Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajesh saket Rajesh saket
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Rajesh saket Rajesh saket3
- धनपुरी में बने वाटर पार्क को जल्द से जल्द प्रारंभ कराएं- कलेक्टर === कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वाटर पार्क की सुविधाओं का लिया जायजा === शहडोल 12 सितम्बर 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय अग्रवाल ने आज धनपुरी में 11 एकड़ भूमि में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वाटर पार्क का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि धनपुरी वाटर पार्क को यथाशीघ्र प्रारंभ कराया जाए, जिससे नागरिकों को यहां निर्मित जिम, क्लब सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने वाटर पार्क की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को बताया गया कि वाटर पार्क में जिम, क्लब, तैराकी, रेस्टोरेंट, मीटिंग हॉल सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं को समाहित किया गया है। वाटर पार्क के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को मनोरंजन एवं विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रविंदर कौर, उपाध्यक्ष श्री हनुमान खंडेलवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दीपक मंडावी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। धनपुरी में बने वाटर पार्क को जल्द से जल्द प्रारंभ कराएं- कलेक्टर === कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वाटर पार्क की सुविधाओं का लिया जायजा === शहडोल 12 सितम्बर 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय अग्रवाल ने आज धनपुरी में 11 एकड़ भूमि में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वाटर पार्क का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि धनपुरी वाटर पार्क को यथाशीघ्र प्रारंभ कराया जाए, जिससे नागरिकों को यहां निर्मित जिम, क्लब सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने वाटर पार्क की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को बताया गया कि वाटर पार्क में जिम, क्लब, तैराकी, रेस्टोरेंट, मीटिंग हॉल सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं को समाहित किया गया है। वाटर पार्क के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को मनोरंजन एवं विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रविंदर कौर, उपाध्यक्ष श्री हनुमान खंडेलवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दीपक मंडावी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- कल्पना मिश्रा की मौत पर राजनीति बर्दाश्त नहीं: भाजपा रीवा जिलाध्यक्ष -वीरेंद्र गुप्ता* *सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के अमर्यादित बयान की कड़ी निंदा, कहा - मातृशक्ति और वाल्मीकि समाज से मांगें सार्वजनिक रूप से माफी, *कल्पना मिश्रा की मौत पर राजनीति बर्दाश्त नहीं: भाजपा रीवा जिलाध्यक्ष -वीरेंद्र गुप्ता* *सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के अमर्यादित बयान की कड़ी निंदा, कहा - मातृशक्ति और वाल्मीकि समाज से मांगें सार्वजनिक रूप से माफी,* *रीवा।* संजय गांधी अस्पताल में हुई कल्पना मिश्रा की मौत के मामले को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी पर *भारतीय जनता पार्टी के रीवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता* ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सेमरिया विधायक *अभय मिश्रा* द्वारा दिए गए बयान को *अत्यंत अशोभनीय, घृणित और निंदनीय* बताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने अपने वीडियो बयान में कहा कि हम सभी की संवेदनाएं कल्पना मिश्रा के परिवार के प्रति हैं, लेकिन जिस प्रकार उनकी मौत का राजनीतिकरण किया जा रहा है और मंच के माध्यम से जनप्रतिनिधियों द्वारा अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने अस्पताल के संदर्भ में कहा कि जब सुंदर महिलाओं की मृत्यु होती है तो उनके मृत शरीर के साथ वह कृत्य किया जाता है, जिसे शब्दों में कहना भी अच्छा नहीं लगता। गुप्ता ने कहा कि ऐसा बयान देने वाले विधायक को *तत्काल मातृशक्ति से माफी मांगनी चाहिए।* जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार के घृणित शब्द उनके मुंह से निकल रहे थे, उस समय उनकी जीभ कट कर क्यों नहीं गिर गई। उन्होंने एक विशेष वर्ग पर सीधा आरोप लगाया है, जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि मैं तो उन *सफाई कर्मियों को प्रणाम करता हूं, नमन करता हूं* जो पूरे समाज को, पूरे अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखने में अपनी आहुति देते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके चरण पखार कर यह संदेश दिया था कि अगर समाज को सुंदर बना सकता है तो वह हमारा *वाल्मीकि समाज* है। उन्होंने मांग की कि *अभय मिश्रा को मातृशक्ति और वाल्मीकि समाज दोनों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए*, क्योंकि उनका बयान घोर अपराध और पाप के समान है। भाजपा इस मामले में वाल्मीकि समाज के साथ खड़ी है।1
- *अस्पताल में मोबाइल पर रोक नहीं,अनधिकृत वीडियो पर सख्ती; सोशल मीडिया के दावों पर प्रबंधन का पलटवार* *संयुक्त संचालक-अधीक्षक ने वीडियो संदेश जारी कर किया स्थिति स्पष्ट,बोले—मरीजों की निजता से खिलवाड़ की इजाजत नहीं* *अस्पताल प्रबंधन का दावा भ्रामक और अधूरी जानकारी के आधार पर सोशल मीडिया पर न फैलाएं खबरें,पहले अधिकृत स्रोत से करें पुष्टि* रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में अनधिकृत वीडियोग्राफी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बीच अस्पताल प्रबंधन ने अब सीधे वीडियो संदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल परिसर में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन बिना अनुमति वीडियो या फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना प्रतिबंधित है। अस्पताल प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही उन खबरों को भ्रामक और अधूरी जानकारी पर आधारित बताया, जिनमें अस्पताल परिसर में मोबाइल या वीडियोग्राफी को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियम का उद्देश्य किसी की आवाज दबाना नहीं,बल्कि अस्पताल की संवेदनशील व्यवस्था में मरीजों,परिजनों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की निजता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है। *मोबाइल ले जाने की मनाही नहीं,कैमरे के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक* वीडियो संदेश में अस्पताल अधिकारियों ने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि मोबाइल फोन अस्पताल में ले जाना प्रतिबंधित नहीं है। कार्रवाई या रोक का विषय केवल अनधिकृत फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी है। प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की बीमारी, उपचार, ऑपरेशन, मेडिकल रिकॉर्ड और व्यक्तिगत परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी अत्यंत संवेदनशील होती है। ऐसे में बिना अनुमति कैमरे से रिकॉर्डिंग कर उसे सार्वजनिक करना मरीज की निजता को प्रभावित कर सकता है। *अधूरी जानकारी से बन रही सोशल मीडिया की ‘खबर’!* अस्पताल प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने वाली सूचनाओं को लेकर भी सवाल उठाए। अधिकारियों का कहना है कि कई बार किसी घटना का एक पक्ष या अधूरी जानकारी वीडियो के साथ प्रसारित कर दी जाती है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है और वास्तविक तथ्यों से अलग संदेश लोगों तक पहुंचता है। प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हर वीडियो या खबर को अंतिम सत्य न मानें। अस्पताल से संबंधित किसी भी संवेदनशील जानकारी की पुष्टि अधिकृत स्रोतों से करने के बाद ही उसे आगे प्रसारित किया जाए। *मरीजों की निजता के साथ समझौता नहीं* अस्पताल प्रशासन ने साफ किया कि चिकित्सालय एक सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान है, जहां गंभीर अवस्था में मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में किसी मरीज या उसके परिजन की अनुमति के बिना उसकी तस्वीर या वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना निजता के अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय हो सकता है। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित नियमों का पालन करने और मरीजों के हित में सहयोग करने की अपील की है। अस्पताल प्रबंधन के वीडियो संदेश के बाद अब सोशल मीडिया पर मोबाइल प्रतिबंध और अनधिकृत वीडियोग्राफी को लेकर चल रहे दावों पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।1
- विधायक नरेंद्र प्रजापति, जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी एवं CEO प्राची चौबे ने स्कूल और जल संवर्धन तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक समाधान के निर्देश दिए।1
- धनपुरी में बने वाटर पार्क को जल्द से जल्द प्रारंभ कराएं- कलेक्टर === कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वाटर पार्क की सुविधाओं का लिया जायजा === शहडोल 12 सितम्बर 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय अग्रवाल ने आज धनपुरी में 11 एकड़ भूमि में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वाटर पार्क का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि धनपुरी वाटर पार्क को यथाशीघ्र प्रारंभ कराया जाए, जिससे नागरिकों को यहां निर्मित जिम, क्लब सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने वाटर पार्क की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को बताया गया कि वाटर पार्क में जिम, क्लब, तैराकी, रेस्टोरेंट, मीटिंग हॉल सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं को समाहित किया गया है। वाटर पार्क के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को मनोरंजन एवं विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रविंदर कौर, उपाध्यक्ष श्री हनुमान खंडेलवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दीपक मंडावी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- सभी किसानों।अपनी, फसल देखभान, बीमारी दबाई,छिड़काव chitraw ke। पास बसा किसानों सूचित किया जाता हैं कि खेती किसानों को पूरी जिम्मेदारी रोगों हो, दबाई छिड़काव किया, जयग्रामपोस्t, बाशा2
- शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,,, सड़क नहीं, इसलिए बैलगाड़ी से शव का सफर एंकर। शहडोल के ब्यौहारी से सामने आई ये तस्वीर गांव की बदहाल सड़क व्यवस्था को दिखाती है। आखेटपुर के डाला टोला में 70 वर्षीय श्यामकली पटेल का नागपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका शव एंबुलेंस से गांव तक लाया गया, लेकिन घर तक पहुंचने से पहले ही कीचड़ भरे रास्ते ने एंबुलेंस रोक दी। इसके बाद परिजनों को बैलगाड़ी की मदद लेनी पड़ी। वीओ-1-1- ग्राम पंचायत आखेटपुर के वार्ड नंबर-1 डाला टोला में बारिश के बाद रास्ते की हालत खराब है। करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर कीचड़ और दलदल है। इसी वजह से एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी। परिजनों ने शव को बैलगाड़ी में रखा और करीब एक किलोमीटर का रास्ता तय कर घर तक पहुंचे। वीओ-1-2-ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मांग कई बार शासन-प्रशासन के सामने रखी गई, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन सकी। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल ने भी सड़क निर्माण को लेकर अधिकारियों से मांग की है। अब इस तस्वीर के बाद सवाल यही है कि आखिर गांव तक सड़क कब पहुंचेगी, ताकि किसी और परिवार को ऐसी परेशानी न उठानी पड़े...1