Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्रीडॉ मोहन यादव द्वारा लाडली बहनl योजना की 40 वीं किस्त का अंतरण आज लाडली बहन के हाथों में किया गया l मुकेश कुमार भी संवाददाता की खास रिपोर्ट l भोपाल मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश की सभी लाडली बहन की खातों में आज लाडली बहन की 40 वीं किस्त का अंतरण किया गया l इसे सभी लाडली बहनl के चेहरे पर मुस्कान है l
मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
मुख्यमंत्रीडॉ मोहन यादव द्वारा लाडली बहनl योजना की 40 वीं किस्त का अंतरण आज लाडली बहन के हाथों में किया गया l मुकेश कुमार भी संवाददाता की खास रिपोर्ट l भोपाल मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश की सभी लाडली बहन की खातों में आज लाडली बहन की 40 वीं किस्त का अंतरण किया गया l इसे सभी लाडली बहनl के चेहरे पर मुस्कान है l
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुख्यमंत्रीडॉ मोहन यादव द्वारा लाडली बहनl योजना की 40 वीं किस्त का अंतरण आज लाडली बहन के हाथों में किया गया l मुकेश कुमार भी संवाददाता की खास रिपोर्ट l भोपाल मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश की सभी लाडली बहन की खातों में आज लाडली बहन की 40 वीं किस्त का अंतरण किया गया l इसे सभी लाडली बहनl के चेहरे पर मुस्कान है l1
- लोरहा यात्री प्रतीक्षालय के पास पिकअप पलटी,चालक घायल _रविवार सुबह लोरहा यात्री प्रतीक्षालय के पास कटनी से उमरिया आ रही सब्जी लोड पिकअप अचानक अनियंत्रित लोरहा यात्री प्रतीक्षालय के पास पिकअप पलटी,चालक घायल _रविवार सुबह लोरहा यात्री प्रतीक्षालय के पास कटनी से उमरिया आ रही सब्जी लोड पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे में पिकअप चालक राजेन्द्र पिता बाबूलाल, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी पथरहठा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल चालक को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी बताया जा रहा है।बताया गया है कि पिकअप वाहन में सब्जी लोड थी, जिसे लेकर चालक कटनी से उमरिया की ओर आ रहा था। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। हालांकि मौके की स्थिति को देखते हुए यह संभावना भी जताई जा रही है कि चलती पिकअप का टायर अचानक निकल गया होगा, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जोरदार था कि वाहन का एक टायर निकलकर काफी दूर खेत में जा गिरा। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।1
- *_यह जीवंत तस्वीर मानपुर के वार्ड क्रमांक-1,सेमरी के पास की बताई जा रही है,जो सोशल मीडिया में वायरल है।जहां बाघ की मौजूदगी की खबर के बाद ग्रामीण उसे देखने के लिए भागते-दौड़ते नजर आ रहे हैं।वन्यजीव को करीब से देखने की यह ललक रोमांचक जरूर है,लेकिन कई बार यही उत्सुकता जानलेवा जोखिम में बदल सकती है।दरअसल,इंसानी भीड़,शोर और लगातार पीछा किए जाने से स्वभाव से शांत रहने वाला बाघ विचलित और आक्रामक हो सकता है।ऐसी स्थिति में उसके हमले का खतरा बढ़ जाता है।इसलिए बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों को उसे देखने के लिए करीब जाने या घेरने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखने की ज़रूरत है।बाघ का मूवमेंट रोमांच नहीं,सावधानी का संकेत है।वन्यजीव को उसके प्राकृतिक रास्ते पर छोड़ें,भीड़ न लगाएं और वन विभाग की सलाह का पालन करें,क्योंकि बाघ को देखने की कुछ मिनटों की ललक,जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है।1
- यहां मझगांव 18 में ग्रामीण बच्चों के द्वारा किया गया साफ सफाई अभियान जिससे कि तालाब के पास की मंदिर के नीचे साफ सफाई की गई गणेश उत्सव की तैयारी देखते हुए यहां पर बार-बार कहने पर सरपंच को बार-बार करने पर सरपंच यहां पर कोई एक्शन नहीं दे रहा था इसलिए कुछ युवाओं ने मिलकर खुद हिसाब कर डाला यहां पर नापेड भरे हुए हैं जो कभी खाली नहीं होते हैं सरपंच को बोलने पर सरपंच यहां पर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है यहां मझगांव 18 में ग्रामीण बच्चों के द्वारा किया गया साफ सफाई अभियान जिससे कि तालाब के पास की मंदिर के नीचे साफ सफाई की गई गणेश उत्सव की तैयारी देखते हुए यहां पर बार-बार कहने पर सरपंच को बार-बार करने पर सरपंच यहां पर कोई एक्शन नहीं दे रहा था इसलिए कुछ युवाओं ने मिलकर खुद हिसाब कर डाला यहां पर नापेड भरे हुए हैं जिनको खाली करने पर सरपंच के द्वारा यहां पर अवध भाषा का उपयोग किया जाता है1
- आबकारी विभाग के द्वारा हाथ भट्टी महुआ लहान पकड़कर करवाई ठेकेदार के द्वारा गांव में पहुंचाई जा रही शराब पकड़ने पर परहेज आबकारी विभाग सख्त, नगर पालिका क्षेत्र में हाथ भट्टी पर कार्रवाई उमरिया। सागर जिले में शराब पीने से हुई मौत की घटना के बाद पूरे प्रदेश में आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में उमरिया जिले में भी आबकारी विभाग द्वारा गांवों और नगरीय क्षेत्रों में हाथ भट्टी महुआ शराब के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीमों द्वारा ग्रामीण अंचलों में दबिश देकर कच्ची शराब जब्त की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी अमले ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी शराब और महुआ लहान नष्ट किया है। अधिकारियों का कहना है कि सागर की घटना के बाद शासन के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया है और संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। नगरीय क्षेत्र में ठेकेदार पर पैकारी का आरोप वहीं दूसरी ओर, जिले के नगरीय क्षेत्र में शराब ठेकेदार पर नियमों को ताक पर रखकर पैकारी कराने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाली हुआ नौरोजाबाद नगर पालिका क्षेत्र में लाइसेंसी ठेकेदार अपने गुर्गों के माध्यम से गांव-गांव में पैकारी करवा रहा है। आरोप है कि गांव के स्कूल के बगल में स्थित होटल और पान के टपरे में खुलेआम शराब बेची जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के पास शराब बिकने से स्कूली बच्चों और युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। शाम होते ही इन ठिकानों पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं ने भी इस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि एक ओर आबकारी विभाग हाथ भट्टी वालों पर कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ठेकेदार द्वारा कराई जा रही अवैध पैकारी पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। मिलीभगत के उठ रहे सवाल स्थानीय लोगों में चर्चा है कि क्या आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह पैकारी का खेल चल रहा है? लोगों का सवाल है कि जब हाथ भट्टी शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है, तो लाइसेंसी ठेकेदार के गुर्गों द्वारा होटल और पान टपरे से बेची जा रही शराब पर धरपकड़ क्यों नहीं हो रही। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग केवल छोटे भट्टी संचालकों को निशाना बना रहा है, जबकि बड़े ठेकेदारों के अवैध कारोबार की ओर आंखें मूंदी हुई हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया, "पाली जनपद पंचायत के ग्राम साहपुर,औढेरा , स्कूल के बगल में,मंढार, विनस होटल, गुरु नानक होटल, बुद्धा ढाबा, सुंदर दादर, बेली स्कूल के बगल से, जीरो ढाबा के पास, सुखा वार्ड नंबर 1 ग्राम बन्नौदा, ऐसे कई गांव में दिनदहाड़े शराब मिल रही है। पान टपरे वाला भी बोतलें रखे है। सबको पता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।" विभाग का पक्ष इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और चाहे वह हाथ भट्टी हो या लाइसेंसी दुकान से अवैध पैकारी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सागर की घटना के बाद उमरिया में चल रही कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन नगरीय क्षेत्र में हो रही कथित पैकारी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इन आरोपों पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है, या यह अभियान भी केवल कागजी खानापूर्ति बनकर रह जाएगा।2
- सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : सांसद डॉ. राजेश मिश्रा —------- मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा रक्तदान शिविर का होगा आयोजन सांसद डॉ. राजेश मिश्रा —--------- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी एक माह का सेवा संकल्प अभियान शहडोल। भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने अभियान की जानकारी देने के लिए रविवार को शहडोल ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीधी लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प के साथ अपने सार्वजनिक जीवन में निरंतर कार्य किया है। आगामी 7 अक्टूबर 2026 को उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा एक माह तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष प्रधानमंत्री के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने का अवसर विशेष है। इसलिए जनसेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस बार एक माह का सेवा संकल्प अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जहां किसी सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होना भी एक उपलब्धि माना जाता है, वहीं भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण लोकतंत्र में 25 वर्षों तक लगातार जनता का विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त कर उनकी सेवा करना अपने आप में असाधारण उपलब्धि है। यह भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण और स्वर्णिम अध्याय है। पत्रकार वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में सीधी लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी व जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट सह मीडिया प्रभारी अरुण द्विवेदी उपस्थित रहे पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने किया एवं आभार भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा द्वारा किया गया। जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में आया बदलाव सांसद श्री राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, 4.5 करोड़ से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने तथा 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराने जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है तथा बड़ी संख्या में लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया है। कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों को 200 करोड़ से अधिक निःशुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराना भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। ये केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि ऐसे कार्य हैं, जिनसे आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। निराशा के दौर से विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचा भारत उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व संभाला, उस समय देश में निराशा का वातावरण था। नीति-निर्णय के स्तर पर ठहराव की स्थिति को लेकर चर्चा होती थी और भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था। आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान, साख और सम्मान में लगातार वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा मिले सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं हैं, बल्कि यह 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य और पुरुषार्थ का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। आतंकवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है और नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मध्यप्रदेश सहित देश के अनेक क्षेत्रों में नक्सलवाद का प्रभाव तेजी से कम हुआ है। जिले के प्रत्येक बूथों पर 17 सितंबर को प्रज्वलित होगा आशीर्वाद का दीपक सांसद श्री राजेश मिश्रा ने बताया कि 17 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा एवं शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत शहडोल जिले के प्रत्येक बूथों के प्रत्येक परिवार द्वारा आर्शीवाद का दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनआशीर्वाद और सेवा संकल्प के भाव को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने भी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के प्रत्येक बूथ और परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ के माध्यम से गांव-गांव पहुंचेगा सेवा का संदेश सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश और आमजन के जीवन में आए बदलावों को 15 से 20 मिनट के भावनात्मक एवं संगीतपूर्ण नाट्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल, कॉलेज, पंचायत, सामुदायिक केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा। 2 अक्टूबर को प्रमुख स्थानों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी को मिलेगा विस्तार उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग-अलग टोली एवं सदस्यों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : सांसद डॉ. राजेश मिश्रा —------- मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा रक्तदान शिविर का होगा आयोजन सांसद डॉ. राजेश मिश्रा —--------- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी एक माह का सेवा संकल्प अभियान शहडोल। भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने अभियान की जानकारी देने के लिए रविवार को शहडोल ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीधी लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प के साथ अपने सार्वजनिक जीवन में निरंतर कार्य किया है। आगामी 7 अक्टूबर 2026 को उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा एक माह तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष प्रधानमंत्री के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने का अवसर विशेष है। इसलिए जनसेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस बार एक माह का सेवा संकल्प अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जहां किसी सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होना भी एक उपलब्धि माना जाता है, वहीं भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण लोकतंत्र में 25 वर्षों तक लगातार जनता का विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त कर उनकी सेवा करना अपने आप में असाधारण उपलब्धि है। यह भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण और स्वर्णिम अध्याय है। पत्रकार वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में सीधी लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी व जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट सह मीडिया प्रभारी अरुण द्विवेदी उपस्थित रहे पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने किया एवं आभार भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा द्वारा किया गया। जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में आया बदलाव सांसद श्री राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, 4.5 करोड़ से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने तथा 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराने जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है तथा बड़ी संख्या में लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया है। कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों को 200 करोड़ से अधिक निःशुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराना भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। ये केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि ऐसे कार्य हैं, जिनसे आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। निराशा के दौर से विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचा भारत उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व संभाला, उस समय देश में निराशा का वातावरण था। नीति-निर्णय के स्तर पर ठहराव की स्थिति को लेकर चर्चा होती थी और भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था। आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान, साख और सम्मान में लगातार वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा मिले सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं हैं, बल्कि यह 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य और पुरुषार्थ का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। आतंकवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है और नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मध्यप्रदेश सहित देश के अनेक क्षेत्रों में नक्सलवाद का प्रभाव तेजी से कम हुआ है। जिले के प्रत्येक बूथों पर 17 सितंबर को प्रज्वलित होगा आशीर्वाद का दीपक सांसद श्री राजेश मिश्रा ने बताया कि 17 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा एवं शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत शहडोल जिले के प्रत्येक बूथों के प्रत्येक परिवार द्वारा आर्शीवाद का दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनआशीर्वाद और सेवा संकल्प के भाव को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने भी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के प्रत्येक बूथ और परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ के माध्यम से गांव-गांव पहुंचेगा सेवा का संदेश सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश और आमजन के जीवन में आए बदलावों को 15 से 20 मिनट के भावनात्मक एवं संगीतपूर्ण नाट्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल, कॉलेज, पंचायत, सामुदायिक केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा। 2 अक्टूबर को प्रमुख स्थानों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी को मिलेगा विस्तार उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग-अलग टोली एवं सदस्यों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।1
- औचक निरीक्षण में अवैध रेत खनन नहीं मिला, झीरसागर में मिला रेत का डंप1
- *इलाज मांगने पहुंची अधिवक्ता ने लगाए सनसनीखेज आरोप, डॉक्टरों पर शिकायत वापस कराने का दबाव* शहडोल। जयसिंहनगर सिविल अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला अधिवक्ता के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। अधिवक्ता संध्या तिवारी का आरोप है कि पेट में तेज दर्द होने पर वह अस्पताल पहुंचीं, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टर आशुतोष मिश्रा और पुष्पराज पटेल ने ओपीडी का समय खत्म होने की बात कहकर इलाज करने से इनकार कर दिया। शिकायत के अनुसार, दर्द से परेशान संध्या ने डॉक्टरों से कम से कम ऐसी दवा देने का अनुरोध किया, जिससे उन्हें कुछ राहत मिल सके। आरोप है कि इस पर दोनों डॉक्टरों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अस्पताल से चले जाने को कहा। संध्या के साथ पड़ोस की एक युवती भी अस्पताल पहुंची थी। महिला अधिवक्ता का कहना है कि युवती पूरी घटना की प्रत्यक्ष गवाह है। अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने पास के मेडिकल स्टोर से दर्द की दवा खरीदी और सेवन किया। इसके बाद जयसिंहनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट परिसर में धमकाने का आरोप संध्या का आरोप है कि घटना के अगले दिन जब वह जयसिंहनगर न्यायालय में मौजूद थीं, तभी दोनों डॉक्टर भी एक मामले में पेशी के लिए वहां पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टरों ने कई पक्षकारों के सामने उन्हें धमकाते हुए शिकायत और सीएम हेल्पलाइन वापस लेने के लिए कहा। महिला अधिवक्ता का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों ने भी यह बातचीत सुनी है और जरूरत पड़ने पर वह उनके बयान दर्ज करा सकती हैं। संध्या ने पुलिस से अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कर जांच कराने की मांग की है। उन्हें आशंका है कि घटना की फुटेज डिलीट की जा सकती है। जांच के बाद होगी कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत सामने आई है। मामले की जांच के लिए दल गठित किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने कहा कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। *इलाज मांगने पहुंची अधिवक्ता ने लगाए सनसनीखेज आरोप, डॉक्टरों पर शिकायत वापस कराने का दबाव* शहडोल। जयसिंहनगर सिविल अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला अधिवक्ता के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। अधिवक्ता संध्या तिवारी का आरोप है कि पेट में तेज दर्द होने पर वह अस्पताल पहुंचीं, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टर आशुतोष मिश्रा और पुष्पराज पटेल ने ओपीडी का समय खत्म होने की बात कहकर इलाज करने से इनकार कर दिया। शिकायत के अनुसार, दर्द से परेशान संध्या ने डॉक्टरों से कम से कम ऐसी दवा देने का अनुरोध किया, जिससे उन्हें कुछ राहत मिल सके। आरोप है कि इस पर दोनों डॉक्टरों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अस्पताल से चले जाने को कहा। संध्या के साथ पड़ोस की एक युवती भी अस्पताल पहुंची थी। महिला अधिवक्ता का कहना है कि युवती पूरी घटना की प्रत्यक्ष गवाह है। अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने पास के मेडिकल स्टोर से दर्द की दवा खरीदी और सेवन किया। इसके बाद जयसिंहनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट परिसर में धमकाने का आरोप संध्या का आरोप है कि घटना के अगले दिन जब वह जयसिंहनगर न्यायालय में मौजूद थीं, तभी दोनों डॉक्टर भी एक मामले में पेशी के लिए वहां पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टरों ने कई पक्षकारों के सामने उन्हें धमकाते हुए शिकायत और सीएम हेल्पलाइन वापस लेने के लिए कहा। महिला अधिवक्ता का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों ने भी यह बातचीत सुनी है और जरूरत पड़ने पर वह उनके बयान दर्ज करा सकती हैं। संध्या ने पुलिस से अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कर जांच कराने की मांग की है। उन्हें आशंका है कि घटना की फुटेज डिलीट की जा सकती है। जांच के बाद होगी कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत सामने आई है। मामले की जांच के लिए दल गठित किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने कहा कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।2