logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Slug-- अमेरिका इजरायल और ईरान जंग के बीच घरेलू गैस की किल्लत के बीच देश में हुई पहली मौत फर्रुखाबाद /फर्रुखाबाद Anchor-- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में रसोई गैस सिलेंडर का संकट जानलेवा हो गया है। फर्रुखाबाद में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे मोहम्मद मुख्तियार (76) की तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उनकी मौत हो गई। पूरी घटना लाल सराय स्थित भारत गैस एजेंसी की है। मोहम्मद मुख्तियार शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एजेंसी पहुंचे थे। लाइन में लगे-लगे अचानक गिर पड़े। परिवार को इसकी सूचना दी गई। परिजन उन्हें सुबह 10 बजे आवास विकास स्थित प्राइवेट डॉक्टर उदय राज के पास ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे 75 वर्षीय बुजुर्ग मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह लाल सराय स्थित भारत गैस एजेंसी पर हुई। मुख्तार अंसारी सुबह करीब 6:30 बजे अपना गैस सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंचे थे। लाइन में लगे लगे अचानक वह वहीं गिर पड़े। परिवार के सदस्यों को इसकी सूचना दी गई। परिजन उन्हें सुबह 10 बजे आवास विकास स्थित निजी चिकित्सालय डॉ. उदय राज के पास ले गए। जांच के बाद डॉ. उदय राज ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मुख्तार अंसारी शहर मोहल्ला गढ़ी खान खाना, मनिहारी एक मीनार मस्जिद के पास के निवासी थे। उनके दो पुत्र शाहनवाज अंसारी और मुदस्सिर अंसारी तथा पांच पुत्रियां हैं। उनके भतीजे अहमद अंसारी ने घटना की पुष्टि की। परिवार के अनुसार, मुख्तार अंसारी की चार पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे और एक बेटी अविवाहित हैं। 10 माह पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था Byte-- मृतक का भाई

16 hrs ago
user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

Slug-- अमेरिका इजरायल और ईरान जंग के बीच घरेलू गैस की किल्लत के बीच देश में हुई पहली मौत फर्रुखाबाद /फर्रुखाबाद Anchor-- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में रसोई गैस सिलेंडर का संकट जानलेवा हो गया है। फर्रुखाबाद में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे मोहम्मद मुख्तियार (76) की तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उनकी मौत हो गई। पूरी घटना लाल सराय स्थित भारत गैस एजेंसी की है। मोहम्मद मुख्तियार शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एजेंसी पहुंचे थे। लाइन में लगे-लगे अचानक गिर पड़े। परिवार को इसकी सूचना दी गई। परिजन उन्हें सुबह 10 बजे आवास विकास स्थित प्राइवेट डॉक्टर उदय राज के पास ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे 75 वर्षीय बुजुर्ग मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह लाल सराय स्थित भारत गैस एजेंसी पर हुई। मुख्तार अंसारी सुबह करीब 6:30 बजे अपना गैस सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंचे थे। लाइन में लगे लगे अचानक वह वहीं गिर पड़े। परिवार के सदस्यों को इसकी सूचना दी गई। परिजन उन्हें सुबह 10 बजे आवास विकास स्थित निजी चिकित्सालय डॉ. उदय राज के पास ले गए। जांच के बाद डॉ. उदय राज ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मुख्तार अंसारी शहर मोहल्ला गढ़ी खान खाना, मनिहारी एक मीनार मस्जिद के पास के निवासी थे। उनके दो पुत्र शाहनवाज अंसारी और मुदस्सिर अंसारी तथा पांच पुत्रियां हैं। उनके भतीजे अहमद अंसारी ने घटना की पुष्टि की। परिवार के अनुसार, मुख्तार अंसारी की चार पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे और एक बेटी अविवाहित हैं। 10 माह पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था Byte-- मृतक का भाई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    1
    Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Harshdeep Mishra
    2
    Post by Harshdeep Mishra
    user_Harshdeep Mishra
    Harshdeep Mishra
    Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • तिलहर/शाहजहांपुर। एक अधेड व्यक्ति के प्राइवेट नर्सिंग होम रूपी क्लीनिक में इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनापुर की निवासी शारदा ने बताया कि उनके पति श्यामलाल 55 की शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर पर अचानक पेट में तेज दर्द होने से तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए तिलहर-निगोही मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास घासी नामक प्राइवेट नर्सिंग होम रूपी क्लीनिक पर ले गए। आरोप है कि वहां डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद श्यामलाल की हालत और बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।घबराए परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
    2
    तिलहर/शाहजहांपुर। एक अधेड व्यक्ति के प्राइवेट नर्सिंग होम रूपी क्लीनिक में इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनापुर की निवासी शारदा ने बताया कि उनके पति श्यामलाल 55 की शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर पर अचानक पेट में तेज दर्द होने से तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए तिलहर-निगोही मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास घासी नामक प्राइवेट नर्सिंग होम रूपी क्लीनिक पर ले गए। आरोप है कि वहां डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद श्यामलाल की हालत और बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।घबराए परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
    user_Imran Sagar
    Imran Sagar
    Lawyer तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by अशोक मैथिल
    1
    Post by अशोक मैथिल
    user_अशोक मैथिल
    अशोक मैथिल
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर श्री राम लीला परिषद की बैठक आयोजित फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा को लेकर फतेहगढ़ के दुर्गा मंदिर, बनखड़िया में श्री राम लीला परिषद की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक सभासद अनिल तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी (एडवोकेट) सहित सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और रामनवमी के आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी ने बताया कि आगामी 27 मार्च को रामनवमी का पर्व नगर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सुबह 11 बजे फतेहगढ़ की पुरानी सब्जी मंडी स्थित रामनिवास मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा, जिसे आचार्य दिनेश चंद्र तिवारी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात शाम को छोटी जेल चौराहा, फतेहगढ़ से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न तथा दुर्गा माता की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेंगी। परिषद के संरक्षक मुन्ना लाल वार्ष्णेय ने बताया कि फतेहगढ़ नगर की आबादी लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी रामनवमी की शोभा यात्रा का शुभारंभ छोटी जेल चौराहा से ही किया जाएगा। इस दौरान बनखड़िया क्षेत्र के श्रद्धालुओं और भक्तों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में पंकज अग्रवाल, अतुल मिश्रा, पंकज प्रकाश, चमन टंडन, श्रवण कुमार, अवनींद्र सक्सेना, राम बाबू, शिवम दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद
    1
    रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर श्री राम लीला परिषद की बैठक आयोजित
फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा को लेकर फतेहगढ़ के दुर्गा मंदिर, बनखड़िया में श्री राम लीला परिषद की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक सभासद अनिल तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी (एडवोकेट) सहित सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और रामनवमी के आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी ने बताया कि आगामी 27 मार्च को रामनवमी का पर्व नगर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सुबह 11 बजे फतेहगढ़ की पुरानी सब्जी मंडी स्थित रामनिवास मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा, जिसे आचार्य दिनेश चंद्र तिवारी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा।
इसके पश्चात शाम को छोटी जेल चौराहा, फतेहगढ़ से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न तथा दुर्गा माता की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेंगी।
परिषद के संरक्षक मुन्ना लाल वार्ष्णेय ने बताया कि फतेहगढ़ नगर की आबादी लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी रामनवमी की शोभा यात्रा का शुभारंभ छोटी जेल चौराहा से ही किया जाएगा।
इस दौरान बनखड़िया क्षेत्र के श्रद्धालुओं और भक्तों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में पंकज अग्रवाल, अतुल मिश्रा, पंकज प्रकाश, चमन टंडन, श्रवण कुमार, अवनींद्र सक्सेना, राम बाबू, शिवम दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by रिपोर्टर रईस खान
    1
    Post by रिपोर्टर रईस खान
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी की बाइक अस्पताल गेट के पास से चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार राधा कृष्ण पुत्र सुनेश निवासी ग्राम उदियापुर थाना रोजा, जो कि जिला अस्पताल शाहजहांपुर में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, रोज की तरह शनिवार को भी अपनी बाइक UP25CV9036 (स्प्लेंडर प्लस) से ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल गेट के पास खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद कर्मचारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर से बाइक चोरी होने की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।
    1
    शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी की बाइक अस्पताल गेट के पास से चोरी हो गई।
जानकारी के अनुसार राधा कृष्ण पुत्र सुनेश निवासी ग्राम उदियापुर थाना रोजा, जो कि जिला अस्पताल शाहजहांपुर में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, रोज की तरह शनिवार को भी अपनी बाइक UP25CV9036 (स्प्लेंडर प्लस) से ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल गेट के पास खड़ी की थी।
इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
घटना के बाद कर्मचारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर से बाइक चोरी होने की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फर्रुखाबाद, 14 मार्च 2026 - आम आदमी पार्टी, फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि और गैस की किल्लत के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। जिलाध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आज गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शाक्य ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर देश की जनता पर महंगाई के रूप में पड़ रहा है। पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करे।
    1
    फर्रुखाबाद, 14 मार्च 2026 - आम आदमी पार्टी, फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि और गैस की किल्लत के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा।
जिलाध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आज गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
शाक्य ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर देश की जनता पर महंगाई के रूप में पड़ रहा है।
पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करे।
    user_फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    Interior designer फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    6
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.