Shuru
Apke Nagar Ki App…
भगवान कृष्ण की मूर्ति पर हमला — CCTV में कैद *एक व्यक्ति ने भगवान कृष्ण की मूर्ति पर हमला करने की कोशिश की, जिसकी पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई* *हमले के तुरंत बाद, वहां मौजूद भगवान के एक भक्त गौ माता ने उसे वहीं सजा भी दे दी वह भी रिकॉर्ड हो गया*
Dharmendra Soni
भगवान कृष्ण की मूर्ति पर हमला — CCTV में कैद *एक व्यक्ति ने भगवान कृष्ण की मूर्ति पर हमला करने की कोशिश की, जिसकी पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई* *हमले के तुरंत बाद, वहां मौजूद भगवान के एक भक्त गौ माता ने उसे वहीं सजा भी दे दी वह भी रिकॉर्ड हो गया*
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Ram damor1
- महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवागांव (गढ़ी) के स्टॉफ जनो को हृदयाघात से बचाने प्राथमिक चिकित्सा के रूप मे जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित की गई। समारोह के मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया थे, अध्यक्षता प्रधानाचार्य सलीम खां पठान ने की तथा विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र दवे एवं श्रीमती वर्षा भट्ट थी। प्रारंभ में सलीम खां पठान ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा उनके विद्यालय का जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरण कार्यक्रम हेतु चयन करने पर अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता अजीत कोठिया में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक कीट संबंधी विस्तृत जानकारिया साझा करते हुए कहा कि कीट में एस्प्रिन 150मिग्रा, सार्बीट्रेट 10मिग्रा तथा अटोरवेस्टट्रिन 80मिग्रा है। जब भी हृदयाघात की संभावना लगे, चेस्ट पेन हो, पसीना पसीना हो रहा है, घबराहट हो तो इन तीन टैबलेट्स का सेट रोगी को राहत दे कर उसके जीवन काल बढ़ा कर हॉस्पिटल तक पहुंचने का समय दे सकता है। इस कीट को किसी भी हृदयाघात संभावित व्यक्ति को देकर उसके प्राण बचाए जा सकते हैं। कार्यक्रम को सलीम खां पठान, शैलेंद्र दवे तथा वर्षा भट्ट ने संबोधित किया। इस अवसर पर रामचंद्र सुथार, शबनम मंसूरी, वर्षिता पंचाल, नूरजहां पठान, डिम्पल भावसार, महेश चंद्र डामोर, फिरोज खान पठान तथा लक्षित पाटीदार सहित कई गुरुजन एवं स्टाफ सदस्यों का सान्निध्य मिला।संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार शैलेंद्र दवे ने व्यक्त किया।1
- भारत माता कि जय हिंद महासागर में किया राज1
- सीमलवाड़ा। धंबोला थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में झाड़ियों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार धंबोला थाना क्षेत्र के बांसिया ग्राम पंचायत कार्यालय के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक बाइक तेज रफ्तार से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक पर सवार भेड़ू निवासी रवि खांट, मनोज खांट तथा एक युवती घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगे रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल रवि खांट की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना धंबोला पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।1
- अवैध पार्किंग और अतिक्रमण बना बड़ी समस्या, प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार और व्यस्त मार्गों पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग और बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण, अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।1
- हेलो दोस्तों मैं हूं प्रतापगढ़ जिला मथुरा ताला पंचायत से यह जो मकान आपको दिख रहा है इस वीडियो में इसमें अभी तक इस व्यक्ति के आवास योजना वाला मकान नहीं आया है इसके बारे में अपन वीडियो के माध्यम से समझाएंगे ओके धन्यवाद1
- शुरू आप अप में सभी साथी को जय हिंद जय भारत जय संविधान दोस्तों में मेरी बात रखना चाहता हूं आपके सामने दोस्तों बात यह है कि मैं नाइट में वीडियो देख रहा था वह साथी लोग वीडियो को कॉपी करके वापस शुरू अप में डाल रहे हैं ऐसे साथियों से निवेदन है की वीडियो कॉपी करके ना डालें वीडियो जो भी न्यूज़ होती है वह कवरेज करके डालें ताकि सही बात सटीक बात जनता तक पहुंच सके फिर से जय हिंद जय भारत जय संविधान सभी दोस्तों को1
- सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत बांसवाड़ा जिले में एक घायल महिला का सफलतापूर्वक कैशलेस उपचार किया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के समन्वय से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित एवं निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सके। सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मार्च 2026 को सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के भीलकुआं इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दुर्घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद दाहोद स्थित जायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। वर्तमान में महिला की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों को अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। थानाधिकारी धनपत सिंह के अनुसार इस मामले में पुलिस टीम, अनुसंधान अधिकारियों तथा रिलायंस प्रतिनिधि अश्विन सोनी (रोल आउट मैनेजर) सहित संबंधित अधिकारियों ने समन्वय कर पीड़ित महिला को योजना का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों के मुताबिक यह राजस्थान का संभवतः पहला मामला माना जा रहा है, जिसमें सड़क दुर्घटना पीड़ित को योजना के तहत त्वरित कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस योजना से सड़क दुर्घटनाओं में उपचार के अभाव में होने वाली मौतों में कमी आएगी। योजना की निगरानी एवं संचालन पूर्णतः डिजिटल प्रणाली से किया जा रहा है, जिससे दुर्घटना की सूचना से लेकर उपचार तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।2