Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत माता कि जय हिंद महासागर में किया राज
Bhiku Vasuniya
भारत माता कि जय हिंद महासागर में किया राज
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Bhiku Vasuniya1
- सत्य गुरु प्रेमानंद जी महाराज के चरणों में प्रणाम करते हुए सौभाग्य प्राप्त हुआ1
- 6 दिन से नहीं पहुंची गैस की गाड़ी, ग्रामीणों को लकड़ी के चूल्हे का सहारा कालीबावड़ी। क्षेत्र के कई गांवों में पिछले 6 दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर की गाड़ी नहीं पहुंचने से ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कई परिवारों को मजबूरी में फिर से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार कालीबावड़ी से करीब 15 किलोमीटर दूर धामनोद में सगुण इंडियन गैस एजेंसी और धामनोद इंडियन गैस एजेंसी के माध्यम से गैस सिलेंडर की सप्लाई होती है। इन दोनों एजेंसियों से कालीबावड़ी सहित अहेरवास, रामाधामा, दाभड़, करौंदिया, रनदा और प्रतापपुरा दाबिया ग्राम पंचायतों के हजारों उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह दिनों से गैस सिलेंडर की गाड़ी गांवों में नहीं आई है। ऐसे में गैस खत्म होने पर उपभोक्ताओं को करीब 15 से 20 किलोमीटर दूर धामनोद स्थित एजेंसी तक जाना पड़ रहा है, जहां उन्हें लंबी लाइन में लगकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है। वहीं उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है, क्योंकि गैस बुकिंग करने वाले नंबर पर लगातार “सर्वर फेल” बताया जा रहा है, जिससे बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। कई उपभोक्ता बार-बार कॉल और मैसेज करने के बाद भी गैस बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर गैस सप्लाई नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है। कई घरों में सिलेंडर खत्म हो चुके हैं, जिसके कारण मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द गैस की गाड़ी भेजकर नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।4
- बड़वानी। कोतवाली थाना क्षेत्र के रेहगुन इलाके में एक ठेकेदार की कार रोककर गाली-गलौज करने और पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर युवकों द्वारा चाकू और तलवार लहराते हुए बनाई गई रील भी वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली थाना पुलिस के बलजीत बिसेन ने बताया कि बड़वानी के ठेकेदार दीपक जोशी किसी काम से कार से पैन संभल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेहगुन क्षेत्र में तीन युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मामूली विवाद को लेकर कार पर पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो भी भेजा, जिसमें रेहगुन, सजवानी और आसपास के आमलियापानी क्षेत्र के कुछ युवक चाकू और तलवार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने करीब 20 जवानों की टीम के साथ संबंधित युवकों के घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक युवक को राउंडअप किया गया है, जबकि अन्य आरोपी पुलिस को भनक लगने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद युवाओं और ग्रामीणों से अपील भी की है कि इस तरह की हरकतें या सोशल मीडिया पर आक्रामक रील बनाकर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले काम न करें। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार फरार युवकों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- बड़वानी निवासी ठेकेदार की कार को थाना क्षेत्र के ग्राम रेहगुन में कुछ युवकों द्वारा बीच सड़क पर रोककर गाली-गलौज की गई तथा मामूली विवाद को लेकर कार पर पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर थाना बड़वानी में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जांच के दौरान पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल होता हुआ मिला,जिसमें रेहगुन,सजवानी एवं आसपास के आमलियापानी क्षेत्र के कुछ युवक चाकू व तलवार लहराते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद SP पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश में थाना प्रभारी बड़वानी बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा संबंधित युवकों के घरों पर दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया,जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्र में पैदल मार्च कर पीए सिस्टम के माध्यम से ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि इस प्रकार की आक्रामक रील बनाकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास न करें,अन्यथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।1
- राजपुर। थाना राजपुर पुलिस ने ग्राम दमदमी में नहर किनारे जुआ खेलते चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹21,500 नगदी और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दमदमी में नहर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी और चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संजय पिता अरविंद परसाई निवासी जवाहर चौक राजपुर, मनीष पिता गिरधारी कुशवाह निवासी इमलीपुरा राजपुर, विकास पिता हरिराम धनगर निवासी इमलीपुरा राजपुर और भारत पिता घिसीलाल लेनारे निवासी हाटबेड़ी राजपुर बताए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।1
- धार में किसान का अनोखा आंदोलन , IDFC बैंक के अंदर ढ़ोल बजाकर किया प्रदर्शन1
- भारत माता कि जय हिंद महासागर में किया राज1