Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dpk Chauhan
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Dpk Chauhan1
- रुड़की के साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) देहरादून की टीम ने छापेमारी करते हुए 101 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए। हालांकि सभी सिलेंडर खाली पाए गए। मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम भी पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद सभी सिलेंडरों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- हरिद्वार नगरनिगम की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक आज हो रही है। पिछले काफी समय से हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक नहीं हुयी है। पार्षद बोर्ड बैठक कराने की मांग कर रहे थे। इसलिए बैठक के हंगामेदार होने की संभावना है। इस बैठक में सराय में दुकानों के आवंटन समेत 45 प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। साथ ही नानवेज होटलों को भी शहर से बाहर करने के मुद्दे पर भी हंगामेदार चर्चा हो सकती है। क्योंकि कांग्रेसी पार्षद इस प्रस्ताव के विरोध में हैं। मेयर किरण जैसल ने बताया कि नगर निगम की बोर्ड बैठक आज 11 बजे ऋषिकुल आडिटोरियम में बुलायी गयी है। बैठक में सराय में मीट की दुकान आवंटन समेत 45 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। नानवेज होटलों को शहर क्षेत्र से बाहर करने पर बोर्ड की सहमति अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा। (-कुमार दुष्यंत)1
- ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से सनातन संरक्षण के लिए संत समाज एकजुट — ‘अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद’ का गठन, महंत नित्यानंद जी बने अध्यक्ष धर्माचार्यों की ऐतिहासिक बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय, सनातन संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार की पावन भूमि पर सनातन धर्म के संरक्षण और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से संत समाज, कथावाचकों, पुरोहितों, ज्योतिषाचार्यों, योगाचार्यों और मंदिरों के पुजारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अवभूत मंडल आश्रम स्थित बाबा हीरादास जी हनुमान मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें धर्म से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित संतों और विद्वानों ने भाग लिया। बैठक में सनातन धर्म से जुड़े असंगठित धर्माचार्यों को एक मंच पर लाने, धार्मिक गतिविधियों को संगठित करने तथा समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से एक नए संगठन के गठन का निर्णय लिया गया, जिसका नाम “अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद” रखा गया। सर्वसम्मति से महंत नित्यानंद जी को सौंपी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी बैठक में आचार्य चंद्रभूषण शुक्ला के प्रस्ताव पर सभी उपस्थित संतों और धर्माचार्यों ने एकमत से निराला धाम भूपतवाला के महंत नित्यानंद जी महाराज को नवगठित अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद का अध्यक्ष चुना। संत समाज का मानना है कि महंत नित्यानंद जी लंबे समय से धर्म सेवा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रचार में सक्रिय रहे हैं। उनके नेतृत्व में परिषद देश-विदेश में सनातन धर्म के संरक्षण और प्रचार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सनातन धर्म के संरक्षण और जागरूकता का लिया गया संकल्प बैठक में उपस्थित संतों और धर्माचार्यों ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन संस्कृति को संगठित रूप से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। धर्म से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय हैं, लेकिन अब उन्हें एक मंच पर लाकर समाज को दिशा देने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद के माध्यम से धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों को संगठित रूप से संचालित करने तथा सनातन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इन संतों और धर्माचार्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस महत्वपूर्ण बैठक में अनेक प्रतिष्ठित संत, विद्वान और धर्माचार्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष शिवम महंत, महामंत्री महंत रविदेव शास्त्री, महंत ओमानंद, तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित, ज्योतिषाचार्य आशुतोष अग्रवाल, कथावाचक संदीप आत्रेय शास्त्री, कथावाचक वासुदेवदास जी, कथावाचक केवल कृष्ण शास्त्री, अमन दुबे (मनसादेवी), महेश दुबे, शास्त्री केशुराज गौड़, पंडित मोहित जोशी, पंडित मनोज गौड़ (नजीबाबाद), पंडित हिमांशु शर्मा (नजीबाबाद), संतोष दीक्षित, महंत गोविन्ददास, महंत कामेश्वर पुरी, महंत डॉ. परमानंद, योगाचार्य विपिन जोशी (देहरादून), महंत बलराम मुनि, महंत ज्योतिर्मयानंद, पंडित राजेश तिवारी सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। धर्मनगरी से उठी सनातन एकता की नई पहल धर्मनगरी हरिद्वार से शुरू हुई यह पहल आने वाले समय में सनातन धर्म के संगठित स्वरूप को नई दिशा देने का प्रयास मानी जा रही है। संत समाज का मानना है कि जब धर्माचार्य एक मंच पर संगठित होकर कार्य करेंगे, तो समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों की मजबूती निश्चित रूप से बढ़ेगी। नवगठित अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद के माध्यम से देश-विदेश में सनातन धर्म के संरक्षण, धार्मिक शिक्षा, सेवा कार्यों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों को गति देने की योजना भी बनाई जा रही है।2
- Post by Kehar Singh3
- The Aman Times | देहरादून 🚨 ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई थाना रायपुर पुलिस ने रिंग रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब पिलाने के आरोप में संचालक समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया। 👉 मौके पर शराब पी रहे 18 लोगों को भी हिरासत में लिया गया। 👉 पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। 👉 मौके से शराब और बीयर की बोतलें बरामद। ⚡ दून पुलिस की कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है।1
- उत्तराखंड के घोड़ाखाल वाले गोलू देवता दुखिया लगाए अपनी अर्जी1
- Post by Dpk Chauhan1