शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,,, सड़क नहीं, इसलिए बैलगाड़ी से शव का सफर एंकर। शहडोल के ब्यौहारी से सामने आई ये तस्वीर गांव की बदहाल सड़क व्यवस्था को दिखाती है। आखेटपुर के डाला टोला में 70 वर्षीय श्यामकली पटेल का नागपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका शव एंबुलेंस से गांव तक लाया गया, लेकिन घर तक पहुंचने से पहले ही कीचड़ भरे रास्ते ने एंबुलेंस रोक दी। इसके बाद परिजनों को बैलगाड़ी की मदद लेनी पड़ी। वीओ-1-1- ग्राम पंचायत आखेटपुर के वार्ड नंबर-1 डाला टोला में बारिश के बाद रास्ते की हालत खराब है। करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर कीचड़ और दलदल है। इसी वजह से एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी। परिजनों ने शव को बैलगाड़ी में रखा और करीब एक किलोमीटर का रास्ता तय कर घर तक पहुंचे। वीओ-1-2-ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मांग कई बार शासन-प्रशासन के सामने रखी गई, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन सकी। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल ने भी सड़क निर्माण को लेकर अधिकारियों से मांग की है। अब इस तस्वीर के बाद सवाल यही है कि आखिर गांव तक सड़क कब पहुंचेगी, ताकि किसी और परिवार को ऐसी परेशानी न उठानी पड़े...
शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,,, सड़क नहीं, इसलिए बैलगाड़ी से शव का सफर एंकर। शहडोल के ब्यौहारी से सामने आई ये तस्वीर गांव की बदहाल सड़क व्यवस्था को दिखाती है। आखेटपुर के डाला टोला में 70 वर्षीय श्यामकली पटेल का नागपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका शव एंबुलेंस से गांव तक लाया गया, लेकिन घर तक पहुंचने से पहले ही कीचड़ भरे रास्ते ने एंबुलेंस रोक दी। इसके बाद परिजनों को बैलगाड़ी की मदद लेनी पड़ी। वीओ-1-1- ग्राम पंचायत आखेटपुर के वार्ड नंबर-1 डाला टोला में बारिश के बाद रास्ते की हालत खराब है। करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर कीचड़ और दलदल है। इसी वजह से एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी। परिजनों ने शव को बैलगाड़ी में रखा और करीब एक किलोमीटर का रास्ता तय कर घर तक पहुंचे। वीओ-1-2-ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मांग कई बार शासन-प्रशासन के सामने रखी गई, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन सकी। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल ने भी सड़क निर्माण को लेकर अधिकारियों से मांग की है। अब इस तस्वीर के बाद सवाल यही है कि आखिर गांव तक सड़क कब पहुंचेगी, ताकि किसी और परिवार को ऐसी परेशानी न उठानी पड़े...
- खबर अमरपाटन/ग्राम कस्तरा कीचड़ के रास्ते स्कूल पहुंच रहे बच्चे, गर्भवती महिलाओं की भी बढ़ी परेशानी, कस्तरा आदिवासी बस्ती में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान। खबर अमरपाटन/ग्राम कस्तरा कीचड़ के रास्ते स्कूल पहुंच रहे बच्चे, गर्भवती महिलाओं की भी बढ़ी परेशानी, कस्तरा आदिवासी बस्ती में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान। मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमुना की कस्तरा आदिवासी बस्ती में सड़क और रास्ते की बदहाली ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। बारिश के दिनों में बस्ती से प्राथमिक स्कूल तक जाने वाला करीब 200 मीटर का रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चों को इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल बस्ती से ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन रास्ता खराब होने के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। बारिश के दौरान फिसलन और कीचड़ के कारण हादसे का खतरा भी बना रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों के मुताबिक, बस्ती में किसी महिला के गर्भवती होने या अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उसे अस्पताल तक ले जाना मुश्किल हो जाता है। खराब रास्ते के कारण वाहन पहुंचने में भी परेशानी होती है। हालाकि की पिछले बारिश में तत्कालीन SDM द्वारा ग्रामीणों को सड़क बनाने का आश्वासन दिया गया था पर आज तक सड़क निर्माण नहीं हो सका , आज बस्ती में ग्रामीणों बुलाने पर युवा समाजसेवी अमित सिंह भी पहुंचे जहां पर उन्होंने स्थिति को देखा जो दयनीय थी अमित सिंह ने बताया कि कई वर्षों से ग्रामीण सड़क के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं पर प्रशासन इनकी आवाज को नहीं सुन रहा आज अमित सिंह ने प्रशासन को इस मामले की जानकारी देते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की है।2
- *अस्पताल में मोबाइल पर रोक नहीं,अनधिकृत वीडियो पर सख्ती; सोशल मीडिया के दावों पर प्रबंधन का पलटवार* *संयुक्त संचालक-अधीक्षक ने वीडियो संदेश जारी कर किया स्थिति स्पष्ट,बोले—मरीजों की निजता से खिलवाड़ की इजाजत नहीं* *अस्पताल प्रबंधन का दावा भ्रामक और अधूरी जानकारी के आधार पर सोशल मीडिया पर न फैलाएं खबरें,पहले अधिकृत स्रोत से करें पुष्टि* रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में अनधिकृत वीडियोग्राफी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बीच अस्पताल प्रबंधन ने अब सीधे वीडियो संदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल परिसर में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन बिना अनुमति वीडियो या फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना प्रतिबंधित है। अस्पताल प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही उन खबरों को भ्रामक और अधूरी जानकारी पर आधारित बताया, जिनमें अस्पताल परिसर में मोबाइल या वीडियोग्राफी को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियम का उद्देश्य किसी की आवाज दबाना नहीं,बल्कि अस्पताल की संवेदनशील व्यवस्था में मरीजों,परिजनों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की निजता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है। *मोबाइल ले जाने की मनाही नहीं,कैमरे के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक* वीडियो संदेश में अस्पताल अधिकारियों ने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि मोबाइल फोन अस्पताल में ले जाना प्रतिबंधित नहीं है। कार्रवाई या रोक का विषय केवल अनधिकृत फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी है। प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की बीमारी, उपचार, ऑपरेशन, मेडिकल रिकॉर्ड और व्यक्तिगत परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी अत्यंत संवेदनशील होती है। ऐसे में बिना अनुमति कैमरे से रिकॉर्डिंग कर उसे सार्वजनिक करना मरीज की निजता को प्रभावित कर सकता है। *अधूरी जानकारी से बन रही सोशल मीडिया की ‘खबर’!* अस्पताल प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने वाली सूचनाओं को लेकर भी सवाल उठाए। अधिकारियों का कहना है कि कई बार किसी घटना का एक पक्ष या अधूरी जानकारी वीडियो के साथ प्रसारित कर दी जाती है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है और वास्तविक तथ्यों से अलग संदेश लोगों तक पहुंचता है। प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हर वीडियो या खबर को अंतिम सत्य न मानें। अस्पताल से संबंधित किसी भी संवेदनशील जानकारी की पुष्टि अधिकृत स्रोतों से करने के बाद ही उसे आगे प्रसारित किया जाए। *मरीजों की निजता के साथ समझौता नहीं* अस्पताल प्रशासन ने साफ किया कि चिकित्सालय एक सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान है, जहां गंभीर अवस्था में मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में किसी मरीज या उसके परिजन की अनुमति के बिना उसकी तस्वीर या वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना निजता के अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय हो सकता है। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित नियमों का पालन करने और मरीजों के हित में सहयोग करने की अपील की है। अस्पताल प्रबंधन के वीडियो संदेश के बाद अब सोशल मीडिया पर मोबाइल प्रतिबंध और अनधिकृत वीडियोग्राफी को लेकर चल रहे दावों पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।1
- मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 12 सितम्बर 2026 ➡️पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें 👇1
- *ग्राम स्वराज बचाने कल बंधन पैलेश उचेहरा पहुंचेगी यात्रा* उचेहरा। ग्राम स्वराज और पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष कल उचेहरा पहुंचेंगे। बंधन पैलेस, मैहर रोड पर वे सतना जिले के सरपंचों को संबोधित करेंगे। दोपहर भोज के बाद यात्रा मैहर रवाना होगी। कार्यक्रम में सतना, उचेहरा, नागौद, रैगांव, चित्रकूट, मझगवां और रामपुर बघेलान क्षेत्र के सरपंचों सहित जनपद सदस्यों, अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से शामिल होने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर उचेहरा क्षेत्र के सरपंचो मे उत्साह के साथ तैयारी मे जुटे। *ग्राम स्वराज बचाने कल बंधन पैलेश उचेहरा पहुंचेगी यात्रा* उचेहरा। ग्राम स्वराज और पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष कल उचेहरा पहुंचेंगे। बंधन पैलेस, मैहर रोड पर वे सतना जिले के सरपंचों को संबोधित करेंगे। दोपहर भोज के बाद यात्रा मैहर रवाना होगी। कार्यक्रम में सतना, उचेहरा, नागौद, रैगांव, चित्रकूट, मझगवां और रामपुर बघेलान क्षेत्र के सरपंचों सहित जनपद सदस्यों, अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से शामिल होने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर उचेहरा क्षेत्र के सरपंचो मे उत्साह के साथ तैयारी मे जुटे।1
- ।.✍️.रीवा संभाग ब्यरो रिप्पू पाण्डेय ✍️.....................चिकित्सालय में अनाधिकृत वीडियोग्राफी निषेध के बारे में सोशल मीडिया में चल रही भ्रामक खबरों के संबंध में संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक द्वारा जारी वीडियो संदेश. ।.✍️.रीवा संभाग ब्यरो रिप्पू पाण्डेय ✍️.....................चिकित्सालय में अनाधिकृत वीडियोग्राफी निषेध के बारे में सोशल मीडिया में चल रही भ्रामक खबरों के संबंध में संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक द्वारा जारी वीडियो संदेश.1
- चिकित्सालय में अनाधिकृत वीडियोग्राफी निषेध के बारे में सोशल मीडिया में चल रही भ्रामक खबरों के संबंध में संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक द्वारा जारी वीडियो संदेश चिकित्सालय में अनाधिकृत वीडियोग्राफी निषेध के बारे में सोशल मीडिया में चल रही भ्रामक खबरों के संबंध में संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक द्वारा जारी वीडियो संदेश1
- *खदान वैध है या अवैध बता दीजिए साहब* मैहर की एक ऐसी हकीकत देखिए और अपने विचार दीजिए! कुछ दिन पहले हमने एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें मैहर जिले के बदेरा थाना अन्तर्गत देवरी पंचायत के झिर्रहट में अवैध खदान संचालन और बरसात में खुली खदान रहने की बात बताई गई, स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह खदान जिला खनिज अधिकारी के संरक्षण में अवैध संचालित हो रही थी जिसकी पूर्व में कई खबर प्रकाशित हो चुकी है, खुली खदान पर प्रशासन की सजगता सामने आई और तार लगवा दी गई, सवाल मैहर जिला खनिज अधिकारी से है बता दीजिए यह खदान स्वीकृत है क्या? लीज में क्या खनन हुआ है और लीज स्वीकृति के बिना खनन हुआ है तो आज तक इस अवैध उत्खनन में क्या कार्यवाही हुई और नहीं हुई तो क्यों नहीं हुई? जनता जानना चाहती है क्या पत्थर माफियाओं के लिए नियम कायदे बदल जाते है, खनिज अधिकारी मिश्रा जी आप कितना भी बचाव करो आवाज तो उठेगी और सवाल आपसे जनता पूछेगी वैध अवैध पर आपकी चुप्पी क्यों है? मामले की जानकारी के लिए खनिज अधिकारी आशुतोष मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया उन्होंने फोन नहीं उठाया! खबर के माध्यम से जिला कलेक्टर से आग्रह है मामले की जांच निष्पक्ष करवाए और खनिज अधिकारी को निर्देशित करे कारोबारियों को विभागीय निर्देश बिना सूचित किए जांच करे ताकि आगे की कार्यवाही हो सके! *खदान वैध है या अवैध बता दीजिए साहब* मैहर की एक ऐसी हकीकत देखिए और अपने विचार दीजिए! कुछ दिन पहले हमने एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें मैहर जिले के बदेरा थाना अन्तर्गत देवरी पंचायत के झिर्रहट में अवैध खदान संचालन और बरसात में खुली खदान रहने की बात बताई गई, स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह खदान जिला खनिज अधिकारी के संरक्षण में अवैध संचालित हो रही थी जिसकी पूर्व में कई खबर प्रकाशित हो चुकी है, खुली खदान पर प्रशासन की सजगता सामने आई और तार लगवा दी गई, सवाल मैहर जिला खनिज अधिकारी से है बता दीजिए यह खदान स्वीकृत है क्या? लीज में क्या खनन हुआ है और लीज स्वीकृति के बिना खनन हुआ है तो आज तक इस अवैध उत्खनन में क्या कार्यवाही हुई और नहीं हुई तो क्यों नहीं हुई? जनता जानना चाहती है क्या पत्थर माफियाओं के लिए नियम कायदे बदल जाते है, खनिज अधिकारी मिश्रा जी आप कितना भी बचाव करो आवाज तो उठेगी और सवाल आपसे जनता पूछेगी वैध अवैध पर आपकी चुप्पी क्यों है? मामले की जानकारी के लिए खनिज अधिकारी आशुतोष मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया उन्होंने फोन नहीं उठाया! खबर के माध्यम से जिला कलेक्टर से आग्रह है मामले की जांच निष्पक्ष करवाए और खनिज अधिकारी को निर्देशित करे कारोबारियों को विभागीय निर्देश बिना सूचित किए जांच करे ताकि आगे की कार्यवाही हो सके!1
- गणेश चतुर्थी से पहले हुआ लालबागचा राजा का भव्य अनावरण, मुंबई में उमड़ा जनसैलाब। 💥 *बड़ी खबर*💥 *गणेश चतुर्थी से पहले हुआ लालबागचा राजा का भव्य अनावरण, मुंबई में उमड़ा जनसैलाब।* मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा का प्रथम दर्शन का भव्य रूप से अनावरण कर दिया गया है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर से ठीक पहले, बप्पा की पहली मनमोहक झलक को देखने के लिए मुंबई के लालबाग मार्केट में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस वर्ष लालबागचा राजा गणेशोत्सव का आयोजन 14 सितंबर 2026 (गणेश चतुर्थी) से शुरू होकर 25 सितंबर 2026 (अनंत चतुर्दशी) तक धूमधाम से किया जाएगा।1
- रीवा के संजय गांधी हॉस्पिटल की खुली पोल! अव्यवस्था और लापरवाही पर उठे बड़े सवाल ⚠️ कलेक्टर के निरीक्षण में सामने आई हकीकत! आखिर अस्पताल की व्यवस्था कब सुधरेगी? हालिया रिपोर्टों में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और अव्यवस्था को लेकर भी सवाल सामने आए हैं।न्यूज़ थंबनेल बनाना रीवा के संजय गांधी हॉस्पिटल की खुली पोल! अव्यवस्था और लापरवाही पर उठे बड़े सवाल ⚠️ कलेक्टर के निरीक्षण में सामने आई हकीकत! आखिर अस्पताल की व्यवस्था कब सुधरेगी? हालिया रिपोर्टों में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और अव्यवस्था को लेकर भी सवाल सामने आए हैं।न्यूज़ थंबनेल बनाना1