logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विजयराघवगढ़ में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 40 वाहनों का सत्यापन—दस्तावेजों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हुई जांच

8 hrs ago
user_विकास श्रीवास्तव
विकास श्रीवास्तव
पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

विजयराघवगढ़ में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 40 वाहनों का सत्यापन—दस्तावेजों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हुई जांच

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटनी नगर//- 342 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,... 📰 कुठला पुलिस की बड़ी कार्रवाई ऑटो से 61.56 लीटर अवैध शराब बरामद, 4.34 लाख का मशरूका जब्त 342 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल कटनी। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इलेक्ट्रिक ऑटो से 61.56 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो सहित कुल 4,34,200 रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ऑटो में अवैध शराब की खेप लमतरा ब्रिज की ओर लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने लमतरा ओवरब्रिज के पास घटखिरबा रोड, रेलवे लाइन किनारे घेराबंदी कर संदिग्ध ऑटो क्रमांक MP21ZJ8883 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो से 7 खाकी कार्टन में 342 पाव देशी लाल एवं सफेद शराब बरामद हुई। शराब की अनुमानित कीमत करीब 34,200 रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त करीब 4 लाख रुपये कीमत का महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार यादव (32 वर्ष), निवासी पिपरहटा, हाल कन्हवारा के विरुद्ध थाना कुठला में अपराध क्रमांक 833/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सराहनीय भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया, सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, मोनी गुप्ता सहित हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़ 7509747686
    1
    कटनी नगर//-
342 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,...
📰 कुठला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ऑटो से 61.56 लीटर अवैध शराब बरामद, 4.34 लाख का मशरूका जब्त
342 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
कटनी। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इलेक्ट्रिक ऑटो से 61.56 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो सहित कुल 4,34,200 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ऑटो में अवैध शराब की खेप लमतरा ब्रिज की ओर लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने लमतरा ओवरब्रिज के पास घटखिरबा रोड, रेलवे लाइन किनारे घेराबंदी कर संदिग्ध ऑटो क्रमांक MP21ZJ8883 को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान ऑटो से 7 खाकी कार्टन में 342 पाव देशी लाल एवं सफेद शराब बरामद हुई। शराब की अनुमानित कीमत करीब 34,200 रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त करीब 4 लाख रुपये कीमत का महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो भी जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार यादव (32 वर्ष), निवासी पिपरहटा, हाल कन्हवारा के विरुद्ध थाना कुठला में अपराध क्रमांक 833/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया, सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, मोनी गुप्ता सहित हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट:- राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
7509747686
    user_AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दिनांक/ 13/09/2026/थाना-कुठला कुठला पुलिस ने पकड़ी आटो में शराब तस्करी की खेप, 61 लीटर अवैध शराब एवं आटो जप्त 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने आटो में में 61 लीटर अवैध शराब तस्करी की खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 13/09/2026 को थाना कुठला पुलिस द्वारा क्षेत्र में सूचना मिलने पर कि एक आटो में में भारी मात्रा में शराब भरकर लमतरा ब्रिज तरफ आने की सूचना पर हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही की गई जो लमतरा ओव्हर ब्रिज के बगल से घटखिरबा रोड़ रेल्वे लाईन के किनारे रोड़ में घेराबंदी कर आटो क्रमांक MP21ZJ8883 को पकड़ा गया पुलिस द्वारा स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में आटो में बैठे व्यक्ति से उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश कुमार यादव पिता संजय यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पिपरहटा हाल कन्हवारा थाना कुठला का रहने वाला बताया आटो की तलाशी लेने पर आटो के अन्दर बीच में रखे 07 कार्टून खाकी रंग के , कार्टूनो के अन्दर देशी मशाला / सफेद शराब पाई गई। 06 खाकी कार्टूनों में 50-50 पाव शराब तथा एक खाकी कार्टून जिसमें 42 पाव कुल 342 पाव देशी लाल एवं सफेद शराब भरी हुई थी । विधि अनुसार कार्यवाही की गई । बरामद शराब की कुल मात्रा 61.56 लीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 34,200 रुपये पाई गई । साथ ही घटना में प्रयुक्त आटो की कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई। इस प्रकार कुल 04 लाख 34 हजार दो सौ रुपये मूल्य का मशरूका जप्त किया गया । मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 833/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । जप्ती – 7 पेटी पेटी प्लेन देशी शराब कुल 61.56 लीटर कीमती लगभग 34,200 रुपये, महिन्द्रा कम्पनी का इलेक्ट्रिक आटो क्रमांक MP21ZJ8883 कीमती 4,00,000 रुपये, कुल जप्ती 04,34,200 रुपये विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, मोनी गुप्ता एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
    3
    दिनांक/ 13/09/2026/थाना-कुठला

कुठला पुलिस ने पकड़ी आटो में शराब तस्करी की खेप, 61 लीटर अवैध शराब एवं आटो जप्त
💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने आटो में में 61 लीटर अवैध शराब तस्करी की खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण – 
दिनांक 13/09/2026 को थाना कुठला पुलिस द्वारा क्षेत्र में सूचना मिलने पर कि एक आटो में में भारी मात्रा में शराब भरकर लमतरा ब्रिज तरफ आने की सूचना पर हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही की गई जो लमतरा ओव्हर ब्रिज के बगल से घटखिरबा रोड़ रेल्वे लाईन के किनारे रोड़ में घेराबंदी कर आटो क्रमांक MP21ZJ8883 को पकड़ा गया पुलिस द्वारा स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में आटो में बैठे व्यक्ति से उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश कुमार यादव पिता संजय यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पिपरहटा हाल कन्हवारा थाना कुठला का रहने वाला बताया आटो की तलाशी लेने पर आटो के अन्दर बीच में रखे 07 कार्टून खाकी रंग के , कार्टूनो के अन्दर देशी मशाला / सफेद शराब पाई गई। 06 खाकी कार्टूनों में 50-50 पाव शराब तथा एक खाकी कार्टून जिसमें 42 पाव कुल 342 पाव देशी लाल एवं सफेद शराब भरी हुई थी । विधि अनुसार कार्यवाही की गई । बरामद शराब की कुल मात्रा 61.56 लीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 34,200 रुपये पाई गई । साथ ही घटना में प्रयुक्त आटो की कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई। इस प्रकार कुल  04 लाख 34 हजार दो सौ रुपये मूल्य का मशरूका जप्त किया गया । मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 833/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । 
जप्ती – 
7 पेटी पेटी प्लेन देशी शराब कुल 61.56 लीटर कीमती लगभग 34,200 रुपये, महिन्द्रा कम्पनी का इलेक्ट्रिक आटो क्रमांक MP21ZJ8883 कीमती 4,00,000 रुपये, कुल जप्ती 04,34,200 रुपये
विशेष भूमिकाः- 
सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, मोनी गुप्ता एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
    user_ज्योति तिवारी वीडियो
    ज्योति तिवारी वीडियो
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान स्कूली वाहनों की चेकिंग प्रेस विज्ञप्ति *थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान* *स्कूली वाहनों की चेकिंग* विवरण – दिनांक 09 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में हुये सड़क हादसे में को जहन में रखते हुये आज दिनांक 13 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में संचालित सभी प्राईवेट एवं अर्द्धशासकीय स्कूलों में संचालित वाहनों को थाना विजयराघवगढ़ में चैक किया गया म सभी स्कूली वाहनों के संपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया गया और वाहन चालकों के संबंध में थाना विजयराघवगढ़ का आपराधिक अभिलेख दिखवाया जाकर सिलसिलेवार सत्यापन कर रजिस्टर में इंद्राज कराया गया है। साथ ही वाहनों का भौतिक सत्यापन भी किया गया पुलिस द्वारा वाहनों को चेक करते समय यह देखा गया कि वाहनों के दरवाजे सही तरह से संचालित हो रहे हैं अथवा नहीं साथी बच्चों के बैठने की स्थिति एवं अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखी गई। यह प्रक्रिया कल भी जारी रहेगी। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि अवकाश के दिनों में यह विशेष अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि स्कूली बच्चों के वाहनों को अनावश्यक ना रोका जाए और उनकी चेकिंग भी की जाना सुनिश्चित की जा सके। खबर लिखे जाने तक करीब 40 वाहनों को चेक किया जा चुका है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देश एवं कानून की जानकारी भी दी गई। स्कूल संस्थापक एवं वाहन स्वामी, चालकों को वाहन के दस्तावेज अपडेट रखने तथा वाहनों में बच्चे बैठे होने की स्थिति में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक हिदायत दी गई।
    1
    थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान
स्कूली वाहनों की चेकिंग
प्रेस विज्ञप्ति
*थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान*
*स्कूली वाहनों की चेकिंग* 
विवरण –  दिनांक 09 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में हुये सड़क हादसे में  को जहन में रखते हुये आज दिनांक 13 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में संचालित सभी प्राईवेट एवं अर्द्धशासकीय स्कूलों में संचालित वाहनों को थाना विजयराघवगढ़ में चैक किया गया म सभी स्कूली वाहनों के संपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया गया और वाहन चालकों के संबंध में थाना विजयराघवगढ़ का आपराधिक अभिलेख दिखवाया जाकर सिलसिलेवार सत्यापन कर रजिस्टर में इंद्राज कराया गया है। साथ ही वाहनों का भौतिक सत्यापन भी किया गया पुलिस द्वारा वाहनों को चेक करते समय यह देखा गया कि वाहनों के दरवाजे सही तरह से संचालित हो रहे हैं अथवा नहीं साथी बच्चों के बैठने की स्थिति एवं अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखी गई। यह प्रक्रिया कल भी जारी रहेगी।  थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि अवकाश के दिनों में यह विशेष अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि स्कूली बच्चों  के वाहनों को अनावश्यक  ना रोका जाए और उनकी चेकिंग भी की जाना सुनिश्चित की जा सके। खबर लिखे जाने तक करीब 40 वाहनों को चेक किया जा चुका है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देश एवं कानून की जानकारी भी दी गई।  स्कूल संस्थापक एवं वाहन स्वामी, चालकों को वाहन के दस्तावेज अपडेट रखने तथा वाहनों में बच्चे बैठे होने की स्थिति में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक हिदायत दी गई।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • विजयराघवगढ़ में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 40 वाहनों का सत्यापन—दस्तावेजों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हुई जांच
    1
    विजयराघवगढ़ में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 40 वाहनों का सत्यापन—दस्तावेजों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हुई जांच
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🚨 स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विजयराघवगढ़ पुलिस का विशेष अभियान 40 स्कूली वाहनों की जांच, दस्तावेजों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक का किया सत्यापन कटनी | संवाददाता बाल किशन नामदेव विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने रविवार, 13 सितंबर को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 9 सितंबर को थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे को ध्यान में रखते हुए थाना क्षेत्र में संचालित निजी एवं अर्द्धशासकीय स्कूलों के वाहनों को थाना परिसर में बुलाकर जांच की गई। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों के संपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। वाहन चालकों के संबंध में थाना स्तर पर उपलब्ध आपराधिक अभिलेखों की जांच कर उनका सिलसिलेवार सत्यापन कराया गया तथा जानकारी रजिस्टर में दर्ज की गई। 🚌 वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी पुलिस ने वाहनों का भौतिक सत्यापन करते हुए यह भी देखा कि वाहनों के दरवाजे ठीक तरह से संचालित हो रहे हैं या नहीं, बच्चों के बैठने की व्यवस्था कैसी है तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं या नहीं। खबर लिखे जाने तक करीब 40 स्कूली वाहनों की जांच की जा चुकी थी। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों एवं यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। 👮 अभियान कल भी रहेगा जारी थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि अवकाश के दिनों में विशेष अभियान चलाने का उद्देश्य यह है कि स्कूल संचालित होने के दौरान बच्चों के वाहनों को अनावश्यक रूप से रोककर जांच न करनी पड़े और सभी वाहनों की आवश्यक जांच पहले ही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रहेगी। पुलिस ने स्कूल संचालकों, संस्थापकों, वाहन स्वामियों एवं चालकों को वाहनों के दस्तावेज अपडेट रखने, बच्चों के वाहन में सवार होने के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की हिदायत दी है।
    1
    🚨 स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विजयराघवगढ़ पुलिस का विशेष अभियान
40 स्कूली वाहनों की जांच, दस्तावेजों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक का किया सत्यापन
कटनी | संवाददाता बाल किशन नामदेव
विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने रविवार, 13 सितंबर को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 9 सितंबर को थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे को ध्यान में रखते हुए थाना क्षेत्र में संचालित निजी एवं अर्द्धशासकीय स्कूलों के वाहनों को थाना परिसर में बुलाकर जांच की गई।
अभियान के दौरान स्कूली वाहनों के संपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। वाहन चालकों के संबंध में थाना स्तर पर उपलब्ध आपराधिक अभिलेखों की जांच कर उनका सिलसिलेवार सत्यापन कराया गया तथा जानकारी रजिस्टर में दर्ज की गई।
🚌 वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी
पुलिस ने वाहनों का भौतिक सत्यापन करते हुए यह भी देखा कि वाहनों के दरवाजे ठीक तरह से संचालित हो रहे हैं या नहीं, बच्चों के बैठने की व्यवस्था कैसी है तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं या नहीं।
खबर लिखे जाने तक करीब 40 स्कूली वाहनों की जांच की जा चुकी थी। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों एवं यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई।
👮 अभियान कल भी रहेगा जारी
थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि अवकाश के दिनों में विशेष अभियान चलाने का उद्देश्य यह है कि स्कूल संचालित होने के दौरान बच्चों के वाहनों को अनावश्यक रूप से रोककर जांच न करनी पड़े और सभी वाहनों की आवश्यक जांच पहले ही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रहेगी।
पुलिस ने स्कूल संचालकों, संस्थापकों, वाहन स्वामियों एवं चालकों को वाहनों के दस्तावेज अपडेट रखने, बच्चों के वाहन में सवार होने के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की हिदायत दी है।
    user_Banty Namdeo
    Banty Namdeo
    Court reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *जिले की 142 दुकानों पर अक्टूबर का राशन अटका::* 25 कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन ,अन्नदूतों ने रोका राशन परिवहन, 5 वाहनों के थमे पहिये *जिले की 142 दुकानों पर अक्टूबर का राशन अटका::* 25 कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन ,अन्नदूतों ने रोका राशन परिवहन, 5 वाहनों के थमे पहिये
    1
    *जिले की 142 दुकानों पर अक्टूबर का राशन अटका::* 25 कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन ,अन्नदूतों ने रोका राशन परिवहन, 5 वाहनों के थमे पहिये 
 
*जिले की 142 दुकानों पर अक्टूबर का राशन अटका::* 25 कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन ,अन्नदूतों ने रोका राशन परिवहन, 5 वाहनों के थमे पहिये
    user_POORAN LAL DUBEY
    POORAN LAL DUBEY
    Local News Reporter विजयराघवगढ़, कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अचानक पहुंची पुलिस तो मचा हड़कंप फिर हुई रिठी क्षेत्र में अवैध शराब के ठिकानों ताबड़तोड़ कार्रवाई रीठी पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा, अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर शराब जब्त, महुआ लाहन नष्ट सागर के बंडा में सामने आए जहरीली शराब कांड के बाद पूरे जिले में प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस की अचानक कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शहीद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान अवैध शराब जब्त की। वहीं शराब बनाने के लिए तैयार किया गया महुआ लाहन भी मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। इनका कहना है — थाना प्रभारी रीठी थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब जब्त की गई है और महुआ लाहन नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    अचानक पहुंची पुलिस तो मचा हड़कंप फिर हुई रिठी क्षेत्र में अवैध शराब के ठिकानों ताबड़तोड़ कार्रवाई
रीठी पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा, अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर शराब जब्त, महुआ लाहन नष्ट
सागर के बंडा में सामने आए जहरीली शराब कांड के बाद पूरे जिले में प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस की अचानक कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शहीद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।
पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान अवैध शराब जब्त की। वहीं शराब बनाने के लिए तैयार किया गया महुआ लाहन भी मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है।
इनका कहना है — थाना प्रभारी रीठी
थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब जब्त की गई है और महुआ लाहन नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • की यूं परेशानी जिले कटनी में हो रही हैं इसमें सबसे ज्यादा परेशानी उठाना पड़ रहा है तो जनता और पब्लिक 12 तारीख को भाव बरेली निकल गई 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥। आए दिन घंटाघर से लेकर मिशन चौक आजाद चौक सुभाष चौक समापन घंटाघर/////6267641443///// “जनता परेशान” के आरोप पर सरकार का पलटवार, विकास कार्यों को लेकर गिनाईं उपलब्धियां कटनी। आम आदमी पार्टी द्वारा “जनता परेशान, सरकार बेखबर” के नारे के साथ लगाए गए आरोपों पर सरकार की ओर से पलटवार किया गया है। सरकार के प्रतिनिधियों ने आप के आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बताते हुए कहा कि कटनी जिले में जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से कहा गया कि सड़क, सफाई, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। कई विकास कार्यों को गति दी गई है और शेष समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया भी जारी है। सरकार के प्रतिनिधियों ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय विपक्षी दलों को प्रशासन के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान में सहयोग करना चाहिए। जनता की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है और किसी भी शिकायत की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कटनी के विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। यदि किसी क्षेत्र में समस्या है तो संबंधित विभाग को शिकायत देकर उसका नियमानुसार निराकरण कराया जा सकता है।
    4
    की यूं परेशानी जिले कटनी में हो रही हैं इसमें सबसे ज्यादा परेशानी उठाना पड़ रहा है तो जनता और पब्लिक 12 तारीख को भाव बरेली निकल गई
💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥। आए दिन  घंटाघर से लेकर मिशन चौक आजाद चौक सुभाष चौक समापन घंटाघर/////6267641443/////
“जनता परेशान” के आरोप पर सरकार का पलटवार, विकास कार्यों को लेकर गिनाईं उपलब्धियां
कटनी। आम आदमी पार्टी द्वारा “जनता परेशान, सरकार बेखबर” के नारे के साथ लगाए गए आरोपों पर सरकार की ओर से पलटवार किया गया है। सरकार के प्रतिनिधियों ने आप के आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बताते हुए कहा कि कटनी जिले में जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सरकार की ओर से कहा गया कि सड़क, सफाई, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। कई विकास कार्यों को गति दी गई है और शेष समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया भी जारी है।
सरकार के प्रतिनिधियों ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय विपक्षी दलों को प्रशासन के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान में सहयोग करना चाहिए। जनता की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है और किसी भी शिकायत की अनदेखी नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कटनी के विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। यदि किसी क्षेत्र में समस्या है तो संबंधित विभाग को शिकायत देकर उसका नियमानुसार निराकरण कराया जा सकता है।
    user_ज्योति तिवारी वीडियो
    ज्योति तिवारी वीडियो
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.