logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंगारपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह ड्रम जावा महुआ नष्ट

49 min ago
user_PRESS R K PRESS R K
PRESS R K PRESS R K
पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
49 min ago

सिंगारपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह ड्रम जावा महुआ नष्ट

More news from Jamtara and nearby areas
  • सिंगारपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह ड्रम जावा महुआ नष्ट
    1
    सिंगारपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह ड्रम जावा महुआ नष्ट
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    49 min ago
  • जामताड़ा न्यूज:-सिंगारपुर में पुलिस की छापेमारी, छह ड्रम जावा महुआ नष्ट जामताड़ा थाना क्षेत्र के सपाईडीह,रानीगंज, दक्षिणबहाल समेत अन्य गांवों में भी अवैध शराब की भट्टियों पर अंकुश लगाने की जरूरत जामताड़ा। रिपोर्ट: उदय किशोर सिंह। जामताड़ा जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कुंडहित थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर छह ड्रम जावा महुआ नष्ट किया। इसके साथ ही अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और अन्य सामग्रियों को भी नष्ट कर दिया गया। इस छापेमारी अभियान में नाला सर्किल इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी और कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब निर्माण के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्रवाई के माध्यम से अवैध शराब बनाने और बेचने वालों को सख्त संदेश देने का प्रयास किया गया है। हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी हुई या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। जामताड़ा थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई की जरूरत कुंडहित क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के बीच जामताड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी कथित रूप से संचालित अवैध महुआ शराब की भट्टियों पर रोक लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, जामताड़ा थाना क्षेत्र के रानीगंज और दक्षिणबहाल समेत कुछ अन्य गांवों में भी अवैध महुआ शराब बनाने का काम किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। रानीगंज में जामताड़ा थाना के पीछे के इलाके तथा दक्षिणबहाल गांव में कथित रूप से संचालित अवैध शराब की भट्टियों की जांच कराए जाने की जरूरत है। यदि इन स्थानों पर अवैध शराब का निर्माण हो रहा है, तो पुलिस और उत्पाद विभाग को संयुक्त रूप से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। सिर्फ एक क्षेत्र नहीं, पूरे जिले में अभियान चलाने की जरूरत अवैध महुआ शराब का निर्माण और कारोबार सामाजिक सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस की कार्रवाई केवल एक गांव तक सीमित न रहे, बल्कि जिले के उन सभी इलाकों में नियमित जांच और छापेमारी की जाए, जहां अवैध शराब बनाने की शिकायतें मिल रही हैं। अब देखना होगा कि सिंगारपुर में कार्रवाई के बाद जामताड़ा थाना क्षेत्र के रानीगंज, दक्षिणबहाल और अन्य संदिग्ध इलाकों में भी पुलिस एवं उत्पाद विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जाता है या नहीं।
    1
    जामताड़ा न्यूज:-सिंगारपुर में पुलिस की छापेमारी, छह ड्रम जावा महुआ नष्ट
जामताड़ा थाना क्षेत्र के सपाईडीह,रानीगंज, दक्षिणबहाल समेत अन्य गांवों में भी अवैध शराब की भट्टियों पर अंकुश लगाने की जरूरत
जामताड़ा। रिपोर्ट: उदय किशोर सिंह।
जामताड़ा जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कुंडहित थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर छह ड्रम जावा महुआ नष्ट किया। इसके साथ ही अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और अन्य सामग्रियों को भी नष्ट कर दिया गया।
इस छापेमारी अभियान में नाला सर्किल इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी और कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब निर्माण के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्रवाई के माध्यम से अवैध शराब बनाने और बेचने वालों को सख्त संदेश देने का प्रयास किया गया है। हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी हुई या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
जामताड़ा थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई की जरूरत
कुंडहित क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के बीच जामताड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी कथित रूप से संचालित अवैध महुआ शराब की भट्टियों पर रोक लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, जामताड़ा थाना क्षेत्र के रानीगंज और दक्षिणबहाल समेत कुछ अन्य गांवों में भी अवैध महुआ शराब बनाने का काम किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं।
रानीगंज में जामताड़ा थाना के पीछे के इलाके तथा दक्षिणबहाल गांव में कथित रूप से संचालित अवैध शराब की भट्टियों की जांच कराए जाने की जरूरत है। यदि इन स्थानों पर अवैध शराब का निर्माण हो रहा है, तो पुलिस और उत्पाद विभाग को संयुक्त रूप से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए।
सिर्फ एक क्षेत्र नहीं, पूरे जिले में अभियान चलाने की जरूरत
अवैध महुआ शराब का निर्माण और कारोबार सामाजिक सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस की कार्रवाई केवल एक गांव तक सीमित न रहे, बल्कि जिले के उन सभी इलाकों में नियमित जांच और छापेमारी की जाए, जहां अवैध शराब बनाने की शिकायतें मिल रही हैं।
अब देखना होगा कि सिंगारपुर में कार्रवाई के बाद जामताड़ा थाना क्षेत्र के रानीगंज, दक्षिणबहाल और अन्य संदिग्ध इलाकों में भी पुलिस एवं उत्पाद विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जाता है या नहीं।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • सरदार पटेल की जयंती पर गिरिडीह में गूंजा एकता का संदेश, बाबूलाल मरांडी ने तिरंगा दिखाकर ‘रन फॉर यूनिटी’ को किया रवाना हजारों कदमों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश, युवाओं ने दौड़ लगाकर लिया ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अनूठा नजारा देखने को मिला। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडा मैदान से हुआ, जहां झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने युवाओं को तिरंगा दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया। इसके बाद दौड़ टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, बरगंडा चौक और ट्रेंड्स मॉल होते हुए पुनः झंडा मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर युवाओं का उत्साह और देशभक्ति का जज्बा देखने लायक रहा। इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित और सामाजिक एकता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। वहीं भाजयुमो प्रदेश मंत्री एवं माय भारत की चयन समिति के सदस्य संजीव कुमार ने कहा कि जिस तरह लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया, उसी भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सशक्त, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के माध्यम से देश के युवाओं से राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की थी। इसी आह्वान से प्रेरित होकर गिरिडीह के युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर विनय कुमार सिंह, दिनेश यादव, विनीता कुमारी, सुरेश साव, सुनील पासवान, कवि पटेल, रवि राज, शिवपूजन, सुरेश मंडल, अजय पाठक, सिकंदर हेम्ब्रम, मनीष वर्मा, दीपक यादव, सुशांत मंडल, दीपा सेठ, शिवांगी रंजन, मयंक वर्णवाल, प्रिया कुमारी, आकाश श्रीवास्तव, कुमार गौरव, मृगेंद्र कुमार, अभिजीत मिश्रा, सोनू यादव और राजेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं माय भारत के वालंटियर्स गोपी कुमार तुरी, अनीश रॉय, मंटू मुर्मू और मयंक बर्नवाल ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सरदार पटेल के विचार आज भी देश की एकता और अखंडता के लिए प्रासंगिक हैं। युवाओं की भागीदारी ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को नई ऊर्जा दी। एकता ही शक्ति है, एकजुट भारत ही हमारी पहचान है।
    4
    सरदार पटेल की जयंती पर गिरिडीह में गूंजा एकता का संदेश, बाबूलाल मरांडी ने तिरंगा दिखाकर ‘रन फॉर यूनिटी’ को किया रवाना
हजारों कदमों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश, युवाओं ने दौड़ लगाकर लिया ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प
भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अनूठा नजारा देखने को मिला। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ झंडा मैदान से हुआ, जहां झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने युवाओं को तिरंगा दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया। इसके बाद दौड़ टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, बरगंडा चौक और ट्रेंड्स मॉल होते हुए पुनः झंडा मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर युवाओं का उत्साह और देशभक्ति का जज्बा देखने लायक रहा।
इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित और सामाजिक एकता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
वहीं भाजयुमो प्रदेश मंत्री एवं माय भारत की चयन समिति के सदस्य संजीव कुमार ने कहा कि जिस तरह लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया, उसी भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सशक्त, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के माध्यम से देश के युवाओं से राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की थी। इसी आह्वान से प्रेरित होकर गिरिडीह के युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर विनय कुमार सिंह, दिनेश यादव, विनीता कुमारी, सुरेश साव, सुनील पासवान, कवि पटेल, रवि राज, शिवपूजन, सुरेश मंडल, अजय पाठक, सिकंदर हेम्ब्रम, मनीष वर्मा, दीपक यादव, सुशांत मंडल, दीपा सेठ, शिवांगी रंजन, मयंक वर्णवाल, प्रिया कुमारी, आकाश श्रीवास्तव, कुमार गौरव, मृगेंद्र कुमार, अभिजीत मिश्रा, सोनू यादव और राजेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं माय भारत के वालंटियर्स गोपी कुमार तुरी, अनीश रॉय, मंटू मुर्मू और मयंक बर्नवाल ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सरदार पटेल के विचार आज भी देश की एकता और अखंडता के लिए प्रासंगिक हैं। युवाओं की भागीदारी ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को नई ऊर्जा दी।
एकता ही शक्ति है, एकजुट भारत ही हमारी पहचान है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • पलटनटांड़ गोविंदपुर में कई सरकारी/सार्वजनिक जमीनों पर बढ़ते जा रहे अवैध कब्जा गोबिंदपुर अंचल क्षेत्र के पलटनटांड़ गोविंदपुर में कई सरकारी/सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जा बढ़ते जा रहा है जिसके संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन पहल करके इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दे, तो यहां बच्चों और युवाओं के लिए एक शानदार खेल का मैदान (बन सकता है। आज हमारे इलाके में बच्चों के खेलने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है। खेल का मैदान बनने से न सिर्फ बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा, बल्कि सरकारी संपत्ति का सही उपयोग भी होगा।
    1
    पलटनटांड़ गोविंदपुर में कई सरकारी/सार्वजनिक जमीनों पर बढ़ते जा रहे अवैध कब्जा 

गोबिंदपुर अंचल क्षेत्र के पलटनटांड़ गोविंदपुर में कई सरकारी/सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जा बढ़ते जा रहा है जिसके संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन पहल करके इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दे, तो यहां बच्चों और युवाओं के लिए एक शानदार खेल का मैदान (बन सकता है। आज हमारे इलाके में बच्चों के खेलने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है। खेल का मैदान बनने से न सिर्फ बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा, बल्कि सरकारी संपत्ति का सही उपयोग भी होगा।
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
  • cancer ka ilaaj devghar EMS mein ho sakta hai aap log hi kara sakte hain yah ilaaj devghar EMS mein karvaye the
    2
    cancer ka ilaaj devghar EMS mein ho sakta hai aap log hi kara sakte hain
yah ilaaj devghar EMS mein karvaye the
    user_Jharkhand ka new khabar
    Jharkhand ka new khabar
    Voice of people सोना राय थरही, देवघर, झारखंड•
    10 hrs ago
  • दरभंगा में पकड़ा गया देशभर में यात्रियों को निशाना बनाने वाले गैंग का नेटवर्क 300 से ज्यादा सदस्यों की सक्रियता का दावा, हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस से पांच संदिग्ध गिरफ्तार रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाला एक ऐसा गिरोह सामने आया है, जिसका नेटवर्क देशभर में फैला होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस गैंग में 300 से ज्यादा सदस्य शामिल हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में रेलवे और ट्रेनों को निशाना बनाकर यात्रियों के सामान चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। इसी नेटवर्क के खिलाफ दरभंगा में आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 51 हजार 200 रुपये नकद, मोबाइल फोन, आभूषण समेत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये का सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तार पांचों संदिग्ध हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य यात्रियों को मदद करने के बहाने अपने जाल में फंसाते थे और मौका मिलते ही उनके बैग से नकदी और कीमती सामान गायब कर देते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। दरभंगा में हुई इस कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा देशभर में फैले इस कथित नेटवर्क तक पहुंचने की दिशा में बढ़ गया है। सवाल यह है कि आखिर रेलवे में सक्रिय इस गिरोह के तार कितने राज्यों से जुड़े हैं और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। बाइट 1,मोहम्मद आदिल बिलाल, समस्तीपुर रेल पुलिस
    2
    दरभंगा में पकड़ा गया देशभर में यात्रियों को निशाना बनाने वाले गैंग का नेटवर्क 300 से ज्यादा सदस्यों की सक्रियता का दावा, हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस से पांच संदिग्ध गिरफ्तार
रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाला एक ऐसा गिरोह सामने आया है, जिसका नेटवर्क देशभर में फैला होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस गैंग में 300 से ज्यादा सदस्य शामिल हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में रेलवे और ट्रेनों को निशाना बनाकर यात्रियों के सामान चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते हैं।
इसी नेटवर्क के खिलाफ दरभंगा में आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 51 हजार 200 रुपये नकद, मोबाइल फोन, आभूषण समेत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये का सामान बरामद हुआ है।
गिरफ्तार पांचों संदिग्ध हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य यात्रियों को मदद करने के बहाने अपने जाल में फंसाते थे और मौका मिलते ही उनके बैग से नकदी और कीमती सामान गायब कर देते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।
दरभंगा में हुई इस कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा देशभर में फैले इस कथित नेटवर्क तक पहुंचने की दिशा में बढ़ गया है। सवाल यह है कि आखिर रेलवे में सक्रिय इस गिरोह के तार कितने राज्यों से जुड़े हैं और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
बाइट 
1,मोहम्मद आदिल बिलाल, समस्तीपुर रेल पुलिस
    user_Nitish kumar
    Nitish kumar
    Photographer देवघर, देवघर, झारखंड•
    22 hrs ago
  • लोन रिकवरी वाले का दादा गिरी तो देखो 🤞🏼ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ऋण वसूली होने का दादागिरी देखो किसी के घर में किस तरह से बदलाव करते हैं यह लोग 🤞🏼
    1
    लोन रिकवरी वाले का दादा गिरी तो देखो 🤞🏼ज्यादा से ज्यादा शेयर करें 
ऋण वसूली होने का दादागिरी देखो किसी के घर में किस तरह से बदलाव करते हैं यह लोग 🤞🏼
    user_Sneha P
    Sneha P
    Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    1 hr ago
  • कतरास में BCCL की जर्जर दीवार भरभराकर गिरी, तीन लोग गंभीर घायल! शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल!
    1
    कतरास में BCCL की जर्जर दीवार भरभराकर गिरी, तीन लोग गंभीर घायल!
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल!
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.