*_यह जीवंत तस्वीर मानपुर के वार्ड क्रमांक-1,सेमरी के पास की बताई जा रही है,जो सोशल मीडिया में वायरल है।जहां बाघ की मौजूदगी की खबर के बाद ग्रामीण उसे देखने के लिए भागते-दौड़ते नजर आ रहे हैं।वन्यजीव को करीब से देखने की यह ललक रोमांचक जरूर है,लेकिन कई बार यही उत्सुकता जानलेवा जोखिम में बदल सकती है।दरअसल,इंसानी भीड़,शोर और लगातार पीछा किए जाने से स्वभाव से शांत रहने वाला बाघ विचलित और आक्रामक हो सकता है।ऐसी स्थिति में उसके हमले का खतरा बढ़ जाता है।इसलिए बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों को उसे देखने के लिए करीब जाने या घेरने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखने की ज़रूरत है।बाघ का मूवमेंट रोमांच नहीं,सावधानी का संकेत है।वन्यजीव को उसके प्राकृतिक रास्ते पर छोड़ें,भीड़ न लगाएं और वन विभाग की सलाह का पालन करें,क्योंकि बाघ को देखने की कुछ मिनटों की ललक,जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है।
*_यह जीवंत तस्वीर मानपुर के वार्ड क्रमांक-1,सेमरी के पास की बताई जा रही है,जो सोशल मीडिया में वायरल है।जहां बाघ की मौजूदगी की खबर के बाद ग्रामीण उसे देखने के लिए भागते-दौड़ते नजर आ रहे हैं।वन्यजीव को करीब से देखने की यह ललक रोमांचक जरूर है,लेकिन कई बार यही उत्सुकता जानलेवा जोखिम में बदल सकती है।दरअसल,इंसानी भीड़,शोर और लगातार पीछा किए जाने से स्वभाव से शांत रहने वाला बाघ विचलित और आक्रामक हो सकता है।ऐसी स्थिति में उसके हमले का खतरा बढ़ जाता है।इसलिए बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों को उसे देखने के लिए करीब जाने या घेरने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखने की ज़रूरत है।बाघ का मूवमेंट रोमांच नहीं,सावधानी का संकेत है।वन्यजीव को उसके प्राकृतिक रास्ते पर छोड़ें,भीड़ न लगाएं और वन विभाग की सलाह का पालन करें,क्योंकि बाघ को देखने की कुछ मिनटों की ललक,जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है।
- रिपोर्टर योगेश कुमार वर्मन संभाग शहडोल जिला शहडोल मप्र बारिश के कारण आम जनता के घरो मे पानी अंदर जाता है काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बुढ़ार नगर पालिका मे वार्ड नंबर 15 मे ईरानी मोहल्ले मे और ना तो पूरा रोड भी नहीं बना है और नगर पालिका भी ध्यान नहीं दे रहा है आँख बंद किए हुआ है आम जनता को भारी होता है शासन प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है रिपोर्टर योगेश कुमार वर्मन संभाग शहडोल जिला शहडोल मप्र बारिश के कारण आम जनता के घरो मे पानी अंदर जाता है काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बुढ़ार नगर पालिका मे वार्ड नंबर 15 मे ईरानी मोहल्ले मे और ना तो पूरा रोड भी नहीं बना है और नगर पालिका भी ध्यान नहीं दे रहा है आँख बंद किए हुआ है आम जनता को भारी होता है शासन प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है1
- *जिले की 142 दुकानों पर अक्टूबर का राशन अटका::* 25 कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन ,अन्नदूतों ने रोका राशन परिवहन, 5 वाहनों के थमे पहिये *जिले की 142 दुकानों पर अक्टूबर का राशन अटका::* 25 कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन ,अन्नदूतों ने रोका राशन परिवहन, 5 वाहनों के थमे पहिये1
- शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, मध्य प्रदेश लिपिक वर्गी शासकीय कर्मचारी संघ भोपाल एवं जिला शाखा के निर्देशानुसार आज व्यवहारी तहसील एवं ब्लॉक इकाई के समस्त लिपिक संयुक्त रूप से अपनी मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री शरद जगलाल कल के माध्यम से शासन को ज्ञापन सोपा।। लिपिक ने अपनी प्रमुख मांग सीपीसीटी की अनिवार्यता को समाप्त करना एवं विभाग अध्यक्ष और उसके अधीनस्थ कार्यायलयों के की सहायता ग्रेट 3 के समय मान वेतनमान ग्रेड पे स्वीकृत किए जाने हेतु तथा मंत्रालय एवं सचिवालय में कार्यरत लिपिक की भांति समान कार्य समान वेतन प्रधान किए जाने के संबंध में प्रमुख मांगे रखी। ज्ञापन सौंपते समय तहसील के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक श्री रमाकांत मिश्रा, वंश बहादुर सिंह, तहसील अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार मिश्रा, तहसील सचिव श्री ऋतिक गौतम, ब्लॉक इकाई से अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी ,श्री तीरथ प्रसाद वर्मा, शिवम धुर्वे,अशोक कुमार प्रजापति कोषाध्यक्ष बालेंद्र शेखर वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमारमिश्रा, राजेश कॉल एवं तहसील और ब्लॉक इकाई के अन्य सभी समस्त लिपिक साथी विधायक जी के कार्यालय में उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा।1
- कटनी नगर//- 342 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,... 📰 कुठला पुलिस की बड़ी कार्रवाई ऑटो से 61.56 लीटर अवैध शराब बरामद, 4.34 लाख का मशरूका जब्त 342 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल कटनी। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इलेक्ट्रिक ऑटो से 61.56 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो सहित कुल 4,34,200 रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ऑटो में अवैध शराब की खेप लमतरा ब्रिज की ओर लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने लमतरा ओवरब्रिज के पास घटखिरबा रोड, रेलवे लाइन किनारे घेराबंदी कर संदिग्ध ऑटो क्रमांक MP21ZJ8883 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो से 7 खाकी कार्टन में 342 पाव देशी लाल एवं सफेद शराब बरामद हुई। शराब की अनुमानित कीमत करीब 34,200 रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त करीब 4 लाख रुपये कीमत का महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार यादव (32 वर्ष), निवासी पिपरहटा, हाल कन्हवारा के विरुद्ध थाना कुठला में अपराध क्रमांक 833/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सराहनीय भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया, सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, मोनी गुप्ता सहित हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़ 75097476861
- दिनांक/ 13/09/2026/थाना-कुठला कुठला पुलिस ने पकड़ी आटो में शराब तस्करी की खेप, 61 लीटर अवैध शराब एवं आटो जप्त 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने आटो में में 61 लीटर अवैध शराब तस्करी की खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 13/09/2026 को थाना कुठला पुलिस द्वारा क्षेत्र में सूचना मिलने पर कि एक आटो में में भारी मात्रा में शराब भरकर लमतरा ब्रिज तरफ आने की सूचना पर हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही की गई जो लमतरा ओव्हर ब्रिज के बगल से घटखिरबा रोड़ रेल्वे लाईन के किनारे रोड़ में घेराबंदी कर आटो क्रमांक MP21ZJ8883 को पकड़ा गया पुलिस द्वारा स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में आटो में बैठे व्यक्ति से उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश कुमार यादव पिता संजय यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पिपरहटा हाल कन्हवारा थाना कुठला का रहने वाला बताया आटो की तलाशी लेने पर आटो के अन्दर बीच में रखे 07 कार्टून खाकी रंग के , कार्टूनो के अन्दर देशी मशाला / सफेद शराब पाई गई। 06 खाकी कार्टूनों में 50-50 पाव शराब तथा एक खाकी कार्टून जिसमें 42 पाव कुल 342 पाव देशी लाल एवं सफेद शराब भरी हुई थी । विधि अनुसार कार्यवाही की गई । बरामद शराब की कुल मात्रा 61.56 लीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 34,200 रुपये पाई गई । साथ ही घटना में प्रयुक्त आटो की कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई। इस प्रकार कुल 04 लाख 34 हजार दो सौ रुपये मूल्य का मशरूका जप्त किया गया । मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 833/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । जप्ती – 7 पेटी पेटी प्लेन देशी शराब कुल 61.56 लीटर कीमती लगभग 34,200 रुपये, महिन्द्रा कम्पनी का इलेक्ट्रिक आटो क्रमांक MP21ZJ8883 कीमती 4,00,000 रुपये, कुल जप्ती 04,34,200 रुपये विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, मोनी गुप्ता एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।3
- थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान स्कूली वाहनों की चेकिंग प्रेस विज्ञप्ति *थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान* *स्कूली वाहनों की चेकिंग* विवरण – दिनांक 09 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में हुये सड़क हादसे में को जहन में रखते हुये आज दिनांक 13 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में संचालित सभी प्राईवेट एवं अर्द्धशासकीय स्कूलों में संचालित वाहनों को थाना विजयराघवगढ़ में चैक किया गया म सभी स्कूली वाहनों के संपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया गया और वाहन चालकों के संबंध में थाना विजयराघवगढ़ का आपराधिक अभिलेख दिखवाया जाकर सिलसिलेवार सत्यापन कर रजिस्टर में इंद्राज कराया गया है। साथ ही वाहनों का भौतिक सत्यापन भी किया गया पुलिस द्वारा वाहनों को चेक करते समय यह देखा गया कि वाहनों के दरवाजे सही तरह से संचालित हो रहे हैं अथवा नहीं साथी बच्चों के बैठने की स्थिति एवं अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखी गई। यह प्रक्रिया कल भी जारी रहेगी। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि अवकाश के दिनों में यह विशेष अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि स्कूली बच्चों के वाहनों को अनावश्यक ना रोका जाए और उनकी चेकिंग भी की जाना सुनिश्चित की जा सके। खबर लिखे जाने तक करीब 40 वाहनों को चेक किया जा चुका है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देश एवं कानून की जानकारी भी दी गई। स्कूल संस्थापक एवं वाहन स्वामी, चालकों को वाहन के दस्तावेज अपडेट रखने तथा वाहनों में बच्चे बैठे होने की स्थिति में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक हिदायत दी गई।1
- इलाज मांगने पहुंची अधिवक्ता ने लगाए सनसनीखेज आरोप, डॉक्टरों पर शिकायत वापस कराने का दबाव जयसिंहनगर सिविल अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला अधिवक्ता के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। अधिवक्ता संध्या तिवारी का आरोप है कि पेट में तेज दर्द होने पर वह अस्पताल पहुंचीं, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टर आशुतोष मिश्रा और पुष्पराज पटेल ने ओपीडी का समय खत्म होने की बात कहकर इलाज करने से इनकार कर दिया। शिकायत के अनुसार, दर्द से परेशान संध्या ने डॉक्टरों से कम से कम ऐसी दवा देने का अनुरोध किया, जिससे उन्हें कुछ राहत मिल सके। आरोप है कि इस पर दोनों डॉक्टरों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अस्पताल से चले जाने को कहा। संध्या के साथ पड़ोस की एक युवती भी अस्पताल पहुंची थी। महिला अधिवक्ता का कहना है कि युवती पूरी घटना की प्रत्यक्ष गवाह है। अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने पास के मेडिकल स्टोर से दर्द की दवा खरीदी और सेवन किया। इसके बाद जयसिंहनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट परिसर में धमकाने का आरोप संध्या का आरोप है कि घटना के अगले दिन जब वह जयसिंहनगर न्यायालय में मौजूद थीं, तभी दोनों डॉक्टर भी एक मामले में पेशी के लिए वहां पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टरों ने कई पक्षकारों के सामने उन्हें धमकाते हुए शिकायत और सीएम हेल्पलाइन वापस लेने के लिए कहा। महिला अधिवक्ता का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों ने भी यह बातचीत सुनी है और जरूरत पड़ने पर वह उनके बयान दर्ज करा सकती हैं। संध्या ने पुलिस से अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कर जांच कराने की मांग की है। उन्हें आशंका है कि घटना की फुटेज डिलीट की जा सकती है। जांच के बाद होगी कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत सामने आई है। मामले की जांच के लिए दल गठित किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने कहा कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।1
- *जनता से आह्वान* — अपने हक की आवाज़ बुलंद करें! कटनी की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अधूरी सीवर लाइन, खराब सड़कें, किसान की समस्याएं, बिजली और पानी की किल्लत के खिलाफ अब जनता की आवाज़ सड़क पर गूंजेगी। 12 सितंबर 2026, शनिवार को आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री श्री जितेंद्र सिंह तोमर जी के नेतृत्व में जनआक्रोश पदयात्रा एवं आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। 🕚 समय: प्रातः 11:00 बजे 📍 आमसभा: घंटाघर, कटनी 🚩 पदयात्रा मार्ग: घंटाघर → सुनरहाई → सुभाष चौक → अहिंसा चौक → मिशन चौक → आजाद चौक → झंडा बाजार → घंटाघर 🔥 आइए, कटनी के हक और अधिकार की आवाज़ बनें। 🔥 अपने परिवार, मित्रों और साथियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। 12 सितंबर को घंटाघर पहुंचें — जनआक्रोश पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाएं! आपका एड.अनिल सिंह सेंगर जिलाध्यक्ष आप कटनी *जनता से आह्वान* — अपने हक की आवाज़ बुलंद करें! कटनी की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अधूरी सीवर लाइन, खराब सड़कें, किसान की समस्याएं, बिजली और पानी की किल्लत के खिलाफ अब जनता की आवाज़ सड़क पर गूंजेगी। 12 सितंबर 2026, शनिवार को आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री श्री जितेंद्र सिंह तोमर जी के नेतृत्व में जनआक्रोश पदयात्रा एवं आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। 🕚 समय: प्रातः 11:00 बजे 📍 आमसभा: घंटाघर, कटनी 🚩 पदयात्रा मार्ग: घंटाघर → सुनरहाई → सुभाष चौक → अहिंसा चौक → मिशन चौक → आजाद चौक → झंडा बाजार → घंटाघर 🔥 आइए, कटनी के हक और अधिकार की आवाज़ बनें। 🔥 अपने परिवार, मित्रों और साथियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। 12 सितंबर को घंटाघर पहुंचें — जनआक्रोश पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाएं! आपका एड.अनिल सिंह सेंगर जिलाध्यक्ष आप कटनी1
- विजयराघवगढ़ में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 40 वाहनों का सत्यापन—दस्तावेजों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हुई जांच1