थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान स्कूली वाहनों की चेकिंग प्रेस विज्ञप्ति *थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान* *स्कूली वाहनों की चेकिंग* विवरण – दिनांक 09 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में हुये सड़क हादसे में को जहन में रखते हुये आज दिनांक 13 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में संचालित सभी प्राईवेट एवं अर्द्धशासकीय स्कूलों में संचालित वाहनों को थाना विजयराघवगढ़ में चैक किया गया म सभी स्कूली वाहनों के संपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया गया और वाहन चालकों के संबंध में थाना विजयराघवगढ़ का आपराधिक अभिलेख दिखवाया जाकर सिलसिलेवार सत्यापन कर रजिस्टर में इंद्राज कराया गया है। साथ ही वाहनों का भौतिक सत्यापन भी किया गया पुलिस द्वारा वाहनों को चेक करते समय यह देखा गया कि वाहनों के दरवाजे सही तरह से संचालित हो रहे हैं अथवा नहीं साथी बच्चों के बैठने की स्थिति एवं अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखी गई। यह प्रक्रिया कल भी जारी रहेगी। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि अवकाश के दिनों में यह विशेष अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि स्कूली बच्चों के वाहनों को अनावश्यक ना रोका जाए और उनकी चेकिंग भी की जाना सुनिश्चित की जा सके। खबर लिखे जाने तक करीब 40 वाहनों को चेक किया जा चुका है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देश एवं कानून की जानकारी भी दी गई। स्कूल संस्थापक एवं वाहन स्वामी, चालकों को वाहन के दस्तावेज अपडेट रखने तथा वाहनों में बच्चे बैठे होने की स्थिति में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक हिदायत दी गई।
थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान स्कूली वाहनों की चेकिंग प्रेस विज्ञप्ति *थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान* *स्कूली वाहनों की चेकिंग* विवरण – दिनांक 09 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में हुये सड़क हादसे में को जहन में रखते हुये आज दिनांक 13 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में संचालित सभी प्राईवेट एवं अर्द्धशासकीय स्कूलों में संचालित वाहनों को थाना विजयराघवगढ़ में चैक किया गया म सभी स्कूली वाहनों के संपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया गया और वाहन चालकों के संबंध में थाना विजयराघवगढ़ का आपराधिक अभिलेख दिखवाया जाकर सिलसिलेवार सत्यापन कर रजिस्टर में इंद्राज कराया गया है। साथ ही वाहनों का भौतिक सत्यापन भी किया गया पुलिस द्वारा वाहनों को चेक करते समय यह देखा गया कि वाहनों के दरवाजे सही तरह से संचालित हो रहे हैं अथवा नहीं साथी बच्चों के बैठने की स्थिति एवं अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखी गई। यह प्रक्रिया कल भी जारी रहेगी। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि अवकाश के दिनों में यह विशेष अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि स्कूली बच्चों के वाहनों को अनावश्यक ना रोका जाए और उनकी चेकिंग भी की जाना सुनिश्चित की जा सके। खबर लिखे जाने तक करीब 40 वाहनों को चेक किया जा चुका है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देश एवं कानून की जानकारी भी दी गई। स्कूल संस्थापक एवं वाहन स्वामी, चालकों को वाहन के दस्तावेज अपडेट रखने तथा वाहनों में बच्चे बैठे होने की स्थिति में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक हिदायत दी गई।
- *जनता से आह्वान* — अपने हक की आवाज़ बुलंद करें! कटनी की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अधूरी सीवर लाइन, खराब सड़कें, किसान की समस्याएं, बिजली और पानी की किल्लत के खिलाफ अब जनता की आवाज़ सड़क पर गूंजेगी। 12 सितंबर 2026, शनिवार को आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री श्री जितेंद्र सिंह तोमर जी के नेतृत्व में जनआक्रोश पदयात्रा एवं आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। 🕚 समय: प्रातः 11:00 बजे 📍 आमसभा: घंटाघर, कटनी 🚩 पदयात्रा मार्ग: घंटाघर → सुनरहाई → सुभाष चौक → अहिंसा चौक → मिशन चौक → आजाद चौक → झंडा बाजार → घंटाघर 🔥 आइए, कटनी के हक और अधिकार की आवाज़ बनें। 🔥 अपने परिवार, मित्रों और साथियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। 12 सितंबर को घंटाघर पहुंचें — जनआक्रोश पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाएं! आपका एड.अनिल सिंह सेंगर जिलाध्यक्ष आप कटनी *जनता से आह्वान* — अपने हक की आवाज़ बुलंद करें! कटनी की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अधूरी सीवर लाइन, खराब सड़कें, किसान की समस्याएं, बिजली और पानी की किल्लत के खिलाफ अब जनता की आवाज़ सड़क पर गूंजेगी। 12 सितंबर 2026, शनिवार को आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री श्री जितेंद्र सिंह तोमर जी के नेतृत्व में जनआक्रोश पदयात्रा एवं आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। 🕚 समय: प्रातः 11:00 बजे 📍 आमसभा: घंटाघर, कटनी 🚩 पदयात्रा मार्ग: घंटाघर → सुनरहाई → सुभाष चौक → अहिंसा चौक → मिशन चौक → आजाद चौक → झंडा बाजार → घंटाघर 🔥 आइए, कटनी के हक और अधिकार की आवाज़ बनें। 🔥 अपने परिवार, मित्रों और साथियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। 12 सितंबर को घंटाघर पहुंचें — जनआक्रोश पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाएं! आपका एड.अनिल सिंह सेंगर जिलाध्यक्ष आप कटनी1
- धान की फसल पर जंगली जानवरों का कहर, बकलहटा के किसान परेशान कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बक लहटा में इन दिनों किसान जंगली जानवरों से परेशान हैं। खेतों में तैयार हो रही धान की फसल को जंगली जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय हो रहे नुकसान से उनकी मेहनत और लागत दोनों प्रभावित हो रही हैं। रीठी वन परिक्षेत्र के बक लहटा गांव में किसानों के सामने अब जंगली जानवरों से अपनी धान की फसल बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। किसानों के मुताबिक जंगली जानवर खेतों में पहुंचकर धान की फसल को काट रहे हैं और उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने पूरी मेहनत और लागत लगाकर धान की फसल तैयार की है, लेकिन अब फसल पकने के समय जंगली जानवरों के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने वन विभाग से जंगली जानवरों की समस्या पर ध्यान देने और फसल को नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। अब देखना होगा कि किसानों की इस समस्या पर वन विभाग कब तक कार्रवाई करता है और जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए क्या इंतजाम किए जाते हैं।1
- संभागीय सम्मेलन पन्ना मे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी का स्वागत1
- *सतना चित्रकूट धाम में एकलव्य विद्यालय के पास जेसीबी के मध्यम से शुरू हुआ जोरों से अवैध उत्खनन पास में ही है सरकारी कर्मचारी और नायब तहसीलदार को भनक तक नहीं आखिरकार यह सब खेल किसके इशारे पर चल रहा है या फिर नेताओं की धौंस देने वाले चिल्लांदु नेता के सामने नतमस्तक है राजस्व विभाग या फिर जेसीबी को हाथ लगाने में थर्रा रहे हाथ पांव बड़ा सवाल?इतने क्लू मिलने के बाजूद भी आला अधिकारी कंबल ओढ़ कर पी रहे घी..! खनन माफियों के सामने नतमस्तक राजस्व अमला एमपी के चित्रकूट क्षेत्र में खनन माफिया कर रहा धरती का सीना छलनी और चित्रकूट का राजस्व अमला गहरीं नींद में .? कार्रवाई के नाम पर काँप जाता है शरीर या फिर हो जाती है तबियत खराब क्यूं नहीं की जाती इन खनन माफियाओं के ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त.?इतनी गहरी निंद्रा में कबसे सोने लगा विभाग.?1
- मुख्यमंत्रीडॉ मोहन यादव द्वारा लाडली बहनl योजना की 40 वीं किस्त का अंतरण आज लाडली बहन के हाथों में किया गया l मुकेश कुमार भी संवाददाता की खास रिपोर्ट l भोपाल मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश की सभी लाडली बहन की खातों में आज लाडली बहन की 40 वीं किस्त का अंतरण किया गया l इसे सभी लाडली बहनl के चेहरे पर मुस्कान है l1
- लोरहा यात्री प्रतीक्षालय के पास पिकअप पलटी,चालक घायल _रविवार सुबह लोरहा यात्री प्रतीक्षालय के पास कटनी से उमरिया आ रही सब्जी लोड पिकअप अचानक अनियंत्रित लोरहा यात्री प्रतीक्षालय के पास पिकअप पलटी,चालक घायल _रविवार सुबह लोरहा यात्री प्रतीक्षालय के पास कटनी से उमरिया आ रही सब्जी लोड पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे में पिकअप चालक राजेन्द्र पिता बाबूलाल, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी पथरहठा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल चालक को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी बताया जा रहा है।बताया गया है कि पिकअप वाहन में सब्जी लोड थी, जिसे लेकर चालक कटनी से उमरिया की ओर आ रहा था। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। हालांकि मौके की स्थिति को देखते हुए यह संभावना भी जताई जा रही है कि चलती पिकअप का टायर अचानक निकल गया होगा, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जोरदार था कि वाहन का एक टायर निकलकर काफी दूर खेत में जा गिरा। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।1
- यूजीसी कानून के कथित दुरुपयोग का भुक्तभोगी आया सामने प्रशासन से लगाई गुहार फिर भी नहीं मिला नया 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 //6267641443// यूजीसी कानून के विरोध में कटनी कलेक्ट्रेट के बाहर चल रहे अनशन के पांचवे दिन मंच में ओ बी सी समाज का एक अनोखा भुक्तभोगी व्यक्ति सामने आया है, जो ऐसे कानून के अपने बेहद कठिन अनुभव के आधार पर इस कानून के कथित दुरुपयोग का आरोप लगा रहा है। पीड़ित के अनुसार, उसके खिलाफ यूजीसी कानून के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था, जिसके चलते उसे 100 दिन जेल में रखा गया और बाद में न्यायालय ने उसे निर्दोष करार दे दिया। हमने उससे जाना कि आखिर उसके मामले में क्या हुआ था, गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार और सामाजिक जीवन पर क्या असर पड़ा और न्यायालय से बरी होने के बाद कानून में किस तरह के बदलाव की मांग चाहता है।3
- *“जनता परेशान, सरकार बेखबर! कटनी में आप का जनआक्रोश, सरकार से मांगा जवाब”* सीवर, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान, बिजली-पानी और सड़कों के मुद्दों पर सरकार को घेरा कटनी। आम आदमी पार्टी जिला कटनी द्वारा आज दिन शनिवार को शहर की बदहाल व्यवस्थाओं एवं सीवर, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान, बिजली-पानी और सड़कों के मुद्दों पर सरकार को घेरा लेकर जनआक्रोश पदयात्रा एवं आमसभा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री जितेंद्र सिंह तोमर ने किया। पदयात्रा घंटाघर से प्रारंभ होकर सुनरहाई, सुभाष चौक, अहिंसा चौक, मिशन चौक, आजाद चौक, झंडा बाजार होते हुए पुनः घंटाघर पहुंची, जहां आमसभा आयोजित की गई। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, सीवर, सड़क, बिजली और पानी से जुड़े जनमुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। आमसभा को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कटनी की जनता सीवर, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं से परेशान है। ₹108 करोड़ और ₹51 करोड़ की सीवर परियोजनाओं के अधूरे रहने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से चल रही परियोजनाओं में देरी के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा। अधूरे कार्यों के कारण शहर की सड़कों की स्थिति खराब है और नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। राष्ट्रीय परिषद सदस्य शिव प्रताप सिंह परमार ने कहा कि कटनी की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर संकट में है। कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी, जर्जर भवन, पेयजल और पहुंच मार्ग जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बहोरीबंद, रीठी, बरही, विजयराघवगढ़, ढीमरखेड़ा और बड़वारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी डॉक्टरों एवं तकनीकी स्टाफ की कमी को तत्काल दूर किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके। जिलाध्यक्ष एड. अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि जनआक्रोश पदयात्रा जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है। कटनी की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अच्छी सड़कें, व्यवस्थित सीवर व्यवस्था, पर्याप्त बिजली-पानी तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के इन सभी मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करेगी और सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना होगा। जनआक्रोश पदयात्रा एवं आमसभा में प्रदेश सह प्रभारी रविंद्र जोगिया,प्रदेश संगठन मंत्री, राम किशोर शिवहरे ,राष्ट्रीय परिषद सदस्य शिव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष एड. अनिल सिंह सेंगर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित खटीक, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामानुज मिश्रा, व्यापारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुशील जैन, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, कल्पना सोनी, अफरोज अहमद, विवेक सिंह,संतोष सिंह करीम खान, कुंवर सिंह रघुवंशी, उमाशंकर पटेल, सृजन अग्रवाल, अरविंद सिंह, अमित तोमर,जगन्नाथ नामदेव, रामरतन नामदेव, लवकुश पटेल, राजेश पटेल, देवी दयाल यादव, लखन सिंह, अंकित खरे, मंगल कोल, गोकर्ण दहिया, विनय लोधी, रामसिया गुप्ता,आयुष सिंह, धर्मेंद्र सेन, बलराम सोनी, विकास श्रीवास्तव, अभिषेक परास्ते सहित आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। आपका एड.अनिल सिंह सेंगर जिलाध्यक्ष आप कटनी *“जनता परेशान, सरकार बेखबर! कटनी में आप का जनआक्रोश, सरकार से मांगा जवाब”* सीवर, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान, बिजली-पानी और सड़कों के मुद्दों पर सरकार को घेरा कटनी। आम आदमी पार्टी जिला कटनी द्वारा आज दिन शनिवार को शहर की बदहाल व्यवस्थाओं एवं सीवर, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान, बिजली-पानी और सड़कों के मुद्दों पर सरकार को घेरा लेकर जनआक्रोश पदयात्रा एवं आमसभा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री जितेंद्र सिंह तोमर ने किया। पदयात्रा घंटाघर से प्रारंभ होकर सुनरहाई, सुभाष चौक, अहिंसा चौक, मिशन चौक, आजाद चौक, झंडा बाजार होते हुए पुनः घंटाघर पहुंची, जहां आमसभा आयोजित की गई। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, सीवर, सड़क, बिजली और पानी से जुड़े जनमुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। आमसभा को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कटनी की जनता सीवर, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं से परेशान है। ₹108 करोड़ और ₹51 करोड़ की सीवर परियोजनाओं के अधूरे रहने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से चल रही परियोजनाओं में देरी के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा। अधूरे कार्यों के कारण शहर की सड़कों की स्थिति खराब है और नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। राष्ट्रीय परिषद सदस्य शिव प्रताप सिंह परमार ने कहा कि कटनी की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर संकट में है। कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी, जर्जर भवन, पेयजल और पहुंच मार्ग जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बहोरीबंद, रीठी, बरही, विजयराघवगढ़, ढीमरखेड़ा और बड़वारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी डॉक्टरों एवं तकनीकी स्टाफ की कमी को तत्काल दूर किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके। जिलाध्यक्ष एड. अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि जनआक्रोश पदयात्रा जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है। कटनी की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अच्छी सड़कें, व्यवस्थित सीवर व्यवस्था, पर्याप्त बिजली-पानी तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के इन सभी मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करेगी और सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना होगा। जनआक्रोश पदयात्रा एवं आमसभा में प्रदेश सह प्रभारी रविंद्र जोगिया,प्रदेश संगठन मंत्री, राम किशोर शिवहरे ,राष्ट्रीय परिषद सदस्य शिव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष एड. अनिल सिंह सेंगर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित खटीक, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामानुज मिश्रा, व्यापारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुशील जैन, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, कल्पना सोनी, अफरोज अहमद, विवेक सिंह,संतोष सिंह करीम खान, कुंवर सिंह रघुवंशी, उमाशंकर पटेल, सृजन अग्रवाल, अरविंद सिंह, अमित तोमर,जगन्नाथ नामदेव, रामरतन नामदेव, लवकुश पटेल, राजेश पटेल, देवी दयाल यादव, लखन सिंह, अंकित खरे, मंगल कोल, गोकर्ण दहिया, विनय लोधी, रामसिया गुप्ता,आयुष सिंह, धर्मेंद्र सेन, बलराम सोनी, विकास श्रीवास्तव, अभिषेक परास्ते सहित आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। आपका एड.अनिल सिंह सेंगर जिलाध्यक्ष आप कटनी4
- बड़गांव जन शिक्षा केंद्र में शैक्षिक संवाद, शिक्षकों ने साझा किए शिक्षण अनुभव मिशन निपुण भारत के तहत कटनी जिले के जन शिक्षा केंद्र बड़गांव में सितंबर माह का शैक्षिक संवाद आयोजित किया गया। संवाद में कक्षा पहली और दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षकों ने शिक्षण कार्य में आ रही कठिनाइयों और उनके समाधान पर चर्चा की। सहजकर्ता मीना बारेकर और प्राथमिक शिक्षक प्रतीक कुमार जैन ने जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ व्याख्याता राजेंद्र कुमार असाटी और राकेश कुमार सिन्नरकर से सीखने के लिए आकलन विषय पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में जन शिक्षक लल्लू लाल महोबिया, राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षण को बेहतर बनाने के लिए नवीन विधियों पर विचार-विमर्श किया गया।1