Shuru
Apke Nagar Ki App…
संभागीय सम्मेलन पन्ना मे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी का स्वागत
Lakhan Sahu
संभागीय सम्मेलन पन्ना मे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी का स्वागत
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।1
- गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा को लेकर मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और विघ्न दूर होते हैं। भक्त बप्पा की तीज ओर चौथ का व्रत एक दिन मनाया जा रहा, भगवान बाल गणेश होंगे विराजमान अमर सेन पटेरा पटेरा --त्यौहार को लेकर बाजारों मे उत्साह नजर आ रहा इस वार एक ही दिन तो त्यौहार की धूम मची है प्रत्येक वर्ष हरितालिका व्रत जिसे तीज व्रत भी कहा जाता है। पंडित श्याम सुन्दर उपाध्याय ने बताया भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरितालिका व्रत सुहागिन महिलाओ एवं अविवाहित कन्याओं के सौभाग्य की वृद्धि के लिए किया जाने वाला अति महत्वपूर्ण एवं परम पुण्यदायक व्रत होता है । यह व्रत अत्यन्त कठिन एवं पुण्यदायनी होता है। हरितालिका तीज व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि में किया जाता है। इस वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि का मान 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार को मनाया । तृतीया तिथि का आरंभ 13 सितंबर 2026 दिन रविवार को दिन में 7:14 बजे से आरंभ होगा जो 14 सितंबर दिन सोमवार को प्रातः 7:30 बजे तक व्याप्त रहेगा। इस प्रकार उदया तिथि के मान्यताओं के अनुसार हरितालिका तीज व्रत 14 सितंबर दिन सोमवार को किया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर गणपति को घर लाने के बाद कितने दिन पूजा करनी है, इसकी कोई एक परंपरा नहीं है। कई लोग डेढ़ दिन बाद विसर्जन करते हैं, जबकि कुछ घरों में तीन, पांच या सात दिन तक गणपति विराजते हैं। कई जगहों पर पूरे दस दिन गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस साल अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को है। इस दिन दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन होगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति का विसर्जन करेंगे। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा को लेकर मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और विघ्न दूर होते हैं। भक्त बप्पा की स्थापना कर परिवार की खुशहाली और जीवन में सफलता की कामना करते हैं।2
- दमोह,मध्य प्रदेश: TET और ई-अटेंडेंस के विरोध में PMUM शिक्षक संघ की प्रदेशव्यापी न्याय यात्रा, दमोह में गूंजी पुरानी पेंशन और वरिष्ठता की मांग दमोह। मध्य प्रदेश में शिक्षकों पर थोपी जा रही TET परीक्षा और ई-अटेंडेंस की व्यवस्था के विरोध में प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक (PMUM) शिक्षक संघ के आह्वान पर रविवार, 13 सितंबर को दमोह जिले में ऐतिहासिक एवं भव्य 'न्याय यात्रा' (पदयात्रा) निकाली गई। इस न्याय युद्ध में जिलेभर से आए सैकड़ों शिक्षकों ने एक सुर में हुंकार भरते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी अभूतपूर्व एकजुटता का प्रदर्शन किया। डीजे की गूंज और बुलंद नारों के साथ यह विशाल पदयात्रा बृजवासी से प्रारंभ हुई, जिसमें भारी संख्या में महिला शिक्षिकाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। कलेक्ट्रेट एवं बेलाताल मार्ग से गुजरते हुए शिक्षकों का यह कारवां कलेक्ट्रेट परिसर के सामने से निकला, जहां शिक्षकों ने अपनी जायज मांगों को लेकर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। पदयात्रा का समापन प्रसिद्ध जटाशंकर धाम में हुआ, जहां उपस्थित सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना कर भगवान से TET परीक्षा रद्द करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता प्रदान करने की मिन्नत मांगी। शिक्षकों की प्रमुख मांगें - सालों से कार्यरत शिक्षकों पर बार-बार TET परीक्षा का दबाव न बनाया जाए। मैदानी और व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ई-अटेंडेंस के फैसले को तत्काल वापस लिया जाए। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए और उन्हें प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर वरिष्ठता का लाभ दिया जाए। इस न्याय यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने और शिक्षकों को एक मंच पर लाने के लिए PMUM संघ के प्रांत संयोजक व दमोह जिला अध्यक्ष पवन खरे, दमोह ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, मनोज नामदेव, पंकज जैन, पुरुषोत्तम पटेल, दिनेश सेन, श्रीकांत पटेल, भरत यादव, मोहन ठाकुर, कैलाश असाटी, नरेंद्र नामदेव, ओम प्रकाश नामदेव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, पारस साहू, बैजनाथ नामदेव, तखत सिंह लोधी, प्रदीप पटेल, प्रमोद प्रजापति, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, प्रतिभा नामदेव तथा अर्चना चौधरी सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार जताया। संघ के पदाधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक शिक्षकों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह न्याय युद्ध अनवरत और अधिक उग्र रूप में जारी रहेगा।1
- दिनांक/ 13/09/2026/थाना-कुठला कुठला पुलिस ने पकड़ी आटो में शराब तस्करी की खेप, 61 लीटर अवैध शराब एवं आटो जप्त 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने आटो में में 61 लीटर अवैध शराब तस्करी की खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 13/09/2026 को थाना कुठला पुलिस द्वारा क्षेत्र में सूचना मिलने पर कि एक आटो में में भारी मात्रा में शराब भरकर लमतरा ब्रिज तरफ आने की सूचना पर हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही की गई जो लमतरा ओव्हर ब्रिज के बगल से घटखिरबा रोड़ रेल्वे लाईन के किनारे रोड़ में घेराबंदी कर आटो क्रमांक MP21ZJ8883 को पकड़ा गया पुलिस द्वारा स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में आटो में बैठे व्यक्ति से उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश कुमार यादव पिता संजय यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पिपरहटा हाल कन्हवारा थाना कुठला का रहने वाला बताया आटो की तलाशी लेने पर आटो के अन्दर बीच में रखे 07 कार्टून खाकी रंग के , कार्टूनो के अन्दर देशी मशाला / सफेद शराब पाई गई। 06 खाकी कार्टूनों में 50-50 पाव शराब तथा एक खाकी कार्टून जिसमें 42 पाव कुल 342 पाव देशी लाल एवं सफेद शराब भरी हुई थी । विधि अनुसार कार्यवाही की गई । बरामद शराब की कुल मात्रा 61.56 लीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 34,200 रुपये पाई गई । साथ ही घटना में प्रयुक्त आटो की कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई। इस प्रकार कुल 04 लाख 34 हजार दो सौ रुपये मूल्य का मशरूका जप्त किया गया । मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 833/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । जप्ती – 7 पेटी पेटी प्लेन देशी शराब कुल 61.56 लीटर कीमती लगभग 34,200 रुपये, महिन्द्रा कम्पनी का इलेक्ट्रिक आटो क्रमांक MP21ZJ8883 कीमती 4,00,000 रुपये, कुल जप्ती 04,34,200 रुपये विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, मोनी गुप्ता एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।3
- थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान स्कूली वाहनों की चेकिंग प्रेस विज्ञप्ति *थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान* *स्कूली वाहनों की चेकिंग* विवरण – दिनांक 09 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में हुये सड़क हादसे में को जहन में रखते हुये आज दिनांक 13 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में संचालित सभी प्राईवेट एवं अर्द्धशासकीय स्कूलों में संचालित वाहनों को थाना विजयराघवगढ़ में चैक किया गया म सभी स्कूली वाहनों के संपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया गया और वाहन चालकों के संबंध में थाना विजयराघवगढ़ का आपराधिक अभिलेख दिखवाया जाकर सिलसिलेवार सत्यापन कर रजिस्टर में इंद्राज कराया गया है। साथ ही वाहनों का भौतिक सत्यापन भी किया गया पुलिस द्वारा वाहनों को चेक करते समय यह देखा गया कि वाहनों के दरवाजे सही तरह से संचालित हो रहे हैं अथवा नहीं साथी बच्चों के बैठने की स्थिति एवं अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखी गई। यह प्रक्रिया कल भी जारी रहेगी। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि अवकाश के दिनों में यह विशेष अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि स्कूली बच्चों के वाहनों को अनावश्यक ना रोका जाए और उनकी चेकिंग भी की जाना सुनिश्चित की जा सके। खबर लिखे जाने तक करीब 40 वाहनों को चेक किया जा चुका है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देश एवं कानून की जानकारी भी दी गई। स्कूल संस्थापक एवं वाहन स्वामी, चालकों को वाहन के दस्तावेज अपडेट रखने तथा वाहनों में बच्चे बैठे होने की स्थिति में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक हिदायत दी गई।1
- दमोह में गूंजी शिक्षकों की मांग: TET और ई-अटेंडेंस के विरोध में PMUM शिक्षक संघ की न्याय यात्रा1
- बड़गांव जन शिक्षा केंद्र में शैक्षिक संवाद, शिक्षकों ने साझा किए शिक्षण अनुभव मिशन निपुण भारत के तहत कटनी जिले के जन शिक्षा केंद्र बड़गांव में सितंबर माह का शैक्षिक संवाद आयोजित किया गया। संवाद में कक्षा पहली और दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षकों ने शिक्षण कार्य में आ रही कठिनाइयों और उनके समाधान पर चर्चा की। सहजकर्ता मीना बारेकर और प्राथमिक शिक्षक प्रतीक कुमार जैन ने जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ व्याख्याता राजेंद्र कुमार असाटी और राकेश कुमार सिन्नरकर से सीखने के लिए आकलन विषय पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में जन शिक्षक लल्लू लाल महोबिया, राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षण को बेहतर बनाने के लिए नवीन विधियों पर विचार-विमर्श किया गया।1
- मध्य प्रदेश: TET और ई-अटेंडेंस के विरोध में PMUM शिक्षक संघ की प्रदेशव्यापी न्याय यात्रा, दमोह में गूंजी पुरानी पेंशन और वरिष्ठता की मांग1
- ग्राम ढोडा में बारिश के बाद सड़क दलदल में बदल गई है। स्कूली बच्चे टहनियों का सहारा लेकर कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल दलदल भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर मासूम दमोह/पटेरा। ग्राम ढोडा में बारिश के बाद सड़क दलदल में बदल गई है। स्कूली बच्चे टहनियों का सहारा लेकर कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण मरीजों और एंबुलेंस को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने हटा विधायक उमा देवी खटीक से सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों में आक्रोश भी नजर आ रहा है इस तरह से विकास की बातें जो जमीन स्तर पर नहीं खरीद साबित हो रहे आखिर सरकार जहां विकास की बातों की बात करती है तो जमीन स्तर पर यह मामले क्यों नजर आ रहे |1