Shuru
Apke Nagar Ki App…
वारिस पठान तो कारागार की हवा जरूर खानी पड़ेगी:प्रेम शुक्ल* दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने AIMIM नेता वारिस पठान द्वारा 'वंदे मातरम्' बिल को लेकर दिए गए बयान पर कहा, "किसी को फांसी पर चढ़ाने और गोली से चलाने का प्रावधान नहीं है। लेकिन वंदे मातरम का अपमान करने पर जो दंडात्मक प्रावधान हुआ है वो निश्चित तौर पर दंड है अगर उसका अपमान करेंगे वारिस पठान तो कारागार की हवा जरूर खानी पड़ेगी।"
Amarjeet Panday
वारिस पठान तो कारागार की हवा जरूर खानी पड़ेगी:प्रेम शुक्ल* दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने AIMIM नेता वारिस पठान द्वारा 'वंदे मातरम्' बिल को लेकर दिए गए बयान पर कहा, "किसी को फांसी पर चढ़ाने और गोली से चलाने का प्रावधान नहीं है। लेकिन वंदे मातरम का अपमान करने पर जो दंडात्मक प्रावधान हुआ है वो निश्चित तौर पर दंड है अगर उसका अपमान करेंगे वारिस पठान तो कारागार की हवा जरूर खानी पड़ेगी।"
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नाम पूछा... फिर मार दी गोली! कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत, देशभर में आक्रोश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हमले में छत्तीसगढ़ के दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले आतंकियों ने कथित तौर पर उनके नाम पूछे थे। घटना की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच और आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। #JammuKashmir #Kulgam #TerrorAttack #TRF #LashkarETaiba #Chhattisgarh #MigrantWorkers #BreakingNews #IndiaNews #Kashmir #Terrorism #TrendingNews #ERadioIndia1
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji1
- बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी, इसी दौरान पुलिस टीम अपनी सक्रियता के साथ मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया, और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है क्षेत्राधिकारी की बाइट1
- नहर सूखी डीजल इंजन के सहारे धान की रोपाई किसानों में बढी नाराजगी सुल्तानपुर। शारदा सहायक खंड के गोपालपुर रजबहा में सिंचाई के लिए नहर में पानी न आने से किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मजबूरी में किसान डीजल इंजन चलाकर धान की रोपाई कर रहे हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। वहीं नहर के पानी के इंतजार में धान की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है। धंमौर क्षेत्र के कामोलिया, सोमनाभार, उधरपुर, जैतापुर, बिकना, बसऊं, अमेठा और निगोलिया सहित कई गांवों के किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। खेतों में पर्याप्त पानी न होने के कारण रोपाई का कार्य धीमा पड़ गया है, जबकि कीचड़युक्त खेतों में काम करना भी किसानों के लिए चुनौती बन गया है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल नहर में पानी छोड़ने और सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।1
- सीसीटीवी में कैद हुए पांच चोर, फिर भी कार्रवाई नहीं लगभग 6दिन बाद मुकदमा दर्ज,* *दो सप्ताह बाद गांव के उत्तर चरी के खेत में मिला संदूक; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल* सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के *ग्राम पंचायत मलिकपुर (अहिरौली)* निवासी रामलाल यादव के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के लगभग चार दिन बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में पांच संदिग्ध चोर स्पष्ट दिखाई देने के बावजूद अब तक न तो किसी की गिरफ्तारी की गई और न ही फुटेज के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की गई। पीड़ित रामलाल यादव के अनुसार *18/19 जुलाई 2026 की रात करीब 12:53 बजे पांच अज्ञात चोर घर में घुसकर संदूक में रखे लगभग एक लाख रुपये के कीमती आभूषण, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे*। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में *रिकॉर्ड* हो गई, जिसमें पांचों चोरों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पीड़ित का कहना है कि घटना के करीब एक सप्ताह बाद चोरी किया गया संदूक उसके घर के उत्तर दिशा में स्थित चरी के खेत में पड़ा मिला। संदूक में रखे सभी कीमती सामान और नकदी गायब थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंचना भी उचित नहीं समझी। पीड़ित ने यहां तक कहा कि यदि पुलिस घटनास्थल पर नहीं आ सकती तो कम से कम वीडियो ही बनवा ले, लेकिन इस दिशा में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रामलाल यादव का आरोप है कि पुलिस अब तक न तो *सीसीटीवी फुटेज की गंभीरता से जांच कर रही है और न ही पीड़ित को कोई ठोस सहायता मिल रही है। उनका कहना है कि यदि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गंभीरता से जांच करे तो चोरी की घटना का खुलासा करना कठिन नहीं होगा, क्योंकि *फुटेज में पांचों संदिग्ध स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।* पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों के बीच भी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा बनी हुई है।1
- आज दिनांक 1/8/2026 को प्रातः जरिए पीआरवी सूचना प्राप्त हुई कि 31/7/2026 व 1/8/2026 के मध्यरात्रि बालमुकुंद पांडे, उम्र 45 वर्ष, पुत्र स्व0 सत्यनारायण पांडे, निवासी ग्राम भवानीपुर सरैया, थाना मोतीगरपुर, "आज दिनांक 1/8/2026 को प्रातः जरिए पीआरवी सूचना प्राप्त हुई कि 31/7/2026 व 1/8/2026 के मध्यरात्रि बालमुकुंद पांडे, उम्र 45 वर्ष, पुत्र स्व0 सत्यनारायण पांडे, निवासी ग्राम भवानीपुर सरैया, थाना मोतीगरपुर, जनपद सुल्तानपुर अपनी हीरो मोटरसाइकिल से बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की तरफ जा रहे थे तेजी से। सपाही के पास निर्माणाधीन पुलिया, जहां बैरियर लगा हुआ था, उस बैरियर को तोड़ करके पुलिया के स्लैब से टकरा गए। जिससे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मृत्यु हो गई।स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच करके शव को 100 शैया अस्पताल बिरसिंहपुर भेजवाया गया, जहां पंचायतनामा की कार्रवाई चल रही है। मौके पर फील्ड यूनिट साक्ष्य संकलन कर रही है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था है एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मोटरसाइकिल को कब्जे पुलिस में ले लिया गया है।"*उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार द्वारा दी गयी बाइटः-*1