बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने की चर्चा सामने आ रही है।
इंसर्ट:
“पहले भी रुक चुका है निर्माण, फिर शुरू होने से उठे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल”
ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह जमीन वास्तव में सार्वजनिक खलिहान की है तो उस पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण नहीं होना चाहिए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों की जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि अवैध कब्जा किया जा रहा है तो उसे तत्काल हटवाया जाए।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। ग्रामीणों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर इस सार्वजनिक जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • खलिहान की जमीन पर बैखौफ भूमाफिया कर रहा अवैध निर्माण,प्रशासन पर मिलीभगत के सवाल शाहाबाद, हरदोई। तहसील क्षेत्र के सफीपुर में सैकड़ों वर्षों से खाली पड़े खलिहान की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गिगियानी मोहल्ला निवासी एक दबंग व्यक्ति खेत के आगे स्थित खलिहान की जमीन पर निर्माण कार्य कराकर कब्जा करने में जुटा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त खलिहान की जमीन लंबे समय से सार्वजनिक उपयोग में रही है, लेकिन अब उस पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल व सभासद की मिलीभगत से इस जमीन पर कब्जे का खेल चल रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि इससे पहले तैनात रहे एसडीएम ने मामले की जानकारी मिलने पर खलिहान की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रुकवा दिया था। इसके बावजूद अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। वहीं मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
    2
    खलिहान की जमीन पर बैखौफ भूमाफिया कर रहा अवैध निर्माण,प्रशासन पर मिलीभगत के सवाल
शाहाबाद, हरदोई। तहसील क्षेत्र के सफीपुर में सैकड़ों वर्षों से खाली पड़े खलिहान की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गिगियानी मोहल्ला निवासी एक दबंग व्यक्ति खेत के आगे स्थित खलिहान की जमीन पर निर्माण कार्य कराकर कब्जा करने में जुटा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त खलिहान की जमीन लंबे समय से सार्वजनिक उपयोग में रही है, लेकिन अब उस पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल व सभासद की मिलीभगत से इस जमीन पर कब्जे का खेल चल रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि इससे पहले तैनात रहे एसडीएम ने मामले की जानकारी मिलने पर खलिहान की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रुकवा दिया था। इसके बावजूद अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। वहीं मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    11 hrs ago
  • Post by Harshdeep Mishra
    2
    Post by Harshdeep Mishra
    user_Harshdeep Mishra
    Harshdeep Mishra
    Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by रिपोर्टर रईस खान
    1
    Post by रिपोर्टर रईस खान
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *98.75 लाख से बनेगा वजीरपुर का पैंटून पुल* *किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आवश्यक कदम उठा रही योगी सरकार: हरि प्रकाश* *जनपद में जल्द मिलेगी कई विकास कार्यों की मंजूरी: डीएम* शाहजहांपुर 14/मार्च/2026 जनपद के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के वजीरपुर में पैंटून पुल की मांग को लेकर किसानों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। जिसको संज्ञान लेते हुए जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों की समस्याओं को अवगत कराते हुए पैंटून पुल बनाए जाने की मांग की । माननीय मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक हरि प्रकाश वर्मा की मांग पर 100 वर्ष पुराने घाट वजीरपुर और मनिहार घाट पर पैंटून पुल की स्वीकृति के बाद शनिवार को मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन किया गया। इस दौरान विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार लगातार किसानों नौजवानों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में शिक्षा सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग को लेकर काफी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर संकल्पबद्ध है साथ ही जो कार्य बिना किसी मांग के ही पूरे हो रहे हैं। किसान नेता नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने सर्व प्रथम पैंटून पुल बनाए जाने के लिए बीजेपी विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने पैंटून पुल के साथ दोनों ओर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की और छुट्टा गौ वंशों से निजात दिलाने के लिए गौ शाला के निर्माण की मांग की। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गौ शाला के निर्माण के लिए जब भी सैलाफ मुक्त एरिया में जगह मिल जाएगी तो किसानों की समस्या को देखते हुए स्थाई गौ शाला का निर्माण अवश्य कराया जाएगा।
    3
    *98.75 लाख से बनेगा वजीरपुर का पैंटून पुल*
*किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आवश्यक कदम उठा रही योगी सरकार: हरि प्रकाश*
*जनपद में जल्द मिलेगी कई विकास कार्यों की मंजूरी: डीएम*
शाहजहांपुर 14/मार्च/2026
जनपद के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के वजीरपुर में पैंटून पुल की मांग को लेकर किसानों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। जिसको संज्ञान लेते हुए जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों की समस्याओं को अवगत कराते हुए पैंटून पुल बनाए जाने की मांग की ।  माननीय मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए  विधायक हरि प्रकाश वर्मा की मांग पर 100 वर्ष पुराने घाट वजीरपुर और मनिहार घाट पर पैंटून पुल की स्वीकृति के बाद शनिवार को मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन किया गया। इस दौरान विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार लगातार किसानों नौजवानों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में शिक्षा सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग को लेकर काफी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर संकल्पबद्ध है साथ ही जो कार्य बिना किसी मांग के ही पूरे हो रहे हैं। 
किसान नेता नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने सर्व प्रथम पैंटून पुल बनाए जाने के लिए बीजेपी विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने पैंटून पुल के साथ दोनों ओर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की और छुट्टा गौ वंशों से निजात दिलाने के लिए गौ शाला के निर्माण की मांग की।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गौ शाला के निर्माण के लिए जब भी सैलाफ मुक्त एरिया में जगह मिल जाएगी तो किसानों की समस्या को देखते हुए स्थाई गौ शाला का निर्माण अवश्य कराया जाएगा।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    5 hrs ago
  • शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी की बाइक अस्पताल गेट के पास से चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार राधा कृष्ण पुत्र सुनेश निवासी ग्राम उदियापुर थाना रोजा, जो कि जिला अस्पताल शाहजहांपुर में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, रोज की तरह शनिवार को भी अपनी बाइक UP25CV9036 (स्प्लेंडर प्लस) से ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल गेट के पास खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद कर्मचारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर से बाइक चोरी होने की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।
    1
    शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी की बाइक अस्पताल गेट के पास से चोरी हो गई।
जानकारी के अनुसार राधा कृष्ण पुत्र सुनेश निवासी ग्राम उदियापुर थाना रोजा, जो कि जिला अस्पताल शाहजहांपुर में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, रोज की तरह शनिवार को भी अपनी बाइक UP25CV9036 (स्प्लेंडर प्लस) से ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल गेट के पास खड़ी की थी।
इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
घटना के बाद कर्मचारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर से बाइक चोरी होने की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जलालाबाद उबरिया मंदिर पर दबंगों ने दिव्यांग धर्मवीर दास बाबा पर किया हमला,पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करने की उठाई मांग शाहजहाँपुर जनपद के ग्राम मीरपुर निवासी विकलांग धर्मवीर दास शिष्य शिवरामदास ने कोतवाली जलालाबाद में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है बाबा धर्मदास ने बताया कि 9 मार्च को उबरिया मंदिर पर भोजन बनाते समय ग्राम मिठहा के गुंडा किस्म के कई दबंग लोग हाथों में लेकर आए और बाबा धर्मवीर को लाठी डंडों व लात घूसों से पीट डाला, हमलावरों ने उनके हाथ पर दांतों से काटा भी,जिससे गंभीर चोटें आईं।धर्मवीर दास, जो अखिल भारतीय निर्मोही अखाड़ा मथुरा-वृन्दावन के कार्यकर्ता हैं, ने कहा कि पहले दी गई शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई,उन्होंने पुलिस को पत्र देकर हमलावरों पर कठोर एक्शन लेने और रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है,
    1
    जलालाबाद उबरिया मंदिर पर दबंगों ने दिव्यांग धर्मवीर दास बाबा पर किया हमला,पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करने की उठाई मांग
शाहजहाँपुर जनपद के ग्राम मीरपुर निवासी विकलांग धर्मवीर दास शिष्य शिवरामदास ने कोतवाली जलालाबाद में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है बाबा धर्मदास ने बताया कि 9 मार्च को उबरिया मंदिर पर भोजन बनाते समय ग्राम मिठहा के गुंडा किस्म के कई दबंग लोग हाथों में लेकर आए और बाबा धर्मवीर को लाठी डंडों व लात घूसों से पीट डाला, हमलावरों ने उनके हाथ पर दांतों से काटा भी,जिससे गंभीर चोटें आईं।धर्मवीर दास, जो अखिल भारतीय निर्मोही अखाड़ा मथुरा-वृन्दावन के कार्यकर्ता हैं, ने कहा कि पहले दी गई शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई,उन्होंने पुलिस को पत्र देकर हमलावरों पर कठोर एक्शन लेने और रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है,
    user_आकाश मिश्रा
    आकाश मिश्रा
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ककोड़ा गांव में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल थाना परौर क्षेत्र के ग्राम ककोड़ा में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम दरबार सजाया गया और सुंदर भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रसिद्ध यूट्यूबर और ककोड़ा देशी व्याय टीम के डायरेक्टर राहुल सिंह, लछु, जग्गू उर्फ विनीत और अधिराज सिंह उर्फ छोटा पैकेट विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने मिलकर श्याम बाबा के भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में सोशल मीडिया क्रिएटर और क्षेत्र के प्रसिद्ध चेहरे भी पहुंचे। लोगों ने भजनों का आनंद लेते हुए बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था भी सुचारू रही और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ संकीर्तन में भाग लिया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है
    1
    ककोड़ा गांव में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
थाना परौर क्षेत्र के ग्राम ककोड़ा में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम दरबार सजाया गया और सुंदर भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध यूट्यूबर और ककोड़ा देशी व्याय टीम के डायरेक्टर राहुल सिंह, लछु, जग्गू उर्फ विनीत और अधिराज सिंह उर्फ छोटा पैकेट विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने मिलकर श्याम बाबा के भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।
इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में सोशल मीडिया क्रिएटर और क्षेत्र के प्रसिद्ध चेहरे भी पहुंचे। लोगों ने भजनों का आनंद लेते हुए बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था भी सुचारू रही और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ संकीर्तन में भाग लिया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.