Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़गांव जन शिक्षा केंद्र में शैक्षिक संवाद, शिक्षकों ने साझा किए शिक्षण अनुभव मिशन निपुण भारत के तहत कटनी जिले के जन शिक्षा केंद्र बड़गांव में सितंबर माह का शैक्षिक संवाद आयोजित किया गया। संवाद में कक्षा पहली और दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षकों ने शिक्षण कार्य में आ रही कठिनाइयों और उनके समाधान पर चर्चा की। सहजकर्ता मीना बारेकर और प्राथमिक शिक्षक प्रतीक कुमार जैन ने जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ व्याख्याता राजेंद्र कुमार असाटी और राकेश कुमार सिन्नरकर से सीखने के लिए आकलन विषय पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में जन शिक्षक लल्लू लाल महोबिया, राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षण को बेहतर बनाने के लिए नवीन विधियों पर विचार-विमर्श किया गया।
Koushal tiwari
बड़गांव जन शिक्षा केंद्र में शैक्षिक संवाद, शिक्षकों ने साझा किए शिक्षण अनुभव मिशन निपुण भारत के तहत कटनी जिले के जन शिक्षा केंद्र बड़गांव में सितंबर माह का शैक्षिक संवाद आयोजित किया गया। संवाद में कक्षा पहली और दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षकों ने शिक्षण कार्य में आ रही कठिनाइयों और उनके समाधान पर चर्चा की। सहजकर्ता मीना बारेकर और प्राथमिक शिक्षक प्रतीक कुमार जैन ने जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ व्याख्याता राजेंद्र कुमार असाटी और राकेश कुमार सिन्नरकर से सीखने के लिए आकलन विषय पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में जन शिक्षक लल्लू लाल महोबिया, राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षण को बेहतर बनाने के लिए नवीन विधियों पर विचार-विमर्श किया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- की यूं परेशानी जिले कटनी में हो रही हैं इसमें सबसे ज्यादा परेशानी उठाना पड़ रहा है तो जनता और पब्लिक 12 तारीख को भाव बरेली निकल गई 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥। आए दिन घंटाघर से लेकर मिशन चौक आजाद चौक सुभाष चौक समापन घंटाघर/////6267641443///// “जनता परेशान” के आरोप पर सरकार का पलटवार, विकास कार्यों को लेकर गिनाईं उपलब्धियां कटनी। आम आदमी पार्टी द्वारा “जनता परेशान, सरकार बेखबर” के नारे के साथ लगाए गए आरोपों पर सरकार की ओर से पलटवार किया गया है। सरकार के प्रतिनिधियों ने आप के आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बताते हुए कहा कि कटनी जिले में जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से कहा गया कि सड़क, सफाई, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। कई विकास कार्यों को गति दी गई है और शेष समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया भी जारी है। सरकार के प्रतिनिधियों ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय विपक्षी दलों को प्रशासन के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान में सहयोग करना चाहिए। जनता की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है और किसी भी शिकायत की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कटनी के विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। यदि किसी क्षेत्र में समस्या है तो संबंधित विभाग को शिकायत देकर उसका नियमानुसार निराकरण कराया जा सकता है।4
- मध्य प्रदेश: TET और ई-अटेंडेंस के विरोध में PMUM शिक्षक संघ की प्रदेशव्यापी न्याय यात्रा, दमोह में गूंजी पुरानी पेंशन और वरिष्ठता की मांग मध्य प्रदेश: TET और ई-अटेंडेंस के विरोध में PMUM शिक्षक संघ की प्रदेशव्यापी न्याय यात्रा, दमोह में गूंजी पुरानी पेंशन और वरिष्ठता की मांग दमोह। मध्य प्रदेश में शिक्षकों पर थोपी जा रही TET परीक्षा और ई-अटेंडेंस की व्यवस्था के विरोध में प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक (PMUM) शिक्षक संघ के आह्वान पर रविवार, 13 सितंबर को दमोह जिले में ऐतिहासिक एवं भव्य 'न्याय यात्रा' (पदयात्रा) निकाली गई। इस न्याय युद्ध में जिलेभर से आए सैकड़ों शिक्षकों ने एक सुर में हुंकार भरते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी अभूतपूर्व एकजुटता का प्रदर्शन किया। डीजे की गूंज और बुलंद नारों के साथ यह विशाल पदयात्रा बृजवासी से प्रारंभ हुई, जिसमें भारी संख्या में महिला शिक्षिकाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। कलेक्ट्रेट एवं बेलाताल मार्ग से गुजरते हुए शिक्षकों का यह कारवां कलेक्ट्रेट परिसर के सामने से निकला, जहां शिक्षकों ने अपनी जायज मांगों को लेकर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। पदयात्रा का समापन प्रसिद्ध जटाशंकर धाम में हुआ, जहां उपस्थित सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना कर भगवान से TET परीक्षा रद्द करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता प्रदान करने की मिन्नत मांगी। शिक्षकों की प्रमुख मांगें - सालों से कार्यरत शिक्षकों पर बार-बार TET परीक्षा का दबाव न बनाया जाए। मैदानी और व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ई-अटेंडेंस के फैसले को तत्काल वापस लिया जाए। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए और उन्हें प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर वरिष्ठता का लाभ दिया जाए। इस न्याय यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने और शिक्षकों को एक मंच पर लाने के लिए PMUM संघ के प्रांत संयोजक व दमोह जिला अध्यक्ष पवन खरे, दमोह ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, मनोज नामदेव, पंकज जैन, पुरुषोत्तम पटेल, दिनेश सेन, श्रीकांत पटेल, भरत यादव, मोहन ठाकुर, कैलाश असाटी, नरेंद्र नामदेव, ओम प्रकाश नामदेव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, पारस साहू, बैजनाथ नामदेव, तखत सिंह लोधी, प्रदीप पटेल, प्रमोद प्रजापति, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, प्रतिभा नामदेव तथा अर्चना चौधरी सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार जताया। संघ के पदाधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक शिक्षकों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह न्याय युद्ध अनवरत और अधिक उग्र रूप में जारी रहेगा।1
- अवैध शराब के परिवहन व गांव-गांव बिक्री की शिकायत, भगवती मानव कल्याण संगठन ने पटेरा थाने में ज्ञापन2
- *जिले की 142 दुकानों पर अक्टूबर का राशन अटका::* 25 कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन ,अन्नदूतों ने रोका राशन परिवहन, 5 वाहनों के थमे पहिये *जिले की 142 दुकानों पर अक्टूबर का राशन अटका::* 25 कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन ,अन्नदूतों ने रोका राशन परिवहन, 5 वाहनों के थमे पहिये1
- नगर कांग्रेस अमानगंज अध्यक्ष की बायरल पोस्ट से कांग्रेस की क्या हो गई फजीहत कई न्यूज़ प्लेटफार्म पर ज़ब मचा कोहराम कहा हालाकी पोस्ट कुछ समय बाढ़ डिलीट भी कर दी गई अब आया सफाई बाला बयान सुने आप भी ओर करें तय कर कमेंट नगर कांग्रेस अमानगंज अध्यक्ष की बायरल पोस्ट से कांग्रेस की क्या हो गई फजीहत कई न्यूज़ प्लेटफार्म पर ज़ब मचा कोहराम कहा हालाकी पोस्ट कुछ समय बाढ़ डिलीट भी कर दी गई अब आया सफाई बाला बयान सुने आप भी ओर करें तय कर कमेंट1
- पन्ना जिले में कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष वसीम खान का वायरल पोस्ट को लेकर जारी बयान पन्ना जिले में कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष वसीम खान का वायरल पोस्ट को लेकर जारी बयान1
- बड़गांव जन शिक्षा केंद्र में शैक्षिक संवाद, शिक्षकों ने साझा किए शिक्षण अनुभव मिशन निपुण भारत के तहत कटनी जिले के जन शिक्षा केंद्र बड़गांव में सितंबर माह का शैक्षिक संवाद आयोजित किया गया। संवाद में कक्षा पहली और दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षकों ने शिक्षण कार्य में आ रही कठिनाइयों और उनके समाधान पर चर्चा की। सहजकर्ता मीना बारेकर और प्राथमिक शिक्षक प्रतीक कुमार जैन ने जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ व्याख्याता राजेंद्र कुमार असाटी और राकेश कुमार सिन्नरकर से सीखने के लिए आकलन विषय पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में जन शिक्षक लल्लू लाल महोबिया, राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षण को बेहतर बनाने के लिए नवीन विधियों पर विचार-विमर्श किया गया।1
- यूजीसी कानून के कथित दुरुपयोग का भुक्तभोगी आया सामने प्रशासन से लगाई गुहार फिर भी नहीं मिला नया 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 //6267641443// यूजीसी कानून के विरोध में कटनी कलेक्ट्रेट के बाहर चल रहे अनशन के पांचवे दिन मंच में ओ बी सी समाज का एक अनोखा भुक्तभोगी व्यक्ति सामने आया है, जो ऐसे कानून के अपने बेहद कठिन अनुभव के आधार पर इस कानून के कथित दुरुपयोग का आरोप लगा रहा है। पीड़ित के अनुसार, उसके खिलाफ यूजीसी कानून के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था, जिसके चलते उसे 100 दिन जेल में रखा गया और बाद में न्यायालय ने उसे निर्दोष करार दे दिया। हमने उससे जाना कि आखिर उसके मामले में क्या हुआ था, गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार और सामाजिक जीवन पर क्या असर पड़ा और न्यायालय से बरी होने के बाद कानून में किस तरह के बदलाव की मांग चाहता है।3
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।1