Shuru
Apke Nagar Ki App…
औचक निरीक्षण में अवैध रेत खनन नहीं मिला, झीरसागर में मिला रेत का डंप
अजय कुमार केवट
औचक निरीक्षण में अवैध रेत खनन नहीं मिला, झीरसागर में मिला रेत का डंप
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- डॉक्टर,सामाजिक कार्यकर्ता एवं सरपंच के प्रयास से बच सकी बीमार युवक की जान अनूपपुर - जिला मुख्यालय के समीप स्थित सकरा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक जिसके शरीर में विभिन्न बीमारियों के कारण उसका एच बी 1.6 था की पत्नी श्रीमती मानमति सिंह एवं परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर ला कर भर्ती किए जाने पर विशेषज्ञ चिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता एवं सरपंच के निरंतर सहयोग से ब्लड डोनेट करने निरंतर उपचार होने से युवक की जान बच सकी जो स्वस्थ होकर अपने घर जा सका। जिला मुख्यालय अनूपपुर से 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत सकरा के वार्ड क्रमांक एक डोंगरीटोला निवासी 28 वर्षीय राघवेंद्र सिंह पिता जय सिंह गोंड जो विभिन्न तरह की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पत्नी श्रीमती मानमति सिंह अपने पति की गंभीर बीमारी के कारण अकेले परेशान कर रही ने परिजनों के साथ उपचार हेतु भर्ती किया गया रहा के शरीर में 1.6 ग्राम ओ पॉजिटिव ब्लड होने से स्थिति गंभीर रही जिसकी जानकारी पीड़ित कि पत्नी जो पूर्व से अनूपपुर के सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल से परिचित रही है को अवगत कराए जाने पर श्री अग्रवाल ने तत्काल एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था करते हुए जानकारी दिए जाने पर ग्राम पंचायत सकरा सरपंच संतोष कुमार सिंह ने बीमार राघवेंद्र सिंह को निरंतर ब्लड डोनेट कराते हुए उपलब्ध कराया जिससे ड्यूटी डॉक्टर एवं मेडिकल विशेषज्ञ चिकित्सक एम,पी,मांझी एवं जिला चिकित्सालय के स्टाप के द्वारा निरंतर उपचार किए जाने पर युवक के स्वास्थ्य में सुधार आने निरंतर निगरानी रखने हेतु दिए जाने पर युवक परिवार सहित सकुशल अपने घर में उपचार लाभ ले रहा है,जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, सरपंच के प्रयास से चिकित्सकों ने एक युवक की जान बचा में सफलता प्राप्त की।1
- *_यह जीवंत तस्वीर मानपुर के वार्ड क्रमांक-1,सेमरी के पास की बताई जा रही है,जो सोशल मीडिया में वायरल है।जहां बाघ की मौजूदगी की खबर के बाद ग्रामीण उसे देखने के लिए भागते-दौड़ते नजर आ रहे हैं।वन्यजीव को करीब से देखने की यह ललक रोमांचक जरूर है,लेकिन कई बार यही उत्सुकता जानलेवा जोखिम में बदल सकती है।दरअसल,इंसानी भीड़,शोर और लगातार पीछा किए जाने से स्वभाव से शांत रहने वाला बाघ विचलित और आक्रामक हो सकता है।ऐसी स्थिति में उसके हमले का खतरा बढ़ जाता है।इसलिए बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों को उसे देखने के लिए करीब जाने या घेरने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखने की ज़रूरत है।बाघ का मूवमेंट रोमांच नहीं,सावधानी का संकेत है।वन्यजीव को उसके प्राकृतिक रास्ते पर छोड़ें,भीड़ न लगाएं और वन विभाग की सलाह का पालन करें,क्योंकि बाघ को देखने की कुछ मिनटों की ललक,जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है।1
- यहां मझगांव 18 में ग्रामीण बच्चों के द्वारा किया गया साफ सफाई अभियान जिससे कि तालाब के पास की मंदिर के नीचे साफ सफाई की गई गणेश उत्सव की तैयारी देखते हुए यहां पर बार-बार कहने पर सरपंच को बार-बार करने पर सरपंच यहां पर कोई एक्शन नहीं दे रहा था इसलिए कुछ युवाओं ने मिलकर खुद हिसाब कर डाला यहां पर नापेड भरे हुए हैं जो कभी खाली नहीं होते हैं सरपंच को बोलने पर सरपंच यहां पर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है यहां मझगांव 18 में ग्रामीण बच्चों के द्वारा किया गया साफ सफाई अभियान जिससे कि तालाब के पास की मंदिर के नीचे साफ सफाई की गई गणेश उत्सव की तैयारी देखते हुए यहां पर बार-बार कहने पर सरपंच को बार-बार करने पर सरपंच यहां पर कोई एक्शन नहीं दे रहा था इसलिए कुछ युवाओं ने मिलकर खुद हिसाब कर डाला यहां पर नापेड भरे हुए हैं जिनको खाली करने पर सरपंच के द्वारा यहां पर अवध भाषा का उपयोग किया जाता है1
- शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, मध्य प्रदेश लिपिक वर्गी शासकीय कर्मचारी संघ भोपाल एवं जिला शाखा के निर्देशानुसार आज व्यवहारी तहसील एवं ब्लॉक इकाई के समस्त लिपिक संयुक्त रूप से अपनी मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री शरद जगलाल कल के माध्यम से शासन को ज्ञापन सोपा।। लिपिक ने अपनी प्रमुख मांग सीपीसीटी की अनिवार्यता को समाप्त करना एवं विभाग अध्यक्ष और उसके अधीनस्थ कार्यायलयों के की सहायता ग्रेट 3 के समय मान वेतनमान ग्रेड पे स्वीकृत किए जाने हेतु तथा मंत्रालय एवं सचिवालय में कार्यरत लिपिक की भांति समान कार्य समान वेतन प्रधान किए जाने के संबंध में प्रमुख मांगे रखी। ज्ञापन सौंपते समय तहसील के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक श्री रमाकांत मिश्रा, वंश बहादुर सिंह, तहसील अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार मिश्रा, तहसील सचिव श्री ऋतिक गौतम, ब्लॉक इकाई से अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी ,श्री तीरथ प्रसाद वर्मा, शिवम धुर्वे,अशोक कुमार प्रजापति कोषाध्यक्ष बालेंद्र शेखर वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमारमिश्रा, राजेश कॉल एवं तहसील और ब्लॉक इकाई के अन्य सभी समस्त लिपिक साथी विधायक जी के कार्यालय में उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा।1
- आज विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मोहगांव में उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सभी कार्यकर्ता एवं सामाजिक लोगों के द्वारा प्राचीन हनुमान मंदिर में चोला वंदन के उपरांत हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवं विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया गया जिले से आए हुए पदाधिकारी के द्वारा विश्व हिंदू परिषद के बारे में बताया गया कि यह क्या कार्य करता है विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 2 1964 को समस्त हिंदू समाज को जगाने के लिए समाज और संस्कृति को बचाने के लिए सभी हिंदुओं को एक करके एकता की दौड़ में बांधने के लिए किया गया पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इसका उपदेश धर्म की रक्षा समाज की रक्षा एवं देश की रक्षा के लिए इसकी स्थापना की गई है कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिले के पदाधिकारी गोविंद कुरूम जी जोकि जिले के सह मंत्री है संगम यादव जी जो कि जिले में को रक्षा प्रमुख है श्री कैलाश परदेसी धर्म रक्षा आचार्य प्रखंड अध्यक्ष श्री राम भजन अग्रवाल जी प्रखंड मंत्री श्री देवराज यादव जी उपाध्यक्ष श्री विनोद धनेश्वर जी चाबी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक श्री जय साहू जी मिंटू राजेश यादव जी पत्रकार चाबी क्षेत्र से मानिकलाल यादव जी समरसता प्रमुख अरुण यादव जी श्री अगर दास कोठी जी सत्संग प्रमुख श्री श्री 108 स्वामी सोमेश्वरानंद जी महाराज समाज सेवी ओमप्रकाश हरिया जी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ जय श्री राम जय जय श्री राम जय जय श्री राम1
- Post by Rajesh saket Rajesh saket3
- इलाज मांगने पहुंची अधिवक्ता ने लगाए सनसनीखेज आरोप, डॉक्टरों पर शिकायत वापस कराने का दबाव जयसिंहनगर सिविल अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला अधिवक्ता के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। अधिवक्ता संध्या तिवारी का आरोप है कि पेट में तेज दर्द होने पर वह अस्पताल पहुंचीं, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टर आशुतोष मिश्रा और पुष्पराज पटेल ने ओपीडी का समय खत्म होने की बात कहकर इलाज करने से इनकार कर दिया। शिकायत के अनुसार, दर्द से परेशान संध्या ने डॉक्टरों से कम से कम ऐसी दवा देने का अनुरोध किया, जिससे उन्हें कुछ राहत मिल सके। आरोप है कि इस पर दोनों डॉक्टरों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अस्पताल से चले जाने को कहा। संध्या के साथ पड़ोस की एक युवती भी अस्पताल पहुंची थी। महिला अधिवक्ता का कहना है कि युवती पूरी घटना की प्रत्यक्ष गवाह है। अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने पास के मेडिकल स्टोर से दर्द की दवा खरीदी और सेवन किया। इसके बाद जयसिंहनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट परिसर में धमकाने का आरोप संध्या का आरोप है कि घटना के अगले दिन जब वह जयसिंहनगर न्यायालय में मौजूद थीं, तभी दोनों डॉक्टर भी एक मामले में पेशी के लिए वहां पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टरों ने कई पक्षकारों के सामने उन्हें धमकाते हुए शिकायत और सीएम हेल्पलाइन वापस लेने के लिए कहा। महिला अधिवक्ता का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों ने भी यह बातचीत सुनी है और जरूरत पड़ने पर वह उनके बयान दर्ज करा सकती हैं। संध्या ने पुलिस से अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कर जांच कराने की मांग की है। उन्हें आशंका है कि घटना की फुटेज डिलीट की जा सकती है। जांच के बाद होगी कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत सामने आई है। मामले की जांच के लिए दल गठित किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने कहा कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।1
- उमंग दिवस पर विद्यार्थियों को मिला स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल का मार्गदर्शन अनूपपुर - राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार शनिवार, 12 सितंबर 2026 को शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती, अनूपपुर में उमंग दिवस एवं हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ अभिभावकों, नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संस्था प्रधान अजय कुमार प्रसाद ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को उमंग हेल्पलाइन 14425 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोर-किशोरियां अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक अथवा अन्य समस्याओं के संबंध में शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए काउंसलरों से मार्गदर्शन एवं समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ, सजग, आत्मविश्वासी और सकारात्मक जीवन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे एवं गलत आदतों से दूर रहने, अध्ययन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा आत्मविश्वास के साथ अपनी समस्याओं को साझा करने के संबंध में जानकारी दी गई। काउंसलिंग सुविधा के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं का उचित समाधान एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं सविता प्रजापति, शैल शर्मा एवं विद्या राठौड़ ने भी उमंग कार्यक्रम के विभिन्न लाभों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों, नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उमंग एवं हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अमृत समान पहल बताया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में बच्चों को कई ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिन्हें वे माता-पिता के साथ साझा करने में संकोच करते हैं। ऐसे में शासन द्वारा काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराना अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय प्रयास है। इससे विद्यार्थी बिना संकोच अपनी समस्याएं साझा कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। अंत में संस्था प्रधान अजय कुमार प्रसाद ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण है।1
- मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के अंत में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने वॉलीबॉल के मैदान में उतरकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैत्रीपूर्ण मैच का आनंद लिया।1