जामताड़ा न्यूज:-सिंगारपुर में पुलिस की छापेमारी, छह ड्रम जावा महुआ नष्ट जामताड़ा थाना क्षेत्र के सपाईडीह,रानीगंज, दक्षिणबहाल समेत अन्य गांवों में भी अवैध शराब की भट्टियों पर अंकुश लगाने की जरूरत जामताड़ा। रिपोर्ट: उदय किशोर सिंह। जामताड़ा जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कुंडहित थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर छह ड्रम जावा महुआ नष्ट किया। इसके साथ ही अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और अन्य सामग्रियों को भी नष्ट कर दिया गया। इस छापेमारी अभियान में नाला सर्किल इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी और कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब निर्माण के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्रवाई के माध्यम से अवैध शराब बनाने और बेचने वालों को सख्त संदेश देने का प्रयास किया गया है। हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी हुई या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। जामताड़ा थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई की जरूरत कुंडहित क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के बीच जामताड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी कथित रूप से संचालित अवैध महुआ शराब की भट्टियों पर रोक लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, जामताड़ा थाना क्षेत्र के रानीगंज और दक्षिणबहाल समेत कुछ अन्य गांवों में भी अवैध महुआ शराब बनाने का काम किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। रानीगंज में जामताड़ा थाना के पीछे के इलाके तथा दक्षिणबहाल गांव में कथित रूप से संचालित अवैध शराब की भट्टियों की जांच कराए जाने की जरूरत है। यदि इन स्थानों पर अवैध शराब का निर्माण हो रहा है, तो पुलिस और उत्पाद विभाग को संयुक्त रूप से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। सिर्फ एक क्षेत्र नहीं, पूरे जिले में अभियान चलाने की जरूरत अवैध महुआ शराब का निर्माण और कारोबार सामाजिक सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस की कार्रवाई केवल एक गांव तक सीमित न रहे, बल्कि जिले के उन सभी इलाकों में नियमित जांच और छापेमारी की जाए, जहां अवैध शराब बनाने की शिकायतें मिल रही हैं। अब देखना होगा कि सिंगारपुर में कार्रवाई के बाद जामताड़ा थाना क्षेत्र के रानीगंज, दक्षिणबहाल और अन्य संदिग्ध इलाकों में भी पुलिस एवं उत्पाद विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जाता है या नहीं।

- जामताड़ा न्यूज:-सिंगारपुर में पुलिस की छापेमारी, छह ड्रम जावा महुआ नष्ट जामताड़ा थाना क्षेत्र के सपाईडीह,रानीगंज, दक्षिणबहाल समेत अन्य गांवों में भी अवैध शराब की भट्टियों पर अंकुश लगाने की जरूरत जामताड़ा। रिपोर्ट: उदय किशोर सिंह। जामताड़ा जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कुंडहित थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर छह ड्रम जावा महुआ नष्ट किया। इसके साथ ही अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और अन्य सामग्रियों को भी नष्ट कर दिया गया। इस छापेमारी अभियान में नाला सर्किल इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी और कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब निर्माण के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्रवाई के माध्यम से अवैध शराब बनाने और बेचने वालों को सख्त संदेश देने का प्रयास किया गया है। हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी हुई या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। जामताड़ा थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई की जरूरत कुंडहित क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के बीच जामताड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी कथित रूप से संचालित अवैध महुआ शराब की भट्टियों पर रोक लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, जामताड़ा थाना क्षेत्र के रानीगंज और दक्षिणबहाल समेत कुछ अन्य गांवों में भी अवैध महुआ शराब बनाने का काम किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। रानीगंज में जामताड़ा थाना के पीछे के इलाके तथा दक्षिणबहाल गांव में कथित रूप से संचालित अवैध शराब की भट्टियों की जांच कराए जाने की जरूरत है। यदि इन स्थानों पर अवैध शराब का निर्माण हो रहा है, तो पुलिस और उत्पाद विभाग को संयुक्त रूप से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। सिर्फ एक क्षेत्र नहीं, पूरे जिले में अभियान चलाने की जरूरत अवैध महुआ शराब का निर्माण और कारोबार सामाजिक सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस की कार्रवाई केवल एक गांव तक सीमित न रहे, बल्कि जिले के उन सभी इलाकों में नियमित जांच और छापेमारी की जाए, जहां अवैध शराब बनाने की शिकायतें मिल रही हैं। अब देखना होगा कि सिंगारपुर में कार्रवाई के बाद जामताड़ा थाना क्षेत्र के रानीगंज, दक्षिणबहाल और अन्य संदिग्ध इलाकों में भी पुलिस एवं उत्पाद विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जाता है या नहीं।1
- सिंगारपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह ड्रम जावा महुआ नष्ट1
- सरदार पटेल की जयंती पर गिरिडीह में गूंजा एकता का संदेश, बाबूलाल मरांडी ने तिरंगा दिखाकर ‘रन फॉर यूनिटी’ को किया रवाना हजारों कदमों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश, युवाओं ने दौड़ लगाकर लिया ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अनूठा नजारा देखने को मिला। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडा मैदान से हुआ, जहां झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने युवाओं को तिरंगा दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया। इसके बाद दौड़ टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, बरगंडा चौक और ट्रेंड्स मॉल होते हुए पुनः झंडा मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर युवाओं का उत्साह और देशभक्ति का जज्बा देखने लायक रहा। इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित और सामाजिक एकता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। वहीं भाजयुमो प्रदेश मंत्री एवं माय भारत की चयन समिति के सदस्य संजीव कुमार ने कहा कि जिस तरह लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया, उसी भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सशक्त, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के माध्यम से देश के युवाओं से राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की थी। इसी आह्वान से प्रेरित होकर गिरिडीह के युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर विनय कुमार सिंह, दिनेश यादव, विनीता कुमारी, सुरेश साव, सुनील पासवान, कवि पटेल, रवि राज, शिवपूजन, सुरेश मंडल, अजय पाठक, सिकंदर हेम्ब्रम, मनीष वर्मा, दीपक यादव, सुशांत मंडल, दीपा सेठ, शिवांगी रंजन, मयंक वर्णवाल, प्रिया कुमारी, आकाश श्रीवास्तव, कुमार गौरव, मृगेंद्र कुमार, अभिजीत मिश्रा, सोनू यादव और राजेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं माय भारत के वालंटियर्स गोपी कुमार तुरी, अनीश रॉय, मंटू मुर्मू और मयंक बर्नवाल ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सरदार पटेल के विचार आज भी देश की एकता और अखंडता के लिए प्रासंगिक हैं। युवाओं की भागीदारी ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को नई ऊर्जा दी। एकता ही शक्ति है, एकजुट भारत ही हमारी पहचान है।4
- पलटनटांड़ गोविंदपुर में कई सरकारी/सार्वजनिक जमीनों पर बढ़ते जा रहे अवैध कब्जा गोबिंदपुर अंचल क्षेत्र के पलटनटांड़ गोविंदपुर में कई सरकारी/सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जा बढ़ते जा रहा है जिसके संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन पहल करके इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दे, तो यहां बच्चों और युवाओं के लिए एक शानदार खेल का मैदान (बन सकता है। आज हमारे इलाके में बच्चों के खेलने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है। खेल का मैदान बनने से न सिर्फ बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा, बल्कि सरकारी संपत्ति का सही उपयोग भी होगा।1
- लोन रिकवरी वाले का दादा गिरी तो देखो 🤞🏼ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ऋण वसूली होने का दादागिरी देखो किसी के घर में किस तरह से बदलाव करते हैं यह लोग 🤞🏼1
- कतरास में BCCL की जर्जर दीवार भरभराकर गिरी, तीन लोग गंभीर घायल! शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल!1
- *लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार* *9304322626* ******** धनबाद हीरापुर के पटेल चौक पर आयोजित जयंती समारोह में धनबाद सांसद ने लौह पुरुष को दी श्रद्धांजलि, युवाओं से की त्याग की भावना के साथ देश को सशक्त बनाने की अपील। धनबाद: शहर के हीरापुर स्थित पटेल चौक पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने उन्हें शत-शत नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सांसद ने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। सांसद ढुलू महतो ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश जिस मुकाम पर पहुंचा है, वह निश्चित तौर पर सरदार पटेल के त्याग और तपस्या का ही परिणाम है। उन्होंने कहा, "देश की 140 करोड़ जनता आज उन्हें अपना प्रेरणा स्रोत मानती है। उन्हीं से प्रेरणा लेकर आज हम सब राष्ट्र हित की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इतिहास का जिक्र करते हुए सांसद ढुलू महतो ने कहा कि सरदार पटेल में त्याग की भावना कूट-कूट कर भरी थी। उन्होंने कहा, "जब कांग्रेस का प्रांतीय सम्मेलन हो रहा था, उस समय 15 में से 12 वोट सरदार वल्लभभाई पटेल को मिले थे। यह तय था कि देश के प्रधानमंत्री हमारे सरदार पटेल ही बनने चाहिए। मगर, नेहरू जी की गलत राजनीति के कारण और देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री पद का त्याग कर दिया और नेहरू जी प्रधानमंत्री बने। ऐसे महान त्याग-पुरुष को हम सब शत-शत नमन करते हैं। अपने संबोधन के अंत में सांसद ने समस्त देशवासियों और विशेष रूप से युवा पीढ़ी से एक खास आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चाहे राजनीतिक क्षेत्र हो, सामाजिक क्षेत्र हो या जीवन का कोई भी अन्य क्षेत्र, हमें सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए। मन में हमेशा त्याग की भावना रखकर ही हम सब मिलकर इस देश को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाने का प्रयास कर सकते हैं।3
- ससुराल पीड़ित महिला स्वर्णिम नारी शक्ति सुरक्षा फाउंडेशन बोकारो के शरण में न्याय के लिए1