ककोड़ा गांव में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल थाना परौर क्षेत्र के ग्राम ककोड़ा में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम दरबार सजाया गया और सुंदर भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रसिद्ध यूट्यूबर और ककोड़ा देशी व्याय टीम के डायरेक्टर राहुल सिंह, लछु, जग्गू उर्फ विनीत और अधिराज सिंह उर्फ छोटा पैकेट विशेष रूप से मौजूद रहे ककोड़ा गांव में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल थाना परौर क्षेत्र के ग्राम ककोड़ा में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम दरबार सजाया गया और सुंदर भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रसिद्ध यूट्यूबर और ककोड़ा देशी व्याय टीम के डायरेक्टर राहुल सिंह, लछु, जग्गू उर्फ विनीत और अधिराज सिंह उर्फ छोटा पैकेट विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने मिलकर श्याम बाबा के भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में सोशल मीडिया क्रिएटर और क्षेत्र के प्रसिद्ध चेहरे भी पहुंचे। लोगों ने भजनों का आनंद लेते हुए बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था भी सुचारू रही और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ संकीर्तन में भाग लिया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है

- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- Post by Harshdeep Mishra2
- तिलहर/शाहजहांपुर। एक अधेड व्यक्ति के प्राइवेट नर्सिंग होम रूपी क्लीनिक में इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनापुर की निवासी शारदा ने बताया कि उनके पति श्यामलाल 55 की शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर पर अचानक पेट में तेज दर्द होने से तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए तिलहर-निगोही मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास घासी नामक प्राइवेट नर्सिंग होम रूपी क्लीनिक पर ले गए। आरोप है कि वहां डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद श्यामलाल की हालत और बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।घबराए परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।2
- Post by अशोक मैथिल1
- रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर श्री राम लीला परिषद की बैठक आयोजित फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा को लेकर फतेहगढ़ के दुर्गा मंदिर, बनखड़िया में श्री राम लीला परिषद की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक सभासद अनिल तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी (एडवोकेट) सहित सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और रामनवमी के आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी ने बताया कि आगामी 27 मार्च को रामनवमी का पर्व नगर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सुबह 11 बजे फतेहगढ़ की पुरानी सब्जी मंडी स्थित रामनिवास मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा, जिसे आचार्य दिनेश चंद्र तिवारी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात शाम को छोटी जेल चौराहा, फतेहगढ़ से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न तथा दुर्गा माता की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेंगी। परिषद के संरक्षक मुन्ना लाल वार्ष्णेय ने बताया कि फतेहगढ़ नगर की आबादी लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी रामनवमी की शोभा यात्रा का शुभारंभ छोटी जेल चौराहा से ही किया जाएगा। इस दौरान बनखड़िया क्षेत्र के श्रद्धालुओं और भक्तों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में पंकज अग्रवाल, अतुल मिश्रा, पंकज प्रकाश, चमन टंडन, श्रवण कुमार, अवनींद्र सक्सेना, राम बाबू, शिवम दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद1
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी की बाइक अस्पताल गेट के पास से चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार राधा कृष्ण पुत्र सुनेश निवासी ग्राम उदियापुर थाना रोजा, जो कि जिला अस्पताल शाहजहांपुर में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, रोज की तरह शनिवार को भी अपनी बाइक UP25CV9036 (स्प्लेंडर प्लस) से ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल गेट के पास खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद कर्मचारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर से बाइक चोरी होने की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।1
- फर्रुखाबाद, 14 मार्च 2026 - आम आदमी पार्टी, फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि और गैस की किल्लत के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। जिलाध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आज गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शाक्य ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर देश की जनता पर महंगाई के रूप में पड़ रहा है। पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करे।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी6